वन टाइम मेंटटेन्स के तहत मिली सड़कों के नवीनीकरण की मिली स्वीकृति।
तूना-बौंठा मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण। लंबे समय से जनता की थी सड़क डामरीकरण की मांग।
कैबिनेट भरत चौधरी दी क्षेत्र वासियों को बधाई।
विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत विकासखण्ड अगस्तमुनि के अंतर्गत तूना बौंठा मोटर मोटर मार्ग का डामरीकरण/सुदृढ़ीकरण का कार्य। ( लम्बाई- 10.50 किमी- लागत- ₹1.85 करोड़) एवं विकासखंड जखोली के अंतर्गत पन्याताल कोट लौंगा मोटर मार्ग का डामरीकरण/सुधारीकरण कार्य। ( लम्बाई- 4.86 किमी- लागत- ₹1.48 करोड़) इन दोनों सड़कों का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत हुआ था। राज्य सरकार द्वारा उक्त सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया है। जिसके रख रखाव डामरीकरण एवं नवीनीकरण के लिए के लिए राज्य सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई गई है। वही सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि लंबे समय से सड़कें पीएमजीएसवाई के पास थी। लोकनिर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के उपरांत वन टाइम मेन्टेन्स के तहत सड़कों के डामरीकरण के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।। स्थानीय जनता लागतार सड़कों के डामरीकरण व नवीनीकरण की मांग कर रही थी। जल्द कार्य प्रारंभ होगा और आमजन को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here