शिक्षाविद् महेंद्र सिंह नेगी के सुपुत्र की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी, बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद करेगी विशेष सम्मान

श्रीनगर। पहाड़ की प्रतिभाएं अपनी मेहनत, लगन और योग्यता के दम पर लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में श्रीनगर क्षेत्र के युवा डॉ. अनिरुद्ध नेगी का चयन देहरादून स्थित महंत इन्द्रेश अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन (अस्थि रोग विशेषज्ञ) के रूप में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डॉ. अनिरुद्ध नेगी, राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत में कार्यरत शिक्षाविद् एवं राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व नेता महेंद्र सिंह नेगी के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता को परिवार के साथ ही श्रीनगर क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
डॉ. अनिरुद्ध के चयन पर बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। परिषद के निदेशक डॉ. अखिलेश चन्द्र चमोला ने घोषणा की कि आगामी समारोह में डॉ. अनिरुद्ध नेगी को उनकी उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।डॉ. अनिरुद्ध की सफलता क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने भी डॉ. अनिरुद्ध नेगी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here