केदारघाटी के विकास के लिए धामी ने किया वायदा, आशा को जिताने की अपील
कहा बौखलाकर विपक्ष कर रहा अनर्गल आरोप की राजनीति
दर्जनों प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता
रुद्रप्रयाग उपनल कर्मचारी संघठन ने दिया भाजपा प्रत्याशी को समर्थन
रुद्रप्रयाग 16 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चोपता और चंद्रनगर मे चुनावी सभा की और विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की निश्चित जीत को देखकर कांग्रेस बौखला गयी है और अनर्गल बयानबाजी कर रही है। इस दौरान दर्जनों ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। वहीं उपनल संघ ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए कार्तिकेय स्वामी को पर्यटन सर्किट के रूप मे विकसित करने, लोधला गाँव को वन अधिनियम से एनओसी दिलाकर सड़क पहुंचाने तथा चंद्रनगर मे आईटीआई भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जायेगी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चोपता और चन्द्र नगर मे आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा, बाबा के दरबार में पीएम मोदी के दिए, वर्तमान दशक को उत्तराखंड के नाम करने के संकल्प पर आज समूची केदारघाटी और राज्य आगे बढ़ रहा है । उन्होंने जनता से 3 दशकों से क्षेत्रीय सुख दुख की साथी, आशा नौटियाल को स्वर्गीय शैला के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आशीर्वाद देने का आग्रह किया। साथ ही उनसे सावधान रहने की बात कही, जो हमेशा, हर जगह सनातन विरोध और मुस्लिम यूनिवर्सिटी एवं तुष्टिकरण के पक्ष में खड़े रहते हों, वहीं यहां केदारनाथ प्रतिष्ठा की झूठी बात करते हों।
केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत चोपता और चंद्रनगर में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र के चौमुखी विकास के संपर्क में खड़े होने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार श्रीमती आशा नौटियाल का जिक्र करते हुए कहा, वह तीन दशक से समर्पित भाव से आप सबके बीच कार्य कर रही है। वह दो बार विधायक भी रही और उसके बाद भी हमेशा क्षेत्र के विकास लोगों की समस्या एवं दुख तकलीफों पर मदद के हर संभव प्रयास करती आई है। अब हम सब का भी दायित्व है कि दिवंगत विधायक स्वर्गीय शैला रानी दीदी के अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी आशा दीदी को दिया जाए। उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, बाबा केदार की भूमि से ही उन्होंने आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा मूल मंत्र दिया था। आज इस संकल्प को लेकर केदार घाटी से लेकर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है चाहे अवस्थाना विकास कार्यों की बात हो सड़क रेल हवाई कनेक्टिविटी की बात हो स्वास्थ्य शिक्षा बिजली पानी अधिक तमाम जनकल्याणकारी विषयों की बात हो।
उन्होंने कहा मोदी जी हमेशा कहीं भी हो देवभूमि की चिंता हमेशा करते हैं वे बाबा के अनन्य भक्त हैं । क्योंकि 2013 की आपदा के बाद जब मोदी जी ने केदार धाम के पुनर्निर्माण की बात कही तो राजनीतिक कारण से उन्हें सेवा करने से रोक दिया गया । लेकिन बाबा ने अपने भक्त को आशीर्वाद दिया और 2014 की प्रचंड जीत के साथ अपने धाम के विकास और भव्यता की जिम्मेदारी सौंपी। 2000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य से केदार धाम की भव्यता एवं दिव्यता में वृद्धि हो रही है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कांग्रेस के एक भी प्रधानमंत्री ने 60 सालों में बाबा के धाम का विकास तो दूर यहां आना भी गवारा नहीं समझा और मोदी जी 7 बार बाबा के दर्शन करने आ चुके हैं।
प्रदेश सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा विकास के साथ अनेकों जनहित में कठोर निर्णय हमने लिए हैं चाहे यूसीसी, धर्मांतरण, दंगारोधी कानून हो, चाहे नकल निरोधक कानून हो जिससे हमने नकल माफिया से युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया। जिसका नतीजा है कि आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल में है और 19 हजार सरकारी नौकरियां युवाओं को मिल चुकी हैं।
उन्होंने पहाड़ की आर्थिक रीड, चार धाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, 2013 की आपदा के बाद 2014 में केदार धाम पहुंचने वालों की संख्या मात्र 40 हजार रह गई थी और उससे पहले भी दो से तीन लाख लोग ही साल में केदार धाम पहुंचते थे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए वहां विकास कार्यों और स्वयं मोदी जी का ब्रांड एम्बेसडर बनकर बाबा की सेवा करना का ही परिणाम है कि 2023 आते-आते 20 लाख से ऊपर भक्तों की संख्या पहुंच गई है। वर्तमान वर्ष में भी 56 दिन की यात्रा कम होने एवं 15 दिन देर से शुरू होने के अतिरिक्त आपदा से 19 सड़कों के क्षत्रिग्रस्त होने के बावजूद रिकॉर्ड 16.5 लाख तीर्थ यात्री बाबा के पास आए हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी में हुई उच्च स्तरीय बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हमने अनुभवी लोगों को बुलाकर बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया है। क्योंकि हम जल्द ही सख्त भू कानून लेकर आ रहे हैं। जिन्होंने भी अब तक इस कानून में छेड़छाड़ कर अवैध कब्जे किए हैं या खरीदारी की है उनके खिलाफ कठोरता कार्यवाही हो रही है।
उन्होंने उन्होंने बताया पीएम मोदी इस वर्ष भी केदारनाथ धाम आना चाहते थे। लेकिन मुझसे यहां आचार संहिता की तकनीकी दिक्कतों के जिक्र पर उन्होंने अपना दौरा स्थगित किया है।
उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि उनके नेताओं को आज चुनाव प्रचार में परेशानी हो रही है। क्योंकि केदार घाटी में हुए चौमुखी विकास का उनके पास कोई जवाब नहीं है। केदार धाम को लेकर जो भ्रम एवं झूठ वे फैला रहे थे, उसपर उनकी पोल पूरी तरह खुल चुकी है। जनता देख रही है कि जिनकी सरकारों में अवैध मजारों को बड़े पैमाने पर बनाया गया, उन पर हरी पीली चादर फैला दी गई, घुसपैठियों को बुलाया गया, राज्य में बसाया गया । वहीं मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात करने वाले अब केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा पर यात्रा निकालते हैं। इन्हीं लोगों ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए धाम से शिला ले जाने की अफवाह फैलाई लेकिन प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि कोई शिला नहीं गई अन्यथा वह किसी से छुपता नहीं। हमने उत्तराखंड आने वालों की जांच की बात कही तो भी कांग्रेस ने विरोध किया, जिन्होंने गलत तरीके से भूमि खरीदी ह उनकी जांच पर भी इनका विरोध है।
साथ ही कहा, जनता प्रत्यक्ष गवाह है कि आपदा के समय हमारी सरकार ग्राउंड जीरो पर रहकर कार्य करती है। इस बार की आपदा भी 2013 जैसी थी लेकिन हमने आपके सहयोग से तीर्थ यात्रियों की जान बचाई, वही 9 करोड़ से अधिक धनराशि से स्थानीय परिवार प्रभावितों को मदद की। जबकि 2013 में सभी सभी ने देखा कि आपदा के बाद कांग्रेस यहां से भाग खड़ी हुई थी।
भाजपा ने हमेशा मातृशक्ति के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए कार्य किया है इसका उदाहरण स्वयं केदारनाथ विधानसभा है जहां पर हमेशा मातृशक्ति उम्मीदवार को हमारे द्वारा तवज्जो दी गई। इतना ही नहीं हमारी केंद्र सरकार ने 33 फीसदी आरक्षण जन प्रतिनिधित्व में दिया, राज्य सरकार ने अपनी नौकरियों में 30 फ़ीसदी अधिकार दिया, लखपति दीदी योजना चला रहे हैं, मुख्यमंत्री बहना और सशक्तिकरण योजना आदि।
उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों एवं जनहित के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा, चौपता पॉलिटेक्निक और राजकीय इंटर कॉलेज के भवन निर्माण पर निर्णय हो चुका है। कॉलेज में कला विषय को स्वीकृति हो गई है। वर्षों से लंबित जखोली मीटर मार्ग आदि मिसिंग मार्गों पर शीघ्र कार्य शुरू होगा। वहीं पर्यटन से क्षेत्र को पूरी तरह जोड़ने की योजना एवं फल पट्टी की संभावनाओं के मद्देनजर उद्यान विभाग योजनाएं तैयार करेगा। वहीं चौपता में प्रोजेक्ट को फैलाई जा रही अफवाह को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई चर्चा पूरी तरह निराधार है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा, उन्होंने हिटो केदार, चलो बैठो जैसे भ्रष्टाचारी योजनाओं पर काम किया। अफसोस जब यह विधायक रहे हमेशा कहते रहे कि हमारी सरकार नहीं है मैं कुछ नहीं कर सकता । जबकि अपनी 20 करोड रुपए की विधायक निधि में से 6 करोड़ ये खर्च नहीं कर पाए। अपनी उदासीनता एवं संवेदनहीनता से इन्होंने आपके विकास की धनराशि को खर्च नहीं होने दिया। मैं स्वयं 3 वर्ष से मुख्यसेवक हूं लेकिन वह कभी भी किसी जन कल्याणकारी या क्षेत्र के विकास को लेकर मुझे नहीं मिले। और ठीक ऐसा ही अनुभव हमारे पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत के साथ उनके रहे हैं। अब निर्णय अपने करना है कि जो कभी जनहित के कार्यों के लिए सरकार या शासन प्रशासन से मिलना जरूरी नहीं समझते हो उन्हें चुना जाए या आपके विकास और सुख-दुख के लिए हमेशा तैयार रहने वाली मातृशक्ति आशा दीदी को चुना जाए।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि आपने आशा जी को अपना प्रतिनिधि बनाया तो वह पहले से भी अधिक सक्रियता से आपकी समस्याओं को हल करने के लिए कार्य करेंगी। और मैं एक मुख्य सेवक होने के नाते हमेशा उनके साथ खड़ा मिलूंगा। हम सबको विपक्ष की जाति, क्षेत्र में बांटने की साजिश के झांसे में नहीं आना है। और तुष्टिकरण करने और सनातन विरोध करने वालों को केदार धाम की पावन भूमि से बाहर कर विधानसभा में कमल खिलाना है।
इस मौके पर एक दर्जन से अधिक 16 ग्राम प्रधान गण पार्टी मे शामिल हुए। इनमे राजेश बिष्ट —नैणी पौण्डार ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रधान संघठन अगस्तमुनि, 2) शिवानंद नोटियाल
3) महिपाल कण्डारी -डुंगर भटवाड़ी
4) मनीषादेवी – जोला पाटियूं
5) सुनिता रावत – बीरौं देवल
6) अनूप सिंह – बरम्वाड़ी
7) धर्मेन्द्र – नागजगई
8) हरिमोहन गोस्वामी – भीरी
9) पुष्पा चमोला कौशलपुर,
, 10) मनोज नेगी -क्यार्क बरसूड़ी
11) नरेंद्र सजवान-वष्टि
12) जगमोहन -फेरा
13) नरेन्द्र सजवाण बष्टी
14) मीना दैवी तिनसोली
15) ज्योति नैगी। कण्डारा
16) कुलदीप बिष्ट – जल ई सुरसाल हैं।
वहीं रुद्रप्रयाग उपनल कर्मचारी संघठन ने सीएम की जनसभा भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है। रुद्रप्रयाग जनपद के उपनल कर्मचारी संघठन ने मुख्यमंत्री की सभा में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल को दिया समर्थन । इनमें
पंकज राणा जिला उपाध्यक्ष उपनल कर्मचारी संगठन जिला रुद्रप्रयाग
नरेंद्र नेगी , पूनम देवी , आरती बुटोला शामिल रहे ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, पार्टी उम्मीदवार श्रीमती आशा नौटियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार , ऐश्वर्या रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, नीलकंठ भट्ट, कुलदीप रावत, कुलदीप नेगी आजाद, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा,घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।




हरीश रावत यहीं नहीं रुके उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि 2013 की आपदा के बाद हमने केदारनाथ के सभी रास्तों को दुरुस्त कर दिया था । लेकिन अब ये समझना मुशकिल है कि सडक में गढ्ढे हैं या गढ्ढों में सड़क । पुष्कर सिंह धामी कहते हैं कि उन्हे केदारनाथ का विधायक समझा जाए । लेकिन उन्हें शर्म आनी चाहिए कि गुप्तकासी से त्रियुगीनारायण तक सड़के खस्ता हाल हैं । लोगों के बिजली के बिल गलत आ रहे हैं वो आप सही नही कर पा रहे हैं। आप यहाँ के विधायक नहीं आप चारों धामों के अपराधी है ।
उन्होने सवाल पूछते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को पूरी तरह से यात्रा गढबडा दी । उन्होने कहा कि केरल से शंकराचार्य यहाँ आए थे और शिव के आदेश पर केदार धाम की स्थापना की । उन्होने कहा कि आज पुष्कर सिंह धामी नए शंकराचार्य बन गए और हमारी केदारनाथ से शिला ले जाकर दिल्ली के बुराडी में केदारनाथ धाम की स्थापना करने चले हैं ।
साथ ही यात्राकाल में महिला समूहों के उत्पादों को बाजार मिले, इसके लिए प्रत्येक बाजार, पड़ाव और धाम में स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के साथ ही नगदी फसलों के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय जलवायु के हिसाब से यहां फल व सब्जी उत्पादन के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सौंपी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान कम से कम हो, इसके लिए भी ग्रामीण स्तर पर धरातली कार्य किए जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आगे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस के सभी महिला मंगल दलों का पंजीकरण कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जनसंपर्क अभियान में लैंसीडाउन के विधायक दलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, डा. कुलदीप नेगी आजाद, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, प्रवासी गणेश बिष्ट, मातबर सिंह राणा, मदन सिंह चौहान, छात्र नेता संतोष त्रिवेदी, निवास चमोला, दिपांशु विद्यार्थी, सोहित, सचिन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सेमवाल,सोनू बिष्ट , राजेन्द्र सिंह रावत, शक्ति सिंह रावत,विनोद रावत, कर्मवीर बत्र्वाल, अंजू नौटियाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके पश्चात उन्होंने भटवाड़ी सुनार, गबनी गांव, चौंडा, डोभा, रुमसी, भौंसाल, गणेशनगर सहित कई गांवों का भ्रमण कर जनता से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, कुलदीप नेगी आजाद, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, मंडल महामंत्री अजय जोशी, अंजू नौटियाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, हरिहर सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीना राणा, सरला भट्ट, शिव प्रसाद ममगाई, राजकिशोर, सुधीर सिंह, लक्ष्मण सिंह पंवार, महावीर सिंह झिंक्वाण, बलवंत सिंह फरस्वाण समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।


गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्ध राजकीय मेला है। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गौचर मेले के शुभारंभ पर सबको बधाई देते हुए कहा कि सात दशकों से अधिक समय से इस मेले का आयोजन हमारे राज्य और सब क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। गौचर मेला हमारे राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक मेलों में से एक है, जिसमें सरकार की विभिन्न विभाग सक्रिय होकर प्रतिभाग करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले हमारे जीवन में बहुत विशेष स्थान रखते हैं। मेलों के माध्यम से समृद्ध परंपराएं को संजोने में सहायता मिलती है। साथ ही मेले, मनोरंजन और सामाजिक मेल मिलाप मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गौचर का मेला अन्य मेलों और विशेष है। यह मेला हमारी संस्कृति को संजोने एंव व्यापारिक गतिविधियों को भी एक बड़ा मंच प्रदान करता आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ओर भारत में सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है। वहीं वोकल फार लोकल, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया जैसे पहलुओं के माध्यम से हमारे स्थानीय उद्योगों और स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। इस दिशा में हमारी सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत भी की है। जिसमें स्थानीय उत्पादों को राज्य में ही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पहाड़ों से हो रहे पलायनों को रोका जाए तथा गांव में पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्रदान किया जाए। राज्य सरकार के प्रयासों से फिल्म शूटिंग के लिए भी उत्तराखंड एक बहुत ही पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी उत्तराखंड ने एक बड़ी पहचान स्थापित की है। सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए वैलनेस, आईटी और सौर ऊर्जा जैसे विशेष सेक्टर पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में गोचर में हेली सेवा की शुरुआत की गई है। जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी। आपदा के समय में भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए विकल्प रहित संकल्प के मूल मंत्र के साथ निरंतर काम कर रही है। सीएम ने कहा कि आपका मुख्य सेवक आपको विश्वास दिलाता है कि जब तक उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य नहीं बन जाएगा, हम चेन से नही बैठेंगे। मुख्यमंत्री ने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना भी की।


उन्होंने कहा कि राज्य कर्ज के दलदल में डूब गया है सरकार फिजूल खर्ची करने पर लगी है युवा नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक किए जा रहे हैं जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले नौजवानों को खाली हाथ बैठना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि राज्य का किसान त्रस्त है उनको उनकी फसलों के उचित दाम तक नहीं मिल पा रहे हैं राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की भारी दुर्दशई हैं आए दिन राज्य में बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को देर देर तक ऊर्जा प्रदेश में अंधेरे में रहने को मजबूर किया जाता है श्री रावत बोले की समय पर प्रदेश के अस्पतालों में लोगों को इलाज नहीं मिलता है सरकारी एंबुलेंस की स्थिति दयनीय है ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ रही है सरकार ने नौकरशाही के आगे घुटने टेक दिए हैं जिसके चलते नौकर साहू ने केदार घाटी के गरीब स्वरोजगार बेरोजगारों के रोजगार को मिटाने का काम किया है उन्होंने कहा कि सरकार के पास केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रोजगार कर रहे बेरोजगारों के भविष्य के लिए कोई ठोस नीति नहीं है जिसके चलते अधिकारियों ने अपनी मनमानी चलाई है इसका खामियाजा भाजपा को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भुगतना होगा जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर भाजपा को करारा जवाब देगी इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक डॉ जीतराम पूर्व विधायक ललित फरस्वाँन रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल उखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी जिला महामंत्री दीपक भंडारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीर सिंह बुधेरा सेवादल से दिनेश पुरोहित वीरेंद्र अग्रवाल के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे



उन्होंने कहा कि ऊखीमठ पेयजल लाइन के पुनर्गठन की स्वीकृति मिल गई है, इसके निर्माण के लिए जल्द कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि विद्यापीठ डिग्री कॉलेज को एमए, एमसी में परास्नातक की मान्यता और स्नातक स्तर पर विज्ञान की मान्यता की घोषणा हो चुकी है। जल्द ही विषयों को लेकर शासनादेश जारी करने के प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके विधायक के रहते हुए केदारनाथ विस में विकास पूरी तरह से ठप हो गया था। विधायक पांच वर्ष तक यही रोना रोते रहे कि वह विपक्ष के एकमात्र विधायक हैं और अपनी विधायक निधि भी खर्च नहीं कर पाए। कहा कि कांग्रेस इस उप चुनाव में मुद्दाहीन राजनीति कर रही है। चंद रागों का अलाप हो रहा है, जिन्हें लेकर सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। केदारनाथ विस के संयोजक व रुद्रप्रयाग विस के विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में भाजपा के प्रति जनता में गजब का उत्साह है। भाजपा प्रत्याशी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने मातृशक्ति का आह्वान किया कि इस बार केदारनाथ विस में एकजुट होकर नया आयाम स्थापित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अपने स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ दिन-रात काम करने में जुटा है।सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता कुलदीप रावत ने कहा कि भाजपा की युवा शक्ति भाजपा के साथ है और प्रचंड जीत का इंतजार हो रहा है। रोड शो व जनसभा से पूर्व इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने नगर पंचायत के उदयपुर व गांधीनगर वार्ड के साथ ही करोखी, पेंज, किमाणा, डुंगर-सेमला गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क किया।




