https://we.tl/t-TeyIBpIP41
https://we.tl/t-MQcYeTwtj3
*बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति*
*’उप राष्ट्रपति भारत सरकार जगदीप धनखड़ पहुंचे श्री केदारनाथ धाम’*
*’रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना’*
*’राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने दी केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी’*
केदारनाथ पहुंचने वाले दूसरे उपराष्ट्रपति है जगदीप धनखड़
नंबे के दशक में आर बैंकटरमण पहुंचे थे केदारनाथ
बीते छह वर्षों में कई वीवीआईपी पहुंच चुके धाम
Description:। देश के महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीते 35 वर्षों में केदारनाथ पहुंचने वाले देश के दूसरे उप राष्ट्रपति है। इससे वर्ष नंबे के दशक में तत्कालीन उप राष्ट्रपति आर बैंकटरमण ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। वहीं, 2017 से बीते वर्ष तक केदारनाथ में दो राष्ट्रपति दर्शन को पहुंच चुके हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह बार बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य कई वीवीआईपी श्रद्धालु भी धाम पहुंचे हैं।
समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के प्रति आमजन से लेकर देश के प्रथम व्यक्ति की आस्था किसी से छुपी नहीं है। आजादी के बाद अस्सी के दशक से देश के राजनेताओं का केदारनाथ आने का जो क्रम शुरू हुआ, वह अब भी जारी है। वर्ष वर्ष 1977 से 1982 तक देश के छठवें राष्ट्रपति रहे स्व. नीलम संजीव रेड्डी सबसे पहले वर्ष 1980 में बाबा केदार के दर्शन कर आए थे। वह, देश के पहले राष्ट्रपति हुए, जिन्होंने केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन किए थे। तब वह एक घंटे तक केदारनाथ में रहे थे। जबकि वर्ष 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति रहे स्व. प्रणव मुखर्जी और वर्ष 2017 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे। जबकि वर्ष 1983 से 1987 तक देश के उप राष्ट्रपति रहे आर बैंकटरमन अपने कार्यकाल के दौरान केदारनाथ पहुंचे थे। वह, भी पहले उपराष्ट्रपति थे, जो धाम पहुंचे थे। अब, महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ केदारनाथ पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। केदारनाथ के वयोवृद्ध तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती बताते हैं कि केदारनाथ के प्रति देश के राजनेताओं की बड़ी आस्था रही है। प्रधानमंत्री रहते हुए स्व. इंदिरा गांधी, स्व. मोराजी देसाई और स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह भी केदारनाथ पहुंचे थे। जबकि वर्ष 2017 से 2022 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह बार केदारनाथ पहुंच चुके हैं। यही नहीं, अस्सी के दशक में मोदी ने केदारनाथ पहुंचकर मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर स्थित गरूड़चट्टी में लगभग डेढ़ माह तक साधना भी की थी। 
आज सुबह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत उप राष्ट्रपति, भारत सरकार जगदीप धनखड़ ने बाबा केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा के दर्शन किए। उप राष्ट्रपति ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे। राज्यपाल ने उन्हें केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
केदारनाथ भ्रमण पर पहुचें उप राष्ट्रपति, भारत सरकार जगदीप धनखड़ करीब 9ः15 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वीआईपी हैलीपैड़ पर पहुचें। यहाँ राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने पुष्प भेंट कर उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। मंदिर के समीप केदार सभा, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रूद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही बाबा केदारनाथ का वस्त्र बाघंबर ओढ़ा कर उनका सम्मान किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर सपत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश के उत्थान एवं जन कल्याण की कामना की। करीब 30 मिनट की पूजा अर्चना कर उन्होंने बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने उन्हें केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप राष्ट्रपति ने कहा कि बाबा केदारनाथ धाम में अपार शांति का अनुभव हो रहा है। यहां के व्यंगम दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
Resources:नरेश भट्ट 9917129343










