चमोली जिले से है जहां टेम्पो ट्रैवलर जेपी चट्टान के पास अचानक अनियत्रिंत होकर पहाडी से टकराकर सड़क पर पलट गया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। एसपी कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार वाहन (UK-08PA-230) टेंपो ट्रैवलर जिसमें बिहार,लखनऊ,उज्जैन,अमेठी व हैदराबाद के 16 यात्री सवार थे जे0पी0 चट्टान के पास अचानक अनियत्रिंत होकर पहाडी से टकराकर सड़क पर पलट गया।
दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए है. जिनका जेपी हॉस्पिटल यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,यात्री हुए घायल में उपचार कराया गया। वाहन चालक पवनेश कुमार द्वारा बताया गया कि वो बद्रीनाथ से जोशीमठ की ओर जा रहे थे, सम्भवतः ब्रेक फेल होने के कारण उक्त दुर्घटना हुई है। थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात को सामान्य कर दिया गया।
चमोली में यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,यात्री हुए घायल
गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 9 लाख।
उत्तरकाशी- गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आज नौ लाख की संख्या को पार कर गया है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू हुए 44 दिन की अवधि बीत चुकी है. और इस दौरान जिले के दोनों धामों मे पिछले साल की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है. जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।
गत 10 मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस बार चवालीस दिनों के भीतर रिकॉर्ड संख्या में कुल 901758 यात्रियों का आगमन हो चुका है। जबकि इन दोनों धामों में यात्रा के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर वर्ष 2022 में 659061 तथा वर्ष 2023 में 778257 तीर्थयात्री पहॅुंचे थे।
इस बार यात्राकाल के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर यमुनोत्री में 442186 तथा गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु आ चुके हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार वर्ष 2022 (285272) की तुलना में 55 प्रतिशत और वर्ष 2023 (368109) की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि आंकी गई है। इसी तरह गंगोत्री में भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 2022 (373789) की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत और वर्ष 2023 (410148) की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
इन दोनों धामों में इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर 80128 वाहनों का आगमन हुआ है जो वर्ष 2022 (56973) की तुलना में 40.64 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2023 (71053) की तुलना में 12.77 प्रतिशत अधिक है। रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आवागमन के साथ ही जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। सेंटर में नियमित रूप से तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में अभी तक 389997 तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 24437 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।
रुद्रप्रयाग में हुए टेम्पो ट्रेवल हादसे में चार कर्मचारियों को किया गया निलंबित।
रुद्रप्रयाग ब्रेकिंग
15 जून को रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रेवल हादसे में परिवहन मुख्यालय का एक्शन
तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार परिवहन कर्मचारियों को किया निलंबित
हादसे में चेकिंग में लापरवाही पर लिया गया एक्शन
इसके साथ दो पीआरडी जवानों को उनके मूल विभाग लौटाया
मुख्यमंत्री पुष्का सिंह धामी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एक्शन करने के दिए थे निर्देश
श्रीनगर में फरासू के समीप हुआ बड़ा हादसा,मैक्स और स्कूटी की हुई आमने सामने की टक्कर, रुद्रप्रयाग निवासी की घटना स्थल पर मौत सहित 6 अन्य लोग घायल।
श्रीनगर (पौड़ी)-
श्रीनगर में शनिवार 22 जून को बड़ा हादसा हो गया। यहां फरासू के पास मैक्स वाहन की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। इस हादसे में मैक्स सवार 6 लोग घायल हो गए।वहीं स्कूटी सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को नेशनल हाईवे-58 पर फारासू में राकेश ढाबे के पास हुई. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो व्यक्ति श्रीनगर की तरफ से आ रहा थे, तभी धारी देवी की तरफ से आ रहे मैक्स वाहन की टक्कर स्कूटी से हो गई. दोनों वाहनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर कोतवाली समेत श्रीकोट और धारी देवी पुलिस चौकी से भी फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को बेस हॉस्पिटल भिजवाया. हालांकि डॉक्टरों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की मृत घोषित कर दिया. मृतक की शिनाख्त पवन चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया गया कि दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है. सभी घायलों को बेस अस्पताल भर्ती किया गया है, जबकि मृतक के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई खत्म, 12 मामलों पर हुई चर्चा व सहमति।
देहरादून
धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, 12 मामले आएं
ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा का ढांचा 80 नए पद स्वीकृत विधुत सुरक्षा विभाग का मामला पहले 65 पद थे
उत्तराखंड एकीकृत महानगर विधेयक 2024 स्टेट में विभिन्न परिवहन व्यवस्था को ठीक करने को लेकर नया प्राधिकरण बनेगा जो ट्रेफिक को देखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति देगा
आवास विभाग मे नियुक्ति में कार्मिक विभाग के ही नियम लागू होगे
वित्त सेवा के अधिकारियो की नियुक्ति के बाद भी अलग अलग प्रमोशन के दौरान भी ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी बाकी सवर्गों मेंभी ट्रेनिंग होती रहेगी
वित्त विभाग राज्य सरकार के कर्मचारियों को कॉरपोरेट बैंकिंग अकाउंट लागू करने का फैसला लिया गया हैं 13 बैंक के साथ बात हुई 4 बैंक तैयार हुए एक्सीडेंट मुआवजा समेत तमाम अन्य सुविधाएं जिसमे बच्चों की शादी, बीमारी के मामले में मदद को लेकर भी ये व्यवस्था लागू होगी
पर्यटन नीति 2018 की केटेगरी जिमसे जिले रखें गए थे कैपिटल सब्सिडी का 90 प्रतिशत SGST रिम्बर्समेन्ट 10 साल में किया जाएगा
हनोल मंदिर मास्टर प्लान बनाया जा रहा हैं की व्यवस्था जमीन हैं तो 10 लाख रूपए जमीन नहीं हैं तो सरकार अपनी जमीन में बसायेगी
सहकारिता की प्रबंध समिति में महिलाओ का 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी
देहरादून में खाद्य विश्लेषण साला के 13 पदों को मंजूरी इसके अलावा फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील के लिए 8 पद स्वीकृति
एंटी पेपर लीक कानून हुआ लागू, 10 साल की कैद और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान।
नई दिल्ली- पेपर लीक को लेकर इस साल फरवरी में पारित हुआ कानून आज से लागू हो गया है. सरकार ने कानून की अधिसूचना जारी की है। पेपर लीक को लेकर इस साल फरवरी में पारित हुआ कानून आज से लागू हो गया है. सरकार ने कानून की अधिसूचना जारी की है. लोक परीक्षा कानून 2024 के लागू होने के बाद सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसमें नकल पर रोकथाम के लिए न्यूनतम तीन साल से पांच साल तक के कारावास और इस तरह के संगठित अपराध में शामिल लोगों को पांच से 10 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है. प्रस्तावित कानून में न्यूनतम एक करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है.सभी परीक्षाएं कानून के दायरे में।
विधेयक के दायरे में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं, बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सभी कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं आएंगी. लोक परीक्षा कानून 2024 में कहा गया है, ‘‘’प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी का लीक होना’, ‘सार्वजनिक परीक्षा में अनधिकृत रूप से किसी भी तरीके से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवार की सहायता करना’ और ‘कंप्यूटर नेटवर्क या कंप्यूटर संसाधन या कंप्यूटर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करना’ किसी व्यक्ति, लोगों के समूह या संस्थानों द्वारा किए गए अपराध हैं। बता दें कि मेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा NEET पर इन दिनों जमकर विवाद हो रहा है. दरअसल 5 मई को हुए नीट के एग्जाम (NEET Exam) में एक यो दो नहीं पूरे 67 बच्चों ने टॉप किया, जो अपने आप में चौकाने वाली बात है. वहीं कथित तौर पर पेपर लीक का भी खुलासा हुआ है. सरकार परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कानून लेकर आई है
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बम्पर स्थानांतरण।
देहरादून।।उत्तराखण्ड में अनिवार्य अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण अधिनियम 2017 के धारा 16 के अंतर्गत शासन स्तर पर निम्न अधिकारियों के स्थानांतरण किये गए है।

रुद्रप्रयाग के बौंठा निवासी अनिल कप्रवाण को अपनी अलग कार्यशैली की अलग पहचान बनाने पर यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद पर मिला प्रमोशन,।
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के रहने वाले यूपी में इंस्पेक्टर अनिल कप्रवाण को डिप्टी एसपी बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर जनपद रुद्रप्रयाग में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से मूल गांव बौंठा, पुनाड़ और नगर रुद्रप्रयाग में लोगों ने कप्रवाण को बधाई दी।
डिप्टी एसपी पद पर प्रमोशन पाने वाले मूल रूप से ग्राम बौंठा रुद्रप्रयाग के निवासी अरुण कप्रवाण के छोटे भाई इंस्पेक्टर अनिल कप्रवाण वर्ष 2019 से यूपी में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर में कई थानों के प्रभारी रहते हुए सैकड़ों बदमाशों को पीतल चखा चुके हैं। उनकी बेहतर सेवाओं को देखते हुए बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने स्टार लगाकर उन्हें प्रमोशन दिया और बधाई दी। अनिल कप्रवाण यूपी में पुलिस महकमें में काफी चर्चित इंस्पेक्टर के रूप में रहे हैं। उनकी कामयाबी पर रुद्रप्रयाग नगर के साथ ही बौंठा, पुनाड़, महादेव मौहल्ला सहित सम्पूर्ण जनपद के लोगों ने खुशी जताई है।
देहरादून में हुए गोलीकांड में दीपक बडोला की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।
देहरादून-राजधानी देहरादून के थाना रायपुर इलाके में गोलीकांड के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। रायपुर क्षेत्र के 6 नंबर पुलिया चौक के पास परिजनों के साथ स्थानीय लोगों और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस जवानों में जमकर धक्का मुक्की भी हुई।प्रदर्शनकारी मोहित डिमरी के साथ में कई प्रदर्शनकरियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी मोहित डिमरी का कहना है कि रवि बडोला को इंसाफ दिलाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। मगर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बद्रीनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे गोपेश्वर।
चमोली- बद्रीनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुंचे.इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के नामांकन के बाद बस स्टैंड गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास में चार चांद लगा रही है। कहा कि ऑल वेदर रोड के साथ ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, बद्रीनाथ और केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत हो रहे विकास कार्य पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्रीनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद यहां जो विकास की गति है उसमें तीव्रता आएगी, उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच जायेंगे और भाजपा प्रत्याशी को परचम जीत मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र एवम राज्य की डबल इंजन सरकार के साथ अब महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य हैं, राजेन्द्र भंडारी को जीत दिलाकर उन्होंने 4 इंजन की सरकार बनाने की जनता से अपील की।















