13.1 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 81

अल्मोड़ा बस हादसे का अपडेट-मृतको की संख्या हुई 36 दो अधिकारी निलंबित,मृतको को 4 -4लाख की घोषणा।

0

अल्मोड़ा-उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में अभी तक 36 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है। हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह रेस्क्यू होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

40 सीटर बस में 55 से ज्यादा सवारियां

बस 40 सीटर थी,बस में 55 से ज्यादा यात्री सवार बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1 लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए गये है। हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पौड़ी और अल्मोड़ा जिले के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि घटना में कोई भी लापरवाही हुई हो तो उस पर कार्रवाई की जा सके।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राहत देने के लिए 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस हादसे की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसे हादसे न हों। इसके लिए कुमाऊं मंडल के आयुक्त को इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच करने के आदेश दिए गए हैं

दुःखद खबर -खाई में गिरी बस.. कई लोगो के मौत की ख़बर।

0

अल्मोड़ा-यात्री को वापस रामनगर लेकर आ रही गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की बस कूपी क्षेत्र के समीप गिरी

गोलिखाल क्षेत्र से यात्रियों को रामनगर लेकर आ रही थी गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की बस खाई में गिरी

बस का नम्बर uk 12 pa 0061

इस यात्री बस के गिरने में कई लोगो की हताहत होने की है सूचना।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। मरने वालों की संख्या 25 से ज्यादा हो सकती है।

जय बाबा केदार के जयघोष के साथ ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

0

*श्री केदारनाथ मंदिर को भब्य रूप से फूलो से सजाया गया।*

• *अभूतपूर्व रही श्री केदारनाथ धाम यात्रा : अजेंद्र*

केदारनाथ / रूद्रप्रयाग 3 नवंबर। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय समेत 15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को दीपावली के दिन से ही भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था ।

रविवार प्रातः पांच बजे से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। बीकेटीसी के आचार्य, वेदपाठियों, पुजारीगणों ने भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग की समाधि पूजा की। स्वयंभू शिवलिंग को भस्म, स्थानीय पुष्पों बेल पत्र आदि से समाधि रूप दिया गया। प्रातः 08:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को मंदिर से बाहर लाया गया इसके बाद श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली ने अपने पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान किया। हजारों श्रद्धालु बाबा की पंचमुखी डोली के साथ पैदल ही रवाना हुए। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास बर्फ होने से सर्द बयारें भी चलती रही लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा।

कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि इस यात्राकाल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से आज भव्य व दिव्य केदारपुरी का पुनर्निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम यात्रा का सफल संचालन हुआ। उन्होंने सफल यात्रा संचालन के लिए बीकेटीसी के कार्मिकों, पुलिस – प्रशासन, यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी आदि का आभार जताया।

 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बाबा केदार की पंचमुखी डोली आज 3 नवंबर को रामपुर रात्रि प्रवास करेगी 4 नवंबर सोमवार को श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि प्रवास कर 5 नवंबर मंगलवार को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल में बाबा केदार की पूजा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में ही संपादित होगी।

आज कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अलावा स्वामी संबिदानंद महाराज,रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डा.सौरव गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, सदस्य श्रीनिवास पोस्ती,भास्कर डिमरी, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, तीर्थ पुरोहितों की संस्था केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबंर सेमवाल, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, ललित त्रिवेदी,देवानंद गैरोला अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण, उमेश पोस्ती,प्रकाश जमलोकी, रविंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

यहां यह भी उल्लेखनीय है इस यात्रा वर्ष की उत्तराखंड चारधाम यात्रा शनै- शनै समापन कीओर है धामों में मौसम सर्द हो गया है।
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 17 नवंबर को बंद हो रहे है।श्री गंगोत्री धाम के कपाट बीते शनिवार 2 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो गये है।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज 3 नवंबर को प्रात: बंद हुए तथा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज भैयादूज के अवसर पर आज 3 नवंबर दोपहर को बंद हो जायेंगे।
जबकि पवित्र गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब तथा लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते 10 अक्टूबर को बंद हो गये। द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को बंद हो रहे है तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट कल सोमवार 4 नवंबर को बंद हो रहे है जबकि चतुर्थ केदार रूद्रनाथ जी के कपाट 17 अक्टूबर को बंद हुए।

 

विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

0

  रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज भैया दूज के मौके पर पूजा अर्चना के बाद बंद कर दिए गए हैं। सुबह मंदिर में भगवान की समाधि पूजा की गई और उसके बाद 6 बजे गर्भ ग्रह का दरवाजा बंद कर दिया गया। जबकि विधि विधान के साथ 8:30 बजे मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ बाबा केदार की चल विग्रह डोली को केदारनाथ धाम से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना कर दिया गया।

आज डोली रामपुर पहुचेगी। जबकि कल सोमवार को डोली गुप्तकाशी और मंगलवार 5 नवंबर को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पहुंचेगी। जहां भगवान की 6 महीने तक शीतकालीन पूजा अर्चना की जाएगी।

आज होंगे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद ।

0

उत्तरकाशी

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्रीधाम के कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त तय हो गया है,

गंगोत्री धाम के कपाट आज 2 नवंबर को दोपहर 12.14 बजे पर बंद होंगे।

कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त नवरात्र के शुभ अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने निकाला था।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के अवसर पर बंद हो रहे है,

आज सुबह 10.00 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा जाएगा। उसके बाद निर्वाण दर्शन होंगे।

वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक होगा।

उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने का अभिजीत मुर्हूत शुभ बेला दोपहर 12.14 बजे तय किया गया है,

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम में उल्लासपूर्वक मनायी जा रही दीपावली।

0

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम: 1 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व आज 1 नवंबर शुक्रवार को उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया है तथा शाम को रंग-बिरंगे प्रकाश से मंदिर जगमगाते नजर आयेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम में शाम पांच बजे पश्चात प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन शुरू होगा तत्पश्चात कुबेर जी की पूजा-अर्चना तथा भगवान बदरीविशाल के खजाने की पूजा-अर्चना की जायेगी।

श्री केदारनाथ धाम में श्री गणेश पूजन तथा मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय दीपावली के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में पूजा – अर्चना में शामिल होंगे।

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट , लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, आदि मौजूद रहेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ धाम में भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है मंदिर को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया है। 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद होने है।
आज दीपावली के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा के अलावा मंदिर गर्भगृह के बाहर परिक्रमा परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति तथा हक-हकूकधारी पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,
मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लक्ष्मी नारायण मंदिर हक-हकूकधारी प्रकाश जमलोकी सहित अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहेंगे।

बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

0

*बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*

*श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर स्थानीय लोगों से की मुलाकात*

*मुख्यसेवक धामी ने केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जब तक केदारनाथ को विधायक नहीं मिल जाता तब तक वह स्वयं विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे।*

श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के पावन दर्शन किए और समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों से भी भेंट की। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। धाम में तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को नई दिशा मिल रही है और स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण ही तीर्थयात्रियों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। साथ ही इस वर्ष आई आपदा के दौरान समय रहते सभी यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू पूरा किया गया।
मालूम हो कि *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जहां कई बार बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ आ चुके हैं और धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं वहीं मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जब तक केदारनाथ को विधायक नहीं मिल जाता तब तक वह स्वयं विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे।*

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग परिवार ने ली राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ।

0

रुद्रप्रयाग।।राष्ट्र की एकता, अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के उद्देश्य से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए आज  जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस  परिवार द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग परिसर में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने उपस्थित पुलिस कार्मिकों को शपथ दिलायी गयी। जनपद की पुलिस लाइन, सभी थाना चौकियों पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने उपस्थित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा देश को हमेशा एकजुट करने के लिए अनेकों प्रयास किये गए, इनके कार्यों को याद करते हुए इनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसीलिए पुलिस बल का यह विशेष कर्तव्य होना चाहिए कि हम पुलिस के अनुशासित बल में नियुक्त रहते हुए राष्ट्र की एकता, अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान बनाए रखें।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली*

0

*मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनाई दीपावली*

*सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के कारण ही रोशन होते है दीपावली के दीपक- सीएम*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। यदि पूरे देश के लोग दीपावली मना रहे हैं वह निश्चित तौर पर सुरक्षित हैं, तो हमारे जवानों की बदौलत हैं, जो 24 घंटे देश की सीमा पर तैनात हैं। इस महत्वपूर्ण पर्व पर अपने परिवार से दूर रहने के बावजूद आपके उत्साह में कोई कमी नहीं है। मुझे जवानों की बीच रहकर अपार खुशी हो रही है। आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली बहुत विशेष है, क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं। जिसका इस्तेमाल भारत की सेना द्वारा किया जाता है।

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की कई कल्याणकारी योजनाएं सैनिकों के हित को ध्यान में रखते हुए बनी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के आश्रितो को दी जाने वाली धनराशि 10 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपए कर दी गई है।

इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, जिलाधिकारी डॉ०आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, सेना के अधिकारी और जवान उपस्थिति थे।

राज्य के स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच हुआ एमओयू।

0

स्थानीय आजीविका बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेगा यह समझौता- सीएम*

*इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का है अनुमान ।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य समझौता किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत आईटीबीपी की उत्तराखण्ड में तैनात वाहिनी के लिए स्थानीय उत्पादों जिन्दा बकरी/भेड़, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए किये गये समझौता ज्ञापन पर उत्तराखण्ड शासन से सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम और आईटीबीपी से आईजी श्री संजय गुंज्याल ने हस्ताक्षर किये।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समझौते से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ेगी, उन्हें लगेगा कि किसी न किसी रूप में हम देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों का आईटीबीपी के साथ सम्पर्क भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के प्रहरी हैं। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी को सब्जियां, दूध, पनीर, अण्डा की आपूर्ति की व्यवस्था भी राज्य से किये जाने की दिशा में योजना बनाई जाए।

पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आजीविका में वृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।

इस समझौते से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। जिसमें प्रमुख रूप से 7 हजार महिलाएं शामिल हैं। भेड़-बकरी पालकों में 10 हजार पशुपालक, कुरकुट की आपूर्ति से लगभग 800 से अधिक एवं मछली आपूर्ति के लिए 500 से अधिक मछली पालकों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड में यह पहला मौका है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में भेड़, बकरी, मछली एवं मुर्गीपालकों को विपणन हेतु बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर एवं आईटीबीपी के अधिकारी उपस्थित थे।