जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सांस्कृतिक रैली का किया शुभारंभ*
जनपद रुद्रप्रयाग के पौराणिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक रुद्रनाथ महोत्सव 2026 का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र में आयोजित भव्य सांस्कृतिक रैली ने जनमानस का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित रैली पेट्रोल पंप तिराहा से प्रारंभ होकर गुलाबराय मैदान तक निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, स्थानीय कलाकार एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधानों एवं सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।
रैली के दौरान ढोल-दमाऊ, रणसिंगा एवं मसकबीन जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन झांकियों में भगवान शिव के रुद्र अवतार सहित जनपद की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सजीव चित्रण किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आयोजित यह रुद्रनाथ महोत्सव 7 से 13 जनवरी 2026 तक गुलाबराय मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसे शीतकालीन महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शीतकालीन यात्रा के अंतर्गत बड़ी संख्या में पर्यटक जनपद में पहुंच रहे हैं तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए रुद्रनाथ महोत्सव को शीतकालीन पर्यटन से जोड़कर आयोजित किया गया है, ताकि पर्यटकों को जनपद की लोक संस्कृति, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराया जा सके। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने रैली की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं, महिलाओं, स्थानीय कलाकारों एवं नागरिकों की व्यापक सहभागिता से महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्य एवं सफल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सात दिनों तक यह महोत्सव पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए उत्साह, संस्कृति और आनंद का केंद्र बना रहेगा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रुद्रप्रयाग संतोष रावत, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





उन्होंने का कि मेले हमारे संस्कृति के धौतक है। ये हम सभी को आपस मे जोड़े रखते है। और हमारी संस्कृति की मुख्य पहचान है। मेले के स्थानीय स्तर पर आयोजित होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उत्पादों को बढावा मिलेगा। उन्होंने मेले में लगे सरकारी विभागों से स्टालों का निरीक्षण किया एवं जनता को जानकारी लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तैला वाडधार मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके बनने से सिलगढ, बडमा, और बांगर क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक आवाजाही करने में आसानी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लस्तर बाँया नहर निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, ₹110 की डीपीआर बनकर शासन को भेजी गई है।इसके साथ ही उन्होंने सिलगड क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी से क्षेत्र की जनता को अवगत कराया गया। साथ उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो भी मूलभूत समस्याएं है, उनका समाधान किया जाएगा। इसके साथ मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहगुणा, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद कण्डारी , मेला संरक्षक ओम प्रकाश बहुगुणा, यशवीर चौहान, सौकार कैंतुरा, प्रधान तैला, दीपा पंवार, मेहरबान नेगी सहित के क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
इसमें अंडर-14 बालिका एव बालक वर्ग व अंडर-19 बालिका एवं बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो वालीबॉल एवं पिट्ठू खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। जिसमें प्रथम पुरस्कार हर खेल में ₹500 द्वितीय पुरस्कार ₹400 एवं तृतीय पुरस्कार ₹300 का प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी सांसद चैंपियनशिप ट्राफी में प्रतिभाग करेंगे और सांसद चैंपियनशिप के बाद राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्राफी में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन का उद्देश्य हमारी सरकार का स्थानीय स्तर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है। जिससे वो आगे बढ़ सके। खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरन्तर कार्य रही है। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौसलाअफजाई करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इसके साथ अंडर-19 बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय एव तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी सभी छात्रों से मुखातिब होते हुए उनको भविष्य में देश और समाज के लिए बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और उसमें में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज एआई का दौर बड़ी तेजी से चल रहा है। बच्चों को इसकी अच्छाई का इस्तेमाल अपने पढ़ाई में करना है। और शिक्षकों को इसकी अच्छाई एवं इसके दुष्परिणाम के बारे में बच्चों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विधानसभा क्षेत्र में बच्चों को बेहतर और एक समान शिक्षा के अवसर प्राप्त हो इसके लिए प्रयास किये जा रहे है। वही उन्होंने कहा कि विद्यालय में 30 लाख की लागत से साइंस लैब का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। 10 लाख की लागत से विद्यालय में मंच निर्माण पर और प्रार्थना स्थल पर टाइल्स का कार्य पूर्ण हो चुका है। 1 लाख की लागत से विद्यालय में कंप्यूटर चैयर उपलब्ध करवाई गई। विद्यालय की मांग पर स्कूल में सजा-सज्जा और साउंड सिस्टम के लिए उन्होंने 2 लाख देने की घोषणा की। वही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं मेधावी छात्रों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतोष रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री परमेन्द्र बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन सिंह, सरला खंडूरी, भूपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










