– देहरादून।
केदारनाथ धाम के गर्भ ग्रह में सोना विवाद को लेकर सतपाल महाराज के बयान के बाद एक बार फिर से मामला गर्मा गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि केदारनाथ के गर्भ ग्रह में सोना लगने को लेकर के जल्दी वह एक बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के गर्भ ग्रह को स्वर्णमंडित किए जाने को लेकर शिकायत मिलने पर उनके द्वारा कमिश्नर के माध्यम से तत्काल जांच के आदेश दिए थे जिसकी रिपोर्ट उनके पास आ चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच उनके द्वारा 1 साल पहले ही की जा चुकी है और जल्दी वह रिपोर्ट अपने पास मंगवा कर इस मामले में खुलासा करेंगे। मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि इस पूरे मामले में राजनीतिकरण हो रहा है। जो दानी उत्तर है उसके द्वारा किसी तरह का सवाल खड़ा नहीं किया गया लेकिन इसके बावजूद भी तमाम लोगों द्वारा बयान बाजी की जा रही है जो की आस्था के इस पवित्र धाम केदारनाथ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। आपको बता दें कि केदारनाथ के गर्भ ग्रह को स्वर्णमंदित किए जाने पर कई सवाल खड़े हुए हैं। इस मामले पर सबसे पहले मंदिर समिति के लोगों द्वारा ही सवाल खड़ा किया गया था सही उसके बाद विपक्ष में बैठी कांग्रेस और फिर धर्म आचार्यों ने भी केदारनाथ के गर्भ ग्रह में लगे सोनी को लेकर के स्पष्टीकरण की बात कही थी इसके बाद अब सतपाल महाराज ने इस मामले पर दोबारा नया विषय खोल दिया है।


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड पुल की मरम्मत होने तक केवल दुपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे।






जनपद स्तरीय बैठक में कार्यकारिणी गठन के अतिरिक्त आगामी 2 अगस्त से होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन के संदर्भ में भी रणनीति बनायी गई जिसमे संपूर्ण जनपद की ओर से आंदोलन में शत प्रतिशत भागीदारी पर सहमति जतायी गई। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य जितेन्द्र करासी, आशीष जोशी, चैन सिंह पवार, विनय जगवान,वासुदेव भट्ट, बीना कीमोठी, बीरबल कोठियाल भी सम्मिलित थे।


उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त रोड़ पर जेसीबी के माध्यम से त्वरित कार्यवाही करते हुए छोटे वाहनों की आवाजाही हेतु यात्रा मार्ग सुचारू कर दिया गया है तथा बड़े वाहनों की आवाजाही हेतु कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ समय के लिए यात्रियों को रोक दिया गया था तथा यात्रा मार्ग पर लगभग ढाई हजार यात्री जो फंसे हुए थे उन्हें निकाल दिया गया है तथा दोनों तरफ से यात्रियों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।





