33.8 C
Dehradun
Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 79

उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय, 30 दिसम्बर तक पीपीपी मोड पर संचालित सभी अस्पताल हटाए जाएंगे प्रदेश से।

0

उत्तराखंड-उत्तराखंड में कई सरकारी हॉस्पिटल पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर संचालित हो रहे हैं। जिनकी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हमेशा ही सवाल खड़े होते रहे है. पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले सरकारी हॉस्पिटल को लेकर सरकार को भी लगातार शिकायतें मिल रही थी, ऐसे में सरकार ने सरकारी हॉस्पिटलों को पीपीपी मोड से संचालित करने का फैसला वापस ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 30 दिसंबर तक सभी पीपीपी मोड पर संचालित अस्पतालों को वापस ले लिया जाएगा।

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिए जाने को लेकर साल 2017 में सरकार ने पीपीपी मोड पर अस्पतालों के संचालन का निर्णय लिया था। उस दौरान वर्ल्ड बैंक की ओर से पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 9 राजकीय अस्पतालों का पीपीपी मोड पर संचालन शुरू किया गया था. जिसमें टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिले में मौजूद तीन-तीन अस्पतालों को पीपीपी मोड पर दिया गया था।वहीं हाल ही में राज्य सरकार ने टिहरी गढ़वाल में संचालित जिला चिकित्सालय बौराड़ी समेत दो अन्य अस्पतालों बिलकेश्वर और देवप्रयाग को पीपीपी मोड से वापिस ले लिया था। वर्तमान समय ने अभी भी पौड़ी और नैनीताल जिले के 6 अस्पताल पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे है.इसके तहत पौड़ी जिले में जिला चिकित्सालय पौड़ी, संयुक्त चिकित्सालय पाबौ और संयुक्त चिकित्सालय घिण्डियाल के साथ ही नैनीताल जिले में रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल शामिल है।ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार इन सभी अस्पतालों को भी पीपीपी मोड से हटाकर अपने नियंत्रण में लेने जा रही है। क्योंकि वर्ल्ड बैंक की ओर से पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य में वर्ल्ड बैंक के जरिए तमाम हॉस्पिटल संचालित हो रहे है।उन्होंने बताया कि साल 2017 में सरकार ने पीपीपी मोड पर कई अस्पतालों को संचालित करने का निर्णय लिया था।क्योंकि उस दौरान राज्य में डॉक्टर्स की काफी कमी थी, लेकिन अब राज्य में डॉक्टर्स की संख्या भी प्रर्याप्त है. साथ ही मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके अलावा प्रदेश में 200 बच्चे पीजी भी कर रहे है. लिहाजा जितने भी हॉस्पिटल पीपीपी मोड पर चल रहे है, उनको 30 दिसंबर तक खत्म कर उन अस्पतालों को राज्य सरकार संचालित करेगी।

सीएम धामी ने पंचकेदारो के गद्दीस्थल से किया शीतकालीन यात्रा आगाज।

0

यात्रा को लेकर पहले दिन दिखा खास उत्साह*

उखीमठ ।।सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंचकेदारो के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से चारों धामों की शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकल के साथ श्रद्धालुओं को शीतकाल में भी चारों धामों के दर्शन के सौभाग्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही यात्रा से जुड़े हुए सभी व्यवसाययों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कहा कि यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की गई है और सभी से अपील है कि वह शीतकालीन यात्रा के लिए चारों धामों में आए और भगवान का आशीर्वाद ले।
शीतकालीन यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलना है जहां तीर्थ पुरोहित इसे एक अच्छा प्रयास सरकार का मान रहे है वही उनका यह भी कहना है की साल भर की यात्रा शुरू होने से समस्त श्रद्धालुओं को चारों धामों में दर्शनों के अवसर प्राप्त होंगे और वह आसानी से सभी धर्मों में दर्शन कर सकेंगे।
शीतकालीन यात्रा शुरु होने से जहा श्र्धालुओ मे खासा उत्साह दिख रहा है, वही स्थानीय लोग भी बेहद खुश है। पहले दिन ही खासी संख्या मे श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुँचे। तो वही स्थानीय लोग भी यात्रा को लेकर उत्साहित है।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, अध्यक्ष बीकेटीसी श्री अजेंद्र अजय, श्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर सिंह पंवार, श्रीनिवास पोस्ती सहित मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिला ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

 

12वीं में पढ़ने वाला छात्र प्रवेंद्र दो दिनों से लापता।

0

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग विकास खण्ड जखोली की ग्राम पंचायत कुरछोला का 12वीं में पढ़ने वाला छात्र तीन दिन से घर मे बिना बताए लापता चल रहा है घर वालो के द्वारा उसकी खोजबीन करने बाद भी कोई पता नही चल पाया है बताया जा रहा है छात्र प्रवेंद्र अपनी कक्षा में अपना मोबाइल फोन लेके जा रखा था और अध्यापक द्वारा फोन निकाल दिया ।और उसी गुस्से में घर आ कर 5 दिसम्बर सांय 4 बजे बिना बताए कहि चले गया है काफी खोज बिन व रिस्तेदारी में पता करने के बाद भी कोई सूचना प्राप्त नही हुई है आज परिजनों ने उसकी खोजबीन के लिए रुद्रप्रयाग थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा कर मद्दत की गुहार लगाई है ।यदि आप लोगो को अगर किसी व्यक्ति को कुछ सूचना मिलती है तो 9627211714,9520371928 पर सम्पर्क करें ।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग किया झुमैला नृत्य।* *राज्य सरकार 6 माह की यात्रा को वर्ष भर चलाने पर कर रही कार्य।

0

मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के सारी गांव में ग्राम वासियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग।*

*ग्रामवासियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर विकास योजनाओं का लिया फीडबैक*

*मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग किया झुमैला नृत्य।*

*राज्य सरकार 6 माह की यात्रा को वर्ष भर चलाने पर कर रही कार्य।*

सारी।।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के सारी गांव में ग्राम वासियों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। ग्रामवासियों एवं स्थानीय निवासियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने सारी गांव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं संग झुमैला नृत्य भी किया। मुख्यमंत्री ने सारी ग्रामवासियों के साथ रात्रि भोजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला मंगल दल हेतु 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित ही देवरिया ताल में लगने वाले मेले को संस्कृति विभाग, राजकीय मेले के रूप में मान्यता देगा।
मुख्यमंत्री ने सारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी के बीच में आकर बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा सारी गांव में जो कार्यक्रम शुरू हुआ है, अब ये कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलेगा। मुख्यमंत्री ने श्रीमती आशा नौटियाल को विजय बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा अब सरकार की बारी है कि जो वादे उन्होंने चुनाव से पहले किए हैं अब उन्हें पूरा किया जाए। इस क्षेत्र के सभी प्रस्ताव, घोषणाओं, एवं जनहित के कार्यों को धरातल में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा जनता के सुझावों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी का उत्तराखंड एवं विशेषकर बाबा केदारनाथ जी की भूमि से गहरा लगाव है। प्रधानमंत्री जी के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री जी ने अनेकों योजनाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। 2013 की आपदा के बाद भगवान केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने हाथों में लिया। आज भगवान केदारनाथ धाम भव्य और दिव्य बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने उपचुनाव से पहले स्वयं केदारनाथ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाली वो आगे भी क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारघाटी में इस वर्ष जुलाई में आई आपदा के दौरान वे अधिकारियों के साथ स्वयं जनता के बीच में मौजूद रहे। आपदा के बाद दूसरे चरण की यात्रा को भी जल्द शुरू किया गया था। अब राज्य सरकार 6 माह की यात्रा को वर्ष भर चलाने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सारी गांव एक आदर्श गांव है जहां 40 से भी ज्यादा होम स्टे हैं। होम स्टे को भी राज्य सरकार निरंतर बढ़ा रही है। होमस्टे राज्य की आर्थिक का साधन बन रहे हैं। देवरिया ताल, बाबा तुंगनाथ एवं अन्य देवी देवताओं में भी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा हमने अपने गांव का बचाने का भी संकल्प लेना है।
मुख्यमंत्री ने कहा विदेश में भी महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों को पहनती है। ये दिखाता है कि हमारे लोग हमारी पारंपरिक संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपनी बोली भाषा, संस्कृति , घरों को संरक्षित करने का आग्रह किया है। हमारी सनातन संस्कृति पहले भी थी, अब भी है, और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा महिलाएं, राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहीं है। महिलाएं अपने साथ अन्य लोगो को भी रोज़गार दे रहीं है। उन्होंने कहा युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। रुद्रप्रयाग में साइंस सिटी का निर्माण कार्य भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, विधायक श्री भरत चौधरी, केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजेय, श्री चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

0

मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

*मुुख्यमंत्री ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विकास के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बतायी सम्मेकित प्रयासों की जरूरत।*

*राज्य सरकार द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के दिये है दिशा निर्देश। शीतकालीन यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही दुरुस्त।*

*मुख्यमंत्री रविवार को बाबा केदार की भूमि से करेंगें शीतकालीन चार धाम यात्रा की भी शुरुआत।*

उखीमठ।।। मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रूद्रप्रयाग के भ्रमण के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में हुए शामिल होकर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विकास के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सम्मेकित प्रयासों पर बल दिया।
मुख्यमंत्री ने श्रीमती आशा नौटियाल को उप चुनाव में विजय बनाने पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं भी की गई हैं, जिन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। केदार घाटी में आई आपदा के बाद अनेक निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वर्ष जुलाई में आई आपदा के दौरान वे सभी लोगों के साथ स्वयं जनता के बीच में मौजूद रहे। आपदा के बाद दूसरे चरण की यात्रा को भी जल्दी शुरू किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रूद्रप्रयाग जनपद को आदर्श जनपद के रूप में पहचान मिले, इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा केदार घाटी में महिलाएं निरंतर नवाचार को बढ़ावा दे रही हैं। हमारी बहनों द्वारा एक से बढ़कर एक गुणवत्तापूर्ण और अच्छी पैकिंग के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आज हमारे स्थानीय उत्पादो की मांग पूरे देश और दुनिया में हो रही है। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह, विभिन्न संगठनों एवं आमजन के साथ मिलकर हम इस क्षेत्र में विकास एवं समृद्धि का नया अध्याय स्थापित करने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के मकसद से दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। शीतकालीन यात्रा को लेकर भी सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। आगामी दिनों में चार धाम यात्रा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक भी की जानी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार यात्रा समाप्त होते ही आगामी यात्रा की तैयारी में जुट गई है। शीतकालीन यात्रा में भी लोगों को काम मिले इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। अब राज्य सरकार उनके संकल्पों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास के लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड प्रथम स्थान में आया। राज्य में बेरोजगारी दर घटी है। जीएसटी संग्रह में राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जीएसडीपी में भी राज्य 1.3 गुणा की वृद्धि की है। राज्य में बीते तीन सालों में अब तक लगभग 19 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा जल्द ही राज्य सरकार भू कानून लाने वाली है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के सभी मंदिरों के सौर्दयीकरण कार्य को शीघ्र ही आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा आगामी रविवार को हम केदार की इस भूमि से शीतकालीन चार धाम यात्रा की भी शुरुआत करने जा रही है।

शीतकाल अवधि में श्री केदारनाथ धाम में की गयी हैं चाक-चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था।

0
  1. केदारनाथ।।प्रचलित वर्ष 2024 में जनपद रुद्रप्रयाग में होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा का समापन दिनांक 03 नवम्बर 2024 को श्री केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के उपरान्त हो गया था। शीतकाल में श्री केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने के उपरान्त मन्दिर सुरक्षा हेतु सशस्त्र गार्द तथा चौकी श्री केदारनाथ में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग को समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। चौकी गौरीकुण्ड एवं कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से समय-समय पर केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले पैदल ट्रैक पर पेट्रोलिंग गश्त की जाती है। श्री केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल निरन्तर जनपद मुख्यालय के सम्पर्क में है तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा उनको सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।

 

 

मुख्यमंत्री कल से दो दिवसीय रुद्रप्रयाग जनपद भ्रमण पर रहेंगे ,श्री ओंकारेश्वर मंदिर में पांडव नृत्य कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।

0

मुख्यमंत्री कल से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे*

*श्री ओंकारेश्वर मंदिर में पांडव नृत्य कार्यक्रम में करेंगे शिरकत*

*स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में भी करेंगे प्रतिभाग*

रुद्रप्रयाग।।जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 07 दिसंबर (शनिवार) से दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांडव नृत्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही ग्राम सारी में स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम तथा स्यालसौड़ में आयोजित *कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले* में भी प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 07 दिसंबर (शनिवार) को दोपहर 2ः45 बजे देहरादून से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर 3ः15 बजे होटल रिजेंटा हैलीपैड़ ऊखीमठ पहुंचेंगे। कुछ समय वहाँ रुकने के बाद 3ः50 बजे से 4ः50 बजे तक श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित *पांडव नृत्य कार्यक्रम* में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सारी गांव में स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रात्रि विश्राम होम स्टे सारी में करेंगे।
08 दिसंबर (रविवार) को प्रातः 8ः15 बजे सारी से प्रस्थान कर बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास-स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12ः15 बजे स्यालसौड़ में आयोजित *कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले* में प्रतिभाग करेंगे । कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1ः50 बजे महाविद्यालय अगस्त्यमुनि हैलीपैड़ से जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून हेतु प्रस्थान करेंगे।

*मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित*

*आवश्यक तैयारियों को लेकर अधिकारियों को किया गया निर्देशित*

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद भ्रमण प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
जिला कार्यालय के एनआईसी सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का 07 व 08 दिसंबर को दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। भ्रमण के दौरान उनके द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्युत, पेयजल, सड़क मार्ग व साफ-सफाई सहित अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर सभी अद्यतन सूचनाओं सहित उपस्थित होने को कहा है। बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा उनकी योजनाओं की प्रदर्शनी हेतु कैनोपी भी लगाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं हेतु पुलिस उपाधीक्षक को जरूरी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्लई, जल निगम नवल कुमार, लोनिवि मनोज भट्ट, विद्युत, उद्यान, खाद्य, पर्यटन, नगर पालिका सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

इंसानियत को शर्मशार करने वाले दो कलयुगी बेटो ने अपने पिता को मौत के घाट उतार कर आग के हवाले किया

0

रुद्रप्रयाग-उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से बेहद ही दुःखद और डरावनी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ क्षेत्र में कालीमठ घाटी से एक महापाप की घटना सामने आ रही है। गुप्तकाशी से कालीमठ की ओर जाते वक्त लगभग तीन किलोमीटर दूर त्रिवेणी घाट है। यहीं पर नदी के ऊपर एक घर में ये वारदात हुयी है।प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक व्यक्ति बेडुला गांव के बलबीर राणा बताये जा रहे हैं। जबकि बेटों का नाम अमित राणा और मनीष राणा बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र में कालीमठ घाटी के बेडुला गांव के दो कलयुगी बेटों, अमित राणा और मनीष राणा ने अपने पिता बलबीर राणा को थमाली से वार कर मार डाला। उसके बाद वे दोनों मृतक पिता की देह को जला रहे थे, तभी सूचना पर पहुची पुलिस ने पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, कलयुगी बेटों की यह काली करतूत आसपास के लोगों को पता लगी तो लोगों ने गुप्तकाशी पुलिस को फोन किया। घटना का पता लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों कलयुगी बेटों में से एक पिता के साथ ही रहता था, जबकि दूसरा मुंबई में रहता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।आसपास के लोगों के मुताबिक बाप बेटों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद रात को बेटों ने अपने पिता को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। उसके बाद सुबह सवेरे होते ही वह अपने पिता की मृत देह को जला रहे थे। आसपास से गुजरते लोगों को पता लगा तो लोगों ने पुलिस को फोन किया। कुछ लोगों ने जलती हुई चिता पर पानी डालकर उसे बुझाया लेकिन तब तक देह पूरी तरीके से जल चुकी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी राशन कार्ड धारकों का होगा सत्यापन,10 दिसंबर तक अभिलेख जमा कराने की अपील।

0

सभी राशन कार्ड धारकों का होगा सत्यापन*

*10 दिसंबर तक अभिलेख जमा कराने की अपील*

जनपद के अंतर्गत आरसीएमएस ऑनलाइन पोर्टल पर उ Status में प्रदर्शित हो रहे राशन कार्ड धारकों को आगामी 10 दिसंबर तक उनसे संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे ताकि राशन कार्ड धारकों का सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राज्य खाद्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक व अंत्योदय परिवारों के द्वारा राशन कार्ड के सत्यापन हेतु वांछित अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने से उ Status में प्रदर्शित हो रहे राशन कार्डों का सत्यापन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्राथमिक परिवार के 306 राशन कार्ड (1154 यूनिट) अंत्योदय के 65 राशन कार्ड (136 यूनिट) तथा राज्य खाद्य योजना के 944 राशन कार्ड (3182 यूनिटें) सत्यापन हेतु अवशेष हैं। उन्होंने बताया कि आरसीएमएस ऑनलाइन पोर्टल पर U Status में प्रदर्शित हो रहे उक्त राशन कार्ड धारकों से अपील करते हुए कहा कि सभी राशन कार्ड धारक उनसे संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में अपना आधार कार्ड, मुखिया का फोटो एवं वोटर कार्ड, बैंक खाता छायाप्रति व मोबाइल नंबर आदि अभिलेख आगामी 10 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से जमा करवा दें ताकि उनके राशन कार्ड व यूनिटों का सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके।
उन्होंने बताया कि जिन राशनकार्ड धारकों द्वारा निर्धारित तिथि तक सत्यापन हेतु अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे उन राशन कार्ड धारकों का कार्ड व यूनिट निरस्त कर दिए जाएंगे जिसके लिए संबंधित राशनकार्ड धारक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

 

भाजपा ने निकाय को लेकर की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति।

0

ब्रेकिंग देहरादून

भाजपा ने निकाय को लेकर की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति

सभी 11 नगर निगम समेत नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी

देहरादून में कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में दान सिंह रावत, हरिद्वार में ज्योति प्रसाद गैरोला को मिली जिम्मेदारी

रुड़की राम मोहन अग्रवाल, कोटद्वार राकेश गिरी, श्रीनगर रमेश गाड़िया पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल को मिली जिम्मेदारी

, अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दीपक मेहरा, हल्द्वानी मनोज पाल, काशीपुर तरुण बंसल वहां के निगम चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

इसी तरह 45 नगर पालिका एवं 46 नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को मिली जिम्मेदारी