उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर भाजपा ने दो प्रत्याशियों का किया ऐलान
बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी से राजेंद्र भंडारी को उतारा मैदान में ,
वही मंगलोर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी से करतार सिंह भड़ाना का टिकट किया फाइनल
उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर भाजपा ने दो प्रत्याशियों का किया ऐलान
बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी से राजेंद्र भंडारी को उतारा मैदान में ,
वही मंगलोर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी से करतार सिंह भड़ाना का टिकट किया फाइनल
अल्मोड़ा से बड़ी खबर
जंगल की आग की चपेट में आने से 4 लोगों जिंदा जले
फारेस्ट गार्ड समेत 4 वनकर्मियों की मौत
बिनसर सेंचुरी की है घटना
ड्राइवर समेत 4 लोग आग में बुरी तरह झुलसे
आग की चपेट में आने से वन विभाग का बोलेरा वाहन जला
डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव मर्तोलिया ने घटना की पुष्टि
घटना में मृतक वनकर्मी :
दीवान राम 35 (वन कर्मी)
करन आर्य- 21 (वन कर्मी)
त्रिलोक मेहता-56 (वन कर्मी)
पूरन मेहरा-52 पीआरडी जवान
घटना में घायल वनकर्मी :
कृष्ण कुमार(21)(वन कर्मी)
भगत सिंह भोज (38)(वन कर्मी)
कैलाश भट्ट (44)(वन कर्मी)
कुंदन नेगी(44) (पीआरडी जवान)
प्रदेश में संचालित हो रहे सभी राजकीय चिकित्सालयों में एक ही पर्ची सिस्टम शीघ्र होगा लागू*
*जनपद में सीएमओ सहित सभी डाॅक्टरों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे*
*स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में शीघ्र ही होगी 02 चिकित्सकों की तैनाती*
एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली।
जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं उपलब्ध चिकित्सकों एवं स्टाफ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों को आवासीय व्यवस्था से संबंधित कोई परेशानी न हो इसके लिए सीएमओ एवं सभी चिकित्सकों को आवास उपलब्ध कराए जाने के लिए 10 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी एवं असुविधा न हो इसके लिए प्रदेश में शीघ्र ही सभी राजकीय चिकित्सालयों में एक ही पर्ची सिस्टम लागू की जाएगी। जिससे कि मरीजों को अन्य चिकित्सालय में पर्ची नहीं बनानी पड़ेगी। इससे मरीजों को जहां एक ओर सुविधा उपलब्ध होगी वहीं उनके धन की भी बचत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अनावश्यक अन्य चिकित्सालय के लिए रैफर न करें एवं आपातकालीन स्थिति में ही मरीजों को रैफर किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इसके लिए यह जरूरी है कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए उचित प्रबंधन जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय अगस्त्यमुनि में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं एनेस्थेटिक विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगस्त्यमुनि चिकित्सालय को शीघ्र ही दो चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा श्री केदारनाथ धाम में 50 बेड का चिकित्सालय शीघ्र ही तैयार होगा जिससे आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं जिनमें ओपीडी, इमरजेंसी, आॅक्सीजन व स्क्रीनिंग की भी सराहना की।
देहरादून
*जोशीमठ तहसील अब ज्योतिर्मठ के नाम पर*
*सीएम धामी ने की थी घोषणा*
चमोली जिले की जोशीमठ तहसील को अब उसके प्राचीन नाम ज्योतिर्मठ से जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत वर्ष चमोली जिले के घाट में आयोजित कार्यक्रम में जोशीमठ का नाम का नाम बदलकर ज्योतिर्मठ करने की घोषणा की थी।
स्थानीय जनता लंबे समय से जोशीमठ को ज्योतिर्मठ नाम दिए जाने की मांग कर रही थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने भी यह मांग प्रमुखता से उठाई गई।
मुख्यमंत्री धामी ने इसे गंभीरता से लेते हए नाम परिवर्तन का फैसला लिया।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेज दिया गया।
अब केंद्र ने ज्योतिर्मठ तहसील के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सरकार के फैसले का स्थानीय जनता ने स्वागत किया है।
मान्यता है कि 8वीं सदी में आदि गुरु शंकराचार्य इस क्षेत्र में आए थे।
उन्होंने अमर कल्प वृक्ष के नीचे तपस्या की थी जिससे उन्हें दिव्य ज्ञान ज्योति की प्राप्ति हुई थी।
दिव्य ज्ञान ज्योति और जयोतेश्वर महादेव की वजह से इस स्थान को ज्योतिर्मठ का नाम दिया गया, लेकिन यह जोशीमठ के नाम से ही प्रचलित हो गया।
इसके बाद नाम बदलने की मांग की बार प्रमुखता से उठी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो सका।
मुख्यमंत्री धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जोशीमठ तहसील को ज्योतिर्मठ नाम देने का फैसला किया।
देहरादून।।उत्तराखंड वन विभाग को जहां एक तरफ नए वन क्षेत्राधिकारी मिल गए हैं, तो वहीं महकमें में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे उपवन क्षेत्राधिकारियों को शासन ने बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल राज्य में ऐसे कई उपवन क्षेत्राधिकारी हैं, जो लंबे समय से प्रमोशन पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे,ऐसे में वरिष्ठता के आधार पर फिलहाल 17 उपवन क्षेत्राधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला किया गया था. ऐसे में लोक सेवा आयोग हरिद्वार की संस्तुति के बाद इन अधिकारियों को रेंजर के पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. प्रमुख वन संरक्षक हॉफ ने उपवन क्षेत्राधिकारी पद से वन क्षेत्राधिकारी पद पर प्रमोट हुए वन अधिकारियों को उनकी नई तैनाती से जुड़ा आदेश भी कर दिया है. इस तैनाती के होने के बाद प्रदेश भर में खाली चल रही रेंज में रेंज अफसर तैनात हो सकेंगे।
जिन उपवन क्षेत्राधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है उनमें पंकज तिवारी को पिथौरागढ़ वन प्रभाग, जितेंद्र कुमार कुकरेती को राजाजी टाइगर रिजर्व, हेमचंद्र नेगी को अल्मोड़ा वन प्रभाग, नवल किशोर को तराई पश्चिमी वन प्रभाग, जगदीश चंद्र पंत को राजाजी टाइगर रिजर्व, हरेंद्र सिंह बिष्ट को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग,धर्मानंद सुनाल को तराई पश्चिमी वन प्रभाग और संजय सिंह बेलवाल को नरेंद्र नगर वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कुलदीप सिंह को लैंसडाउन वन प्रभाग, दमन कुमार शर्मा को तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर, हरिशंकर सिंह रावत को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग, दीपचंद सिंह को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, नवीन चंद्र पांडे को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर, उमेश चंद्र जोशी को लैंसडाउन वन प्रभाग कोटद्वार, राजेंद्र सिंह मेहरा को बागेश्वर वन प्रभाग, दीपक रावत को राजाजी टाइगर रिजर्व और महेंद्र सिंह को मसूरी वन प्रभाग में तैनाती दी गई।
देहरादून
केदारनाथ से BJP विधायक शैलारानी रावत की तबियत बिगड़ी
दिल्ली से लौटते ही उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत पहुंचे अस्पताल
देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती थी विधायक शैलारानी रावत
चिकित्सकों ने विधायक शैला रानी रावत को हायर सेंटर रेफर किया
किडनी रोग से पीड़ित हैं विधायक शैलारानी रावत
प्रचलित यात्रा की आड़ में इस शराब की ब्रिकी कर कम समय में ही अधिक मुनाफा कमाने की फिराक में था अभियुक्त, परन्तु पुलिस के आगे एक न चल पायी*
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी है। यात्रा व्यवस्थाओं के सकुशल संचालन के साथ ही जनपद पुलिस के स्तर से प्रभावी चेकिंग व मुखबिर तन्त्र विकसित करते हुए यात्रा की आड़ में शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के दौरान कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना एवं चेकिंग के दौरान कोतवाली सोनप्रयाग के स्तर से एक व्यक्ति को बिना नम्बर के टूर वाहन में कुल 16 पेटी शराब की बरामदगी की गयी है। सबसे बड़ी बात कि पकड़ी गयी शराब की पेटियां अद्दे (हाफ) एवं क्वार्टर (पव्वे) के रूप में मिली हैं, ताकि बिना किसी झंझट के यात्रा मार्ग पर ऊॅंचे दामों में बेचा जा सके। गिरफ्तार अभियुक्त – विजेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री विश्वनाथ प्रसाद निवासी ग्राम त्रियुगीनारायण, कोतवाली सोनप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर के टूर वाहन को सीज किया गया है।रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित यात्राकाल में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अब तक कुल 29 मुकदमे दर्ज किये गये हैं, जिनमें 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी मामलों में करीबन ₹ 5.10 लाख मूल्य की 837 बोतल, 72 केन बियर व 5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी हुई है।*
भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान,उत्तराखंड समेत देश के सात राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान।
उत्तराखंड की दो विधानसभा बद्रीनाथ और मंगलौर सीट में होगा उपचुनाव,भारत निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभाओं में उपचुनाव का कार्यक्रम किया घोषित।
नई दिल्ली-
विधानसभा उपचुनाव को लेकर तारीख़ों की हुई घोषणा
इलेक्शन कमिशन ने विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव को लेकर निर्धारित की तिथि
उत्तराखंड की भी दो विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव
बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव
14 जून को नोटिफिकेशन होगा जारी
21 जून को नामांकन की आख़िरी तारीख़
26 जून को नाम वापसी की तिथि
10 जुलाई को उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में होगा मतदान
13 जुलाई को दोनों सीटों की होगी मतगणना
15 जुलाई को आएंगे उपचुनाव के नतीजे
अलग अलग 7 राज्यों की 13 विधानसभा में होंगे उपचुनाव
रुद्रप्रयाग ।।गौरीकुंड से गुप्तकाशी की और आ रही स्कूटी को रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड को जा रही बस ने नाला (मस्ता) के पास सवा दस बजे टक्कर मारी।जिसमे स्कूटी सवार दो लोग शामिल थे जिसमें 50 वर्षीय सेमराज पुत्र कुलानन्द ग्राम क्विली निवासी की मौके पर ही मौत हुई।स्थानीय लोगो के द्वारा दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस कन्ट्रोल रूम द्वारा बताया गया कि नाला(मस्ता) के पास एक वाहन (बस) द्वारा एक स्कूटी के साथ टक्कर होने पर स्कूटी में सवार दो लोगो को गम्भीर चोट आई है जिन्हें राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी भेजा
जहां कि डाक्टरों द्वारा स्कूटी में सवार एक ब्यक्ति को मृत घोषित किया गया
घटना का विवरण
वाहन संख्या (स्कूटी)
Uk13B0903
स्कूटी में सवार ब्यक्ति
1- सेमराज पुत्र कुलान्द (मृतक)
उम्र -50 वर्ष
ग्राम- क्वीली
2-पवन सिंह पुत्र उमेद सिंह(घायल)
उम्र -38 वर्ष
ग्राम – मूसाढूंग
केदारनाथ धाम की मर्यादा बिगाड़ने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति पर मुकदमा*
*मीट के साथ पकड़े गए व्यक्ति द्वारा संचालित दुकान सील, खाली कर राजस्व ने अपने कब्जे में ली दुकान*
रुद्रप्रयाग ।।श्री केदारनाथ धाम की मर्यादा बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस एवं प्रशासन सख्त रवैय्या अपना रहा है। बीते रोज शुक्रवार को धाम में नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास मांस मिलने की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन को मिली थी जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से धाम में मांस लेकर आए नेपाली मूल के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर सोनप्रयाग देवेन्द्र असवाल ने बताया कि गत दिवस 07 जून 2024 को श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास एक कट्टे में मांस मिला था। जिस पर आम जनमानस सहित केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने आपत्ति प्रकट की थी। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता विपुल धर्म्वाण, निवासी मंगोली तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग की शिकायत के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग में आईपीसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी धारा के तहत प्रतिवादी किरन बहादुर पुत्र श्री पंचबहादुर निवासी कोचुभांग, जिला रोलपा नेपाल हाल दुकानदार व्यापार संघ गेट के नजदीक केदारनाथ के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के स्तर से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग की विवेचना शुरू कर दी है। उधर, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास मांस मिलने की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत एवं सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार ने मामले की जांच करने के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा व्यापार संघ गेट के नजदीक संचालित दुकान सील कर अपने कब्जे में ले ली है।