33 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 135

ग्यारवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया आज से हुई शुरू,बाबा पंचमुखी चल विग्रह डोली निकली अपने हिमालय धाम को।

0

ग्यारवे ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया आज से हुई शुरू ।

उखीमठ।।ग्यारवे ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रकिया भैरवनाथ की पूजा से शुरू हो गयी है ।श्री केदारनाथ की चल विग्रह डोली अपने पँचगद्दी स्थल ओमकरेवर मन्दिर उखीमठ से अपने हिमालय धाम को हजारों देश विदेश के श्रदालुओ के साथ निकल पड़ी हे ।बाबा की चल विग्रह डोली आज रात्रि प्रवास काशी विशनाथ मन्दिर गुप्तकाशी 7 मई को फाटा 8 मई को गौरीकुंड के गोरिमाई मंदिर में प्रवास करेगी।9 मई सुबह गौरीकुंड से निकल कर अपने हिमालय धाम केदारनाथ को निकलेगी।10 मई सुबह केदारनाथ के रावल बीमाषंकर लिंग की गरिमा उपस्थिति में सुबह 7 बजे आम श्रदालुओ के बाबा के कपाट खुल जाएंगे।

विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ किया गया गिरफ्तार।

0

देहरादून- ।देव भूमि में मादक पदार्थों की तस्करी में प्रभावी अंकुश लगाते हुए उनकी तस्करी में लिप्त लोगो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने को लेकर कल रात को थाना राजपुर पुलिस द्वारा मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान बास्क रेस्टोरेंट मसूरी रोड के पास से 01 विदेशी महिला को हाई प्रोफइल ड्रग कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। विदेशी महिला के पास से 31 ग्रा0 अवैध कोकीन तथा 16500 रू0 की नगदी बरामद हुई।गिरफ्तार विदेशी महिला तस्कर कीनिया देश की नागरिक है और 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी ,महिला के विरूद्ध थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।पूर्व में भी दून पुलिस द्वारा राजपुर, प्रेमनगर तथा दिल्ली से कोबरा गैंग के सरगना तथा विदेशी महिला तस्कर सहित अन्य नशा तस्करों को भारी मात्रा में हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में डटा हुआ है जिला प्रशासन।।

0

गौरीकुंड।। आगामी यात्रा की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए खुद इन दिनों मौके पर डटे हुए हैं। लगातार केदारनाथ यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ावों का निरीक्षण करने के साथ ही यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा से जुड़े सभी लोगों से सुझाव लेते हुए सुझावों पर अमल भी करवा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार देर रात तक सोनप्रयाग मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बाजार में बेतरतीब तरीके से लगे सभी निष्प्रयोजित साइन बोर्ड, प्लास्टिक कचड़ा सहित बोल्डर एवं पत्थरों को साफ कर मौके से जिला पंचायत के वाहनों में उठाकर निस्तारित किया गया।

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित विभागों
को दो टूक कहा कि सोनप्रयाग श्री केदारनाथ धाम यात्रा की दृष्टिगत महत्पूर्ण केंद्र है ऐसे में यहां स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं में कोई कमी न रहे। उन्होंने पार्किंग से लेकर पुलिस बैरियर तक लगे सभी निष्प्रयोजित साइन बोर्ड हटवा कर निस्तारित करवाने के निर्देश देते हुए खुद देर रात तक यहां अपने सामने सभी कार्य करवाए। साथ ही सड़क के दोनों तरफ पड़ी निष्प्रयोजित सामाग्री हटवाते हुए यहां दोनों तरफ 10 मई से पहले इंटरलॉकिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से
इसके अलावा यहां अनियमित पार्किंग किसी भी हाल में न लगने देने के निर्देश दिए। वहीं रोड़ के किनारे अवैध रूप से पड़ी निर्माण सामाग्री भी हटवाते हुए किसी भी हाल में रोड़ किनारे निर्माण सामाग्री न पड़ी रहे इस पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

*जिलाधिकारी की देखरेख में कब्जे से हटाई 12 दुकानें*

जिलाधिकारी की देखरेख में सोनप्रयाग स्थिति जिला प्रशासन की बिल्डिंग से 12 कमरों को कब्जा मुक्त भी कराया गया। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बिल्डिंग की हर दुकान एवं हॉल के आवंटन के दस्तावेजों का सत्यापन किया। जिन कमरों के आवंटन के दस्तावेज लोगों के पास नहीं मिले उनका समान कमरों से बाहर करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं जिन लोगों के पास दस्तावेज ठीक पाए गए उन्हें दुकानों का रखरखाव उचित तरीके से करने को कहा गया।

यात्रा मार्ग पर सफाई और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट।

0

*यात्रा मार्ग पर सफाई और ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

*जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों को की ब्रीफिंग

*यात्रा संचालन में हाथ बटाएंगे स्कूली छात्र- छात्राएं

*सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्कूली छात्र- छात्राओं से जिलाधिकारी ने लिए सुझाव

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर सफाई और ट्रैफिक की जिम्मेदारी में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट एवं उनके सहयोगी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा इस वर्ष स्कूल के छात्र- छात्राओं की भी यात्रा मैनेजमेंट में मदद ली जाएगी।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुविधाओं के प्रबंधन हेतु रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक नामित जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने शनिवार को सोनप्रयाग में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्कूली छात्र- छात्राओं से बेहतर यात्रा मैनेजमेंट के लिए सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के दौरान जाम जैसी स्थिति पैदा न हो एवं यात्रा मार्ग एवं शौचालयों पर नियमित सफाई हो इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियमित चेकिंग अभियान चलाएंगे। सभी कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रतिदिन रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को यात्रा रूट का मुआयना कर निष्प्रयोजित एवं जो साइन बोर्ड इस्तेमाल में नहीं हैं उन्हें चिन्हित कर उनपर यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए सालनेज लगाने एवं यात्रा रूट को बाधित कर रहे सभी साइन बोर्ड को हटवाने के निर्देश दिए।

*होटल- रेस्तरां के शौचालयों का प्रयोग कर सकेंगे यात्री*

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शौचालय एवं प्रसाधन की समस्या न हो इसके लिए यात्रा मार्ग के सभी होटल्स के शौचालयों को भी इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से सभी होटल संचालकों को गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। इसमें सहयोग नहीं करने वाले होटल संचालकों पर नियमानुसार चालान एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल संस्था को निर्देश दिए कि हर शौचालय में कम से कम दो सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि सभी शौचालयों में नियमित सफाई की जा सके।

*यात्रा मैनेजमेंट में हाथ बटाएंगे स्कूली छात्र*

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग के स्कूली छात्र- छात्राएं भी हाथ बटाएंगे। इस वर्ष गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक के स्कूली छात्र- छात्राओं को यात्रा मैनेजमेंट में सहयोग देने का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्हें भीड़ मैनेजमेंट, यात्रियों को रास्ता बताना, जाम की स्थिति में गाड़ियों की लाइन ठीक करवाने, स्वास्थ्य, जल सहित अन्य प्राथमिक आपातकाल होने पर पुलिस को सूचित करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट ने बताया कि प्रतिदिन 30-35 छात्रों को रोटेशन में 27 मई तक मैनेजमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने ऐसे स्वयंसेवी छात्र- छात्राओं को इस पूरे अनुभव को नियमित तौर पर नोट करने एवं रोज कुछ नया सीखने का प्रयास करने को कहा।

 

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,कार सवार चार युवकों की मौके पर मौत।

0

मसूरी (देहरादून)- ।।मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार चार लड़कों की मौके पर मौत हो गई और दो लड़कियां गंभीर रुप से घायल हो गई है घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में गिरी दो वयुवतियों को खाई से रेस्क्यू करके उनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया जबकि चार लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई थी जिनको भी खाई से निकलकर मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गया मसूरी पुलिस द्वारा 6 की पहचान करने की कोशिश की जा रही है बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने के लिए आए थे सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूना खाने के पास कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

दून पुलिस की मुस्तैदी की चलते टली बडी अनहोनी

0

 

*दून पुलिस की मुस्तैदी की चलते टली बडी अनहोनी*

*प्रेमनगर क्षेत्र में पैट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर पाया काबू*

*टैंकर में भरा था 14 हजार लीटर पैट्रोल, हो सकता था बडा हादसा,

प्रेमनगर।।आज कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि केहरी गांव, लॉ कॉलेज के पास मुख्य हाईवे पर पैट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई है, सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून, सेलाकुई तथा ओ0एन0जी0सी0 से दमकल के वाहन तथा NDRF की टीम मौके पर पहुँची तथा मुख्य हाईवे पर दोनो ओर से रूट डायवर्ट करते हुए घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया। दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पाया गया। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना के कारणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उक्त पैट्रोल टैंकर में 14 हजार लीटर पैट्रोल भरा हुआ था। दमकल कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया, अन्यथा बडी अनहोनी घटित हो सकती थी। आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

केदारनाथ धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में दायर की गई याचिका को मा. उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड द्वारा सुनवाई के दौरान की गई खारिज ।

0

श्री केदारनाथ धाम में चल रहे विकास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में दायर की गई याचिका को मा. उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखंड द्वारा आज सुनवाई के दौरान खारिज की गई।*

चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा केदारपुरी को दिव्य एवं भव्य बनाए जाने के लिए मास्टर प्लान के अनुसार विकास कार्य एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें केदारनाथ धाम के अंतर्गत मंदिर के सेंट्रल एक्सिस एवं एप्रोज मार्ग के दोनों ओर भवनों की सुरक्षात्मक प्रतीधारक दीवार एवं यूटिलिटी डक्ट का निर्माण कार्य केदारनाथ धाम में सरस्वती नदी एवं भैरों मंदिर को जोड़ने हेतु 36 मीटर लंबे ब्रिज का कार्य, एमआई-26 हैलीपैड से केदारनाथ सरस्वती नदी तक 50 फीट चैड़े मार्ग का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर एमआई-26 हैलीपैड से संगम तक मार्ग के दायीं ओर भूमि पर व्यवस्थित हाट बाजार के रूप में 50 फैब्रिकेटेड दुकानों का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में निर्मित हाट बाजार के विस्तारीकरण का कार्य, एमआई-26 हैलीपैड एवं केदारडोम-जीएमवीएन के सामने स्थल विकास सहित 40 फैब्रिकेटेड दुकान 02 नंबर रैन शेल्टर का अतिरिक्त निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत सरस्वती नदी की ओर वाटर एटीएम का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत मंदाकिनी नदी की ओर वाटर एटीएम लगाने का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत संगम घाट के पुनर्विकास एवं पुनर्निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांतर्गत प्रवचन हाॅल के पीछे रैन शेल्टर निर्माण कार्य, सीआरएस मद के अंतर्गत केदारनाथ धाम परिक्षेत्रांर्गत क्यू-2जे भवन निर्माण कार्य तथा केदारनाथ परिक्षेत्रांर्गत क्यू-3एल भवन निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में मंदाकिनी आस्था पथ की ओर निर्माणाधीन एमई-2 भवन में द्वितीय एवं एमई-3 से एमई-5 तक भवनों के प्रथम एवं द्वितीय तल का निर्माण कार्य, केदारनाथ धाम में मंदाकिनी आस्थापथ की ओर निर्माणाधीन एमई-7 से एमई-13 तक भवनों में प्रथम एवं द्वितीय तल आदि में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में कुछ तीर्थ पुरोहितों द्वारा निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में मा. उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। जिसमें उनके द्वारा यह कहा गया है कि प्रशासन द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं वह कार्य ठीक ढंग से नहीं किए जा रहे हैं जिसके संबंध में रिट पीटिशन संख्या-1106 एमएस/2024 श्री केदारसभा अपने अध्यक्ष राजकुमार बनाम उत्तराखंड सरकार और अन्य एवं रिट पीटिशन संख्या-1111 एमएस/2024 किशनचंद एवं अन्य बनाम सरकार उत्तराखंड और अन्य के माध्यम से मा. उच्च न्यायालय में 30 अप्रैल, 2024 को रिट याचिका दायर की गई थी।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय ने अवगत कराया है कि मा. उच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका के संबंध में आज 3 मई, 2024 को सुनवाई की गई जिसे मा. उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया है।

 

खनन विभाग एवं राजस्व विभाग ऊखीमठ द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही।

0

*खनन विभाग एवं राजस्व विभाग ऊखीमठ द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही*

*अवैध खनन कर रहे व्यक्ति पर खनन विभाग द्वारा 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित की गई।*

उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म वीरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम वासी दैड़ा द्वारा सूचना दी गई कि दैड़ा गांव में अवैध रूप से खनन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम वासियों की सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए खनन एवं राजस्व विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र का औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई जिस पर ग्राम मक्कू क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन और परिवहन का मामला प्रकाश में आया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि वह स्वयं एवं राजस्व उपनिरीक्षक दैड़ा द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम मक्कू क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन और परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम मक्कू के मठियाणा तोक में सड़क के बायें किनारे मक्कू चोपता मोटर मार्ग भूमि में जेसीबी मशीन द्वारा उपखनिज का खनन (मिट्टी-पत्थर) किया जाना पाया गया। मौके पर पूछताछ पर पता चला कि उक्त स्थल पर खनन का कार्य केवलानंद मैठाणी पुत्र कुलानंद ग्राम मक्कू मठियाणा द्वारा कराया जा रहा है। केवलानंद को मौके पर बुलाया गया तथा पूछताछ पर केवलानंद द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थल पर भवन निर्माण हेतु समतलीकरण/खुदान कार्य किया जा रहा है। उक्त भूमि के समतलीकरण/खुदान बावत अनुमति पत्र मांगे जाने पर केवलानंद द्वारा प्रस्तु नहीं किया गया। उक्त प्रकरण बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त न किए जाने खनन किया जाना उत्तराखंड उपखनिज परिहार नियमावली-2023 में उल्लिखित प्राविधानों का उलंघन है। जिस पर उत्तराखंड खनिज अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण निवारण 2021 यथासंसोधित 2023 के अंतर्गत अवैध उत्खनित की मात्रा पर प्रथम बार में प्रचलित रायल्टी का दो गुना अधिरोपित किए जाने का प्राविधान है।
उन्होंने अवगत कराया है कि मौका स्थल पर उत्खनित क्षेत्र की पैमाइस की गई जिसकी लंबाई 24 मीटर, चौड़ाई 8 मीटर, (औसत) तथा ऊंचाई 3.5 मीटर (औसत) मापी गई। इस प्रकार कुल 672 घनमीटर अर्थात 1075.20 टन उप खनिज जो लगभग 50-50 प्रतिशत का उत्खन्न हुआ है जिसमें से मौके पर उपखनिज पत्थर का एक चट्टा लंबाई 9 मीटर, चौड़ाई 3 मीटर तथा ऊंचाई 1.70 इस प्रकार कुल 45.90 घनमीटर अर्थात 73.44 टन तथा स्थल पर बिखरी अवस्था में लगभग 5 ट्रक प्रत्येक 6 घनमीटर कुल लगभग 30 घनमीटर अर्थात 48 टन इस प्रकार स्थल पर कुल उपखनिज पत्थर की मात्रा 121.44 टन पाई गई तथा शेष उप खनिज पत्थर मिट्टी का उपरोक्त केवलानंद द्वारा अन्यत्र परिवहन कर दिया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि खनिज नियमावली के तहत मौके स्थल पर बिना अनुमति के जेसीबी मशीन द्वारा खनन करते पाए जाने जिसे मौके पर पटवारी के सुपुर्द कर दिया गया है उत्तराखंड खनिज नियमावली 2021 के अंतर्गत 2 लाख का अर्थदंड अधिरोपित होता है। स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि अवैध खनन का कार्य कर रही जेसीबी मशीन केदारनाथ सभा के तीर्थ पुरोहित की बतायी गयी। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति पर उत्खनित उपखनिज की मात्रा पर देय 1 लाख 48 हजार 915 तथा जेसीबी मशीन पर 2 लाख इस प्रकार कुल 3 लाख 48 हजार 915 की धनराशि अधिरोपित होती है जिसे संबंधित से वसूली किए जाने की संस्तुति की गई है।

 

पूर्व विधायक उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी दून अस्पताल में निधन।।

0

पूर्व विधायक उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री कैलाश गहतोड़ी जी का आज प्रातः दून हॉस्पिटल देहरादून में स्वर्गवास हो गया है : भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर ने दी जानकारी 

देहरादून – वन विकास निगम के अध्यक्ष व चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया। कैलाश गहतोड़ी लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका ईलाज अमेरिका के एक अस्पताल से चल रहा था । लेकिन लम्बे समय तक बीमारी से जूझने के बाद वो जिंदगी की जंग हार गए । इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनसे मिलने उनके आवास काशीपुर गए थे और उन्हें एयरलिफ्ट कराकर देहरादून के उनके शासकीय आवास में शिफ्ट करवाया गया था। उन्होंने अपने देहरादून के शासकीय आवास में अंतिम सांस ली। वो अपने पीछे 1 बेटा, 1 बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए । उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके गृहक्षेत्र चम्पावत जिले में शोक की लहर

आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 09 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

*एसएसपी देहरादून की सटीक सूचना पर अर्न्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में।*

*राजपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्रहामणवाला गांव में स्थित एक फ्लैट से आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 09 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

*दुबई से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सटटा गिरोह,*

*अभियुक्तों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किये जा रहे 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद*

*अभियुक्त के खातो में करोडो रुपये के ट्रान्जैक्शन होने की पुलिस को मिली जानकारी,*

*ऑनलाइन सटटे में प्रयोग किये जा रहे बैंक खातो को सीज करते हुए उसमें जमा कुल 925000/-रूपये की धनराशि को पुलिस ने कराया फ्रीज।*

*थाना राजपुर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को गोपनीय माध्यम से वर्तमान में चल रहे आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अर्न्तराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में थाना राजपुर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठित की गई, गठित टीमों द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत ब्रहामण वाला गांव में पुरूकुल रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1- सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़ उम्र- 26 वर्ष 2- सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने गली नंबर 2 जिला चिलवाड़ा उम्र- 23 वर्ष 3- विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ उम्र- 20 वर्ष 4- लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश उम्र- 29 वर्ष 5- सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 23 वर्ष 6- मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ़ उम्र- 24 ,7- विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी क़र्ज़ा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 33 वर्ष ,8- शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 23 वर्ष ,9- शत्रुघन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष बताया, मौके पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 08 लैपटॉप, 50 मोबाइल फोन,एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*पूछताछ का विवरण-*

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से शुभम नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है तथा देहरादून में सटटे का काम सिराज मेनन द्वारा देखा जाता है, अभियुक्त मोबाईल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की साइट, लेजर, टाइगर तथा ऑल पैनल पर जाकर आँनलाईन सट्टा खिलवाते है तथा लोगो से पैसे लेकर बुकी का काम करते है । आनलाईन सटटे की साइटों की आई0डी0 एंव लिंक अभियुक्तों को शुभम, निवासी छत्तीसगढ़ के द्वारा मोबाइल फोन के जरिये उपलब्ध करायी जाती है। शुभम द्वारा पैसे लेकर अभियुक्तों को सटटे के ऑनलाइन प्वांइन्टस उपलब्ध कराये जाते है, जिन्हें अभियुक्तों द्वारा आगे लोगो को ऑनलाइन बेचकर उनसे पैसे लेकर सट्टा खिलवाया जाता है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता है। सटटे की सारी धनराशि ऑनलाईन गूगल पे के माध्यम से ली जाती है। आज भी अभियुक्तों द्वारा आई0पी0एल0 मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर लगभग ₹9 लाख रुपए का क्लैक्शन किया था तथा पूरे मैच में अभियुक्तो द्वारा लगभग 01 करोड का क्लैक्शन किया जाना था, परन्तु मैच समाप्त होने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । वर्तमान में चल रहे आईपीएल मैचो के दौरान पिछले एक माह में अभियुक्तों के खातों मंे लगभग 20 करोड़ रू0 के ट्राजेक्शन की पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई है। जिसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

*अपराध करने का तरीका-*

अभियुक्तो द्वारा ऑनलाईन सटटा खेलने वाले ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है, जिसे क्लिक करते ही उन्हें एक नंबर उपलब्ध हो जाता है, फिर अभियुक्तो द्वारा उक्त नंबर को व्हाट्सएप से लिंक करके ग्राहक से संपर्क करते हुए उनका व्हाट्सएप डाटाबेस तैयार किया जाता है तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त तीनो ग्लोबल साइटों में से ग्राहक द्वारा चयनित की गई साइट के माध्यम से उसे व्हाट्सएप के जरिए डिपाजिट स्लिप उपलब्ध कराते हैं जिसमें बैंक की डिटेल दी जाती है, उक्त बैंक खातों मे ही पैसो का लेनदेन होता है। पेमेंट साइट के बाद ग्राहक की आईडी जेनरेट होती हैं तथा पासवर्ड ग्राहक को उपलब्ध कराया जाता हैं तथा उसके बाद ग्राहक द्वारा गूगल क्रोम के माध्यम से उक्त ग्लोबल साइट को खोलकर ऑनलाइन सटटा लगाया जाता है। धनराशि जीतने पर ग्राहक द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से अभियुक्तो से सम्पर्क किया जाता है, जिनसे अभियुक्तों द्वारा एक ऑनलाइन विड्रॉल फार्म भरवाकर पैसे उनके खाते में ट्रांसफर किये जाते है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण :-

1- सिराज मेमन पुत्र अब्दुल फरीद निवासी सिविल लाइन निकट साई मंदिर जिला दुर्ग थाना सिविल लाइन छत्तीसगढ़ उम्र- 26 वर्ष
2- सौरभ पुत्र जानकी राम निवासी आसाराम बापू के आश्रम के सामने गली नंबर 2 जिला चिलवाड़ा उम्र- 23 वर्ष
3- विवेक अधिकारी पुत्र इंद्र अधिकारी निवासी कोरबा थाना एक्सल जनपद कोरबा छत्तीसगढ़ उम्र- 20 वर्ष
4- लोकेश गुप्ता पुत्र सीताराम निवासी पीपल चौराहा थाना करोड़ मध्य प्रदेश उम्र- 29 वर्ष
5- सोनू कुमार पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी मिन्ह कॉलेज थाना औरंगाबाद जनपद औरंगाबाद बिहार उम्र 23 वर्ष
6- मोनू पुत्र हरीश निवासी अंबिकापुर थाना माली जनपद सरगुआ छत्तीसगढ़ उम्र- 24 ,
7- विकास कुमार पुत्र हरेंद्र निवासी क़र्ज़ा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 33 वर्ष ,
8- शिवम पुत्र अरुण निवासी थाना टिकरापारा जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र 23 वर्ष
9- शत्रुघन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जीवन नाथ थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 21 वर्ष ।

*बरामद माल का विवरण -*
1- 08 लैपटॉप
2- 50 मोबाइल फोन,
3- 05 एक्स टेन्शन बोर्ड
4- 10 मोबाइल जार्जर मय डाटा कैबल
5- लैपटॉप चार्जर अलग दृ अलग कम्पनी
6- 01 माउस,
7- 02 कापी नोट पैड
8- 02 ए टी एम कार्ड, 01 डेबिट कार्ड,
9- 02 जीओ बोर्ड बरामद ।एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को ₹10000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है