तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग),
*युवा शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, मोदी जी के मार्गदर्शन और धामी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से युवाओं का भविष्य सुरक्षित : भरत सिंह चौधरी*
*सत्ता की बेचैनी, कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाती है : भरत सिंह चौधरी*
भारतीय जनता युवा मोर्चा, रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में आज तिलवाड़ा में आयोजित *”युवा संवाद”* कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री *श्री भरत सिंह चौधरी* ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्येक जीत के पीछे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019, 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2017, 2022 के विधानसभा चुनावों में जनता और विशेष रूप से युवाओं ने भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है
।
मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी * के नेतृत्व में देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुले हैं। स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। अब किसी भी अभ्यर्थी को सिफारिश के आधार पर नहीं, बल्कि केवल अपनी योग्यता और परीक्षा में सफलता के आधार पर नौकरी मिल रही है।
उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के कारण राज्य में लगभग 35 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। जिससे हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को युवाओं की इस प्रगति से बेचैनी हो रही है। सत्ता से बाहर होने की हताशा में कांग्रेस अनर्गल बयानबाजी कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट, बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष श्री विजय कपरवान, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विनीता पूरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री आशीष कंडारी सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।









