चमोली।चौखम्भा पर्वत की ट्रैकिंग पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। विगत 03 अक्टूबर,2024 की शाम 6.00 बजे इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) की तरफ से जिला प्रशासन चमोली को दूरभाष पर सूचना मिली कि चौखम्भा पर्वत के ट्रैक मार्ग पर 6015 मीटर की ऊंचाई पर दो विदेशी ट्रैकर्स फंस गए है। जिसमें Ms.Michelle Theresa Dvorak (USA) और Ms.Fav Jane Manners (UK) शामिल थे। 
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिला प्रशासन चमोली द्वारा 03 अक्टूबर,2024 की रात्रि को ही भारतीय वायुसेना और राज्य आपदा प्रबंधन सचिव से समन्वय करते हुए रेस्क्यू के लिए अनुरोध किया। अगले दिन 04 अक्टूबर,2024 को वायुसेना ने दो हेलीकॉप्टर की माध्यम से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन उपलब्ध कोऑर्डिनेट पर दोनों विदेशी ट्रैकर्स नही मिले।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी संसाधन की कमी न रहे। फंसे हुए पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए सभी प्रयास किए जाए। राज्य आपदा प्रबंधन सचिव ने वायु सेना, आर्मी, एसडीआरएफ, जिलाधिकारी चमोली और संबंधित सभी संस्थानों के साथ तत्काल आपातकालीन बैठक की और सबके समन्वय से रेस्क्यू के लिए ठोस रणनीति बनाई गई और चौखम्भा पर्वत की ट्रैकिंग कर रही एक फ्रेंच टीम से संपर्क किया गया। फ्रेंच टीम द्वारा दोनों फंसे हुए दोनों ट्रैकर्स को लोकेट करने पर उनसे फंसे हुए पर्यटकों के लोकेशन के कोऑर्डिनेट प्राप्त किए गए। इसके बाद एसडीआरएफ, वायुसेना और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी की संयुक्त टीम को आर्मी हेलीपैड जोशीमठ लाकर रेस्क्यू स्थल के लिए रवाना किया गया। एनडीएमए द्वारा इस पूरे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की जा रही थी। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी और जिला आपदा प्रबंधन लगातार आपस में समन्वय बनाते हुए रेस्क्यू अभियान को सकुशल पूरा करने में जुटे थे।
रविवार, 06 अक्टूबर,2024 की सुबह दोनों फंसे हुए विदेशी ट्रैकर्स को सकुशल रेस्क्यू कर आर्मी हेलीपैड जोशीमठ लाया गया। दोनों ट्रैकर्स थके हुए है, लेकिन स्वस्थ है। इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर्स से संपर्क कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





समीक्षा गोष्ठी अवसर पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री विकास पुण्डीर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग श्री देवेन्द्र असवाल, थाना प्रभारी ऊखीमठ श्री मुकेश सिंह चौहान, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि श्री राजीव चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई मनोज बिष्ट, उपनिरीक्षक महेश रावत, उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार सुनील नौटियाल, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, प्रधान लिपिक अजय कुमार, सहायक उपनिरीक्षक हरीश बैंजवाल उपस्थित रहे




जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र मुख्यमंत्री के आगमन से विदाई तक अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में आयोजित कार्यक्रम हेतु समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस अगस्त्यमुनि को बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल को संपूर्ण क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निमित्त नोडल होंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों को उनसे संबंधित दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने की अपील की है।




इस दौरान उनके द्वारा पर्यटकों व यात्रियों से वार्ता कर उनके अनुभव जाने गये। उनके द्वारा उपस्थित थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान को निर्देशित किया गया कि चोपता क्षेत्रान्तर्गत व तुंगनाथ पैदल मार्ग पर पुलिस के स्तर से निरन्तर गश्त किये जाने तथा अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये






