26.6 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


Home Blog Page 105

उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में रहेगी भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट किया गया जारी।

0

उत्तराखंड- उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 11 अगस्त रविवार को राज्य के चमोली और बागेश्वर जिले में गरज- चमक के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना है इन दोनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून , चंपावत , पिथौरागढ़ , उत्तरकाशी और पौड़ी जिले में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है जबकि अल्मोड़ा , नैनीताल ,टिहरी , रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ इलाकों में वर्षा के तीव्र दौर को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने से परहेज करने की हिदायत भी दी गयी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

रुद्रप्रयाग में दो दिनों से लगातार बारिश होने से एक दर्जन सेअधिक सड़के बंद।

0

रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग जिले में लगातार दो से तीन दिनों से बारिश होने से एक दर्जन भर सड़को पर चट्टान टूटने व मलवा आने से बंद पड़ी हुई है ।ग्रामीण सड़को के साथ साथ रुद्रप्रयाग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़,कमेड़ा में पहाड़ी नासूर बनी हुई है ।कल देर रात को सिरोबगड़ में राजमार्ग विभाग के द्वारा एक बार सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया था । लेकिन क्षेत्र में लगातार मुसलादार बारिश होने से बंद हो गई है तिलवाडा घनसाली मोटर मार्ग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर चट्टान ,मलवा,व पेड गिरने से बंद पड़ी हुई है जिससे सिलगढ़,बांगर,लस्या, व टिहरी जाने वालों को घण्टो इंतजार करना पड़ सकता है।तिलवाडा sorakhal मोटर मार्ग पर भी कही स्थानों पर पहाड़ी टूटने से सड़क बंद पड़ी हुई है रविवार होने से आज आफ़िशो व स्कूली बच्चों को कुछ राहत मिली है नही तो सड़को के खुलने के इंतजार में इन्हें भी घण्टो का इंतजार करना पड़ता है ।मानूसन को देखते हुए लोकनिर्माण विभाग,राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग,PMGSY के द्वारा सभी सड़को पर जेसीबी मशीने तैनात की हुई है ।

देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ चमोली का लाल,17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे शहीद दीपेंद्र कंडारी।

0

चमोली- मा भरतीय की देश करते हुए चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी जो कि 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे जो जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में शहीद हो गए।

चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में शहीद हो गए। दीपेंद्र सूबेदार पद पर 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। शहीद का पार्थिव शरीर देहरादून स्थित शिमला बाईपास नयागांव आवास पर 11 अगस्त सुबह 9 बजे पहुंचेगा। वहीं अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर होगा।

साइबर ठग ने की अपर मुख्य सचिव के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से ठगी कोशिश।

0

देहरादून:।अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के नाम पर साइबर ठग ने प्रॉपर्टी डीलर से 8 लाख की मांग की. जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर का कर्मचारी बैंक में रुपए जमा करने पहुंचा. इस दौरान अपर मुख्य सचिव को जानकारी होने पर प्रॉपर्टी डीलर को रुपए जमा करने से रोक दिया गया. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार 8 अगस्त की दोपहर हरिद्वार स्टांप विभाग के एक अधिकारी के पास साइबर ठग ने फोन किया. जिसमें साइबर ठग ने कहा वह अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन बोल रहा है. अधिकारी को फोन कर ठग ने हरिद्वार के एक प्राॅपर्टी डीलर के बारे में जानकारी ली. उसके बाद अधिकारी ने ठग की ओर से नंबर पूछे जाने पर प्राॅपर्टी कारोबारी का नंबर उपलब्ध करा दिया. ठग ने प्राॅपर्टी कारोबारी को फोन कर कहा कि उनके चाचा अस्पताल में भर्ती हैं. उनके इलाज के लिए आठ लाख रुपये की जरूरत है. ठग ने खाता नंबर देकर रकम जमा कराने के लिए कहा। प्रॉपर्टी डीलर ने ठग को अपर मुख्य सचिव समझकर रकम जमा कराने के लिए अपने लेखाकार को बैंक भेजा. इसी दौरान किसी तरह यह जानकारी अपर मुख्य सचिव को लग गई. जिसके बाद उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को रकम जमा कराने से रोका. वहीं, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने घटना की जानकारी एडीजी लॉ एंड आर्डर सहित हरिद्वार और देहरादून के एसएसपी को दी.

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया अपर मुख्य सचिव की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में खाता सिलीगुड़ी, जबकि मोबाइल नंबर पटना का निकला है. पुलिस जांच कर रही है. बैंक में सूचना देकर खाते को सीज करवाया गया है

जंगल मे घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला।

0

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के ललूड़ी गांव में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गई। जंगल में अन्य महिलाओं ने बीच बचाव के बाद उनकी जान बच सकी। बाद में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जखोली लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।महिलाओं के शोर मचाने के बाद हुआ महिला का बीच बचाव।जानकारी के अनुसार जखोली ब्लॉक के ललूड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय रैजा देवी पत्नी पूर्व सैनिक कीर्ति लाल शनिवार सुबह 8 बजे कमलेक तौक के जंगल में घास लेने गई हुई थी। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया जिससे उनके हाथ व कमर में गंभीर चोटें आई है। रैजा देवी ने बताया कि गुलदार को सामने देखरकर अचानक हमले से वह घबरा गई। वह चिल्लाने लगी। तभी साथ में घास लेने गई अन्य महिलाएं शोर-शराबा करते हुए मौके पर पहुंची जिससे उनकी जान बच सकी। गुलदार शोर मचाने पर भाग गया।

मुख्यमंत्री के जनपद प्रवास कार्यकर्म के लिए सूचना के अधिकारियों को किया गया नियुक्त।

0

देहरादून

मुख्यमंत्री के जनपद प्रवास कार्यकर्म के लिए सूचना के अधिकारियों को किया गया नियुक्त,

देहरादून पौड़ी और नैनीताल जनपद के लिए अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी हुए नियुक्त,

रुद्रप्रयाग और चमोली के लिए के संयुक्त निदेशक एस चौहान हुए नियुक्त,

टिहरी और उत्तरकाशी के लिए संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय हुए नियुक्त,

बागेश्वर पिथौरागढ़ और हरिद्वार के लिए उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव हुए नियुक्त,

यू एस नगर, चंपावत और अल्मोडा के लिए उप निदेशक रवि बिजारिया हुए नियुक्त,

श्री केदारनाथ यात्रा जो सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच में डेढ सौ मीटर रोड वाशआउट हो गया था उसमें पैदल यात्रियों एवं घोड़े-खच्चरों की आवाजाही हेतु शुरू कर दिया गया है

0

सोनप्रयाग।।

*श्री केदारनाथ यात्रा जो सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच में डेढ सौ मीटर रोड वाशआउट हो गया था उसमें पैदल यात्रियों एवं घोड़े-खच्चरों की आवाजाही हेतु शुरू कर दिया गया है*

*दूसरे चरण की केदारनाथ यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए यात्रा मार्ग में निर्माण एवं मरम्मत कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं*

31 जुलाई को केदार घाटी में जो आपदा से भारी नुकसान हुआ है तथा कई यात्रा पड़ावों पर यात्रा मार्ग कई स्थानों पर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है जिलाधिकारी के निर्देशन में निर्माण एवं मरम्मत कार्य संबंधित विभागों द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे हैं ताकि पैदल यात्रा मार्ग को जल्द से जल्द तीर्थ यात्रियों के लिए आवाजाही हेतु सुचारू किया जा सके।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने अवगत कराया है कि सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग जो 150 मीटर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसमें आवाजाही पूर्णतः बंद थी उसमें आज पैदल यात्रियों एवं घोड़े-खच्चरों के लिए खोल दिया गया है जिससे कि सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच फंसे घोड़े-खच्चरों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जारी है तथा पोकलैंड मशीन के द्वारा 75 मीटर सड़क की कटिंग कर ली गई है।

विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने भराडीसैंण में अधिकारियों की बैठक लेते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

0

मानसून सत्र से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश,विधानसभा सत्र 21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण, भराडीसैंण मे है प्रस्तावित।

गैरसैंण-

विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को भराडीसैंण में सभी नोडल एवं वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सत्र की व्यवस्थाओं के लिए नामित सभी नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा परिसर, वीवीआईपी, वीआईपी व अधिकारियों के आवास एवं बैरिकेडिंग स्थलों का निरीक्षण भी किया। भराडीसैंण में आगामी 21 से 23 अगस्त तक विधानसभा का मानसून सत्र प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, आवास, भोजन, सड़क, पेयजल, विद्युत, वाहन, साफ सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाए। सत्र के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सडक़ पर नालियों की सफाई और मलवे का निस्तारण कर सडको को गड्ढा मुक्त किया जाए। प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाए जाए। अस्थाई चिकित्सालय और दूरसंचार की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सत्र की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार से चूक नहीं होनी चाहिए।

मानसून सत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग, वाच टावर, बैरियर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा बलों के लिए आवास, भोजन आदि समुचित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने को कहा। जल निगम को विधानसभा के सभी आवासों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। जल संस्थान को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पेयजल टैंकर की समुचित व्यवस्था करने को कहा। सत्र के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विद्युत विभाग को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का भी पुख्ता इंतेजाम रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दूरसंचार विभाग को विधानसभा भवन, सचिवालय, वीआईपी आवास, मीडिया सेल आदि प्रमुख स्थलों पर वाई-फाई एवं नेटवर्क की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। गौचर, भराडीसैंण, सलियाना बैंड स्थित हेलीपैड में फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, सेफ हाउस, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं की जाए। गौचर, कर्णप्रयाग, सिमली एवं गैरसैंण स्थित सभी पेट्रोल पम्पों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ डीजल व पेट्रोल रिजर्व में रखने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। सत्र के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था हेतु परिवहन अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, डीएफओ कल्याणी नेगी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम एसके पांडेय, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान सुशील कुमार, सीएमओ डा.राजकेश पांडेय आदि सहित भोजन, आवास, पेयजल, विद्युत, सफाई, वाहन आदि व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवाज कूच के दौरान महिला शिक्षिका का हाथ हुआ फेक्चर।।

0

देहरादून।माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ अपनी नियमति नियुक्ति की मांग को लेकर 2 अगस्त से कार्य शिक्षण कार्य का बहिष्कार करके नुरखेड़ा में शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए है 7 अगस्त को सचिवालय कूच,8 अगस्त को केंडिल मार्च व आज 9 अगस्त को अपने निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री आवास कूच करने निकले थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने हजारों की भीड़ को देखते हुए अतिथि शिक्षकों को एसलेहाल में अपने बल का प्रयोग कर रोक दिया ।जिसमें  अतिथि शिक्षकों व पुलिस के बीच झड़प में कई अतिथि शिक्षक चोटिल हुए है पुलिस ने महिला शिक्षकों को भी नही बक्सा और इसमें नेहा रावत का हाथ फेक्चर हो गया।अतिथि शिक्षक अपने आंदोलन को शांति प्रिय ठंग से सरकार को अपनी मांगो के प्रति जगाना चाहती है लेकिन आंदोलनकारी शिक्षकों पर अपना बल प्रयोग करती जा रही ।एक ओर सरकार रोजगार देने का जगह जगह ढिंढोरा पीटती रहती है वही आये दिन सरकार के खिलाफ देहरादून की सड़कों पर आंदोलन देखने को मिलते है ।शिक्षामंत्री अपने स्वागत सम्मान समारोह करने में व्यस्त होते दिखाई दे रहे है लेकिन सड़को पर 9 वर्षो की सेवा कर रहे शिक्षकों की जायज मांग को अनसुना कर अपने कार्यक्रमो में व्यस्त दिखाई देते है ।

थराली – पनगढ़ के बीच प्राणमति नदी पर बने ट्राली पर 42वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।

0

थराली ।थराली -पैनगढ़ के बीच प्राणमती नदी पर निर्माणाधीन मैनवल ट्राली से गिर कर एक 42 वर्षीय युवक की नदी में गिर कर मौत हो गई है।इस मौत से गुस्साए थराली के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मिली जानकारी के अनुसार लोनिवि थराली के द्वारा थराली -पैनगढ़ मोटर सड़क पर प्राणमती नदी पर मैनवल ट्राली का निर्माण किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह 9.30 इस ट्राली से थराली गांव निवासी 42 वर्षीय विनोद बिष्ट पुत्र यशपाल बिष्ट निर्माणाधीन ट्राली से नदी पार करने के प्रयास में रस्सी से उलझ कर नदी में जा गीरा और घटना स्थल पर ही मौत हो गई, हालांकि ग्रामीण उसे सीएचसी थराली लाएं जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया हैं। मृतक नगर पंचायत थराली में बहुउद्देशीय कर्मचारी के रूप में तैनात था। युवक की मृत्यु पर थराली के ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ सीएचसी थराली में जमकर हंगामा किया। पिंडर नदी की सहायक नदी प्राणमती नदी पर बना पुल 1 वर्ष पहले वह जाने से थराली – सूना के ग्रामीण विगत 1 साल से स्थाई पुल की मांग कर रहे हैं 1 वर्ष का समय बीत जाने के बावजूद भी स्थाई पुल का निर्माण नहीं होने से ग्रामीण बरसात के समय लकड़ी का अस्थाई पुल बनाकर आवाजाही कर रहे थे ।

जून माह में प्राणमती नदी का पानी बढ़ने से वहां बना लकड़ी का पुल बह गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की मांग थी कि फिलहाल बरसात के समय यहां पर ट्राली का निर्माण किया जाए जिस पर विभाग ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए ट्राली लगाने का काम शुरू किया था लेकिन काम पूरा होने से पहले ही ग्रामीण ट्रॉली से आवाजाही करने शुरू हो गई थी , वही लोग निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता ने बताया कि ट्रॉली का काम निर्माणाधीन था इस ट्राली को हाथसे खींचने वाली ट्राली है। लेकिन काम पूरा होने से पहले ही ग्रामीण इस ट्रॉली से आवाजाही कर रहे थे , और शुक्रवार को सुबह अपने दैनिक कार्य से जा रहे हो विनोद सिंह की रस्सी पर पैर फिसलने से वह अचानक गिर गया और उसका सर पत्थर पर लग गया वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाएं यहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया , युवक की मौत से स्थानीय लोगों में लोग निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश एवं लोग निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव किया। घटना की सूचना मिलते ही थराली के उपजिलाधिकारी अबरार अहमद, तहसीलदार दिग्पाल सिंह नेगी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता, सहायक अभियंता जेके टम्टा,थानाध्यक्ष पंकज कुमार सीएचसी पहुंचे जहां पर पंचनामा की कार्यवाही की जा रही हैं। समाचार लिखे जाने तक काफी संख्या में थराली के लोग सीएचसी में जमें हुए हैं।