25.2 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 118

केदारनाथ में आपदा की वजह से श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित।

0

सीतापुर(केदारनाथ)।श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का आज दसवें दिन में कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व वरिष्ठ कांग्रेसजन द्वारा निर्णय लिया गया की केदारनाथ मैं आयी आपदा में सहयोग कर मार्ग खुलवाने व आपदा पीड़ितो को सहयोग करेंगे। श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा केदारनाथ मार्ग सुचारु होने के उपरांत पुनः सुरू होगी। जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता, नीरज तिवारी ने बताया केदारनाथ में कल्पना से भी ज़्यादा दुर्घटना हुई है आसमान में लगातार अनेकों हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में देखे जा सकते है
कई परिवार रोते बिलखते नज़र आ रहे है रेस्क्यू कर लोगो को एम्बुलेंस नियत स्थान में पहूँचा रही है सैकड़ों लोगो का अभी भी अता पता नहीं है, तिवारी ने बताया केदारनाथ जी के दर्शन करने गए सैकड़ों श्रद्धालुओं की गाड़ियां कई दिनों से होटल व पार्किंग में खड़ी है श्रद्धालुओं का लौट कर नहीं आना चिंता का विषय है, केदारनाथ पैदल मार्ग कई किलोमीटर बह चुका है
सरकार के इंतज़ाम नाकाफी है न राहत कैम्प न दवाईया रेस्क्यू युद्ध स्तर पर होना चाहिए सरकार असफल साबित हुई है।

 

एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, अब तक 3500 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू।

0

सोनप्रयाग

*एसडीआरएफ रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, अब तक 3500 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू*

*पहाड़ी मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद नदी किनारे से किया जा रहा है रोप रेस्क्यू*

*इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी यात्रा मार्ग पर की जा रही मॉनिटरिंग*

*लिनचोली थारू कैंप के पास लगातार चल रहा है सर्च अभियान*

*02 दिन से SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस, NDRF व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहे है*

*सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा द्वारा रेस्क्यू में लगी एसडीआरएफ टीमों को सोनप्रयाग-गौरीकुंड में रेस्क्यू संबंधी महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए जा रहे है*

*सेनानायक मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ड्रोन के माध्यम से अन्य वैकल्पिक मार्ग चिन्हित किये जाने हेतु SDRF टीम द्वारा प्रयास किये जा रहे है, साथ ही यात्रियों की वस्तुस्थिति पर भी नजर रखी जा रही है*

*पहाड़ी के क्षतिग्रस्त होने के कारण ड्रोन के माध्यम से अन्य वैकल्पिक मार्गो के बारे में कार्य योजना बनाई गई*

*नदी किनारे से SDRF ने रोप रेस्क्यू से किया यात्रियों का रेस्क्यू*

*कल पहाड़ी पर बनाया गया वैकल्पिक रास्ता रात्रि में पुनः भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त होने पर SDRF टीमों द्वारा नदी के किनारे-किनारे वैकल्पिक मार्गों से होते हुए यात्रियों को पूर्ण सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग लाया जा रहा है,*

*दूसरी ओर लिंचोली में रुके यात्रियों को भी हेलीपेड पहुँचाया जा रहा है, जहाँ हेली के माध्यम से उन्हें वहां से निकाला जा रहा है*

*आज लगभग 1800 यात्रियों को बाधित मार्ग से पार कराया जा चुका हैं*

*वर्तमान समय तक SDRF टीमों द्वारा पैदल यात्रा मार्ग पर 3,500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है*

*श्री केदारनाथ व लिंचोली से हैली के माध्यम से 780 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया है*

*दो दिनों से लगातार सर्चिंग अभियान में लगी भी एसडीआरएफ टीम को लिंचोली के पास थारू कैम्प में सर्चिंग के दौरान एक शव मिला है, जिसकी पहचान नही हो पाई है। शव सिविल पुलिस को सौंप दिया गया है*

*यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू करने के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने ईमानदारी की मिसाल भी कायम की है*

*थारू कैंप, लिनचोली के पास किसी महिला का पर्स प्राप्त हुआ जिसमें 70 से 80 हजार रूपए, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री थी*

*पर्स की जांच करने पर पता चला कि पर्स पूजा कश्यप निवासी दिल्ली का है*

*इस सम्बन्ध SDRF के SI प्रेम प्रकाश द्वारा गहन खोजबीन करते हुए महिला के परिजनों से संपर्क कर पर्स वापस किया गया*

*खोजबीन के दौरान एसडीआरएफ टीम को प्राप्त अन्य दो पर्स भी जिला पुलिस को सौंपे गए*

उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र के आदेश हुआ जारी , 21 अगस्त से 23 अगस्त तक आहूत होगे सत्र

0

देहरादून ।

उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र के आदेश जारी

21 अगस्त से 23 अगस्त तक आहूत होगे सत्र

तीन दिनों तक चलाया जाएगा मॉनसून सत्र

गैरसैंड में आयोजित होगे सत्र

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को वायु सेना का चिनूक एवं एमआई 17 विमान के द्वारा गौचर हेलीपेड पर किया गया रेस्क्यू।

0

केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अत्यधिक बारिश से लिनचोली के समीप जंगलचट्टी में बादल फटने से रामबाड़ा, भीमबली लिनचोली का रास्ता पूरी तरह से बंद होने के बाद से राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है।

बचाव कार्यों में तेजी लाने हेतु वायु सेना का चिनूक एवं एमआई 17 विमान भी आज प्रातः गौचर पहुंच गए हैं। एमआई 17 ने एक चक्कर लगाकर 10 लोगों को रेस्क्यू कर गौचर पहुंचा दिया है। भीमबली और लिनचोली से भी यात्रियों को एयर लिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। वहीं मैनुअल रेस्क्यू भी लगातार जारी है।

केदार पैदल मार्ग पर बादल फटने से आवाजाही के लिए रास्तो के बंद होने से घाटी में फंसे 700 यात्रियों का हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू।

0

SDRF व NDRF द्वारा 700 लोगो का कराया रेस्क्यू।

गौरीकुंड।। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अत्यधिक बारिश के कारण अतिवृष्टि से हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने पहुचें। मुख्यमंत्री हैली के माध्यम से शेरसी हैलीपैड़ पहुंचे। जहां से जिलाधिकारी उनके साथ हेलिकॉप्टर में बैठे एवं आपदा व रेस्क्यू की जानकारी देते हुए लिंचोली आपातकालीन हैलीपैड पर पहुंचे।
यहां मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को जल्द से जल्द सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने। फूड पैकेट्स एवं पानी वितरण करने सहित फर्स्ट एड व चिकित्सा सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। उनके द्वारा अत्यधिक बारिश से क्षतिग्रस्त केदारघाटी के स्थानों का हवाई सर्वेक्षण भी किया गया।

हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों का सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जो भी लोग संवेदनशील स्थानों में फंसे हुए हैं उन्हें निकालने का कार्य लगातार गतिमान है। बताया कि अभी तक काफी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचा दिया गया है तथा सभी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू ढंग से संचालित हो रही है तथा मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम के अनुसार ही यात्रा संचालित करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से बहे पुल व क्षतिग्रस्त मार्गों को बनाने की कार्यवाही भी गतिमान है। मौसम के सामान्य होते ही यात्रा निर्बाध रूप से संचालित कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के साथ केदार घाटी के प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने केदारघाटी में तैनात रेस्क्यू टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के बाद आज प्रातः 7 बजे से रेस्क्यू टीम लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। साथ ही उनके द्वारा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारी हैली के माध्यम से हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना में प्रभावितों को मुख्यमंत्री द्वारा हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि पानी का वेग बढ़ने के साथ ही हर संभावित घटना से राहत हेतु सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोपहर एक बजे तक लगभग 300 यात्रियों को निकाला जा चुका है। इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, रेस्क्यू की टीमों एवं हैली पायलटों की प्रशंसा की है।

सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाले पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से केदारनाथ यात्रा प्रभावित,8 हजार लोगआवाजाही न होने से घाटी में कैद।

0

गौरीकुंड।ग्यारहवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ में लगातार बारिश होने से सोनप्रयाग से केदारनाथ पैदल मार्ग में कल देर सायं को लिनचोली में बादल फटने से रामबाडा में दो पैदल पुल बह गए है भीमबली लिनचोली व गौरीकुंड के पास जगह जगह लैंडस्लाइड होने से लोगो की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो रखी है ।

सोनप्रयाग से गौरीकुंड को जाने वाली सड़क 100 मीटर वास आउट होने से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद है गौरीकुंड में मंदाकनी नदी का जलस्तर बढ़ने से गर्म कुंड भी मलवे की भेंट चढ़ा हुआ है देर रात से विधुत व्यवस्था न होने लोगो ने आक्रोश भी व्यक्त किया है एक माह से बार बार बिजली गुल हो जाती है जिससे लोगो को लैंडस्लाइड होते समय किसी की मद्दत नही हो पाती है नाही खुद बचा जा सकता है ।प्रशासन से आग्रह है कि केदारघाटी में शीघ्र विधुत आपूर्ति की जाए।
सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक इस समय 10 हजार से अधिक तीर्थ यात्री,पुरोहित समाज,व्यवसायकर्ता, घोड़े खच्चर,ठंडी ,कंडी वाले जगह जगह लैंडस्लाइड होने से आवाजाही के लिए रास्ते न होने से कैद हुए बैठे है रास्ते मन्द होने से प्रशासन द्वारा अग्रिम सूचना तक यात्रा को रोका गया है और सभी लोगो को सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की सूचना दी जा रही है

 

घनसाली क्षेत्र में जखन्याली नामक स्थान पर बादल फटने के कारण तीन लोगों के लापता होने की सूचना,

0

टिहरी

घनसाली क्षेत्र में जखन्याली नामक स्थान पर बादल फटने के कारण तीन लोगों के लापता होने की सूचना,

SDRF टीम द्वारा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया,

सर्च अभियान के दौरान एक घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से रोड हेड से लगभग 200 मीटर गहरी खाई से लाकर अस्पताल भिजवाया गया,

दो मृतकों के शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।एल,

1– भानू प्रसाद उम्र 50 वर्ष[मृतक]
2– अनीता देवी उम्र 45 वर्ष[ मृतक]
3– विपिन उम्र– 24 वर्ष [घायल]

मौसम विभाग ने एक बार फिर से आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी।

0

उत्तराखंड (देहरादून)-उत्तराखंड में मॉनसून सीजन अपने चरम पर है, और पूरे प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन के साथ ही नदी नाले उफान पर हैं। वहीं मौसम विभाग ने एकबार फिर से आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि भारी बारिश को देखते हुए आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी और नैनीताल जिलों में शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं हिदायत के तौर पर मौसम विभाग ने आम जनता को बेहद सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। साथ ही आवागमन पर विशेष सावधानी बरतने की अपील मौसम विभाग ने की है।

बायोमेट्रिक के जरिए जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करने वाला उत्तराखंड बना देश का चौथा राज्य।

0

– देहरादून।बायोमेट्रिक के जरिए जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करने वाला उत्तराखंड देश का चौथा राज्य बन गया है । जबकि उत्तर भारत का पहला राज्य बना है। आज जीएसटी सेंटर में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बायोमेट्रिक जीएसटी रजिस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया है इस मौके पर उत्तराखंड जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे । वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि यह बड़ी खुशी की बात है कि उत्तर भारत का उत्तराखंड पहला राज्य बना है जहां पर बायोमेट्रिक के जरिए जीएसटी का रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है। जबकि देश में उत्तराखंड चौथ राज्य बना है उनका कहना है कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सुविधाओं को लगातार विस्तार रूप दिया जा रहा है ताकि ग्राहकों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। कुछ ऐसे मामले जिसमें बायोमेट्रिक जरूरी है फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए बायोमेट्रिक जरूरी किया गया है। इसके केंद्र का शुभारंभ किया है इसे आसानी से जीएसटी का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा ।

जखोली क्षेत्र के बुढ़ना गांव के 11 बर्षीय बालक पर विद्यालय जाते समय गुलदार ने किया हमला ।

0

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के बुढ़ना गांव के 11 वर्षीय बालक पर बुधवार को गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। यह बालक स्कूल के लिए जा रहा था कि रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने बालक पर हमला कर दिया। बालक के शोर शराबा और चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां किसी तरह लोगों ने इस बालक को गुलदार के चुंगल से छुड़ाया, और बीच बचाव करने के बाद किसी तरह बालक की जान बच सकी।

पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार के हमले की घटनाएं निरंतर जारी है। बावजूद वन विभाग क्षेत्रीय ग्रामीण की सुरक्षा के लिए विशेष कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। रुद्रप्रयाग जनपद में ही अब तक कई घटनाएं घट चुके हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है बुुुधवार को जखोली क्षेत्र के बुढ़ना गांव के 11 बर्षीय बालक पर विद्यालय जाते समय गुलदार ने हमला किया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौलहै।

जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुढ़ना निवासी 11 वर्षीय
अनीश सिह रावत पुत्र स्व० महावीर सिह रावत सुबह राजकीय अटल आदर्श इंटर कालेज बुढ़ना पढ़ने जा रहा कि रास्ते मे विद्यालय जाते समय घात लगाये गुलदार ने अनीश पर हमला कर दिया। गुलदार ने बालक के बायें हाथ की उगंलियों और पैर पर नाखून से हमला किया है।कर दिया जिस कारण से वो जख्मी हो गया। प्रधान बुढ़ना आरती नैथानी ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी । सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल को रवाना हो गई है।