17.2 C
Dehradun
Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 70

उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नियम: सभी जिलों के अधिकारियों को मिले आदेश।

0

उत्तराखंड- उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के तहत एक नया नियम लागू किया है, जिसके अनुसार राज्य के सभी विवाहित सरकारी कर्मचारियों के लिए विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने सभी विभागों और जिला अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण और पंजीकृत विवाह की अभिस्वीकृति से संबंधित प्रावधान किए गए हैं। इस नियमावली का विस्तार पूरे उत्तराखंड राज्य में लागू होगा।

प्रत्येक जिले के नोडल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके जिले में कार्यरत सभी विवाहित कर्मचारी अपने विवाह का पंजीकरण समान नागरिक संहिता पोर्टल पर कराएं। इसके अलावा, प्रत्येक जिले से नियमित रूप से इसकी रिपोर्ट सचिव, गृह विभाग को भेजी जाएगी।

मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रत्येक विभाग में संबंधित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव या सचिव द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। यह अधिकारी अपने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। सभी विवाहित कर्मचारियों को नियमावली में दिए गए प्रावधानों के अनुसार अपने विवाह का पंजीकरण कराना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समयसीमा भी निर्धारित की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

0

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को पंख लगेंगे।*

*प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार*

*मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।*

*उत्तरकाशी, ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी नेे कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र में आगमन से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को काफी बढावा मिलेगा और यह दौरा राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आरके सुधांशु, सचिव पर्यटन श्री सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक श्री वी मुरूगेशन सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण क्षेत्र में आगमन से शीतकालीन यात्रा को पंख लगेंगे। पूरे विश्व में इस यात्रा का प्रचार-प्रसार होगा। जिससे हमारे राज्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटकों का आगमन होना तय है। यह अवसर हमारे राज्य की समृद्धि में बहुत बड़ा योगदान साबित होने वाला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आगमन उत्तराखंड के लिए सदैव बहुत शुभ होता है। केदारानाथ धाम, माणा, आदिकैलाश की प्रधानमंत्री की यात्रा एवं प्रवास के बाद इन जगहों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में काफी अधिक वृद्धि हुई है। इसी तरह इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री के आगमन के फलस्वरूप राज्य में साढे तीन लाख करोड़ रूपये की लागत के पूंजी निवेश के एमओयूू हुए और अभी तक राज्य में लगभग अस्सी हजार करोड़ रूपये से ज्यादा के निवेश की ग्राउंडिंग शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री के हाथों राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होना भी उत्तराखंड के लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ है। देवभूमि ने खेलभूमि की प्रतिष्ठा भी अर्जित की है। इस बार राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने लंबी छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल किया है, जबकि राष्ट्रीय खेलों मे पिछली बार हम पच्चीसवें स्थान पर थे।

मुख्यमंत्री ने आज अपने स्थलीय निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हर्षिल से मुखवा तक की गई तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मौके पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रधानमंत्री जी की यात्रा को स्मरणीय व सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हर्षिल में प्रस्तावित जनसभा के लिए बनाए जा रहे पंडाल, मंच तथा प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के विशेष प्रबंध किए जांय, जिससे राज्य का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि की दिव्यता और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। लिहाजा इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जांय।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने गंगा जी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा गांव जाकर भी तैयारियों को परखा तथा गंगा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व राज्य की खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के मौके पर राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों एवं स्थानीय उत्पादों व हस्त शिल्प पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित करने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिले के सीमांत क्षेत्र के अनछुए व अद्भृुत पर्यटन स्थलों में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जादुंग , पीडीए तक मोटरबाईक व एटीवी-आरटीवी रैली तथा जनकताल एवं मुलिंगला तक के लिए ट्रैकिंग अभियानों को भी फ्लैगऑफ कराए जाने की तैयारी की गई है।
इस अवसर पर विधायक श्री सुरेश चौहान, पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी श्री एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी श्री पीएल शाह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री डीपी बलूनी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि श्री हरीश पांगती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना का निधन,दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस।

0

देहरादून-उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे । उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। IPS अधिकारी IG केवल खुराना का लम्बे समय से केंसर का इलाज चल रहा था।बता दें कि केवल खुराना SSP देहरादून व निदेशक ट्रैफिक व होमगार्ड की जिम्मेदारी देखते हुए कई बड़े निर्णय व जनहित के कार्य किये। जिनकी तारीफ आज भी धरातल पर आमजन तक मे होती है।

उत्तराखंड कैडर 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और इंस्पेक्टर जनरल (IG) केवल खुराना का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और अपने इलाज के दौर से गुजर रहे थे।

IPS केवल खुराना एक काबिल, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें एसएसपी देहरादून, निदेशक ट्रैफिक और होमगार्ड की जिम्मेदारी शामिल है। उनके निर्णय और जनहित में किए गए कार्य आज भी आमजन के बीच सराहे जाते हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता और समर्पण ने उन्हें राज्य पुलिस और प्रशासन में एक विशिष्ट पहचान दिलाई।

उत्तराखण्ड भाजपा ने की अपने मंडल अध्यक्षो की सूची जारी।

0

भाजपा ने संगठन चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश में मंडल अध्यक्षों के चयन की घोषणा की,

पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन और विधानसभा पर्यवेक्षकों की सहमति के पश्चात नामों की यह सूची तैयार की गई,

पार्टी सांगठनिक जिलों के चुनाव अधिकारियों द्वारा जनपदवार मंडल अध्यक्षों के नामों की यह अधिकृत सूची जारी की गई,

भाजपा ने जारी की मंडल अध्यक्षो की सूची जारी।

सीएम धामी ने त्यूनी, देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

0

महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ का किया प्रावधान : सीएम*

*हनोल के मास्टर प्लान को आवश्यकता अनुसार दिया जाएगा विस्तार*

*जो वचन देवतुल्य जनता से किया वो सारे वचन पूरे किए हैं।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को त्यूनी जौनसार-बावर, देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिलाओं को किट वितरित की।

मुख्यमंत्री ने महासू महाराज की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें, टोंस की तट पर स्थित आध्यात्मिक चेतना विशिष्ट परंपराओं की भूमि में आने का मौका मिला। उन्होंने कहा 2022 विधानसभा परिणाम से पहले उन्होंने महासू महाराज के दर्शन किए थे। ऐसे धाम में कोई भी देवों की इच्छा के बिना नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा वो स्वयं महासू महाराज के अनन्य भक्त हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने जौनसार बाबर में विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य आरंभ किए गए हैं। महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए 120 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मास्टर प्लान के बाद यहां तीर्थाटन और रोजगार बढ़ेंगे। राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा हनोल के मास्टर प्लान पर जिस प्रकार की आवश्यकता है, उसे विस्तार दिया जाएगा। अभी इस मास्टर प्लान की शुरुआत है। हनोल मास्टर प्लान से इस क्षेत्र में बहुत बड़ी समृद्धि आने वाली है। प्रधानमंत्री जी की भी प्राथमिकता में यह पूरा क्षेत्र है। भविष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस क्षेत्र में आएंगे जिससे यहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा केदारखंड, मानसखण्ड में श्रद्धालुओं की निरंतर संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार विकासनगर में यमुना धाम और हरीपुर नगर बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा लंबे समय से हमारी जमीन और संसाधनों से छेड़छाड़ हो रही थी। कई लोग हमारी डेमोग्राफी को खराब और मूल अस्तित्व से छेड़छाड़ कर रहे थे। इस बार राज्य सरकार ने विधानसभा में जनता की मांग, और जनभावनाओं के अनुरूप सशक्त भू सुधार कानून को लागू किया है। उन्होंने कहा हमने जो वचन उत्तराखंड की देवतुल्य जनता से किया वो सारे वचन पूरे किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारा राज्य, पूरे देश में अनेकों विषयों पर चर्चाओं में है। देश के अग्रणी राज्य में हमारे राज्य का नाम है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में बीते एक साल में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। कर्तव्य पथ पर भी राज्य की झाकियां कभी पहले स्थान पर तो कभी टॉप 3 पर रहती हैं। ईज ऑफ डूइंग, स्टार्टअप, नवाचार हर क्षेत्र में हमारा राज्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राज्यभर में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली अधिकांश हमारी बहनें होती हैं, जो मातृ शक्ति का प्रतीक है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश के अंदर 1 लाख लखपति दीदी बनाई गई हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत हम महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी बढ़ावा दे रहे हैं। राज्य की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की मांग देश और दुनिया में हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की महिलाएं आशा की बड़ी किरण है। हमारा लक्ष्य तय है, दिशा स्पष्ट है और हम लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। जिस लक्ष्य को पाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। और इस लक्ष्य को पाने में सबसे बड़ा योगदान हमारी माताओं बहनों का होगा। महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद राज्य के लिए गेमचैंजर साबित होंगे एवं राज्य को समृद्धि प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड का जिक्र करते हुए हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों के आयोजन हेतु राज्य की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री मोदी जी के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है। 38 वे राष्ट्रीय खेलों ने देवभूमि को खेल भूमि के रूप में स्थापित किया है। राज्य सरकार प्रवासियों का सम्मेलन कर उन्हें सम्मानित का रही है। उन्होंने कहा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू हो गई है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, 100 से ज्यादा नकल माफियाओं को जेल में भेजा है। बीते 3 सालों में बीस हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं। प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा आराकोट से लेकर अस्कोट तक, नीति से लेकर माणा तक, चकराता से लेकर गूंजी तक, राज्य का समेकित रूप से विकास होगा।

इस अवसर पर विधायक विकासनगर श्री मुन्ना सिंह चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जिला पंचायत सदस्य मठोर सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, पूर्व एस.टी आयोग अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, सचिव श्री रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रधान राजा राम शर्मा, प्रताप सिंह रावत, एसडीएम कालसी गौरी प्रभात, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

शरीर से स्वस्थ होने के बाद भी जो लोग आतमघाती कदम उठाते है जरा इन से सीखो ,पैरों से लिखकर अंकिता तोपाल ने हासिल की JRF में ऑल इंडिया दूसरी रैंक।

0

पैरों से लिखकर अंकिता तोपाल ने हासिल की JRF में ऑल इंडिया दूसरी रैंक

ग्राम डिडौली, कनखुल, कर्णप्रयाग की अंकिता तोपाल ने अपनी काबिलियत से नया इतिहास रच दिया है। JRF परीक्षा में ऑल इंडिया सेकंड रैंक प्राप्त कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती।

बचपन से ही हाथों से लिखने में असमर्थ अंकिता ने पैरों से लिखकर पढ़ाई की और इतिहास विषय में यह प्रतिष्ठित सफलता हासिल की। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय बाल विज्ञान शोध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुदेशक श्री प्रेम सिंह तोपाल जी की पुत्री एवं पूर्व में हमारी शिष्या रही अंकिता को इस प्रेरणादायक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

 

सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए हुई स्थगित।

0

देहरादून

पंचम विधानसभा वर्ष 2025, बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए हुई स्थगित।

बजट सत्र के पांचवें दिन बजट किया गया पारित।

18 फरवरी से शुरू हुआ था बजट सत्र।

पांच दिन तक चला बजट सत्र।

बजट सत्र के चौथे दिन भू कानून भी किया गया पारित।

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है इसके बाद मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि साल का पहला बजट था जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण हुआ उसके बाद विधायकों का धन्यवाद प्रस्ताव हुआ और नियमों के तहत विधायकों ने सवाल किए उनके जवाब दिए गए सदन में इस बार कुल 526 प्रश्न आए और 13 विधेयक आए जिसमें एक विधेयक को वापिस लेना पड़ा पांच दिन के इस बजट सत्र में सत्र कुल 37 घंटे और 49 मिनट चला वही उन्होंने कहा कि इस बार का सत्र ई नेवा के तहत हुआ है जो एक बहुत अच्छी पहल थी।

 

रुद्रप्रयाग में समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण अनिवार्य, प्रशासन ने जारी की तिथियाँ

0

रुद्रप्रयाग।।
प्रशासन के निर्देशानुसार जनपद रुद्रप्रयाग के सभी पात्र अधिकारी/कर्मचारी अपने विवाह का पंजीकरण समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत कराना अनिवार्य होगा। विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष शिविरों का आयोजन किया है, जहां लोग अपने विवाह का पंजीकरण करा सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती ने बताया कि पंजीकरण के लिए जिला प्रसासन द्वारा निर्धारित तिथियाँ एवं स्थान चिन्हित किये गए है जिनके अनुसार 24 फरवरी से 27 फरवरी तक विकास भवन सभागार, बेला खुरुड सहित सभी तहसील सभागार एव पुलिस लाइन, रतूड़ा, में पहुच कर पंजीकरण करा सकते है। इसके साथ साथ इच्छुक नागरिक अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी पंजीकरण करवा सकते हैं या ucc.uk.gov.in पोर्टल पर “सिटीजन सेक्शन” के माध्यम से स्वंय पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण करने के लिए पति-पत्नी के अलग-अलग एवं संयुक्त फोटोग्राफ, स्थायी निवास प्रमाण पत्र,हाई स्कूल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड एवं पासपोर्ट, बच्चों के प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों),दो गवाहों के आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से जुड़े होने चाहिए),विवाह का फोटोग्राफ,यदि विवाह 27 जनवरी 2025 या उसके बाद हुआ हो तो विवाह कार्ड की प्रति।
महत्वपूर्ण दिशानिर्देस के अनुसार 26 मार्च 2010 के बाद किए गए विवाहों का पंजीकरण 27 जनवरी 2025 से छह माह के भीतर कराना अनिवार्य है।जिन लोगों के विवाह प्रमाण पत्र पहले ही बन चुके हैं, उन्हें UCC पोर्टल पर पावती अपलोड करनी होगी।

 

ड्रग्स व नशे की तस्करी करने वालों पर चला रुद्रप्रयाग पुलिस का हंटर।

0

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10.29 ग्राम स्मैक (चिट्टा पाउडर) के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों व जनपदीय ए.एन.टी.एफ. को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” उत्तराखण्ड बनाये जाने के उद्देश्य से ड्रग्स व नशे की तस्करी तथा कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एक ओर जहां जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध नकेल कसते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। निर्गत निर्देशों के क्रम में दिनांक 20 फरवरी 2025 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः 5.18 ग्राम स्मैक (चिट्टा पाउडर) व 5.11 ग्राम स्मैक (चिट्टा पाउडर) बरामद की गयी।अभियुक्त गौरव काण्डपाल पुत्र श्री दयाधर कांडपाल निवासी सैक्टर 41वीं मकान नम्बर 117, हाल निवासी मकान नम्बर 152 सैक्टर 122 बहलोलपुर थाना बलोगी मोहाली, चंडीगढ़।– करनवीर सिंह पुत्र श्री चरनजीत सिंह निवासी मकान नम्बर 282/2 सैक्टर 41 एक शिवालिक पब्लिक स्कूल के पिछली ओर चंडीगढ़ जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु0अ0सं0 15/2025 धारा 8/21/60 एन..डी.पी.एस. एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इन अभियुक्तों के पास से बरामद स्मैक (चिट्टा पाउडर) की अनुमानित कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये के आस-पास की है तथा यह चिट्टा पाउडर नशे का अपग्रेडेड वर्जन है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजनाः तिलणी और घोलतीर में 400 मीटर तक फ्रिज जोन घोषित।

0

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन परियोजना के तहत निर्माणाधीन तिलणी और घोलतीर रेलवे स्टेशन के आसपास 400 मीटर के क्षेत्र को फ्रिज जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन के आवास अनुभाग-2 द्वारा 9 जनवरी 2024 को अधिसूचना जारी की गई है।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि यह निर्णय उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की धारा 7 के अंतर्गत लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसरों के 400 मीटर के दायरे को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तिलणी और घोलतीर में सीमांकन कार्य पूरा किया जाए। इसके साथ ही प्रशासन को सीमांकन कार्यवाही की जानकारी देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।