द्रप्रयाग: बैनोली के शिव मंदिर में साधु की हत्या, मंदिर में जमकर तोड़फोड़; ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को धर्मशाला में किया बंद
जखोली ब्लॉक के गांव में वारदात से क्षेत्र में सनसनी, पुलिस प्रशासन को दी गई सूचना
रुद्रप्रयाग। जनपद के जखोली ब्लॉक के ग्राम बैनोली स्थित शिव मंदिर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंदिर में वर्षों से सेवा कर रहे एक साधु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। घटना के बाद मंदिर परिसर में भी जमकर तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति को धर्मशाला में बंद कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की बात कही जा रही है। मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।
घटना के बाद गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों को अब पुलिस के मौके पर पहुंचने और मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।वही पूछताछ के बाद वारदात करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम तेज सिंह नेगी पुत्र बच्चन सिंह ग्राम नाग धारकोट जिला रुद्रप्रयाग बताया है. सूचना मिलने पर पुलिस बल मोके पर पहुंच गईं है शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाडम के लिए भेजा जा रहा है.









