31 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 117

श्री केदारनाथ धाम में सावन मास को देखते हुए जलाभिषेक करने पहुंच रहे है श्रदालु प्रशासन द्वारा मिल रही सुविधाओ की कर रहे प्रशंसा।

0

श्री केदारनाथ धाम पहुँच रहे श्रद्धालुओं ने किए अपने अनुभव साझा*

*मिल रही सुविधाओं की कर रहे हैं सराहना*

श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में उपलब्ध सुविधाओं से अभिभूत नजर आ रहे हैं। साथ ही सरकार और जिला प्रशासन की सराहना कर रहे हैं।
जौनपुर से श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आई ममिता नौटियाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत ही सुकून मिला। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में बेहतर स्वच्छता सहित खाने-पीने व अन्य सभी व्यवस्थाएं बहुत ही अच्छी हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन करने आई हैं तथा यहां आकर स्वर्ग जैसी आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी केदारनाथ धाम आने की अपील की है।
केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र शहर के अमरावती जनपद से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहित होकर बताया कि केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत ही अच्छे ढंग से केदार बाबा के दर्शन हुए हैं। बाबा केदार के जयकारों का उद्घोष करते हुए बताया कि दर्शन के बाद उन्हें बहुत ही सुंदर एहसास हुआ है।
गुजरात से बाबा केदार के दर्शन को आए दिग्नेश ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छे तरीके से बाबा केदारनाथ के दर्शन हुए हैं। उन्होंने यहां के वातावरण को अद्भुत बताया। साथ ही यहां के लोगों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें दर्शन के बाद ऐसा एहसास हुआ कि जैसे वो स्वर्ग में पहुंच गए हों। उन्होंने बताया कि वो अवसर आने पर फिर से केदारनाथ के दर्शनों को आएंगे।
अपनी साथियों के साथ गुजरात पोरबंदर से आई मिर्जा ने बताया कि उन्हें केदारनाथ के दर्शन बहुत ही सरल तरीके से हुए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में आने से उन्हें स्वर्ग जैसे आनंद की अनुभूति हो रही है।
उत्तरकाशी जनपद के केशव डोभाल ने केदारनाथ दर्शन के बाद कहा कि उन्होंने पहली बार केदारनाथ धाम की यात्रा की है जिसे उन्होंने बहुत सुखद बताया। उन्होंने कहा कि यहां की यात्रा के सुखद अनुभव को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें बाबा केदार की कृपा से बेहतर ढंग से दर्शन हुए हैं।
राजस्थान प्रदेश के नोहर से आई गौरा व उनकी एक अन्य साथी ने केदारनाथ के दर्शन के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि भोले बाबा के चरणों में आकर उनकी वर्षों की तमन्ना पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने यहां पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर रहने, खाने से लेकर साफ-सफाई सहित अन्य सभी तरह की सभी सुविधाएं काफी बेहतर हैं।
श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद श्रद्धालु विवेक दुबे भी केदारनाथ धाम के दर्शनों से उत्साहित दिखे। उन्होंने केदार धाम के मौसम व उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की है।
श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पैदल मार्ग व धाम में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

 

धामी कैबिनेट द्वारा आज लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय।

0

देहरादून।।कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक से पूर्व, कठुआ (जम्मू) में शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच जवानों एवं दिवंगत विधायक श्रीमती शैला रानी रावत को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि० (सिडकुल) के स्थायी कार्मिकों को राज्य सरकार के कार्मिकों के अनुरूप 7वें वेतनमान की संस्तुतियों के आधार पर पुनरीक्षित मकान किराया भत्ता अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में लिया गया निर्णय।

2 कृषि सम्बन्धी क्रिया-कलापों के प्रयोजनार्थ कृषकों द्वारा लिए गए रू0 5.00 लाख तक के ऋणों हेतु निष्पादित बन्धक विलेखों पर स्टाम्प शुल्क प्रभार्य न लिए जाने संबंधी निर्णय।
वर्तमान में राज्य के किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मा० मंत्रिमण्डल द्वारा कृषि सम्बन्धी क्रिया-कलापों के प्रयोजनार्थ कृषकों द्वारा लिए गए रू0 5.00 लाख तक के ऋणों हेतु निष्पादित बन्धक विलेखों पर भविष्य में स्टाम्प शुल्क प्रभार्य न लिए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया है।

3 राज्य सरकार द्वारा दिनांक 01 जनवरी, 2024 से महंगाई भत्ते की दरें 50 प्रतिशत किये जाने के आधार पर केन्द्र सरकार की भॉति दिनांक 01 जनवरी, 2024 से सेवानिवृत्तिक ग्रेच्युटी और मृत ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा रूपये 25.00 लाख किये जाने के सम्बन्ध में लिया गया निर्णय।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, पेंशन और पेंशन भोगी कल्याण विभाग, भारत सरकार द्वारा उल्लिखित व्यवस्था के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा दिनांक 01 जनवरी, 2024 से महंगाई भत्ते की दरें 50 प्रतिशत किये जाने के आधार पर केन्द्र सरकार की भाँति दिनांक 01 जनवरी, 2024 से सेवानिवृत्त एवं मृत कर्मचारियों हेतु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए रूपये 20.00 लाख (रुपये बीस लाख मात्र) से बढ़ाकर रूपये 25.00 लाख (रूपये पच्चीस लाख मात्र) किये जाने का लिया गया निर्णय।

4 उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल ई-स्टाम्पिंग / पेपरलैस ई-स्टाम्पिंग शुरू किये जाने निमित्त भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 की अनुसूची-1 ख में वर्णित उत्तराखण्ड राज्य में लागू गैर पंजीकरण योग्य 17 अनुच्छेदों को उत्तराखण्ड स्टाम्प (ई-स्टाम्प प्रमाण पत्रों के माध्यम से शुल्क का संदाय) (संशोधन) नियमावली, 2023 में सम्मिलित किये जाने का लिया गया निर्णय। इसमें आम जन को बैंक ऋण, बैंक गारण्टी, बन्धक इत्यादि के लिये स्टाम्प विक्रेता से स्टाम्प क्रय नहीं करना पड़ेगा, बैंक सम्बन्धी कार्यवाही बैंक के पटल पर ही सम्पादित हो जायेगी, स्टाम्प क्रय की सुविधा बैंक को अपने ही परिसर में उपलब्ध होगी, उक्त प्रणाली के प्रवृत्त होने से बैंक में प्रयुक्त होने वाले अभिलेख यथाविधि स्टाम्पिंग होंगे एवं बैंक ऋण इत्यादि में प्रयुक्त होने वाले स्टाम्प का विवरण विभाग के पास उपलब्ध होने के कारण भूमि के क्रय-विक्रय में धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा, जिससे विभाग की आय में भी वृद्धि होगी एवं स्टाम्प का लेखा उचित तरीके से संकलित होगा।

5 राज्य में बाह्य सहायतित परियोजनाओं की स्वीकृत्ति, संचालन, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के लिए पूरे राज्य में एक समान व्यवस्था बनाये जाने के दृष्टिगत मार्गदर्शी सिद्धान्त एवं वित्तीय / प्रशासनिक अधिकारों के प्रतिनिधायन के सम्बन्ध में व्यवस्था का निर्धारण किये जाने का निर्णय।
वाह्य सहायतित्त परियोजनाओं के प्रभावी कियान्वयन / अनुश्रवण हेतु किसी कार्य/परियोजना की निविदा प्रक्रिया के दौरान निविदा में प्राप्त मूल्य के कारण अथवा कार्य के निष्पादन के मध्य किसी मद की मात्रा में परिवर्तन के कारण परियोजना/कार्य की आगणित / स्वीकृत लागत में 10 प्रतिशत से अधिक अथवा रू0 5.00 करोड़ से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित हो तो ऐसी किसी भी दशा में वृद्धि के प्रस्ताव का परीक्षण भी सचिव नियोजन की अध्यक्षता में गठित Technical Screening Committee EAP द्वारा किये जाने का निर्णय कैबिनेट द्वारा लिया गया है।

6 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों / सचिवालय सहायकों को उनके मूल विभाग की नियमित एवं निरन्तर सेवाओं को जोड़ते हुये संशोधित सुनिश्चित कैरिगर प्रोन्नयन (एम०ए०सी०पी०एस०) / ए०सी०पी० का लाम दिये जाने के संबंध में निर्णय
इस संबंध में वित्त विभाग के कार्यालय ज्ञाप सं0-11, दिनांक 17 फरवरी, 2017 से छूट प्रदान करते हुये सचिवालय में संविलियित किये गये चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों / सचिवालय सहायकों को उनके मूल विभाग की नियमित एवं निरन्तर सेवाओं को जोड़ते हुये संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (एम०ए०सी०पी०एस०) / ए०सी०पी० का लाभ दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

7 वर्तमान में राज्य में उत्तर प्रदेश सॉ-मिल (स्थापना एवं विनियमन) नियमावली-1978 लागू है. जिसके अन्तर्गत प्रकाष्ठ आधारित उद्योगों के नये लाईसेन्स, नवीनीकरण, नाम परिवर्तन, लाइसेंस की एकमुश्त धनराशि व नवीनीकरण के सापेक्ष देय धनराशि आदि का निर्धारण किया जा रहा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उक्त प्रभावी नियमावली के कतिपय नियमों में संशोधन किये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सॉ मिल (स्थापना एवं विनियमन) नियमावली-1978 को अधिक्रमित करते हुए “उत्तराखण्ड काष्ठ आधारित उद्योग (स्थापना एवं विनियम) नियमावली, 2024“ प्रख्यापित किये जाने का कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

8 उत्तराखण्ड वन विकास निगम के वित्तीय वर्ष 2020-21 के वार्षिक लेखों की सम्परीक्षा राज्य विधान सभा को प्रस्तुत किये जाने के सम्बन्ध में निर्णय
उत्तराखण्ड वन विकास निगम के वर्ष 2020-21 के आर्थिक चिट्ठों (वार्षिक लेखों) की सम्परीक्षा कर लेखा परीक्षा प्रतिवेदन को आगामी विधान सभा सत्र में सदन के पटल पर चर्चा हेतु रखने से पूर्व मा० मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

9 उत्तराखण्ड पुलिस दूरसंचार राजपत्रित संवर्ग के उपरोक्त पुनर्गठित ढांचे के अनुसार संवर्ग की सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन किये जाने हेतु ’उत्तराखण्ड पुलिस दूरसंचार राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 के प्रख्यापन सम्बन्धी प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।
10 जनपद में स्थित चिकित्सा संस्था द्वारा किसी अन्य जनपद से लावारिस मानव शव को प्राप्त किये जाने की अपेक्षा की जाती है, तो लावारिस शव को उपलब्ध कराने हेतु प्राधिकृत पदाधिकारी द्वारा प्रथमतः पुलिस मुख्यालय (पुलिस महानिदेशक) से अनुमोदन प्राप्त करने के पश्चात् सम्बन्धित संस्था को उपलब्ध कराया जा सकेगा। उक्त प्रस्ताव पर मंत्रिमण्डल का अनुमोदन प्रदान किया गया।

11 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संचालित विभिन्न परास्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में वर्तमान प्रख्यापित बॉण्ड की शर्तों में संशोधन किये जाने के संबंध में निर्णय।
वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ तथा हरिद्वार हेतु स्वीकृत ढाचों में स्टाफ नर्स के पद को “आउटसोर्स“ के स्थान पर “सीधी भर्ती“ के माध्यम से भरे जाने के संबंध में प्रकरण को समक्ष रखते हुए मंत्रिमण्डल द्वारा सहमति व्यक्त की गयी है।

12 उत्तराखण्ड राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला उप जिला चिकित्सालयों में यूजर चार्जेज की दरों में संशोधन किये जाने का निर्णय।

13 राज्य में विद्या समीक्षा केन्द्र के संचालन एवं विधिवत उपयोग हेतु Project Implementation Unit की स्थापना किए जाने के सम्बन्ध में लिया गया निर्णय।

14 एन.सी.सी. की 02 यूके. (स्वतंत्र) कम्पनी को जनपद चम्पावत में पुर्नस्थापित किये जाने के संबंध में लिया गया निर्णय।
अतः उक्त के दृष्टिगत ही 2 यू०के० (स्वतंत्र) कम्पनी को जनपद चंपावत में किसी उपयुक्त स्थान पर पुनः स्थापित किया जाने एवं उक्त कंपनी हेतु 10 सिविल स्टाफ पदों का सृजन किया जाने की मंत्रिमण्डल द्वारा मंजूरी प्रदान की गयी है।

15 उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के संरचनात्मक ढांचे को पुनर्गठित किये जाने का निर्णय।
सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति, शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन एवं संचालित योजनाओं / कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन हेतु उरेडा अभिकरण हेतु मा० मंत्रिमण्डल द्वारा पूर्व सृजित 119 पदों को पुनर्गठित करते हुए नये 29 पदों पर सहमति व्यक्त करते हुए कुल 148 पदों का पुनर्गठन किये जाने पर सहमति प्रदान की गयी।

16 सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप कार्यवाहियों में परिवादियों के पूर्ण सहयोग दिये जाने के उद्देश्य से परिवादियों द्वारा ट्रैप के समय दी जाने वाली रिश्वत राशि के पुनर्भरण हेतु सृजित रिवॉल्विंग फण्ड के रखरखाव / सुचारू रूप से संचालन हेतु ’उत्तराखण्ड भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता विभाग रिवॉल्विंग फण्ड नियमावली विकसित किये जाने का निर्णय।

17 उत्तराखण्ड सरकारी सेवक ज्येष्ठता नियमावली, 2002 के कतिपय प्राविधान को लागू करने में समय-समय पर उत्पन्न हो रही कठिनाइयों के दृष्टिगत वर्ष को ’वर्ष / चयन वर्ष के रूप में तथा एक चयन’ को ’एक चयन वर्ष’ के रूप में प्रतिस्थापित किये जाने हेतु ’उत्तराखण्ड सरकारी सेवक ज्येष्ठता (संशोधन) नियमावली, 2024’ का प्रख्यापन किये जाने का निर्णय।

18 जनपद पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी एयरपोर्ट को, भारतीय वायु सेना को हस्तान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में भारतीय वायुसेना को हस्तगत किये जाने की जो अनुमति प्रदान की गयी है. उस पर मा० मंत्रिमंडल द्वारा पुनर्विचार किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा निर्णय लिया गया है।

19 जनपद ऊधमसिंह नगर के अंतर्गत स्थित पन्तनगर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण हेतु अधिग्रहित 212.4868 है0 (524.78 एकड़) भूमि, जो कि नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज है, को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के नाम निःशुल्क हस्तांतरित किये जाने की अनुमति के प्रस्ताव पर मा० मंत्रिमंडल के द्वारा निर्णय लिया गया है।
20 भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विभागीय ढांचे के पुनर्गठन के फलस्वरूप समूह क एवं ख के पदधारकों के सेवा नियम गठित किये जाने हेतु उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म समूह क एवं ख सेवा नियमावली, प्रख्यापित किये जाने का निर्णय।

21 उत्तराखण्ड राज्य में अवस्थित चार धाम यथा श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम, श्री गंगोत्री धाम, श्री यमुनोत्री धाम व अन्य प्रमुख मन्दिरों के नाम का अथवा इनके संचालन हेतु गठित ट्रस्ट/ समिति के नाम से मिलते-जुलते नाम का प्रयोग कर ट्रस्ट/ समिति आदि बनाई जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों से जन सामान्य में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही स्थानीय परम्पराओं एवं धार्मिक मान्यताओं को भी ठेस पहुँचती है, तथा स्थानीय स्तर पर आक्रोश की भी सम्भावना रहती है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा कड़े विधिक प्राविधान लागू किये जाने के संबंध में कैबिनेट द्वारा लिया गया निर्णय।

22 कैबिनेट द्वारा दून विश्वविद्यालय में आगामी अकादमिक सत्र से Centre for Hindu Studies प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया है।

23 कैबिनेट द्वारा प्रदेश में 05 लाख रू० तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी ठेकेदारों के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

24 कैबिनेट द्वारा हाउस आफ़ हिमालया कम्पनी के वित्तीय एवं प्रशासनिक नियमों एवं कम्पनी संचालन हेतु पदों के स्वीकृति, भर्ती इत्यादि पर मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

25 कैबिनेट द्वारा विधानसभा सत्र आहूत किये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास बन रहामोटर पुल का एक हिस्सा धरासाई।

0

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास बन रहा नया पुल गुरुवार सांय अचानक धरासाई हो गया। पुल टूटने के दौरान यहां मजदूर काम कर रहे थे किंतु शुक्र रहा कि सभी मजदूर अभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं किसी तरह कोई जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आ रही है। एक ओर उत्तराखंड के विकास के दावे किए जा रहे है वहीं कार्यदायी संस्था और एनएच लोनिवि की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार सायं 4 बजकर 10 मिनट पर पुल टूटा तो आसपास के लोग यहां जमा हो गए। सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं

बिना बरसात के पहाड़ी से चट्टान टूटने से रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध,मलवा हटाने के चार घण्टे बाद शुरू हुई वाहनों आवाजाही ।

0

रुद्रप्रयाग- जनपद की केदारघाटी में बारिश जारी है. बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा गिर रहा है. इस कारण केदारनाथ यात्रा भी प्रभावित हो रही है और यात्रियों की परेशानी भी बढ़ रही है. रुद्रप्रयाग शहर से तीन किमी की दूरी पर तहसील के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड के कारण बहुत सारा मलबा आया है. मलबा साफ करने की कार्रवाई जारी है। केदारघाटी में रुक-रुककर बारिश जारी है, जबकि रुद्रप्रयाग शहर में बारिश नहीं हो रही है. केदारघाटी में हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं रुद्रप्रयाग शहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे भी जगह-जगह बाधित हो रहा है. राजमार्ग पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ रहे हैं. इस कारण राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा भी लग रहा है।

रुद्रप्रयाग के डूंगरी चोपडा मोटरमार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त होने से 2 लोगो की मौके पर ही मौत व 4 लोग घायल।

0

रुद्रप्रयाग।।रुद्रप्रयाग के डूंगरी चोपड़ा मोटर मार्ग पर आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगो की मौके पर ही मौत व चार अन्य घायल।
आल्टो कार में 6 लोग सवार होने बताए जा रहे है एक ही परिवार के होने बताए जा रहे है डूंगरी सड़क से आल्टो कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी ।जिसमे दी लोगो की मौके पर नही मौत हो गई।स्थानीय लोगो ने आपदा प्रबंधन को सूचना दी ।DDRF की टीम ने मौके पर पहुंचते ही घायलों व मृतकों को खाई से निकाल कर जिला चिकित्सालय को भेजा जंहा उनका उपचार चल रहा है उक्त आल्टो कार आज सुबह साढ़े 6 बजे दुर्गघटना ग्रस्त हुई है ।और सभी घायल व मृतक ग्राम डूंगरी के एक ही परिवार के होने बताए जा रहे है।

घटना का विवरण
वाहन सख्या uk13A 4341
घायल -03
गम्भीर घायल- 01
मृत -02

घायल -1 जितपाल पुत्र बुद्धि लाल
उम्र-50 वर्ष
2-बुदि लाल पुत्र हीरु लाल
उम्र-70 वर्ष
3- देवेश्वरी देवी पत्नी जितपाल
उम्र- 45 वर्ष (गम्भीर घायल)
4 – पुजा पुत्री जितपाल
उम्र -27 वर्ष

मृत ब्यक्ति
(1)कलपेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल
उम्र -58 वर्ष
(2) आरती पुत्री जितपाल
उम्र -24 वर्ष

 

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल ,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकता हैं फैसला।

0

(देहरादून)-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 18 जुलाई यानी कल मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। जिसकी तैयारियों में शासन के अधिकारी जुटे हुए हैं। हालांकि, दो दिनों की छुट्टी के बाद गुरुवार को कैबिनेट की बैठक होनी है. ऐसे में गुरुवार की सुबह से ही सचिवालय में हलचल तेज हो जाएगी।

मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगाने की संभावना है.बता दें कि जुलाई महीने की पहली धामी मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कक्ष में होगी. जो शाम को चार बजे से शुरू होगी. इस मंत्रिमंडल या कैबिनेट की बैठक में खनन, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, आवास और वन विभाग समेत अन्य विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

वन विभाग के तहत फायर फॉरेस्ट कमेटी का गठन संबंधित प्रस्ताव, तमाम विभागों में कर्मचारियों से जुड़ी संशोधित सेवा नियमावली प्रस्ताव समेत अन्य तमाम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.इसके साथ ही आईआईएम रोहतक की ओर से तैयार किए गए चारधाम यात्रा के कैरिंग कैपेसिटी की अध्ययन रिपोर्ट, शैक्षणिक संवर्ग का नया त्रिस्तरीय ढांचा बनाने संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव, प्रदेश के सभी जिलों और बड़े शहरों में बहुउद्देशीय हाल और खेल मैदान बनाने संबंधित प्रस्ताव समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने की संभावना है।

इसके साथ ही प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ को लागू करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की ओर से किए जा कामों पर भी चर्चा किया जा सकता है. लिहाजा, गुरुवार की शाम 4 बजे सचिवालय में बुलाई गई मंत्रिमंडल की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा वाहन।

0

(चमोली)- ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मारवाड़ी के समीप बुधवार को सड़क हादसा हो गया। यहां मारवाड़ी के निकट बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण बोलेरो कैंपर ऊपर की सड़क से नीचे गिर गया। इस घटना में 3 लोग घायल हो गये हैं. जिन्हें उपचार के लिए जोशीमठ अस्पताल भेजा गया गया है. घटना के वक्त बोलेरो कैंपर में 7 लोग सवार थे।जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय एक बोलेरो कैंपर जोशीमठ की तरफ जा रहा था। बोलेरो कैंपर जैसे ही मारवाड़ी के निकट पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया. बोलेरो कैंपर के पलटने के मौके पर चीख पुकार मच गई,उपर की सड़क ने नीचे गिरे बोलेरो कैंपर में 7 लोग सवार थे. जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं. 4 लोगों को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए जोशीमठ भेजा गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई. सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारे लग गई बाद में वाहन को BRO ने जेसीबी मशीन के जरिये सड़क से हटाया. जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

बता दें इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है. जिसके कारण उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. सड़कों की टूट फूट भी बारिश के कारण हो रही है. जिसके कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में सभी से सावधानी पूर्वक चलने की अपील की जाती है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स कैप्टन सहित 5 जवान शहीद सर्च अभियान जारी।

0

श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की गतिविधियां देख नजर आता है कि उन्होंने अपना फोकस और पैटर्न दोनों बदल दिये हैं। आतंकी अब कश्मीर की जगह जम्मू पर फोकस कर रहे है, साथ ही ये हाई वैल्‍यू टारगेट पर अटैक कर रहे हैं, ताकि सुर्खियां बटोरी जा सकें। सोमवार शाम जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना और आंतकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए। एक पुलिस कर्मी की भी मौत हुई है। यानी कुल 5 लोगों की जान गई है। ये मुठभेड़ अबतक जारी है, और पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का ये साझा ऑपरेशन था। सूचना है कि डोडा के घने जंगलों में कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं। पिछले कुछ दिनों में जम्मू में ऐसी आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं और आतंकी संगठन नाम बदलकर हमलों की जिम्‍मेदारी ले रहे हैं। डोडा हमले की जिम्‍मेदारी भी ‘कश्‍मीर टाइगर्स’ ने ली है।

शहीद हुए राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों में कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बृजेंद्र, सिपाही अजय शामिल हैं। इनमें से सिपाही अजय सिंह राजस्थान के झुंझुनूं जिले की बुहाना तहसील के भैसावता कलां के रहने वाले थे। सेना इलाके में हेलिकॉप्टर, ड्रोन से आतंकियों की तलाश कर रही है। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े कश्मीर टाइगर्स ने ली है। संगठन ने दावा किया है कि उनके हमले में आर्मी के कैप्टन समेत 12 जवान मारे गए हैं, जबकि 6 घायल हैं।

भारतीय सेना ने ट्वीट किया, “सीओएएस जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी रैंक बहादुर कैप्टन ब्रिजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई करते हुए कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।” -क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए डोडा में आतंकवादी अभियान, दुख की इस घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से बात की—

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से मुठभेड़ की जानकारी ली है। जम्मू डिवीजन के डोडा में 34 दिन में यह पांचवां एनकाउंटर है। इससे पहले 9 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। यहां 26 जून को एक और 12 जून को 2 हमले हुए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 आतंकी मारे गए थे।

बड़ी खबर: दिल्ली में नहीं बनेगा श्री केदारनाथ धाम।

0

– केदारनाथ।।केदारनाथ धाम में चल रहा पंडा, पुरोहितों का धरना स्थगित हो गया है। मुख्यमंत्री Dhami ने खुद मोर्चा संभालते हुए तीर्थ पुरोहितों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है जिसके बाद धामों में चल रहा विरोध और धरना स्थगित हो गया है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा अब केदारनाथ धाम का कहीं और नहीं होगा .. अगर कोई जबरजस्ती करेगा तो फिर तीर्थ पुरोहित कोर्ट की भी शरण लेंगे ।

 

हवलदार संजय सिंह पुष्वाण को उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ नमः आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

0

(रुद्रप्रयाग)-
11 गढ़वाल राफल्स से अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति सेना में शामिल तथा अफ्रीका महाद्वीप के यूगाडा देश में तैनात 39 वर्षीय शहीद संजय सिंह पुष्वाण का अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट मन्दाकिनी नदी के किनारे सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में किया। उनकी शव यात्रा में सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, परिजनों व ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी। उनके निधन से किमाणा गाँव सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। ब तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती गाँव किमाणा निवासी 39 वर्षीय हवलदार संजय सिंह पुष्वाण पुत्र दौलत सिंह पुष्वाण विगत 10 जुलाई को अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा में डयूटी के दौरान हृदयगति रुकने से शहीद हो गया था तथा सैन्य अधिकारियों द्वारा उनके शहीद होने की सूचना दूरभाष से परिजनों को दी गयी थी उनके शहीद होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में मातम छा गया है तथा परिजनों व गाँव में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को मेजर देशमुख, सुबेदार दीपचंद, नरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, महेन्द्र पाल, नागेन्द्र, कुलदीप के नेतृत्व में उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहनों से दिल्ली से किमाणा गाँव लाया गया तो तिरंगे में लिपटे शहीद संजय सिंह पुष्वाण के पार्थिव को देखकर परिजन फूट – फूटकर रो पड़े। किमाणा गाँव से मन्दाकिनी नदी तक शहीद संजय सिंह पुष्वाण की शव यात्रा में असंख्य ग्रामीणों ने शामिल होकर उन्हें नम आँखों से अन्तिम विदाई दी! मन्दाकिनी नदी के तट पर पूर्व विधायक मनोज रावत, मेजर निखिल, सुबेदार इस्लाम खान, प्रमेन्द्र, बचनलाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शेर सिंह कण्डारी, प्रकाश पंवार, प्रहलाद पुष्वाण ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र व सेना जवानों ने सलामी लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी चिता को उनके भतीजे विपिन पुष्वाण ने मुखाग्नि दी! प्रधान सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि शहीद संजय सिंह पुष्वाण अपने पीछे पिता, पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये।