27 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 146

मेरी जीत व नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बना ने के लिए जो भी कार्यकर्ता संघर्ष,मेहनत कर रहा है उसके लिए मुझे चाहिए अपना खून भी बहाना पड़े मैं उसके लिए तत्पर रहूंगा : अनिल बलूनी

0

रूद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने चुनाव प्रचार का आगाज आज जिला रूद्रप्रयाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों कार्यकर्ताओं में भाजपा को वोट दिलाने का जोश भरा।
भाजपा गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी का जिले के खांकरा में क्षेत्र से आए भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने फुलमालों व ढोल दमाओं से उनका स्वागत किया। तत्पश्यात रूद्रप्रयाग में लाखों विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्रा बैंड से लेकर मकड़ी बाजार पेट्रोल पम्प तक पुस्प वर्षा कर उनका रोड़ शो के दौरान स्वागत कर बलूनी जी तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के नारों से उनका अभिवादन किया।श्री बलूनी ने पेट्रोल पम्प पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुवे कहा की जो भी कार्यकर्ता मेरी जीत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष,मेहनत कर रहा है उसके लिए मुझे चाहिए अपना खून भी बहाना पड़े में उसके लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा की पूरे उत्तराखंड प्रदेश के पांचों के पांचों सीट कमल की नरेंद्र मोदी को देना है यह चुनाव नेताओं और कार्यकर्ताओं से निकलचुका है यह चुनाव जनता लड़ा रही है बड़े अंतर से जनता भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी को जीता रहें हैं जिससे 400 पार करना हैं। और विकसित भारत विकशीत उत्तराखंड विकसित गढ़वाल का जो लक्ष्य है उसे पूरा करना हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस जर्जर हो चुकी है । जितने भी राजनैतिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवम अन्य दलों के लोग नरेंद्र मोदी के विकास यात्रा के सहभागी बनाना चाह रहे हैं। और हम इस विकास यात्रा में जो भी शामिल हो रहे हैं हम उनका स्वागत कर रहे हैं।और हम भारत के विकास में हम उनका योगदान भी ले रहे हैं। और जो आज मुझे लोगों कार्यकर्ताओं ने समान दिया उसका में ऋणी रहूंगा। रोड़ शो के बाद श्री बलूनी का घोलतीर में भी क्षेत्र से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाओं,फूलमालों से स्वागत किया जिस पर श्री बलूनी ने भ्रमण के दौरान किए गए सम्मान का अभिवादन स्वीकार किया इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत,विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैलारानी रावत, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देय शाह , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नोटियाल,श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अज्येंद्र अजय,राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट,रमेश गडिया,गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवान, गढ़वाल लोकसभा सह प्रभारी हेमंत दिवेदी,रूद्रप्रयाग, केदारनाथ संयोजक शंकुतला जगवान, वाचस्पति सेमवाल,जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल,सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल,जिला महामंत्री भारतभूषण भट्ट विनोद देवसाली  समाचार में बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी , उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुमंत तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम पटवाल, पूर्व निर्दलीय विधायक प्रत्याशी केदारनाथ विधानसभा कुलदीप रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल सहित हजारों की संख्या में लोग ब कार्यकर्ता मौजूद थे।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग घोलतीर शिवनन्दी के बीच बेलोरो कैम्पर दुर्घटना ग्रस्त होने से दो लोगो की मौत।

0

रुद्रप्रयाग।।मंगलवार देर रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक बड़ा हादसा हो गया।जिसमे दो लोगो की मौके के पर ही मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को
9:20 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा सूचना दी गई कि एन0एच0 58 स्थान घोलतीर-शिवानंदी के बीच एक वाहन (बोलोरो कैंपर) संख्या UK02 CA 0826 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ टीम एसडीआरएफ टीम व 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है मृतकों की आधार कार्ड के आधार के अनुसार एक व्यक्ति बागेश्वर का बताया जा रहा है ।
रेस्क्यू टीमों द्वारा बताया गया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है, रेस्क्यू कार्य गतिमान है

IAS अधिकारी दिलीप जावलकर को दी गई उत्तराखंड के गृह सचिव की जिम्मेदारी।

0

 

देहरादून-

IAS दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर शैलेश बगोली से गृह सचिव का प्रभार हटाया गया था। आईएएस दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने इस वजह से लिया फैसला⤵️

बीते सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह सचिव शैलेश बगोली को पद से हटाया गया था। जिसके बाद मंगलवार को आईएएस दिलीप जावलकर को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया था। आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली गृह सचिव के पद से इसलिए हटाया गया क्योंकी वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव भी हैं।मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो

दो वारण्टी अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस के एनआईए एक्ट में किया गिरफ्तार।

0

लम्बे समय से चल रहे थे फरार, रुद्रप्रयाग पुलिस टीम ने कर लिए गिरफ्तार*

रुद्रप्रयाग।।
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को गिरफ्तारी वारण्टों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु निर्देशित किया गया है।
नोडल अधिकारी चुनाव पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह द्वारा गिरफ्तारी वारण्टों की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना की गयी। चौकी प्रभारी दुर्गाधार सूरज कण्डारी के नेतृत्व में गठित टीम ने फौजदारी वाद संख्या 284/2022 धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त अमन बुटोला निवासी ग्राम व पोस्ट सतेराखाल, जनपद रुद्रप्रयाग व फौजदारी वाद संख्या 598/2023 धारा 138 एन.आई. एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश पुत्र किशन कुमार, निवासी 69 नियर आईटी पार्क प्रोपराइटर एमडी कंस्ट्रक्शन कार्यालय नियर पाइन हाल स्कूल देहरादून को गिरफ्तार कर सम्बन्धित मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

राज्य कर विभाग में 84 अभ्यार्थियो को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी नही मिल रही है नियुक्ति।

0

देहरादून।।उत्तराखंड में राज्य कर विभाग में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी लगभग 84 अभ्यार्थियों को अब तक़ नौकरी नहीं मिल पायी है

वर्ष 2023 में आयोजित हुई लोकसभा आयोग की परीक्षा में राज्य कर विभाग के कनिष्ठ साहयकों के रूप में 138 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था

जिन्हे 15 मार्च 2024 में राज्य सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र भी मिल चुका है हालांकि आलम यह है कि इन 138 अभ्यर्थीयों में से 84 अभ्यर्थी ऐसे हैँ जिन्हे विभाग ने फिलहाल नियुक्ति देने से मना कर दिया है |

वहीँ इस पूरे मामले में जो सबसे चौँकाने वाली बात है वो यह है कि राज्य कर विभाग के अंतर्गत 4 संभागों में यह नियुक्ति की जानी थी जिसमे हल्द्वानी और रुद्रपुर संभाग में तो नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है हालांकि देहरादून के 48 और हरिद्वार के 40 अभ्यर्थियों की नियुक्ति फिलहाल लटकी हुई नज़र आ रही है जिसपर विभाग आला अधिकारी अचार संहिता के लागू होने की बात कह कर अभ्यर्थियों को टालने की कोशिश कर रहे हैँ जबकि नियुक्ति पत्र में यह साफ तौर पर लिखा है कि यदि एक महीने के भीतर अभ्यर्थी अपने संभागों में नियुक्त नहीं होते हैँ तो यह नियुक्ति स्वयं ही निरस्त हो जाएगी |

नियुक्ति ना मिल पाने को लेकर यह सभी अभ्यर्थी फिलहाल विभाग से मदद की गुहार लगा रहे हैँ हालांकि आला अधिकारीयों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया है |

 

रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी की टीम द्वारा अवैध शराब की तश्करी कर रहे व्यक्ति को धर दबोचा

0

रुद्रप्रयाग।।आगामी समय में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु देशभर में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी प्रभारी को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के प्रभावी पर्यवेक्षण में एसओजी टीम द्वारा पुष्कर सिंह राणा पुत्र स्व0 श्री जगत सिंह राणा, निवासी ग्राम क्यूंजा, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से कुल 07 पेटी (एक पेटी फुल, दो पेटी हाफ, चार पेटी क्वार्टर) अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवल नम्बर वन व्हिस्की मार्का सहित गिरफ्तार किया गया है। इसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

 

उत्तराखण्ड में चार आईएएस हुए प्रोन्नत, डॉ आशीष श्रीवास्तव, नितिन सिंह भदौरिया, ललित मोहन रयाल व कर्मेन्द्र सिंह हुए प्रोन्नत।

0

देहरादून

प्रदेश के चार आईएएस हुए प्रोन्नत,

डॉ आशीष श्रीवास्तव, नितिन सिंह भदौरिया, ललित मोहन रयाल व कर्मेन्द्र सिंह हुए प्रोन्नत,

चारो आईएएस को प्रोन्नत सलेक्शन ग्रेड वेतनमान मिला,

30 साल बाद मिला उत्तराखण्ड आंदोलनकारी महिलाओ के साथ सामूहिक दुष्कर्म,छेड़छाड़ करने वालो को सजा।

0

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान 1 अक्तूबर 1994 की रात और 2 अक्तूबर को गांधी जयंती की भोर रामपुर तिराहा पर मानवता को शर्मशार करने वालों पर अब 30 साल बाद कोर्ट का हथौड़ा पड़ना शुरू हो गया है। सोमवार को महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ आदि के मुजरिम उत्तर प्रदेश पीएसी की 41वीं वाहिनी के दो तत्कालीन जवानों मिलाप सिंह व वीरेंद्र प्रताप को कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई है। दोनो पर 50-50 हजार जुर्माना भी किया गया है।

राज्य आंदोलन के दौरान हुए चर्चित रामपुर तिराहा कांड में पीएससी के दो सिपाहियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहे पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों को अदालत के निर्णय से बड़ी राहत मिली है…
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर 2 अक्टूबर 1994 को आंदोलन के दौरान हमारे नौजवानों, गया,जिसमें कई आन्दोलनकरियों की शहादत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता और कर्तव्य है।
गौरतलब है कि रामपुर तिराहा कांड में अदालत ने दोनों आरोपियों पीएससी के जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ ही उन पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

कांग्रेस के बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी की ली सदस्यता।

0

बद्रीनाथ पूर्व विधायक इस्तीफा
*बद्रीनाथ से कांग्रेस पूर्व विधायक रहे राजेंद्र सिंह भंडारी ने आज पार्टी से अपना इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय सदस्यता ग्रहण करी..

कल कांग्रेस के पौड़ी गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल की रुद्रप्रयाग की जनसभा कार्यकताओ से वोट मांगते हुए नजर आ रहे थे।कुछ पत्रकरो के द्वारा जब बीजेपी ज्वाइन करनी बात की तो वो हंसी में टाल गए ।आज कांग्रेस को बाय बाय बोल कर बीजेपी की दिल्ली में सदस्यता ले ली।तो इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है..जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर तीन बार के विधायक रह चुके हैं..और इसी के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक अनुभव का भाजपा को आगामी समय में जरूर लाभ मिलेगा.

लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा मतदान।

0

लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एडीजी लॉ एंड आर्डर एपी अंशुमान ने चुनाव को लेकर मीडिया को जानकारी दी। पहले चरण के लिए 20 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 मार्च है नामांकन की आखिरी तारीख है और 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तारीख है।

लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का किया एलान।⤵️

उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा।

4 जून को मतगणना होगी।

2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की सभी तैयारी पूरी।

राज्य में कुल मतदाताओं की 83,71,207 संख्या है।

नामांकन से एक दिन पहले तक मतदाता दर्ज करा सकते हैं अपना नाम।

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक करने का रखा गया है लक्ष्य।

राज्य में कुल 11 हजार 729 बनाए गए हैं मतदान केंद्र।

2019 में 61 प्रतिशत रहा था मतदान प्रतिशत।

प्रदेश में 11729 पोलिंग बूथ हैं।

30 पोलिंग बूथ ऐसे जहां के लिए 3 दिन पहले होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना।

1410 संवेदनशील पोलिंग बूथ चिन्हित हुए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से नोडल ऑफिसर हुए नियुक्त।

40 से 42 हजार पुलिस फोर्स,115 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की तैनात होगी।

राज्य से बाहर 5 पुलिस फोर्स की कंपनियां अन्य राज्यों में जाएंगी।

सीमावर्ती 93 चैक प्वाइंट, सुरक्षा कड़ी रहेगी, सीसीटीवी लगा दिए गए हैं।

लाइसेंसी अस्त्र को जमा करने की कार्यवाही कल से शुरू होगी।

समन्वय के लिए रणनीति तैयार है।

लगभग 47 हजार लाइसेंसी अस्त्र पूरे प्रदेश में हैं।

इस बार चुनाव में धन बल को रोकने और अवैध शराब पर लगाम लगाने की चुनौती होगी।

मौके पर ही पकड़ी गई शराब और मनी तत्काल जब्त होगी वहीं पर एंट्री होगी।

मंगलौर विधानसभा के उप चुनाव का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

मामला कोर्ट में होने चलते इस सीट पर अभी उप चुनाव नहीं होगा।

दूसरे राज्य से 15 हजार होमगार्ड की डिमांड राज्य ने भेजी है।

2019 में 29 ऐसी जगह चिन्हित हुई थी जहां पर चुनाव का बहिष्कार हुआ था।

2022 में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां बहिष्कार हुआ हो।

  1. ➡️लोकसभा चुनाव से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदु⤵️

डोईवाला विधानसभा के नकरौंदा मतदान केंद्र पर सबसे अधिक 1482 मतदाता है।

यमकेश्वर विधानसभा के लालढांग मतदान केंद्र पर सबसे कम 4 मतदाता है।

बद्रीनाथ विधानसभा में मौजूद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डुमक मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों को जाने के लिए 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

धारचूला विधानसभा में मौजूद राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनार जाने के लिए पिथौरागढ़ से करीब 80 किलोमीटर सड़क मार्ग और 18 किलोमीटर पैदल मार्ग से जाना पड़ता है।

गंगोत्री विधानसभा में मौजूद सिंचाई भवन गंगोत्री पूरी मतदान स्थल सबसे अधिक ऊंचाई 10170 फिट पर है।

चकराता विधानसभा में मौजूद राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांगूठा, मुख्यालय से करीब 250 किलोमीटर दूर है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओसला, जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब 200 किलोमीटर दूर है। जहां जाने के लिए 14 किलोमीटर पैदल सफर भी करना पड़ता है।