उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक तहसील रुद्रप्रयाग के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के सफल संचालन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल ने तहसील रुद्रप्रयाग क्षेत्र में धारा-163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशो के अनुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक होगी। परीक्षार्थी और परीक्षा संचालन से जुड़े कर्मी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के निकट ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर), जुलूस, रैली, जश्न आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा परीक्षा केंद्रों के पास आग्नेयास्त्र, लाठी, चाकू, तलवार, पटाखे, बम, ज्वलनशील पदार्थ, एसिड आदि ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी।परीक्षा केंद्रों के आसपास सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाना दंडनीय होगा।
केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के उत्तेजनात्मक भाषण, नारेबाजी, दीवारों पर नारे लिखना या भ्रामक साहित्य का प्रचार-प्रसार वर्जित होगा।कोई भी व्यक्ति सड़क या पैदल मार्गों में बाधा उत्पन्न नहीं करेगा, न ही परीक्षा केंद्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा।
यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता है, तो भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत उसे दंडित किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और इसे जनहित में एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है।परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बलों और होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी। आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी करेगा।




इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षा के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के माध्यम से संस्कृत विद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं के प्रोत्साहन हेतु प्रथम बार *गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना* का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत संस्कृत विद्यालय में अध्यनरत सभी वर्गों की बालिकाओं को 3012 रुपए वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है उसी के साथ सत्र के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजामत किए गए हैं
तो वही इस दौरान चल रहे हैं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को किसी तरह की की कोई परेशानी ना हो उसके लिए जिला अधिकारी को निर्देशित किया गया है की बोर्ड परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े उसके लिए जो भी इंतेजामत करने हो उसको त्वरित रूप से किया जाए।


,आपको बता दें की युवा कवि दीपक कैन्तुरा अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी कविताओं पर समाज में फैल रही कुरीतियों,पर्यावरण,भू-कानून,के अलावा सरकार को भी समय समय पर जगाते रहते हैं ,दीपक कैंतुरा का काव्य संग्रह उत्तराखंड के आंसू का तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विमोचन किया था,बता दें कि दीपक कैन्तुरा का रैबार कार्यक्रम ने लोकभाषा को विश्व पटल पर नई पहचान मिली , दीपक कैन्तुरा लगातार दस वर्षों से अधिक आकाशवाणी, दूरदर्शन, राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कविताओं की प्रस्तुति दे चुके हैं वर्तमान में दीपक कैन्तुरा नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल उत्तराखंड में सह: संपादक हैं और साथ में अपनी बोली भाषा संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए रैबार पहाड़ का पेज भी चलाते हैं, दीपक कैन्तुरा ने इस सम्मान के लिए संस्था की संस्थापिका जिया हिंदवाल का आभार जताया है इस अनुकरणीय सम्मान के लिए,आपको बता दें की जिया हिंदवाल लगातार नई साहित्यकार कवियों को मंच प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
वही रुद्रप्रयाग विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नलिन भट्ट, प्रदेश महिला मोर्चा गढ़वाल संयोजक चंद्र कला तिवारी जी को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा गया। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। लोकतंत्र पर विश्वास करते हुए पार्टी हर तीन साल में संगठन का निष्पक्ष चुनाव करवाती है। उन्होंने कहा कि पैनल बनाते समय सभी वर्गों का विशेष रूप से आकलन कर ध्यान दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए सुविधा के लिए गुप्तकाशी मंडल को गुप्तकाशी एवं केदारनाथ मंडल में बांटा गया है। जिससे वर्तमान में जिले में केदारनाथ मंडल सहित कुल 13 मंडल है।
पर्यवेक्षकों द्वारा प्रत्येक मंडल मुख्यालय में मंडल के अंतर्गत रहने वाले सभी अपेक्षित पदाधिकारियों से रायशुमारी कर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके उपरांत पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। तदोपरांत विधानसभा पर्यवेक्षकों से विचार विमर्श के बाद प्रदेश की सहमति से जिला चुनाव अधिकारी द्वारा घोषणा की जाएगी। इस दौरान अलग-अलग मंडलों में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, मंडलों के अध्यक्ष सहित मंडलों के अंतर्गत रहने वाले सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




साथ ही विभिन्न एप्स के माध्यम से लोन दिये जाने, विभिन्न ऑफरों के माध्यम से लॉटरी लगने जैसे कई प्रस्तावों के माध्यम से साइबर ठग लोगों को ठग रहे हैं तथा मेहनत की गाढ़ी कमाई साइबर ठगों के हाथों में चली जा रही है, इस प्रकार की किसी भी निजी जानकारी को किसी अज्ञात व्यक्तियों से साझा न किये जाने के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया, साथ ही साइबर अपराध का शिकार हो जाने की दशा में साइबर हेल्पलाइन न0 1930 पर शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में जागरुक कराया गया तदोपरान्त उपस्थित लोगों को एन्टी ड्रग्स तथा साइबर अपराध से सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के इस जागरुकता कार्यक्रम की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी है




