33 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 137

श्री बदरीनाथ व श्री-केदारनाथ में दर्शन के लिए VIP को देना होगा शुल्क।

0

10 मई से उत्तराखंड में चार धाम शुरू हो रही है । पिछले साल की बात करें की धामों में शुरू की गई वीआईपी शुल्क व्यवस्था से बीकेटीसी को 1.55 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई थी। और इस बार भी पिछले वर्ष की तरह वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क रखा गया है । दरअसल केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजा-पाठ की व्यवस्था बीकेटीसी के माध्यम से की जाती है। यात्रा के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आम श्रद्धालुओं के साथ ही प्रोटोकॉल के अनुसार वीआईपी भी दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जिसको लेकर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बीकेटीसी द्वारा तैयारी की गई है । बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसपर जानकारी देते हुए बताया की गत वर्ष जब चारधाम यात्रा प्रारंभ हुई थी तब बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपने चार अध्यंगल देश के प्रमुख मंदिर में भेजे थे जिन्होंने व्यवस्थाओं का अध्ययन किया और सुझाव दिए की चार धामों में जो विशिष्ट और अति विशिष्ट महानुभाव आते हैं उनसे श्रद्धालु के रूप में निश्चित शुल्क लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा की हम vips को प्राथमिकता के साथ दर्शन कराते हैं और निशुल्क प्रसाद भी दिया जाता है इसीलिए उनसे एक निर्धारित शुल्क लिया जाना चाहिए। उन्होंने बताया की अध्यन के बाद हमने ₹300 प्रति vip श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित किया था उसका सुखद परिणाम मिला और इस वर्ष भी इस व्यवस्था को लागू करेंगे। उन्होंने कहा की वीआईपी के लिए कई अव्यवस्थाएं भी होती थी उन्हें नियंत्रित करने में भी इससे सहूलियत मिलेगी।

दुःखद समाचार मसूरी में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

0

मसूरी हाथी पांव शनि बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में गिरी कार में फंसे तीन लोगों को रेस्क्यू करके 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया ।मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी और फायर सर्विस इंचार्ज धीरज ने बताया कि घटना देर रात की है हाथी पांव शनि बैंड के पास मोड पर कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। देर रात हादसा होने के कारण किसी को दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली वहीं सुबह के समय स्थानीय लोग जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने देखा कि एक कार खाई में गिरी हुई है और उसके पास तीन लोग मृत हालत में पड़े हुए हैं जिसकी सूचना मसूरी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मसूरी पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से तीनों खाई में गिरे लोगों को रेस्क्यू कर उप जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय।ा उन्होंने बताया कि अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है । उन्होने कहा कि आधार कार्ड के अनुसार संभवत तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की जेब से कई आधार कार्ड मिले हैं जिनके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है फिलहाल दोपहर तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी उन्होंने कहा कि कार में से भी कई कागजात मिले हैं और संभवत देर शाम तक मृतकों की पहचान हो जाएगी।उन्होने कहा कि घटना की जांच की जा रही है वह मोड पर टायर के निषान से लग रहा है कि कार चालक काफी तेजी में था जिस कारण वह मोड पर कार को नियंत्रित नही कर पाया।

देहरादून पुलिस मुठभेड़ में विकासनगर के शातिर अपराधी व हिस्ट्रीशीटर बदमाश के पैर में लगी गोली ,शातिर अपराधी के नाम पर दर्ज है कई केस।।

0

देहरादून- ।।

देहरादून राजधानी देहरादून के प्रेम नगर दूंगा इलाके में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक बदमाश भागने का प्रयास करने लगा जिसे रोकने के लिए पुलिस ने इशारा भी किया परंतु बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जवाब में पुलिस की ओर से किए गए फायर में बदमाश घायल हुआ बदमाश को तत्काल पुलिस ने इलाज के लिए दून अस्पताल भेज दिया दून अस्पताल भेज दिया। बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ की सूचना पर तत्काल एसएसपी अजय सिंह मौके के लिए रवाना हुए और पूरे हालात का जायजा लिया एसएसपी अजय सिंह ने बताया है घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए दोनों अस्पताल भेजा गया है फिलहाल पूरे मामले की और बदमाश के बाबत समस्त जानकारी एकत्रित की जा रही है। वही बताते चलें रविवार के दिन पुलिस ने करोड़ों रुपए की ड्रग्स जो की बेहद हाईटेक तरीके से खरीदी और बेची जा रही थी के नेटवर्क का खुलासा किया है वही ऑनलाइन परीक्षा के खेल का भी भंडा फोड़ करते हुए आरोपियों को यूपीएसटीएफ के साथ मिलकर अरेस्ट किया है

सुद्दूवाला चौक पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल से भागने पर व पुलिस द्वारा पीछा करने पर ढाकुवाली रोड पर जंगल किनारे बदमाश द्वारा पुलिस पर फायर किया गया व पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश से 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। वहीं घायल बदमाश को उपचार हेतु दून चिकित्सालय रैफर किया गया है। बताया गया कि बदमाश डूंगा में हुई घटना मे शामिल था। और बबदमाश शातिर अपराधी है जो विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है।

नाम पता अभियुक्तगण–

मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून।

बदमाश के विरुद्ध 10 से ज्यादा अभियोग कायम हैं।

जखोली की ग्राम पंचायत लौंगा में 29 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, हत्या के आरोप में पति को किया गया गिरफ्तार।

0

घर के महज कुछ ही दूरी पर खेत मे पेड़ पर मिला महिला का शव।

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के लौंगा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर से से कुछ दूरी पर खेत में मिला है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर दिया है। राजस्व पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है। शनिवार सुबह राजस्व उप निरीक्षक चौकी त्यूंखर को सूचना मिली कि लौंगा गांव में विवाहिता 29 वर्षीय संगीता देवी पत्नी जसवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा मौके पर पहुंचे तो पाया कि मृतका का शव उसके घर से लगभग 20 मीटर दूर खेत में पड़ा था। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या की है। वहीं, सूचना पर मृतका के पिता त्रिलोक सिंह सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने विवाहिता पुत्री के पति सहित ससुरालियों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया और मौके पर ही तहरीर दी। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। राजस्व उपनिरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की जानकारी मिल लग पाएगी । अभी पूछताछ करके  मामले की विवेचना की जा रही है।

विधान सभा सत्र गैरसैंण में ठंड लगने वाले विधायकों के नाम हुए उजागर,24 विधायकों के नामों का हुआ खुलासा।

0

14 नामों पर बना हुआ है सस्पेंस।

गैरसैंण में बजट सत्र न कराने वाले विधायकों के नामों का खुलासा हो गया है. रविंद्र सिंह आनंद ने आरटीआई के जरिये इन नामों की जानकारी मांगी थी. जिसे उन्होंने आज सार्वजनिक कर दिया है। मंडी समिति देहरादून के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने 26 फरवरी 2024 को देहरादून में हुए विधानसभा सत्र जो कि गैरसेंण में प्रस्तावित था को गैरसेंण में न कराए जाने के पक्ष में लिखित पत्र को सार्वजनिक करते हुए 24 विधायकों के नामों का खुलासा किया है।

रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि उनके द्वारा 26 फरवरी 2024 को विधानसभा देहरादून के बाहर किए गए। प्रदर्शन के बाद उन्होंने गैरसैंण में सत्र न कराए जाने वाले विधायकों और माननीय के नामों के खुलासे के लिए विधानसभा कार्यालय में आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी। लेकिन प्रथम आरटीआई में जानकारी न देते हुए तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया गया है। जिसके बाद उन्होंने अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में आरटीआई लगाकर के उक्त नाम को सार्वजनिक किए जाने को लेकर एक पत्र प्रेषित किया। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिसमें केवल 24 विधायकों के नाम का ही खुलासा किया गया है। जबकि सूत्रों के मुताबिक कुल 38 विधायकों, मंत्रियों और माननीयों के नाम इस पत्र में शामिल थे।

रविंद्र ने कहा कि सरकार के इशारे पर 14 माननीयों के नाम अभी भी छुपाए जा रहे हैं । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं इन 14 नाम में स्वयं मुख्यमंत्री का नाम शामिल तो नहीं है या कहीं इसमें विधानसभा अध्यक्ष का नाम शामिल तो नहीं है और वह कौन से मंत्री हैं जिनके नाम छुपाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता के पैसे से बने गैरसैंण विधानसभा भवन में जो विधायक, मंत्री सत्र नहीं कराना चाहते वे उत्तराखंड की जनता के हितैषी नहीं हो सकते। वे उत्तराखंड की जनता के विरोधी हैं और उत्तराखंड विरोधी हैं। जब उत्तराखंड का निर्माण हुआ था तो सभी जानते थे कि यह पहाड़ी क्षेत्र है और पहाड़ के विकास के लिए ही पृथक राज्य की मांग उठी एवं आंदोलन के बाद राज्य बना परंतु विधायकों ने पहाड़ से पलायन कर देहरादून में अपने आवास निवास बना लिए। अपने बच्चों का लालन-पालन और ब्याह शादी आदि भी यही करने तक सीमित रह गए। आनंद ने कहा जो मंत्री, विधायक पहाड़ों में बर्फ और ठंड का हवाला देते हुए वहां पर जाने से डर रहे हैं अपने आप को पहाड़ी कहलवाने के लायक नहीं है उनको स्वयं को पहाड़ी नहीं कहना चाहिए क्योंकि असली पहाड़ी वो होता है जो पहाड़ में पैदा हुआ हो जिसे ठंड बर्फ आदि की आदत हो जो इससे डर कर मैदानी क्षेत्र में ना जाकर बस जाय।

रविंद्र ने कहा कि पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले मंत्री, विधायक वही हैं जिन्होंने पलायन रोकने की बात कही जो स्वयं खुद पहाड़ नहीं चढ़ना चाहते वो पहाड़ों से पलायन रोकने की बात कैसे कर सकते हैं। इन लोगों को पहाड़ विरोधी ना कहा जाए तो क्या कहा जाए। ये लोग कभी भी पहाड़ के हितैषी नहीं हो सकते पलायन रोकने और पहाड़ का विकास करने जैसी बातें इन लोगों के मुंह से खोखली लगती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो पहाड़ की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के लिए वो सदैव लड़ते रहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें किसी के भी विरुद्ध क्यों न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए उन्हें उग्र आंदोलन भी करने पड़े तो वो पीछे नहीं हटेंगे।

➡️गैरसैंण में सत्र नहीं कराये जाने को लेकर संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विधायकों के नाम⤵️

गैरसैंण में सत्र नहीं कराये जाने को लेकर संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विधायकों में आदेश चौहान विधायक रानीपुर, दुर्गेश लाल विधायक पुरोला, सहदेव सिंह पुंडीर सहसपुर, प्रमोद नैनवाल रानीखेत विधानसभा, भूपाल राम टम्टा थराली विधानसभा, अरविंद पांडे गदरपुर, कांग्रेसी विधायक तिलक रोड बेहड़ किच्छा विधानसभा, विधायक गोपाल सिंह राणा नानकमत्ता विधानसभा, बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट विधानसभा, प्रदीप बत्रा रुड़की, कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर, लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप रावत, काशीपुर विधानसभा के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, डोईवाला विधानसभा से विधायक बृजभूषण गैरोला, पौड़ी विधायक राजकुमार, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार, लाल कुआं से विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल विधानसभा से राम सिंह केड़ा, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम, राजपुर विधायक खजान दास, हल्द्वानी के कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट शामिल हैं।

15 मई को क्रौंच पर्वत में स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख की होगी पूजा व हवन।

0

पर्यटन विकास परिषद उत्तराखंड देहरादून, जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के सहयोग से होगा कार्यक्रम आयोजित*

*कार्यक्रम को दिव्यता एवं भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा*

*15 मई, 2024 को आयोजित होगा भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा*

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में 15 मई, 2024 को भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को दिव्यता एवं भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने खडपतिया हैलीपैड़ से लेकर क्रौंच पर्वत में अवस्थित भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर तक की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में पैदल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय से आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती सहित संबंधित अधिकारी व मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 15 मई को भगवान कार्तिकेय स्वामी में आयोजित होने वाले भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से कर लें। उन्होंने कहा कि मंदिर एवं मंदिर परिसर को फूलों एवं लाइटिंग के माध्यम से दिव्य एवं भव्यता के साथ सजाया जाए तथा आने वाले श्रद्धालुओं एवं मुख्य अतिथियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि खडपतिया से लेकर कार्तिकेय स्वामी मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चैक प्वाइंट तैयार करते हुए उनमें पेयजल एवं शीतल पदार्थ भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर पैदल मार्ग में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में विद्युत आपूर्ति हेतु 5 किलोवाट के जनरेटर एवं इंवटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए तथा रास्ते में पोलों पर विद्युत लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उरेड़ा के माध्यम से सोलर लाइट की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता लोनिवि को मंदिर की सीढ़ियों पर आने वाले श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों की उचित व्यवस्था हेतु स्टैंड तैयार कर स्थापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने लोनिवि को यह भी निर्देश दिए हैं कि मंदिर समिति के जो भी धर्मशालाएं बनी हैं उनमें जो भी मरम्मत कार्य किए जाने हैं उस कार्य को तत्परता से करें एवं रंगाई पुताई करते हुए उनमें ऐंपण के माध्यम से पेंटिंग की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि 3 किमी क्षेत्रांतर्गत जो भी पेंच एवं ड्रैन कार्य किए जाने हैं एवं जिन स्थानों पर पैराफिट नहीं हैं उन पर पैराफिट का कार्य 10 मई, 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए तथा पैराफिटों पर भी पेंट का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने खड़पतिया मंदिर के मुख्य द्वार पर बेहतर साफ-सफाई के निर्देश ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को दिए तथा खड़पतिया में रखे गए कूड़ेदानों पर पेंट करने के निर्देश जिला पंचायत को दिए। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं मुख्य अतिथियों के लिए मंदिर तक आने-जाने हेतु घोड़े-खच्चरों एवं डंडी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा घोड़े-खच्चरों के हाॅकरों के लिए भी ड्रेस कोड हेतु उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को उचित भोजन व्यवस्था एवं रहने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि हैलीपैड़ में जो भी सुधारीकरण का कार्य किया जाना है उसे भी समय से पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर एवं पैदल मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी उचित प्रबंधन करने को कहा।

आगामी यात्रा की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन,गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ पैदल मार्ग पर पेयजल,सफाई व्यवस्था ,पैदल मार्ग के सुधारीकरण का चल रहा है इन दिनों कार्य।

0

केदारनाथ।।10 मई, 2024 से शुरू हो रही श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं त्वरित गति से की जा रही हैं। अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सोनप्रयाग में यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत डीडीएमए द्वारा बैरिकेटिंग व पेंटिंग का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग ऊबड-खाबड़ हो गया है उनमें पेंचवर्क का कार्य किया जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में बर्फवारी के कारण जिन स्थानों में रैलिंग क्षतिग्रस्त हुई हैं उन स्थानों में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही जिन स्थानों पर यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं उन स्थानों पर दीवार लगाने का कार्य भी त्वरित गति से किया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम से गौरीकुंड यात्रा मार्ग तक डीडीआरएफ, वाईएमएफ, म्यूल टास्क फोर्स एवं सुलभ इंटरनेशल के पर्यावरण मित्रों द्वारा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में विषम कठिन परिस्थितियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में जो भी कूड़ा एवं प्लास्टिक कचरा पड़ा है उसकी सफाई अभियान तीव्र गति से किया जा रहा है तथा एकत्रित किए गए कचरे को निस्तारण हेतु घोड़े-खच्चरों के माध्यम से काम्पेक्टर सेंटर सोनप्रयाग भेजा रहा है। जिससे कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं/तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ सुधरा वातावरण उपलब्ध हो सके।

 

हल्द्वानी में दवा कारोबारी के घर ED की छापेमारी से मचा हड़कंप।

0

हल्द्वानी ।।सुबह तड़के हल्द्वानी में दवा कारोबारी के घर ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे बनमीत नरूला के तिकोनिया स्थित आवास में शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस के साथ ईडी की टीम की 12 गाड़ियां सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर तिकोनिया स्थित बनमीत नरूला के घर पहुंची। ईडी की छापेमारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के वक्त बनमीत नरूला के घर में उनके पिता सुरजीत नरूला और परिवार के लोग मौजूद थे। छापेमारी के बाद से किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। बाहरी लोग काम करने आए तो उनको अंदर जाने नहीं दिया गया। गेट पर स्थानीय पुलिस का कड़ा पहरा है। सुबह टीम जब यहां पहुंची तो अलमारी और तिजोरी का ताला खोलने के लिए चाबी बनाने वाले को बुलाया गया। इसके बाद ईडी की टीम ने अलमारी और तिजोरी के साथ घर में रखे तमाम दस्तावेज खंगाले। फिलहाल ईडी की टीम छानबीन कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम मामले से जुड़े अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है। बनमीत के पिता सुरजीत नरूला से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि हलद्वानी निवासी बनमीत सिंह को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और 2023 में अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था। उसे कोलंबस अदालत के समक्ष नियंत्रित पदार्थों को वितरित करने के इरादे से रखने की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया और सात साल की सजा सुनाई गई थी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में ईडी की यह बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है।

जंगलों में आग लगाने वालों पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, मौके से पकड़े गए तीन लोगों पर मुकदमा।

0

जंगलों में आग लगाने वालों पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, मौके से पकड़े गए तीन लोगों पर मुकदमा*

*इस वर्ष कुल 19 मुकदमें दर्ज, 3 मुकदमें नामजद, 16 मुकदमो में जाॅच गतिमान

जनपद में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार प्रयासरत है। विभाग ने जंगल में वनाग्नि को बुझाने के लिए अलग- अलग टीमें गठित की हैं। वहीं आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शुक्रवार को तीन लोगों को जंगल में आग लगाने पर मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी, रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में गठित वनाग्नि सुरक्षा दल द्वारा नरेश भट्ट पुत्र मोलाराम भट्ट को जंगल में आग लगाते हुए तडियाल गांव, तहसील-जखोली से मौके पर पकड़ा गया। अभ्युक्त का कहना है कि बकरियों को नयी घास हेतु उसने जंगल में आग लगायी। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी, दक्षिणी जखोली द्वारा अपराधी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 के अन्तर्गत वन अपराध दर्ज किया गया। वहीं उत्तरी जखोली के डंगवाल गांव में हेमन्त सिंह पुत्र उदय सिंह एवं भगवती लाल पुत्र चंदरू लाल को जंगल में आग लगाते हुए मौके पर पकड़कर जेल भेजा गया।

प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने बताया कि जंगल में आग लगाने अपराधियों के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अपराध दर्ज कर दण्डित किया जाएगा। अपराधियों को पकड़ने के लिये प्रभाग स्तर पर वनाग्नि सुरक्षा दल गठित किया गया है। अभी तक इस वर्ष कुल 19 मुकदमें दर्ज किये गये है जिसमें से 3 मुकदमें नामजद है तथा 16 मुकदमो में जांच गतिमान है। वनाग्नि क्रू-स्टेशन एवं मोबाईल क्रू-स्टेशन के द्वारा वनाग्नि नियंत्रण किया जा रहा है साथ ही उडनदस्ता दल द्वारा समस्त रेंजों में सेटेलाईट, कैमरों एवं दूरबीन के माध्यम से अपराधियों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। वनाग्नि रोकथाम वन विभाग के प्रयासों के साथ-साथ जन सहभागिता एवं जनभागीदारिता आवश्यक है।
वनाग्नि सुरक्षा दल में उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी, उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह, उप वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जखोली केसी नैनवाल, वन आरक्षी सुरजन सिंह नेगी तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग पुलिस की एस.ओ.जी. ने 6.21 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

0

*”युवक को रुद्रप्रयाग में नशा तस्करी करना पड़ा भारी”*

*”रुद्रप्रयाग पुलिस की एस.ओ.जी. ने कर दी गिरफ्तारी”*

*”6.21 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा 01 तस्कर”*

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में रुद्रप्रयाग पुलिस की एस.ओ.जी ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अखिलेश बगवाड़ी पुत्र मोहन बगवाड़ी निवासी ब्लाॅक रोड अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 6.21 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹ 62100) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसे मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

*पुलिस टीम का विवरण*
1- निरीक्षक मनोज नेगी एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
2- आरक्षी कृष्णानन्द एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
3- आरक्षी रविन्द्र एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
4- आरक्षी अर्जुन एस.ओ.जी. रुद्रप्रयाग
5- आरक्षी विनय एस.ओ.जी. रुद्रप्रया