25.3 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 273

हाईकोर्ट ने उत्तराखण्ड में मशीनों से खनन पर लगाई रोक। उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारी को दिए आदेश।

0

हाईकोर्ट ने उत्तराखण्ड में मशीनों से खनन पर लगाई रोक।

उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारी को दिए आदेश।

पूर्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मशीनों से खनन करने की दी थी छूट।

खनन प्रेमियों द्वारा नदियों के बहाव को मोड़ कर रहे थे खनन ।

नैनीताल । नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है। इस बाबत कोर्ट ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया है।

खंडपीठ ने नदियों में मशीनों से खनन पर रोक लगाई
हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने नदियों में मशीनों से खनन पर रोक लगा दी है।

12 जनवरी तक शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट को बताएं
साथ ही सचिव खनन से पूछा है कि वन विकास निगम की वेबसाइट पर प्रति कुंतल रॉयल्टी 31 रूपया और प्राइवेट खनन वालों की वेबसाइट पर 12 रुपया प्रति कुंतल रॉयल्टी कैसे है, 12 जनवरी तक शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट को बताएं। सभी जिलाधिकारियों को नदियों तट पर खनन को लगी मशीनों को सीज करने के आदेश भी दिए हैं। अगली सुनवाई को 12 जनवरी की तिथि नियत की है।
सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी गगन परासर व अन्य की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें कहा है कि प्रदेश में मशीनों से खनन की अनुमति नहीं है, फिर भी प्रदेश में भारी मशीनों के साथ खनन किया जा रहा है। खनन नियमावली में मैन्यूली खनन की अनुमति है, इस पर रोक लगाई जाए। जनहित याचिका में यह भी कहा गया है कि सरकारी व प्राइवेट खनन की रॉयल्टी दरों में भी भिन्नता है।

 

जनपद पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव,

0

 

जनपद पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव,

 

पौड़ी ।।18 दिसम्बर की देर रात्रि थाना धूमाकोट द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि शक्तिपुर नई चौकी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त वाहन टाटा 407 (UK19CA 0743) अनियन्त्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति (चालक) ही सवार था।

SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए देर रात्रि खाई में उतरकर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतक की पहचान उमेश उर्फ बंटी S/O मनमोहन
निO ग्राम कांडानाला PS रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।हाल पता: ग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है ।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी संगठन विशाल रैली।

0

कर्णप्रयाग -पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज संयुक्त कर्मचारी संगठन के सैकड़ो कर्मचारियों ने चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सरकार के खिलाप मौर्चा खोला ।साथ ही कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाप सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की हुंकार रैली में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हजारों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । संयुक्त मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मांग पर कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन को देश भर में गति देने की बात कही। नगर में आयोजित रैली के बाद भी सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह रावत ने कहा आने वाला समय केंद्र सरकार के लिए निर्णायक समय है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली हो चुकी है।

उत्तराखंड में कार्मिक लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं। धामी सरकार को चाहिए कि कर्मचारी के हित में शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करें। नई पेंशन स्कीम शिक्षक, कर्मचारी के हित में नहीं है, इसके कई दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। पेंशन हुंकार रैली के माध्यम से राज्य सरकार से जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।

कर्मचारियों ने कहा कि 2005 के बाद से इस पुरानी पेंशन योजना को बंद करके बहुत बड़ा अन्याय कर्मचारियों के साथ किया गया है अब भूल सुधार का समय है सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की एकता और ताकत को नजरअंदाज नहीं कर सकते।यदि सरकार जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती तो इसके परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव में देखने के मिलेंगे।

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की लागत से बनने वाली 903 मीटर लम्बी टनल का निर्माण का कार्य प्रारंभ ।

0

रुद्रप्रयाग विधान सभा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने भूमि पूजन के साथ रुद्रप्रयाग में टनल का कार्य करवाया प्रारंभ।

रुद्रप्रयाग केदारनाथ तिराह पर केदारनाथ तिराह से बेलनी तक 903 मीटर टनल एवं अलकनंदा नदी पर 200 मीटर मोटर पुल निर्माण का विधायक भरत चौधरी के हाथों भूमिपूजन के साथ कार्य प्रारंभ किया गया। 156 करोड़ की लागत इस प्रोजेक्ट का निर्माण होगा। 30 माह में यह बनकर तैयार होगा। इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की टनल एवं पुल के निर्माण से केदारनाथ एवं बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आपस मे जुड़ेंगे। साथ ही रुद्रप्रयाग मुख्यालय का यातायात सुगम होगा। और जनपद के विकास को नई गति मिलेगी। यह जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए विधायक भरत चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी एव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समस्त जनपद वासियों की और से धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता झिंकवाण , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री देवेंद्र झिंकवाण , भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट सभासद सुरेंद्र रावत , उमा देवी मेवाल भारत कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी कुमार , राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एव अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

 

 

भारतीय जनता पार्टी  की देशव्यापी आक्रोश रैली।

0

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा यूएनओ में पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर देशभर में सियासत गरमा गई है जिसको लेकर भाजपा देशव्यापी हड़ताल के लिए सड़कों पर उतर आई है इसी कड़ी में राजधानी देहरादून में भी बीजेपी ने बिलावल भुट्टो के बयान के विरोध में आक्रोश रैली निकाली है आपको मालूम हो कि पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की थी जिसके विरोध में भाजपा से जुड़े तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओ ने बीजेपी महानगर कार्यालय से घंटाघर चौक तक आक्रोश रैली निकाली।

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बिलावल भुट्टो के मुर्दाबाद के ज़ोरदार नारे भी लगाए साथ ही बिलावल भुट्टो से माफी मांगने की भी मांग की है। बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली निकाली गई, इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की पाकिस्तान अपनी हदे पार कर रहा है,

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए इसके अलावा नेहा जोशी,सुनील उनियाल गामा ने भी बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान पर खासा तंज़ कसा है।वही बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की आतंकवाद की जननी पाकिस्तान जो दिवालिया देश है उसके विदेश मंत्री ने अपनी दिवालिया मानसिकता का परिचय भी दिया है साथ ही भाजपा से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी खासा आक्रोश व्यक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग जिला कार्यकारिणी के गठन के फलस्वरूप भाजपा जिला कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना। अर्चना।

0

रुद्रप्रयाग, ।।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी के गठन के फलस्वरूप आज जिलाध्यक्ष महावीर पंवार के साथ समस्त कार्यकारिणी ने जिला कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना हवन के साथ किया कार्यभार ग्रहण ।
आज जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिरेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने विधिवत पूजा अर्चना कर किया कार्यभार ग्रहण और समस्त कार्यकारिणी के साथ जिला संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले दिशानिर्देशों का पालन करने का लिया संकल्प ।

इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया।इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता बिरेंद्र बिष्ट जी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में सरकार अविष्मरणीय कार्य कर रही है जिनको आम जन तक पहुंचाना संगठन का दायित्व है ।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो अंतिम पायदान पर मौजूद कार्यकर्ता की चिंता करती है। संगठन में स्थान पाने वाले कार्यकर्ताओं के अलावा संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए ।पूर्व जिलाध्यक्ष एवम पौड़ी जिला प्रभारी विजय कप्रवान ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की रितिनिति पर फोकस करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा । उन्होंने कहा कि जिन्हे जिले में जिम्मेदारी दी गई है उन्हे अपनी महत्व पूर्ण भागीदारी निभानी चाहिए।इस अवसर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि जिले के संगठन में एक एक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और जिले के हर वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व पदाधिकारी , निर्वाचित जनप्रतिनिधियो का सहयोग लिया जाता रहेगा,उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा किया है उस पर वो खरा उतरेंगे और प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच हर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के माध्यम से पहुंचाएंगे।
इससे पूर्व विधिवत हवन के साथ पूजा अर्चना की गई । नव नियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक रावत, विजयलक्ष्मी पंवार, सुरेंद्र जोशी,संपूर्णा नंद सेमवाल,अरुण चमोली,जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली,जिला मंत्री ओम प्रकाश बहुगुणा,गुलाबी देवी, कोषाध्यक्ष कुलबीर रावत,कार्यालय प्रभारी सुनील नौटियाल मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग में 51वां विजय दिवस को धूमधाम से मनाया गया।

0

रुद्रप्रयाग ।सैनिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित 51वां विजय दिवस को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध में जनपद से शहीद सैनिकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई साथ ही शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। विजय दिवस के अवसर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।
सैनिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों व स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सेना के अदम्य साहस व पराक्रम के बल पर हमने 1971 के भारत-पाक युद्ध में दुश्मन देश को पराजित किया था तथा पूरे देश में प्रति वर्ष आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को सैनिकों से प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मणिगुह गांव के शहीद सैनिक दरवान सिंह राणा की पत्नी श्रीमती कांता देवी, सुराड़ी गांव के शहीद गजपाल सिंह के भतीजे सोवत सिंह को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही युद्ध में दिव्यांग हुए कौयलपुर के भूतपूर्व सैनिक दयाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) यू.एस. रावत ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के घटनाक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन इंडो पाक के दौरान उत्तराखंड के 255 वीर जवान शहीद हो गए थे जिनमें रुद्रप्रयाग जनपद के 02 वीर शहीद भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में जनपद के एक सैनिक दिव्यांग भी हुए हैं जिन्हें हम सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए देश सेवा पहला कर्तव्य होना चाहिए। कार्यक्रम को मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी व सभासद नगर पालिका संतोष सिंह रावत ने भी संबोधित किया।इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जनपद पुलिस बल द्वारा शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। साथ ही राज्य स्तर पर जनपद का नाम रोशन करने वाले तीन छात्र-छात्राओं कु. नव्या नौटियाल, आइष्का चौहान तथा शुभम काला को शैक्षणिक उन्नयन व नवाचार के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत ने किया।

उत्तराखण्ड में भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से गठित जिलों की टीम घोषित की

0

 

भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से गठित जिलों की टीम घोषित की

करीब 13 जिलों की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की कार्यकारणी घोषित की ।

चमोली , चंपावत , देहरादून ग्रामीण , हरिद्वार , काशीपुर , नैनीताल , पौड़ी , पिथौरागढ़

ऋषिकेश , रुड़की , टिहरी , उधमसिंह नगर , रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी , अल्मोड़ा ,बागेश्वर की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई

उत्तराखण्ड-विधानसभा नियुक्तियों को लेकर याचिका हुई खारिज।

0

विधानसभा में 228 पदों पर बैकडोर से हुई भर्तियों में कुछ वक्त पहले खूब बवाल हुआ था ,विधानसभा अध्यक्ष द्वारा एसआईटी का गठन किए जाने के बाद इन सभी पदों को निरस्त कर दिया गया था ,

जिसके बाद नौकरी से हाथ गवाने वाले लोगों द्वारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया , हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने इन नियुक्तियों के पक्ष में फैसला सुनाया लेकिन डबल बेंच ने एक बार फिर से उन्हे निरस्त कर दिया ,जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में भी हाई कोर्ट के इस फैसले पर एसएलपी दाखिल की गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी तदर्थ कर्मियों को करारा झटका दिया है , इन सभी तदर्थ कर्मियों की नियुक्ति 2016 से 2021 के बीच हुई थी

 

उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर ,लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त ।

0

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार का बड़ा फैसला

 

लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त

प्रदेश में 61 डॉक्टर्स की सेवाएं समाप्त

बॉण्ड धारी डॉक्टर्स को भी स्वास्थ्य विभाग ने दिया नोटिस

1 सप्ताह में नोटिस का देना होगा जवाब वरना विभाग करेगा वसूली

स्वास्थ्य विभाग को 15 दिन में शासन को भेजनी है डॉक्टर की स्थिति की रिपोर्ट

जल्द होगी नए डॉक्टरों की तैनाती