26.6 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026
Home Blog Page 125

जिला योजना की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

0

रुद्रप्रयाग।।

*वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न विकास परक योजनाओं के लिए उपलब्ध प्रस्तावों के संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई जिस पर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराए प्रस्तावों पर चर्चा की गई*

जनपद की विकास परक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराए गए प्रस्तावों पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अमरदेई शाह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें विभागवार प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा उनके द्वारा जो भी विकास परक योजनाओं के प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए हैं उन प्रस्तावों पर सभी विभागीय अधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए योजना के प्रस्ताव जिला योजना समिति में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो आम जनमानस से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं उन योजनाओं के प्रस्ताव प्रमुखता से शामिल किया जाए तथा सभी अधिकारी पारदर्शिता के साथ कार्य योजना तैयार करें। जिससे कि आम जनमानस को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, सिंचाई, सड़क आदि विभागों की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इसमें सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग के लिए वर्ष 2024-25 के लिए शासन द्वारा 58 करोड़ 17 लाख 10 हजार रुपए का परिव्यय अनुमोदित किया गया है जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं को गति प्रदान की जानी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कहा कि सभी लोग आपसी समन्वय के साथ विकास परक योजनाओं का चयन करें तथा जो आम जनता से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं तथा जिन योजनाओं पर इस वित्तीय वर्ष में ही कार्य पूर्ण किया जा सकता है ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता से चयन किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अनावश्यक योजनाओं का चयन न किया जाए क्योंकि कई योजनाएं स्वीकृत होने के उपरांत धनराशि के अभाव में पूर्ण नहीं हो पाती हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि योजना का पारदर्शिता के साथ चयन करें जिससे कि योजना का कार्य इस वित्तीय वर्ष में ही पूर्ण किया जाए जिससे कि योजना का लाभ जनपद वासियों को उपलब्ध हो सके।

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई एक क्रेशर सीज, 23 लाख का जुर्माना।

0

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ एवं खान अधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई

रुद्रप्रयाग।।उत्तराखंड खनिज का निवारण नियमावली के तहत नियमों के उल्लंघन एवं अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन एवं खनन संबंधित दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर ग्राम ल्वारा स्थिति मैसर्स आरजी बिल्डवैल द्वारा संचालित मोबाईल स्टोन क्रेशर, हॉट मिक्स प्लांट एवं क्रेशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया। वहीं विभिन्न अनियमितता पर 23 लाख 07 हजार 51 रूपए का चालान काटते हुए नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

उप निदेशक/ज्येष्ठ खान अधिकारी बीरेंद्र कुमार सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अंतर्गत संचालित स्टोन क्रेशरों की समय-समय पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नियमों के तहत संचालन न किए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों उनके द्वारा तहसील रुद्रप्रयाग के अंतर्गत चमसील सारी में संचालित हो रहे अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की जांच की गई। खनन विभाग द्वारा दो अलग-अलग व्यक्तियों पर 23 लाख व 32 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण एवं जांच के दौरान ग्राम चमसील- सारी तहसील रुद्रप्रयाग में सारी पुल के समीप एक अपस्ट्रीम में वाहन संख्या यूके 13सीए-0593 में कुछ मजदूरों द्वारा उप खनिज (पत्थर) भरते हुए पाया गया। इस दौरान मजदूर मौके से फरार हो गए वहीं वाहन चालक द्वारा रवन्ना प्रपत्र व खनन की अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि पैमाइश करने के बाद ट्रक में 06.912 टन लदा हुआ पाया गया जिस पर 32 हजार 4 सौ 19 रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया है। साथ ही नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही भी गतिमान है।
इसके अलावा तहसील ऊखीमठ के ल्वारा गांव, हाल कैंप- रैंतोली में संचालित आरजी बिल्डवैल के यहां निरीक्षण एवं जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक संबंधित ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रदत्त हाॅट मिक्स प्लांट का सहमति स्थापना व सहमति संचालन संबंधी अनुमति के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके साथ-साथ हाॅट मिक्स प्लांट का ई-रवन्ना पोर्टल पर पंजीकृत नहीं होना पाया गया। हॉट मिक्स प्लांट से करीब 30 मीटर की दूरी पर पूर्व में इन्हीं के द्वारा स्थापित/ संचालित मोबाईल क्रेशर से खनन कार्य किया जा रहा था जबकि खनन की अनुमति एवं क्रेशर संचालन के कोई अभिलेख मांगे जाने पर पेश नहीं किए गए। ऐसे में क्रेशर, हॉट मिक्स प्लांट एवं क्रेशर प्लांट में भंडारित उप खनिज को सीज किया गया एवं अनिवार्य नियमों का पालन न करने पर करीब 23 लाख, सात हजार रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया। वहीं नोटिस भी निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्तियों को 15 दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

केदारनाथ यात्रा मार्ग मीठा पानी कच्ची दुकान टूटने से सात यात्री हुए घायल,दो की हालत गम्भीर देखते हुए बेस अस्पताल श्रीनगर किया गया रेफर।

0

गौरीकुंड।। बीती रात्रि (सोमवार को) देर सायं करीब 8ः35 बजे श्री केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान (ढाबा) के अचानक टूटने से दुकान के अन्दर बैठे यात्री मलबे के नीचे आने से घायल हो गए थे। जिन्हें सूचना प्राप्त होते हुए डीडीआरएफ की टीम द्वारा एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे सोनीपत (हरियाणा) निवासी समीर द्वारा देर रात आपदा कंट्रोल प्रबंधन को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ यात्रा पड़ाव मीठा पानी के समीप एक कच्ची दुकान (ढाबा) अचानक टूट गया है। जिसकी सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा दुकान के अंदर बैठे सभी घायल व्यक्तियो को एमआरपी गौरीकुंड लाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल व्यक्तियो को टीम द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेज दिया गया है।

*घायल यात्रीयों का विवरणः-*
1- नाम – निकान्त यादव पुत्र शिव सिंह यादव।
उम्र – 14 वर्ष।
निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
2- नाम -रीना यादव पत्नी शिव सिंह यादव।
उम्र- 36 वर्ष ।
निवासी-ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)
3- नाम – रेखा यादव पत्नी प्रताप सिंह।
उम्र – 35 वर्ष।
निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।

4- नाम – आराध्य यादव पुत्र प्रताप सिंह।
उम्र – 13 वर्ष।
निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।

5- नाम -श्रेयांश पुत्र प्रताप सिंह।
उम्र – 13 वर्ष।
निवासी- ग्वालियर (मध्यप्रदेश)।

6- नाम – कार्तिक यादव पुत्र शिव सिंह।
उम्र – 09 वर्ष ।
निवासी- ग्वालियर ( मध्यप्रदेश)।
7- नाम – उज्ज्वल भाटिया पुत्र सुनील अनैजा।
उम्र – 23 वर्ष।
निवासी- फरीदाबाद (दिल्ली)।

सोनप्रयाग पार्किंग संचालकों द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क से अतिरिक्त पार्किंग शुल्क वसूली पर जिला प्रशासन ने लगाया 10,000 हजार रुपए का जुर्माना ।

0

रुद्रप्रयाग।।सोनप्रयाग पार्किंग संचालकों द्वारा अतिरिक्त पार्किंग फीस वसूली पर 10,000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। सोमवार को जिला प्रशासन को इस सम्बंध में शिकायत मिली थी, जिसपर तुरंत एक्शन लेते हुए पार्किंग संचालक पर जुर्माना लगाया गया।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग लगातार प्रयासरत है। यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद रहे इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं नियमों का उल्लंघन एवं यात्रा व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों पर सख्त कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया जब केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग पार्किंग संचालकों द्वारा अतिरिक्त वसूली की शिकायत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को प्राप्त हुई। उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए मौके पर सोनप्रयाग सेक्टर मजिस्ट्रेट को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने यात्रियों द्वारा मिली शिकायत के अनुसार पार्किंग संचालक तीन दिनों की पार्किंग सुविधा के लिए 400 की जगह 800 रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि करने के बाद पार्किंग संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए 10,000 रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

 

रैंतोली हादसे में टूर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज ,वाहन क्षमता से अधिक सवारी थी सवार।

0

रुद्रप्रयाग।।बीते शनिवार को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन संचालन में मानकों का उल्लंघन करने पर टूर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। क्षमता से अधिक सवारी भरने पर परिवहन विभाग रुद्रप्रयाग ने ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज करवाया। यह शायद पहली दफा है जब इस तरीके की लापरवाही पर टूर ऑपरेटर के खिलाफ किसी जनपद में इतना सख्त एक्शन लिया है। वहीं जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच जल्द से जल्द पूरे करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए हैं।

बीते रोज रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास वाहन संख्या HR55AS3679 दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। जिसमें से कुछ लोगों का इलाज अब भी एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती घायलों को उनके परिजन ले जा चुके हैं। पूरे मामले में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू से लेकर मरीजों की देखभाल तक पर मोर्चा संभाला। अब जिला प्रशासन ने मामले में सख्त कदम उठाते हुए टूर ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। सहायक संभागीय परिवर्तन अधिकारी प्रमोद कर्नाटकी ने रुद्रप्रयाग थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। टूर ऑपरेटर पर आईपीसी की धारा 279, 304- A एवं 338 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन चालक एवं मालिक की सीधे तौर पर जिम्मेदारी बनती है कि परिवहन अधिनियम के सभी नियमों का पालन करना एवं करवाना सुनिश्चित करें। भार क्षमता से अधिक सवारी भरने या वाहन की फिटनेस सहित अन्य संवेदनशील पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उधर, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने कहा कि मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है एवं जल्द जांच पूरी कर शासन को सौंप दी जाएगी।

 

बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी किए घोषित।

0

बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी किए घोषित

बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस ने लखपत बुटोला को उतारा है चुनावी मैदान में

मंगलोर विधानसभा सीट से काजी निजामुद्दीन को कांग्रेस ने किया प्रत्याशी घोषित

बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव

10 जुलाई को दोनों विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

देहरादून में देर रात रंजिश और कार के लेनदेन को लेकर चली गोलियां, तीन युवकों को लगी गोली,एक युवक की मौत।

0

देहरादून- 17 जून

थाना रायपुर के डोभाल चौक पर देर रात रंजिश और ब्याज के लेनदेन को लेकर तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं।

जानकारी मिली है कि मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। रात ही एक पक्ष द्वारा गोली चली जाने पर युवक गोली लगने के बाद भागा और एक नाले में गिर गया। उधर रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव मिला। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया।, जिस पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा द्वारा समझे जाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि रायपुर क्षेत्र निवासी रवि बडोला ने अपनी कार देवेंद्र शर्मा उर्फ़ भारद्वाज को दी थी। इस कार के रवि बडोला चार लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन भारद्वाज ने कार का सौदा साढ़े तीन लाख रुपए में कर दिया। इस बात से नाराज़ रवि बडोला अपने दो साथियों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी के साथ अपनी कार लेने के लिए डोभाल चौक देवेंद्र भारद्वाज के घर जाने लगा।

इस दौरान किसी ने भारद्वाज को सूचना दे दी कि बडोला उसे मारने के लिए आ रहा है। भारद्वाज ने भी अपने साथियों को बुला लिया। डोभाल चौक पर पहुंचते ही भारद्वाज ने बडोला और उसके साथियों पर गोलियां चला दी। इसमें बडोला, क्षेत्री और नेगी तीनों को गोली लग गई। बडोला गोली लगते ही भाग गया और कहीं नाले में गिर गया। जबकि, क्षेत्री और नेगी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है।

उधर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कारवाई कर रही है। पर प्रकरण ब्याज के लेन देन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी अधूरी एक्सपोर्ट चुनाव में देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल.।

0

(देहरादून)- उत्तराखंड में सभी निकायों का कार्यकाल 2 दिसंबर 2023 को खत्म हो चुका है लेकिन अभी तक निकाय चुनाव नहीं कराए गए हैं. निकाय चुनाव को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में भी सुनवाई है जिसमें राज्य सरकार ने 2 जून तक का समय मांगा था जो पूरा हो गया है. हो गया लेकिन फिर भी सरकार 3 महीने बाद निकाय चुनाव की बात कह रही है जिससे समझा जा सकता है कि निकाय चुनाव को लेकर सरकार की तैयारी अधूरी है

हाल ही में 2024 से लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, ऐसे में उत्तराखंड में दो उपचुनाव होने हैं, जबकि इसके बाद सरकार निकाय चुनाव कराने की तैयारी कर रही है, लेकिन यह तैयारी कितनी है, इससे समझा जा सकता है कि उत्तराखंड के सभी निकायों में यह कार्यकाल हो चुका है। 2 दिसंबर 2023 को पूरा हुआ जिसे 6 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन पहले सरकार ने लोकसभा चुनाव के कारण चुनाव न कराने की बात कही और सरकार की लेटलतीफी के कारण 2 दिसंबर से सरकारी व्यवस्था लागू कर दी गई है निकाय चुनाव को लेकर भी धूप चल रही है 2 जून 2024 को नैनीताल हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने निकाय चुनाव कराने के लिए 6 महीने का समय मांगा था, सरकार की मांगी गई शर्त पूरी हो चुकी है लेकिन सरकार अभी भी चुनाव कराने के मूड में नहीं है हालांकि सरकार यह भी कह रही है कि चुनाव प्रक्रिया 3 महीने के अंदर शुरू कर दिया जाएगा

निकाय चुनाव में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया है कि सरकार बार-बार बहाने बना रही है जबकि सरकार चुनाव कराने के मूड में नहीं है. महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और राजपुर क्षेत्र से पार्षद उर्मिला थापा का कहना है कि निकाय चुनाव के समय सामान्य लोगों को कोई काम न होने से परेशानी हो रही है और न ही कोई अधिकारी उनकी बात सुन रहा है, इसलिए पार्षद के समर्थन से उनमें से कई काम अब नहीं हो रहे हैं।

पौड़ी रहा हादसों का रविवार ,खिर्सू में खाई में गिरी कार 4 लोगों की मौत 3 लोग हुए घायल।

0

पौडी- खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों हताहत होने की सूचना है। ये मोटरमार्ग लिंक मोटरमार्ग है जो कठुली गांव को श्रीनगर से जोड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। इस घटना में कुछ और लोगों के घायल होने की भी आशंका है। ब्यौरे की प्रतीक्षा है। बचाव व राहत दल मौक़े के लिये रवाना हो गया है।

पौड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, 09 लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया।

0

सतपुली (पौड़ी)- जंहा एक और गर्मी ने इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ो को अपनी तपिश में ले रखा है वही आये दिन उत्तराखण्ड में सड़क दुर्घटना की खबरे थमने का नाम नही ले रही है आज तड़के सुबह गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया.इस सूचना पर चौकी प्रभारी गुमखाल एवं सतपुली से Addi SI हरीश बंगारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य आरंभ किया।

बताया गया कि उक्त वाहन में कुल 09 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों तक पहुँच बनाई। SDRF रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों को हंस फाउंडेशन चिकित्सालय भेजा गया है,जहाँ वे उपचाराधीन है।