27 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 145

उत्तराखंड (अल्मोड़ा)के प्रशांत की लगी बंपर लॉटरी, Dream 11 में जीते 1 करोड़ रुपये

0

अल्मोड़ा।।पिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल उत्तराखंड के लिए कई यादगार मौके लेकर आया। एक तरफ मैदान पर क्रिकेटर्स चौके-छक्के जड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ धुरंधर ऐसे भी थे जिन्होंने घर बैठे फैंटेसी टीम बनाकर लाखों-करोड़ों जीत लिए। अल्मोड़ा में रहने वाले प्रशांत सिंह ऐसे ही लोगों में शामिल हैं। प्रशांत बोरा ने बीते रविवार के दिन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में अपनी टीम dream11 में बनाई थी. उनकी टीम को dream-11 में आठवीं रैंक मिली. अपनी टीम की 8 वीं रैंक देख एक बार के लिए प्रशांत बोरा को भी यकीन नहीं हुआ. उनके जानने वाले उन्हें व परिवार को बधाई दे रहे हैं.

प्रशांत बोरा ने बताया कि वह धारानौला में रहते हैं साल 2017 से वह dream11 में टीम बना रहे थे. उन्होंने बताया वो कई बार ड्रीम टीम में आते-आते रह गए थे. पर उसके बावजूद भी उन्होंने गेम नहीं छोड़ा. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में उनकी किस्मत चमकी और वह अब करोड़पति बन चुके हैं. प्रशांत ने आगे बताया कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है और उनका मानना है कि वह इन रूपए से जितना संभव होगा गरीब लोगों की मदद करेंगे और अच्छे कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएंगे.

मुख्यमंत्री ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई होली।

0

Dehradun

*मुख्यमंत्री ने भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई होली।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, बलवीर रोड, देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आए।

होली के रंगों से लोगों के जीवन में नई उर्जा, उमंग, उन्नति एवं उल्लास का संचार हो।

उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से होली के दौरान नए भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से जुट जाने की बात कही

विश्व विख्यात तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्रों ने चलाया स्चछता अभियान।

0

 

*विश्व विख्यात तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्रों ने चलाया स्चछता अभियान*

*पूर्व छात्रों ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए धार्मिक स्थलों एवं अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का दिया संदेश*

रुद्रप्रयाग ।।शिक्षा गुणवत्ता में अपनी विशेष पहचान रखने वाले सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्रों ने स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचकर दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर में शामिल तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ एवं चोपता घाटी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। घोड़ाखाल ओल्ड ब्वायज एसोशिएशन के छात्रों ने भगवान तुंगनाथ के मंदिर से यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर एवं पैदल ट्रैक पर कूड़ा न फैलाने एवं घाटी को साफ-सुथरा रखने की अपील की। सैनिक स्कूल के छात्रों द्वारा तुंगनाथ घाटी में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में करीब चार कुंतल कूड़ा एकत्रित किया गया।
घोड़ाखाल ओल्ड ब्वायज एसोशिएशन के सदस्य मोहित मल्ली ने बताया कि हर साल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र स्थापना दिवस के मौके पर कुछ विशेष करने का प्रयास करते हैं। इस वर्ष दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर में शामिल तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ एवं चोपता घाटी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सभी से अपने आसपास एवं धार्मिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने की अपील की। कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में स्थित धार्मिक स्थलों पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं, ऐसे में लाजमी है कि इन पवित्र स्थलों पर कूड़ा एवं गंदगी होगी, प्रकृति एवं देवभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हम सभी को यहां की स्वच्छता एवं सौंदर्यता बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने तुंगनाथ की धरती से ‘‘क्लीन उत्तराखण्ड, ग्रीन उत्तराखण्ड’’ का संदेश देते हुए आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपना कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने एवं दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर घोड़ाखाल ओल्ड ब्वायज एसोशिएशन के छात्रों ने आगामी लोकसाभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का निर्भीक एवं स्वतंत्रता के साथ प्रयोग कर देश को मजबूत बनाने की अपील भी की।
स्वछता अभियान में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व छात्र शक्ति, अजय मौर्य, सौरभ आर्य सहित एसडीआरएफ, नगर पंचायत ऊखीमठ के कर्मचारी एवं स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गिनवाई उपलब्धियां।।

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने गढ़े विकास के नये कीर्तिमान: महाराज।

*कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने रखा सरकार की उपलब्धियां का ब्यौरा।

रुद्रप्रयाग। राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले दो वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। पंचायतों के सशक्तिकरण के साथ-साथ नारी शक्ति सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों के कल्याण, किसानों के उत्थान, युवाओं के कल्याण के अलावा पर्यटन क्षेत्र अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं प्रदेश में सड़कों का विस्तार होने से कनेक्टिविटी बढी है।

उक्त बात वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को जिला भाजपा मुख्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कही। पत्रकार वार्ता के पश्चात उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और सभी को होली की भी शुभकामनाएं दी।

पत्रकारों को प्रदेश की भाजपा सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड से एक बार फिर से पावन बेला की शुरुआत होगी और पूरा देश मोदी के विज़न को देखते हुए भाजपा के “400 पार” के नारे को सार्थक करते हुए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दो वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किये हैं। प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया है। परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए कानून बनाया गया है। 80 से अधिक नकल माफियाओं को जेल में डाला गया। अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हुई है। UCC विधेयक पास किया गया। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड 1064 ऐप की शुरुआत की गई। दंगाइयों के विरुद्ध कार्यवाही को ट्रिब्यूनल का गठन किया गया। इसके गठन के बाद अब जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने बताया कि राज्य सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रदेश में विभिन्न धार्मिक सर्किटों का निर्माण किया है। मानसखंड मन्दिर माला मिशन के तहत 48 मन्दिरों का चयन कर प्रथम चरण में 16 मन्दिरों में अवस्थापना विकास कार्य किये जा रहे हैं। सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा के कुशल प्रबंधन के कारण पिछले वर्ष रिकार्ड श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये। ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेने हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड पधारे। श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के तहत प्रथम चरण में 225 करोड़ के कार्य किये गये। श्री बदरीनाथ धाम के विकास के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में श्री बदरीनाथ धाम को Smart Spiritual Hill Town के रूप में विकसित करने के लिये 273 करोड़ की धनराशि के कार्य किये जा रहे है। बाईब्रेन्ट विलेज योजना के तहत माणा गांव में 5 परियोजनाओं की स्वीकृति राज्य सरकार को दी गई है। ग्राम सारी (रुद्रप्रयाग) और बगोरी (उत्तरकाशी) को ग्रामीण पर्यटन के अन्तर्गत मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। जागेश्वर धाम, महासू देवता हनोल, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को बदरीनाथ केदारनाथ की भाँति विकसित करने के लिये मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 5000 से अधिक होम स्टे बन चुके हैं। जनपद में स्थित कार्तिक स्वामी मन्दिर में पहली बार 108 वालमपुरी शंख पूजा का आयोजन किया गया।

श्री महाराज ने कहा कि सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में 2449.35 करोड़ की धनराशि से 2960.02 किमी सड़कों का निर्माण किया गया। प्रदेश में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पेंच रिपोर्टिंग ऐप की शुरूआत की गयी है। जनपद रूद्रप्रयाग में लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में 36.06 करोड़ की लागत से 37.82 किमी सड़कों का निर्माण किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में सिंचाई विभाग ने प्रदेश में 92 नहरों, 24 नलकूपों सहित 298 बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को पूरा किया। बहुउद्देशिय जमरानी बांध हेतु 3808.16 करोड़ लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक सवीकृति प्राप्त हुई। सौंग बांध परियोजना से देहरादून एवं उपनगरीय क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये 2491.96 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां भी प्राप्त हुई हैं।

श्री महाराज ने कहा कि पंचायत मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पिछले 2 वर्षों में प्रदेश में कुल 900 पंचायत भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई। जनपद रूद्रप्रयाग में पिछले 2 वर्षों में 39 पंचायत भवन नव निर्माण हेतु स्वीकृत किये गये।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की शुरूआत की गई।
मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बिना ब्याज के ₹5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया गया। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भूमिधरी का अधिकार प्रदान किया गया।
1.84 लाख अंत्योदय परिवारों को साल में 3 मुफ्त रिफिल गैस सिलेंडर दिये गये। अब पति और पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन में 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये कर दी गयी है।

विद्यालयी छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त टेबलेट वितरण किये गये।
संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले प्रतियोगियों को 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी गई। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया। खिलाड़ियों को नौकरी में आरक्षण के लिए विधानसभा में विधेयक पास किया गया। एप्पल मिशन के तहत किसानों के लिये ₹35 करोड़ की योजना प्रारम्भ की गई। 304 करोड़ की लागत से 17 से अधिक क्लस्टर आधारित पॉलीहाउस की स्थापना की गई। निःशुल्क उपचार हेतु अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत अबतक 8 लाख से अधिक लोगों का मुफ्त उपचार किया गया। विभिन्न विभागों में लगभग 20-22 हजार रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। अब तक लोक सेवा आयोग से 6635 युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। UKSSSC के तहत विभिन्न विभागों में अबतक 7600 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से प्रदेश में निरन्तर विकास की गंगा बह रही है। राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी गई। बहुप्रतीक्षित लखवाड़ एवं जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दी गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के 486 करोड़ की लागत से निर्मित नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया गया।
बहुप्रतीक्षित पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का हुआ शुभारंभ किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटद्वार, काशीपुर जंक्शन और टनकपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया। हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतनमान में भी बढ़ोतरी की है।

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला जगवान,, पूर्व राज्य मंत्री बीना बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, केदारनाथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुलदीप रावत, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, उपाध्यक्ष अरुण चमोली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भंडारी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल और बुद्धि बल्लभ थपलियाल आदि कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

पौड़ी गढ़वाल से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधान सभा के विभिन्न गांवो में किया जनसम्पर्क।।

0

रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल लोक सभा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी ने जनपद रूद्रप्रयाग के केदारनाथ एवं रूद्रप्रयाग विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क एवं रोड़ शो करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जनपद रूद्रप्रयाग से विशेष आत्मीय लगाव है, वे सबसे अधिक बार रूद्रप्रयाग जनपद में ही आए हैं, उनका केदारनाथ से बहुत पुराना नाता है यही वजह है कि उनके नेतृत्व में केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत केदारपुरी का जीर्णोद्धार किया है। जिसके बाद केदारनाथ की यात्रा हर वर्ष नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है और उत्तराखण्ड के साथ साथ रूद्रप्रयाग की जिले की आर्थिकी को संवार रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सबकी जिम्मेदारी बनती है कि आदरणीय मोदी जी को चार सौ सीट से अधिक जिताकर तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाये। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो कार्यकर्ता है वह एक ऐसा कार्यकर्ता है जो अपने मन और शक्ति के साथ घर से निकलकर पूरी ईमानारी और कर्मठता के साथ कार्य कर अपने प्रत्याशी को जिताता है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से निवेदन किया कि 19 तारीख तक भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह कमर कस ले और जीत के बाद विकास का नया अध्याय हम सब मिलकर लिखेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रूद्रप्रयाग और केदारनाथ विधान सभा में जो तमाम विकास के कार्य वन अधिनियम और सेंचुरी के चलते अटके हुए हैं उन्हे हम पूरा करेंगे और लोगों के बरसों के सपनों का साकार किया जायेगा।
इससे पहले उन्होंने पंच केदारगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन एवं पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं विश्व कल्याण की सुख समृद्धि की कामना की। इस के बाद केदारनाथ विधान सभा के अंतर्गत उखीमठ भीरी, चन्द्रापुरी, सौड़ी एवं रूद्रप्रयाग विधान सभा के अंतर्गत तिमली, मुसाढुंग, कणसिल, शीसों, सुमाड़ी, तिलवाड़ा आदि स्थानों में सैकड़ों की संख्या में जनता ने उनका ढोल दमाऊ एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जिस पर श्री बलूनी ने भ्रमण के दौरान किए गए सम्मान का अभिवादन स्वीकार किया। और सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनता से वोट की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुमाड़ी भरदार ज्योति देवी, जिला उपाध्यक्ष गौरव सैनानी रूद्रप्रयाग महावीर सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कुरछोला मनीष पंवार सहित सैकड़ों कार्यकता भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, लोक सभा संयोजक विजय कप्रवाण, गढवाल लोक सभा सह प्रभारी हेमंद द्विवेदी, केदारनाथ एवं रूद्रप्रयाग संयोजक वाचस्पति सेमवाल, संकुतला जगवाण, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री अशोक खत्री बीना बिष्ट, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुमंत तिवाड़ी, पूर्व विधायक प्रत्याशी केदारनाथ कुलदीप रावत, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रम कंडारी , प्रदेश युवा मोर्चा सह प्रभारी कुलदीप नेगी आजाद,जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट विनोद देबशाली आदि सैकड़ो जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित नामांकन जनसभा में प्रतिभाग किया।

0

अल्मोडा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा की पुण्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि इस भूमि को भगवान जागेश्वर धाम एवं गोलज्यू देवता का आशिर्वाद प्राप्त है। यह अष्ट भैरव व नव दुर्गा की भूमि है।

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ में मेरा जन्म हुआ है एवं इसी क्षेत्र के चंपावत से सेवा का अवसर करने का मौका मिला है।

उन्होंने कहा दो बार से सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा एवं पूरे क्षेत्र की जनता की निरंतर सेवा करते आ रहे हैं। साथ ही दिन-रात हर कार्य हेतु तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा अजय टम्टा ने हमेशा मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास की बात की है।

उन्होंने कहा जनसभा में दिख रहे उत्साह उमंग से पता चलता है कि निश्चित ही उत्तराखंड में “मिशन अगेन” को सुनिश्चित कर बीजेपी को अल्मोड़ा सीट से ऐतिहासिक विजय दिलाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।

इस संकल्प में हम सबने अपना योगदान देना है। प्रधानमंत्री ने हर पल भारत माता को समर्पित किया है।

उन्होंने कहा अजय टम्टा को वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देना है।

2014 के बाद देश तेज़ी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त किया गया है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।

उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं जो न भूतो- न भविष्यती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राज्य के समस्त धार्मिक स्थलों को नई पहचान मिल रही है।

मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो गूंजी, आदि कैलाश, पार्वती कुंड आए। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है।

जिसके लिए हमनें राज्यहित में कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं जो उत्तराखंड को बेहतर और श्रेष्ठ राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया जिससे मातृशक्ति को कई कुरीतियों और उत्पीड़नों से मुक्ति मिलेगी।

देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। आज सभी परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं।

सरकार ने सरकारी जमीन से गैरकानूनी कब्जे को खत्म कर हजारों एकड़ से अधिक सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है।

उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, हम सभी यहां भाईचारे से रहते हैं। पर जो भी यहां अशांति पैदा करने का काम करेगा। उसके खिलाफ कानून कड़ी कार्रवाई करेगा।

प्रदेश में दंगारोधी कानून पर भी सहमति बनी है, अब दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे में होने वाली सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से ही की जाएगी।

राज्य सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। साथ ही सरकारी नौकरी में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की है।

लोक सभा चुनाव को देखते रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाया जा रहे सघन चेकिंग में 9 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग।।आगामी समय में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 व्यक्ति को वाहन संख्या UK 13 A 5692 सेंट्रो कार से 9 पेटी (72 बोतल व 72 हाफ) अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए रोहित कुमार पुत्र श्री रंजीत, निवासी ग्राम गोरुणा, पो0 जखनी, जनपद रुद्रप्रयाग गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है व अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया है।

 

ISIS इंडिया चीफ का उत्तराखंड कनेक्शन,दून के हकीम का बेटा है आतंकी हैरिस फारूकी।

0

देहरादून

ISIS इंडिया चीफ का उत्तराखंड कनेक्शन,

दून के हकीम का बेटा है आतंकी हैरिस फारूकी,

हैरिस का पिता भी कई दिनों से बताया जा रहा गायब,

एसटीएफ और पुलिस करती रही है पूछताछ,

 एसटीएफ ने पकड़ा हारिस और उसके साथी अनुराग को।

आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के इंडिया चीफ हारिस फारूकी को उसके साथी अनुराग सिंह को असम में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है,

पुलिस और खूफिया एजेंसियों के मुताबिक हारिस दून में रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा है,

सूत्रों के मुताबिक हारिस बीते 10 सालों से दून नहीं आया है,

बताया जा रहा है कि उसके पिता भी कई दिनों से गायब है।

अज्ञात महिला ने लगाई अलकनंदा नदी में छलांग।

0

रूद्रप्रयाग। आज बुधवार को रुद्रप्रयाग के बेलणीपुल के निकट से एक अज्ञात महिला ने अलकनंदा और नदी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने महिला को काफी आगे तक बहते हुए देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची किंतु महिला का कोई पता नहीं चल सका है।

  • रुद्रप्रयाग के कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि पुलिस कोई स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई की एक महिला द्वारा बेलणीपुल के नजदीक से अलकनंदा नदी में महिला ने कूद मारी जिसके बाद से वह लापता है। महिला की ढूँढ खोज की जा रही है। महिला के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी की जीत को लेकर विभाग संयोजक कुलदीप रावत ने किया जगह-जगह लोगो से किया सम्पर्क।

0

भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप रावत ने जनपद रुद्रप्रयाग के गांव-गांव में जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए गढ़वाल के सुयोग्य प्रत्याशी अनिल बलूनी को विजयी बनाने के लिए के लिए मतदाताओ से की अपील ।

रुद्रप्रयाग ।।गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के प्रचार प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओ अपने अपने क्षेत्रों जुटाना शुरू कर गांव और शहर में डेरा डाले हुए हैं गढ़वाल लोकसभा से भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग के संयोजक कुलदीप रावत ने श्रीनगर के ग्रामीण शहरी इलाकों में जाकर लोगों से 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। बुधवार को गढ़वाल लोकसभा से भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग के संयोजक कुलदीप रावत ने श्रीनगर में भाजपा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को लेकर लोगों से मिलकर भाजपा के 400 सीटों के आंकड़े को पार करने के लिए सभी लोगो से अपील की। श्रीनगर में कार्यकताओ व आमजन मानस से केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए रुद्रप्रयाग जनपद में प्रवेश कर खांकरा पहुंचे ।यहां उन्होंने व्यापारियों और ग्रामीणों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है रेल लाइन निर्माण से गढ़वाल क्षेत्र का चुंबकीय विकास होगा जो बाजार रोड से लोगों को हर मौसम में राहत मिलेगी उन्होंने कहा बात का हर वर्ग के विकास को लेकर तीर्थ संकल्प है दूरस्थ क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य किया जा रहा है इसके लिए ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी हर व्यक्ति को मिल रहा है उन्होंने कहा कि लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की छवि से हर कोई वाकिब है केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप जनता को मिला जिसका फायदा भाजपा प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में मिलेगा।।