19.9 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 133

केदारनाथ धाम में महिंद्रा थार वाहन से वीआईपी लोगों को दर्शन कराने को लेकर मुख्य सचिव ने दिये जांच के आदेश।

0

देहरादून:-केदारनाथ धाम में कुछ दिनों पहले ही सेना के हेलीकॉप्टर चिनूक से दो थार गाड़ियां पहुंचाई गई थीं. जिस वक्त थार को केदारनाथ में उतारा जा रहा था उस वक्त इसका खूब विरोध हुआ था, लेकिन प्रशासन ने ये कहकर मामला शांत करवा दिया कि यह गाड़ियां दिव्यांग और मरीजों को लाने और ले जाने के लिए लाई गई हैं. हालांकि, एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े होने लगे.

केदारनाथ धाम से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें देखा गया कि थार गाड़ी से कुछ परिवारों को आवाजाही करवाई जा रही है. लोग सवाल उठाने लगे कि लगभग एक हफ्ते पहले यह गाड़ियां ये कहकर लाई गई थीं कि असहाय और मरीजों के लिए वरदान साबित होंगी, लेकिन क्या ये गाड़ियां वीआईपी लोगों के लिए मंगवाई गई हैं? वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ गई. ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा. लोग सवाल करने लगे कि क्या इस कार्य के लिए यह गाड़ियां केदारनाथ भेजी गई थीं. अब शासन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है.

इस पूरे प्रकरण ने जैसे ही तूल पकड़ा तो मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी सौरभ गेरहवाल को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की मानें तो यह गाड़ी रोजाना कई मरीज को लाने और ले जाने का काम कर रही हैं. लेकिन कुछ तस्वीरों में जो देखा गया वो बिल्कुल सही नहीं है और इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

  1. मुख्य सचिव ने कहा है कि जिस अधिकारी ने गाड़ी में इन लोगों को सफर करने की इजाजत दी है, उस अधिकारी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसा न हो. बता दें कि केदारनाथ में लाई गई गाड़ियों को लेकर पहले ही पर्यावरण वैज्ञानिक कई तरह के सवाल खड़े कर चुके हैं.

केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य आपातकाल में बेहद मददगार साबित हो रही महिंद्रा थार।

0

स्वास्थ्य आपातकाल में बेहद मददगार साबित हो रही महिंद्रा थार*

*श्री केदारनाथ धाम पहुंचे दो महिंद्रा थार वाहन, हर दिन बीमार एवं असहाय लोगों को गाड़ी से किया जा रहा रेस्क्यू*

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं अन्य आपातकाल स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो एसयूवी थार केदारनाथ धाम में पहुंचाए गए हैं। जो ऐसी आपात स्थिति में बेहद मददगार साबित हो रहीं हैं। प्रतिदिन कई लोगों को इनसे त्वरित मदद पहुंचाई जा रही है।

सहायक अभियंता सिविल वृत्त डीडीएमए मनीष डोगरा ने इस मुहिम की जानकारी बताते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा पर देश- दुनिया से पहुँच रहे श्रद्धालुओं का यात्रा अनुभव सुखद एवं सुगम हो इसके लिए सभी लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में श्री केदारनाथ पहुंचने पर किसी श्रद्धालुओं के साथ कोई आपातकाल दुर्घटना, बीमार होने, असहाय लोगों या अन्य किसी आपातकाल स्थिति होने पर त्वरित कार्रवाई के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो एसयूवी थार गाड़ियों की स्वीकृति मिली थी। दोनों गाड़ियां केदारनाथ धाम में पहुंच गई हैं। हर दिन दो से तीन स्वास्थ एवं अन्य आपातकाल स्थिति में इन गाड़ियों का प्रयोग किया जा रहा है। गाड़ियां पहुंचने के बाद से ऐसे रेस्क्यू अभियान सहूलियत एवं तेजी के साथ हो रहे हैं। जबकि पहले सुरक्षाबलों को किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।

*केस 01*
तमिलनाडु से केदारनाथ धाम दर्शनों को वरिष्ठ नागरिक मयन्ना घोड़ा पड़ाव पर चोटिल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीडीएमए की टीम ने थार गाड़ी को मौके पर भिजवा कर। उक्त महिला को विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया एवं उपचार दिलवाया। जांच करने पर पता लगा उनका पैर फ्रेक्चर हो गया है इलाज दिलाने के बाद उन्हें गाड़ी से ही हेलीपैड पहुंचाया गया जिसके बाद हेली से रेस्क्यू कर फटा भेजा गया।इस त्वरित कार्रवाई एवं व्यवस्थाओं पर उन्होंने इन प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

*केस 02*
सरस्वती नदी घाट किनारे से केदारनाथ मंदिर की ओर जा रहे हरियाणा निवासी वरिष्ठ नागरिक लखन सिंह को साँस लेने में अचानक तकलीफ होने लगी। इसकी सूचना मिलते ही थार वाहन से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया एवं उपचार दिया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए त्वरित कार्रवाई एवं उपचार के लिये मददग़ार साबित हो रही है।

उत्तराखंड निकाय चुनाव मामले में सरकार को अवमानना नोटिस जारी।

0

नैनीताल- उच्च न्यायालय ने निकाय चुनाव की तय सीमा समाप्त होने के बाद भी सरकार के समय पर चुनाव नहीं कराने संबंधी अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव शहरी विकास के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है।

एकलपीठ ने सरकार से 11 जून तक स्थति स्पष्ट करने को कहा है। अगली सुनवाई 11 जून के लिए तय की गई है। अधिवक्ता डी.के.जोशी ने बताया की आज ही राज्य सरकार को नोटिस सर्व करा दिया गया है। मामले के अनुसार जसपुर निवासी मो.अनीश व अन्य ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा कि नगर पालिकाओं और नगर निकायों का कार्यकाल दिसम्बर माह में समाप्त हो गया था। लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के एक माह बाद भी सरकार ने चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित नहीं किया, उल्टा निकायों में अपने प्रशासक बैठा दिए। प्रशासक नियुक्त होने की वजह से आमजन को कई समस्याएं हो रही हैं। जबकि निकायों के चुनाव कराने और सरकार को याद दिलाने के लिए पूर्व में ही एक जनहित याचिका विचाराधीन है।

जनहित याचिका में कहा है कि सरकार को कोई अधिकार नहीं है कि वो निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त करे। प्रशासक तब नियुक्त किया जाता है जब कोई निकाय भंग की जाती है। उस स्थिति में भी सरकार को छः माह के भीतर चुनाव कराना आवश्यक होता है जबकि यहाँ इसका उल्टा हो रहा है। निकायों ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक चुनाव कराने का कर्यक्रम घोषित तक नहीं हुआ है। ऊपर से निकायों में अपने प्रशासक नियुक्त कर दिए जो कि संविधान के विरुद्ध है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव निर्धारित तय समय में होते हैं, लेकिन निकायों के तय समय में क्यों नही होते ? नियमानुसार निकायों के कार्यकाल समाप्त होने से छ महीने पहले चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो जाना था जो अभी तक नहीं हुआ है।

बद्रीनाथ-हाइवे पर देवलीबगड़ में दर्दनाक हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत।

0

चमोली- ।।बद्रीनाथ हाइवे पर देवलीबगड़ में दर्दनाक हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी है । मृतक दोनों लोग मासौं गांव के रहने वाले बताए जा रहे है । कर्णप्रयाग थाना पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों लोगो के शवों को खाई से रेस्कयू कर लिया है ।

बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की जान चली गई। वहीं चारधाम याात्रियों की बस भी एक वाहन से टकरागई, जिसमें एक की मौत हो गई। बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन देवलीबगड़ के पास दुर्घटनागग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ ओर डीडीआरएफ मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ देवप्रयाग कोडियाला के पास एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल हो गया।

सूचना पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। यहां महादेव चट्टी के पास एनएच 07 (ऋषिकेश- बद्रीनाथ) पर एक बस के नीचे अगली तरफ एक बुलट दबी मिली। मौके पर बुलट सवार दो लोगों में से रिंकू (35) निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर, हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं दिग्विजय सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी उपरोक्त (38) गंभीर रूप से घायल था। पुलिस बल द्वारा तत्काल 108 सेवा के माध्यम से मृतक तथा घायल को एम्स, ऋषिकेश भिजवाया गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे जिन्हें टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों से भरी बस चारधाम यात्रा के बाद बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे और अधिकांश महिलाए थी। कोड़ियाला से पहले महादेव चट्टी के पास पीछे से आ रही बुलट में सवार दो लोगों द्वारा बस को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बस द्वारा बुलट को पीछे से टक्कर मार दी गई। बुलट बस के नीचे आ गई। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।

केदारनाथ धाम को संचालित हो रही हेली कंपनी थुंबी एविएशन एवं ट्रांस भारत में उचित सफाई न होने पर जिलाधिकारी द्वारा 45000 हजार रुपये का जुर्माना कटा गया।

0

*हेली कंपनियों एवं होटल व्यवसायी द्वारा सफाई पर न रखने पर 87,900 का चालान*

*जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा गुरुवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग फाटा क्षेत्रांतर्गत लिया गया यात्रा एवं सफाई व्यवस्थाओं का जायजा*

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्स्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार निरंतर धरातल पर व्यवस्थाओं को अवलोकन कर सुधार करवा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा आज गुरुवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित विभिन्न हेली कंपनियों के हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वच्छता व्यवस्थाओं में लापरवाही पर विभिन्न संस्थानों पर 87900 रुपए का चालान किया गया। जिसमें अलग- अलग कार्रवाई के अंतर्गत जिला पंचायत द्वारा 10400, सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा 52500 एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा 25 हजार रुपए का चालान किया गया।
फाटा में संचालित हेली कंपनी थुंबी एविएशन एवं ट्रांस भारत में उचित साफ-सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कंपनियों पर 45000 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। इसके साथ यात्रा मार्ग पर स्थित अन्य हेली कंपनियों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में संचालित विभिन्न होटल एवं रेस्तरां का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। 16 होटल एवं रेस्तरां द्वारा आसपास सफाई न रखने एवं कूड़ा फैलाने पर 42,900 रूपए का चालान किया गया। जिसमें सर्वाधिक 20 हजार रूपए का चालान तुरिया हेली रिजार्ट एवं शिवाय इन होटल एवं रेस्तरां का 10 हजार रूपए का चालान किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी होटल संचालक एवं हेली कंपनियों के संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि यदि भविष्य में किसी भी होटल संचालक एवं हेली कंपनी द्वारा दोबारा स्वच्छता के मामलों में लापरवाही बरती गई या गंदगी फैलायी गई तो भारी अर्थदंड वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सभी से सुगम व सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने में प्रशासन का सहयोग करने को कहा।
मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा जिला आपाद प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्ग में अति संवेदनशील क्षेत्रों में जो भी टेंट एवं फड़ लगाए गए हैं उनको बिना देरी के हटा दिया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा के चलते कोई भी अप्रिय घटना का शिकार न हो। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में उनके द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक अति संवेदनशील एवं संवेदनशील में लगाए गए टेंट एवं फड़ों को हटाए जाने के कार्रवाई निरंतर जारी है। उनके द्वारा पूरे यात्रा मार्ग पर ऐसे स्थलों की लगातार निगरानी कर लोगों को ऐसे किसी भी स्थान पर टेंट या कोई भी कारोबार न लगाने की सलाह भी दी जा रही है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, रूद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाड़, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चैबे, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी, सेक्टर अधिकारी पेके शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

विश्व पर्यावरण दिवश के अवसर पर वन विभाग 11900 फीट की ऊंचाई पर ब्रह्म कमल के पौध रोप कर धूमधाम से मनाया।

0

*वन विभाग द्वारा 11900 फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में रोपित किए गए ब्रह्मकमल के पौधे*

*विश्व पर्यावरण दिवस* के अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। केदारनाथ धाम में मेरी लाईफ फॉर इन्वायरमैंट हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सेल्फी फार इन्वायरमैंट हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने अवगत कराया है कि विश्व पर्यावरण दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर श्री केदारनाथ धाम परिसर में 52 ब्रह्म कमल की पौध का रोपण किया गया। श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल जी एवं प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के द्वारा ब्रह्म कमल पौध रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। हिन्दु धर्म में ब्रह्म कमल फूल को ब्रहम देव का रूप माना जाता है जिसे लोगों के द्वारा भगवान शिव को भी अर्पित किया जाता है। ब्रह्म कमल उच्च हिमालयी क्षेत्र का औषधीय पुष्प है वर्तमान में ग्लोवल वार्मिंग के कारण ब्रह्म कमल पर भी इसका दुषप्रभाव पड़ रहा है। इसके संरक्षण हेतु वन विभाग के द्वारा कई प्रयास किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा केदारनाथ में पौधालय की स्थापना पूर्व के वर्षों में की गयी है जहां पर ब्रह्म कमल की पौध तैयार कर प्रति वर्ष श्री केदारनाथ धाम के आस पास खाली स्थानो पर रोपण किया जा रहा है जिससे ब्रह्म कमल काफी मात्रा में उगने लगा है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में बड़े स्तर पर ब्रह्म कमल को केदारनाथ धाम के आसपास रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत श्री केदारनाथ धाम में ब्रह्म कमल, कुटकी, बज्रदन्ती, पाषाण भेद, जड़ी-बूटी पौधों का रोपण एवं सोनप्रयाग से रामबाड़ा की बीच यात्रा मार्ग के किनारे खाली स्थानों पर देवदार, बांज, बुरांश, मोरू, पांगर, अंगू, पुतली, खर्सू, रेक्चा, कांचुला, पापड़ी थुनेर भोजपत्र प्रजाति की कुल 2000 पौध का रोपण किया गया। साथ ही वन विभाग के द्वारा केदारनाथ, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुण्ड एवं सोनप्रयाग में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में 500 से अधिक प्रकृति प्रेमियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी ली गई। जिसके उपरान्त धाम की पवित्रता व पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु हस्ताक्षर अभियान में लोगों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार धाम में चलता रहेगा।

 

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास वाहन ऊपर गिरा पत्थर दो लोगों की दर्दनाक मौत

0

रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस जा रहे तीर्थ यात्रियों के वाहन के ऊपर आज करीब 3:30 बजे एक बडा पत्थर गिर गया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उसी वाहन को तत्काल ही जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित किया। कोतलाली पुलिस मौके पर पहुँच गई है।


आज बुधवार को दोपहर बाद 3:00 से जिले के कहीं हिस्सों में भारी तूफान और बारिश शुरू हुई इसी दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा से पहले वाहन संख्या DL 1VC 4832 पर भारी तूफान और तेज बारिश के बीच एक बड़ा पत्थर वाहन के ऊपर गिर गया। कोतवाली पुलिस प्रभारी राजेन्द्र रौतेला ने बताया कि वाहन चालक द्वारा तत्काल ही वाहन को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा दो लोगों को अमित सिकन्दर (62) व बुद्ध देव मजमूदार (74) को मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी अनिल बलूनी26718 मतों से आगे रहे।

0

जनपद रुद्रप्रयाग में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मतगणना प्रक्रिया दोपहर करीब 1:30 बजे समाप्त हो गई है। केदारनाथ विधानसभा में 13 राउंड चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को 30536 मत प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल को 20164 वहीं रुद्रप्रयाग विधानसभा में 14 राउंड चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को 34147 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदयाल को 17801 मत प्राप्त हुए हैं।
अनिल बलूनी 26718 के बड़े अंतर से गणेश गोदियाल से आगे रहे दोनों विधानसभाओं में मिलाकर अनिल बलूनी को 64683 जबकि गणेश गोदयाल को 37965 मत प्राप्त हुए हैं। तीसरे नंबर पर नोटा रहा विधानसभा रुद्रप्रयाग में नोट पर 932 जबकि केदारनाथ में 977 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मतगणना सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मतगणना कर्मियों, अधिकारी- कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अन्य प्रत्याशियों में धीर सिंह को दोनों विधानसभा में मिलाकर 767, अर्जुन सिंह को 207, आशुतोष सिंह को 534, डॉ मुकेश पंत को 210, रेशमा पंवार को 516, विनोद कुमार शर्मा को 132, श्याम लाल को 130, सुरेशी देवी को 237, दीपेन्द्र सिंह नेगी को 315, मुकेश प्रकाश को 516, सोनू कुमार को 739 मत प्राप्त है।

मद्महेश्वर यात्रा पर आया पश्चिम बंगाल निवासी के घायल यात्री को एअर लिफ्ट कर एम्स भेजा

0

मद्महेश्वर यात्रा पर आया पश्चिम बंगाल निवासी एक यात्री पहाड़ी से गिरकर चोटिल हो गया। सिक्स सिग्मा के चिकित्सा द्वारा चोटिल का प्राथमिक उपचार किया गया जिसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा यात्री को एयर एंबुलेंस से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय एक यात्री अपने दल से साथ मद्महेश्वर यात्रा पर आया था, सुबह के वक्त मद्महेश्वर में दर्शनों के उपरांत यात्री बुढा केदार ट्रेक की ओर जा रहा था, इस दौरान असावधानीवश वह पहाड़ी से नीचे गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल का मद्महेश्वर में प्राथमिक उपचार किया गया। चोटिल यात्री के दोनो पैरो में कई फ्रेक्चर होने के चलते एअर लिफ्ट की आवश्यकता के दृष्टिगत जिला प्रशासन से समन्वय कर उक्त विषयक सूचना भेजी गई। जिसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा यात्री को एयर लिफ्ट कर उचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

 

उत्तराखंड की नगर निकायों में प्रशासकों का 03माह और बढ़ाया गया कार्यकाल।

0
  1. देहरादून।।नगर निकायों के बोर्ड का कार्यकाल दिनांक 01.12.2023 को समाप्त होने के दृष्टिगत शासन की अधिसूचना संख्या-2033/IV (3)/2023-11 (3निर्वा0) / 2017, दिनांक 30.11.2023 एवं अधिसूचना संख्या-2034/IV (3)/2023-11 (3निर्वा0) / 2017, दिनांक 30.11.2023 द्वारा प्रदेश के नगर निकायों में अग्रिम आदेशों तक सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में संभावित विलम्ब के दृष्टिगत प्रशासकों का कार्यकाल, 03 माह अथवा नगर निकायों के बोर्ड का गठन, जो भी पहले हो, तक के लिए विस्तारित किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं