मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, एश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये इसकी भी उन्होंने कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व सत्य, सद्भावना एवं मर्यादा का भी संदेश देता है। दीपों का यह पर्व भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं।






वही कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा केदारनाथ विधानसभा प्रभारी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पटका पहनाकर सभक को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वही उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति से व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे सम्मिलित हो रहे है। उन्होंने कहा कि आगे बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर सम्मिलित होने वालों में रिटायर्ड डीएसपी प्रेम लाल टम्टा , सेवानिवृत्त खण्ड विकास अधिकारी विक्रम लाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विन्दी लाल,हर्ष लाल, दिनेश लाल, सावित्री देवी, गुड्डी देवी, महसी देवी रोशन लाल ,शिवलाल सहित बड़ी संख्या अनुसूचित जाति के लोग सम्मिलित हुए।
देश और उत्तराखंड की पहली हैली मेडिकल एंबुलेंस सेवा का जल्दी शुभारंभ होने जा रहा है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 अक्टूबर को देश की पहली मेडिकल एंबुलेंस सेवा का शुभ आरम्भ करेंगे इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी सांसद मौजूद रहेंगे, ऋषिकेश एम्स की निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड के भौगोलिक परिपेक्ष को देखते हुए इस मेडिकल एंबुलेंस सेवा का दूर दराज के क्षेत्र में रह रहे लोगों, दुर्घटनाओ और सीरियस मरीज को ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए लाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक फोन पर उन्हें सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद देवप्रयाग थाने और बचेलीखाल पुलिस चौकी से फोर्स भेजी गई थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि NHPC बैंड के पास आर्मी का ट्रक पलटा हुआ है, जिसके नीचे एक जवान दबा हुआ था। पुलिस ने तत्काल हाइड्रा बुलवाकर ट्रक के नीचे से जवान को बाहर निकाला। इसके बाद जवान को तत्काल उपचार हेतु CHC देवप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जानकारी करने पर पता चला कि ट्रक में गढ़वाल स्काउट के सूबेदार खुशपाल सिंह सहित कुल 04 जवान बैठे थे, जो गौचर से रायवाला देहरादून जा रहे थे। चालक NK दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया गया कि ट्रक का प्रेशर अचानक खत्म हो गया। इस वजह से ट्रक के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। वहीं पहाड़ी पर चढ़ाई के कारण ट्रक पीछे आने लगा। इन हालात में ट्रक में सवार सूबेदार व अन्य जवान अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूदने लगे,लेकिन तभी ट्रक पलट गया और एक जवान उसके नीचे आ गया। हादसे में मरने वाले जवान की पहचान हवलदार 3011267X शैलेंद्र सिंह (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट का जवान था।घटना में अन्य किसी भी जवान को कोई चोट नहीं आई है।






