21.2 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 126

रतनपुर आन्द्रिया थेडा मोटर मार्ग पर बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त,दो लोगो की मोके पर ही मौत ,तीन घायल।

0

रुद्रप्रयाग ।।रतनपुर आन्द्रिया थेडा मोटर मार्गके पास बलोरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ  जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई ।आज दोपर चार बजे के लगभग रतनपुर से 3 किलो मीटर आगेअंधेरिया गांव के पास वाहन गहरी खाई में जा गिरा ।जिसमे चालक सहित 5 लोगो के सवार होनी की सूचना मिली है जिसमे दीपक पुत्र दिनेश उम्र 15 वर्ष व जय सिंह पुत्र मुर्खलिया उम्र 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हुई है बलोरो वाहन सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा ,जबकि घायल व मृतक वाहन से पहले छटक चुके थे ।

  1. रतनपुर आन्द्रिया थेडा मोटर मार्ग पर मूल्या आन्द्राया के समीप एक वाहन दुर्घनाग्रस्त हुआ है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने आपदा कंट्रोल रूप को दी।
    सूचना पर DDRF, SDRF,पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर वाहन मे बेठे पाच ब्यक्तियो का रेस्क्यू किया गया जिसमें गंभीर घायलों को त्वरित अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है
    घटना का विवरणः-
    वाहन सख्या-UK13TA1068
    घायल ब्यक्तियो- 3
    1 मनीष सिह पुत्र दिनेश सिह
    उम्र -12वर्ष
    2-दिनेश सिह पुत्र जसपाल सिह
    उम्र -45वर्ष
    3- राकेश सिह पुत्र नारायण सिह
    उम्र -42 वर्ष
    मृत ब्यक्ति- 2
    1- दीपक सिह पुत्र दिनेश सिह
    उम्र -14 वर्ष
    2-जयसिह पुत्र मुर्खल्या सिह
    उम्र -65 वर्ष

रुद्रप्रयाग व केदारघाटी को जोड़ने वाली सुरंग का एक हिस्सा ठहने से वाहनों की आवाजाही बंद।

0

रुद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग व केदारघाटी के लिए आवाजाही करने वाली सुरंग कल रात हुई भारी बारिश के चलते संगम के समीप केदारनाथ हाइवे पर पुरानी सुरंग की पहाड़ी से मलबा आने से सुरंग आवाजाही के लिए बाधित हो गई है। सुरंग के बाहरी हिस्सा ढहने के कारण आए मलवे से सुरंग पर फिलहाल आवाजाही बंद है। जबकि ऊपरी क्षेत्र से पत्थर गिरने का लगातार खतरा बना है। हालांकि एनएच लोनिवि का कहना है कि जल्द ही मलवा हटाकर यहां आवाजाही सुचार कर दी जाएगी।

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर महिला यात्री से छेड़छाड़ करने वाले पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ दरोगा निलंबित।

0

रुद्रप्रयाग। बीते साल केदारनाथ आई एक महिला यात्री के साथ पुलिस द्वारा छेड़खानी का शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला इसे यात्रा के बाद अपने घर जाकर घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को दी। पुलिस ने मामले की जांच की और गंभीरता को देखते हुए सोनप्रयाग कोतवाली में चौकी इंचार्ज केदारनाथ और दरोगा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया जबकि दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस ने कोतवाली सोनप्रयाग में किया छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत

मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मई 2023 में मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री केदारनाथ दर्शनों को आई। बताया जा रहा है कि महिला के रहने की व्यवस्था के लिए महिला के किसी परिचित ने चौकी इंचार्ज केदारनाथ को मदद करने के लिए फोन किया। चौकी इंचार्ज ने केदारनाथ में ही तैनात दरोगा को महिला के रहने की उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी दी। किंतु दरोगा ने महिला को पुलिस कैंप में ऐसी जगह ठहराया जहां वह महिला से छेड़खानी कर सके। दरोगा द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की गई। सूत्रों के मुताबकि महिला ने मामले की रुद्रप्रयाग पुलिस को शिकायत नहीं दी जबकि अपने घर लौटकर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी को शिकायत पहुंचाई। इधर, पुलिस के अनुसार महिला द्वारा जो नाम बताए गए वे कुछ अलग थे। जिससे जांच में लम्बा समय लगा। बाद में पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की।

महिला ने छेड़छाड़ को लेकर घटना की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और डीजीपी से की

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 28 जून 2024 को महिला से छेड़खानी के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जबकि चौकी इंचार्ज मंजुल रावत और तत्कालीन दरोगा कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, चौकी इंचार्ज वर्तमान में भी केदारनाथ में तैनात थे जबकि दरोगा वर्तमान में गुप्तकाशी में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। अपराधी बाहर का हो या घर का पुलिस इस तरह के मामलों में सख्त कार्यवाही करेगी। प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत पर सोनप्रयाग कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी चौकी इंचार्ज केदारनाथ और दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुमाऊं में अतितीव्र वर्षा की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी।

0

देहरादून

उत्तराखंड के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

कुमाऊं में भारी से भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कुमाऊं में अतितीव्र वर्षा की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी

देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले तीन दिन अतिवृष्टि की संभावना,साथ ही पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एवं चट्टान गिरने की आशंका

मौसम विभाग की तरफ से आम जनता को सतर्क रहने की हिदायत

थराली देवाल नंदकेसरी मोटरमार्ग पर नंदकेशरी के पास स्कूटी संख्या UK14A 4940 दुर्घटनाग्रस्त।

0

ब्रेकिंग थराली
थराली देवाल नंदकेसरी मोटरमार्ग पर नंदकेशरी के पास स्कूटी संख्या UK14A 4940 दुर्घटनाग्रस्त

स्कूटी में थे तीन सवार

नंदकेसरी के समीप स्कूटी पर पत्थर गिरने के चलते चोट लगने के कारण एक की मौक़े पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हो गये

घायलों को सरकारी अस्पताल देवाल ले गये है जबकि मृतक को देवाल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है

घटनास्थल और अस्पताल में पुलिस मौक़े पर है तीनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है स्कूटी मलबे में दबी हुई है

1- नितिन चंदोला पुत्र गिरीश चंदोला निवासी राड़ीबगड थराली उम्र 21 वर्ष(मृतक)
2-सतीश नेगी पुत्र संग्राम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष (स्कूटी चालक)
3-सागर जोशी पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 24 वर्

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पौड़ी जनपद में 4 जुलाई को 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा।।

0
  1. पौड़ी जनपद में कल 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश, भारी बारिश की संभावना के चलते जिलाधिकारी ने दिए आदेश।

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला पर बनेगी 50 मीटर सुरंग, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी।

0

चमोली- ऋषिकेश – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपल कोटी और जोशीमठ के मध्य वर्षों से सुगम यातायात में बाधक बने पागल नाला में अब सुरंग का निर्माण कर यातायात को सुगम बना दिया जायेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास (एनएचआईडीसीए) की ओर से भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजे गये प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब विभागीय स्तर पर इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। आलवेदर रोड परियोजना कार्य से बदरीनाथ हाईवे अधिकांश जगहों पर सुगम हो गया है लेकिन पागल नाला में स्थिति नहीं सुधरी है। यहां पूर्व में सीमा सड़क संगठन और अब राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन निगम की ओर से जो भी सुधारात्मक कार्य किये गये है वे बरसात में बह गये। इस वर्ष टीएचडीसी की ओर से नाले से विष्णु गाड जल विद्युत परियोजना की सुरंग का मलवा डंप किया जा रहा है। इससे यहां हाईवे चौड़ा तो‍ हों गया है लेकिन अब बरसात में यहां मलवे के बह जाने और दलदल होने का खतरा बना हुआ है।

एनएचडीसीएल के डीजेएम सुशील बर्मा ने बताया कि पागल नाला में सुरंग निर्माण को लेकर बीते वर्ष सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। अब इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। सुरंग निर्माण में देरी नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नाले का उपचार भी शुरू कर दिया गया है।

उत्तराखंड पुलिस प्रशासन को दी जाएगी हाईटेक लक्जरी हार्ले डेविडसन बाइक।

0

देहरादून।पुलिस विभाग अब सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए हाईटेक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल खरीदने जा रहा रहा है। इस क्रम में हार्ले डेविडसन अथवा बीएमडब्लू मोटर बाइक की खरीद को सड़क सुरक्षा कोष से 21 लाख रुपये प्रति मोटर साइकिल के हिसाब से आठ मोटर साइकिल के लिए 1.68 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। इनकी शुरुआत चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर व नैनीताल से की जाएगी। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया हाईटेक बाइक्स के साथ कमांड कंट्रोल व्हीकल जो आपातकालीन, चारधाम और कावड़ यात्रा में मॉनिटरिंग करने का कार्य किया जाएगा । साथ ही शुरुआत में आठ इंटरसेप्टर तैयार किए जा रहे हैं। हर जिले में शुरू में दो-दो इंटरसेप्टर दिए जाएंगे। यह प्रयोग सफल होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी और अन्य जिलों में भी इन्हें तैनात किया जाएगा।

शासन से कई IAS अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी।

0

देहरादून ।

*उत्तराखंड शासन ने कुल 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं*

*15 आईएएस अधिकारियों के तबादले, जबकि एक आईएफएस और एक दीपक कुमार आईटीएस सेवा के अधिकारी हैं*

दिलीप जावलकर से गृह विभाग हटाकर, सहकारिता की जिम्मेदारी

सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को फिर से पशुपालन मत्स्य और दुग्ध विकास की जिम्मेदारी

रंजीत कुमार सिंह से आपदा विभाग हटाया, दिया गया सचिव तकनीकी शिक्षा

रविनाथ रमन से तकनीकी शिक्षा हटाया गया है

हरिश्चंद्र सेमवाल से पंचायती राज विभाग हटाया गया, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के साथ आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी

चंद्रेश यादव से संस्कृत शिक्षा और महिला सशक्तिकरण विभाग हटाकर, पंचायती राज विभाग दिया

बृजेश कुमार संत से समाज कल्याण विभाग के सचिव और आयुक्त पद को वापस लिया गया है, सचिव परिवहन और आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी मिली है

नीरज खैरवाल से नियोजन विभाग हटा, सचिव समाज कल्याण आयुक्त, समाज कल्याण की जिम्मेदारी मिली

सुरेंद्र नारायण पांडे से आवास विभाग हटाया गया, कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है

विनोद कुमार सुमन को सचिव वित्त, सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है

आईएफएस अफसर पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव जलागम की भी जिम्मेदारी मिली

आईएएस, आ Transfer orders IAS

मौसम विभाग के लगातार चेतावनी जारी करने के बाद 03 जुलाई को भी बंद रहेंगे बागेश्वर जिले के सभी विद्यालय, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश।

0

बागेश्वर- 3 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले की डीएम अनुराधा पाल ने जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र में अवकाश घोषित किया है। विदित हो कि मौसम विभाग ने बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।