25.3 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026
Home Blog Page 274

अवैध अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा ।

0


रुद्रप्रयाग ।जनपद में किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति मेें उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर चोपता तुंगनाथ मार्ग पर कुछ लोगो द्वारा हटो का निर्माण सम्बन्धी फोटो डाली गई थी ।जिसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी तहसीलों को निर्देशित किया कि क्षेत्रो में किसी भी प्रकार से जमीनी अतिक्रमण नही होना चाहिये ।अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने अवगत कराया जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तुंगनाथ-चोपता मार्ग पर चल रहे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए हैं। जिला प्रशासन को कुछ समय पहले इसकी शिकायत मिली थी। गुरुवार को अधिशासी अभियंता नगर पंचायत केदारनाथ समेत संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण ध्वस्त किया गया ।सोशल मीडिया के माध्यम से तुंगनाथ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण की बात सामने आयी थी।

जिस पर जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच होने पर राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र दैड़ा के प्रदीप सिंह के पास मौके पर निर्माण कार्य के लिए उचित दस्तावेज नहीं पाए गए, न तो भूमि उनके नाम पर थी न ही पट्टा आवंटित था। उन्होंने अवगत कराया कि गुरुवार को स्थानीय राजस्व उपनिरीक्षक समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही स्थानीय लोगों को सचेत किया गया कि सैंच्युरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निमार्ण कार्य वर्जित है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मक्कू ग्राम के आलम सिंह का भी अतिक्रमण के विरूद्ध चालान किया गया।

शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर उखीमठ में पहुंचे 11641 तीर्थयात्री

0
  • रुद्रप्रयाग- चारधाम शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालु बाबा केदार व मदमहेश्वर के शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ में हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं।बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम व द्वितीय केदार मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में अभी तक कुल 11641 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे।चारधामों के कपाट बंद होने के बाद पांडुकेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर में अब तक 12500 अधिक श्रद्धालुओं ने बदरी-केदार की पूजा अर्चना कर दर्शन कर लिए हैं।
    बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में श्रद्धालुओं की कुल संख्या साढ़े बारह हजार से अधिक पहुंच गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब तक शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली और गंगोत्री मंदिर का शीतकालीन स्थल मुखबा में भी श्रद्धालु पूजा पाठ के लिए आ रहे हैं।

प्रदेश में हर जिले में बनेंगे 5 -5 ऊर्जा गांव, उरेडा विभाग करेगा ऊर्जा गांवज चयन

0

 

प्रदेश में हर जिले में बनेंगे 5 -5 ऊर्जा गांव,

उरेडा विभाग करेगा ऊर्जा गांवज चयन,

ऊर्जा संरक्षण के लिए किया जाएगा जनता को जागरूक,

लोगो को ऊर्जा बचाने के लिए उसे अपनी दिनचर्या में करना होगा शामिल,

शीतकालीन यात्रा में अब तक 12500 श्रद्धालु कर चुके बदरी केदार के दर्शन,

0

 

शीतकालीन यात्रा में अब तक 12500 श्रद्धालु कर चुके बदरी केदार के दर्शन,

पांडुकेश्वर ओर ओंकारेश्वर में कर रहे श्रद्धालु दर्शन,

खरसाली ओर मुखबा में भी श्रद्धालु कर रहे है दर्शन,

यूकेडी ने कोटद्वार से विधायक ऋतु खण्डूरी की विधायिका समाप्त करने की करी मांग,

0

 

यूकेडी ने कोटद्वार से विधायक ऋतु खण्डूरी की विधायिका समाप्त करने की करी मांग,

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र ज्ञापन भेज करी मांग,

यूकेडी का आरोप की विधायक ने अपने नामांकन में दर्ज की गलत जानकारी,

नामांकन करते समय ऋतु खण्डूरी दिल्ली और पौडी दोनों जगह की थी मतदाता,

नामांकन पत्र मे दिल्ली का पता लिखा गया,

ऋतु खण्डूरी है विधानसभा की अध्यक्ष,

वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो को नही मिल रहा 7 वे वेतनमान का लाभ,

0

 

वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो को नही मिल रहा 7 वे वेतनमान का लाभ,

सुप्रीम कोर्ट से आदेश होने के बाद भी विभाग नही दे रहा कर्मियों को लाभ,

लगभग 4 हजार कर्मचारी कर रहे विभाग मे इस वेतनमान का लाभ देने की मांग,

विभागीय अधिकारी बजट न होने के चलते टाल रहे कर्मचारियो को,

पशुपालन विभाग से बड़ी ख़बर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निधि वर्मा निलंबित

0

 

पशुपालन विभाग से बड़ी ख़बर

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर निधि वर्मा निलंबित

राजकीय पशु चिकित्सालय नैनी डांडा पौड़ी में थी तैनात

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर गिरी गाज

निदेशक पशुपालन ने किए आदेश जारी

रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में काॅर्डियक केयर यूनिट की स्थापना ।

0
  1. रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय में काॅर्डियक केयर यूनिट की स्थापना ।

पांच बेड़ के साथ किया गया यूनिट का शुभारंभ,डायलिसिस रोगियों को नही काटने पड़ेंगे चक्कर ।

रुद्रपयाग ।ह्दय रोगियों को अब शहरों के महंगे अस्पतालों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे ।क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी के अथक प्रयासों से जिला अस्पताल में भी आज से काॅर्डियक केयर यूनिट का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है ।विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि जनपद के लिए खुशी की बात है कि लंबे समय से जो काॅर्डियक केयर चिकित्सा सुविधा का इंतजार कर रहे थे वह सुविधा अब जिला चिकित्सालय में उपलब्ध करा दी गई है जिसका आज शुभारंभ किया गया है जिसमें पांच बेड उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कार्डेट की सुविधा यहां न होने की दशा में मरीजों को देहरादून एवं अन्य स्थानों को जाना पड़ता था जिससे कि यह समस्या अब नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट में दो डायलसिस की मशीनें उपलब्ध होंगी जिससे कि डायलसिस की मरीजों को इसका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आम जनमानस को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं तथा इस दिशा में कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला चिकित्सालय को जल्द ही सीटी स्कैन मशीन भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में काॅर्डियक केयर यूनिट की स्थापना की गई है जिसका शुभारंभ आज किया गया है जिसमें पांच बेड उपलब्ध हैं तथा चिकित्सालय में हृदय रोग से संबंधित आने वाले मरीजों को इसका लाभ उपलब्ध होगा तथा चिकित्सालय में राज्य सरकार द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजीव सिंह पाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन बडोनी, डाॅ. संजय तिवारी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी भंडार डाॅ. राजीव गैरोला, सांसद प्रतिनिधि अजय सेमवाल, प्रबंधक ट्रस्टी शंकराचार्य राजकीय माधवाश्रम चिकित्सालय कोटेश्वर महंत जी महाराज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर निलंबित आईएफएस किशनचंद की होगी गिरफ्तारी

0

 

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर

निलंबित आईएफएस किशनचंद की होगी गिरफ्तारी।।

विजिलेंस निदेशक अमित सिन्हा का बड़ा बयान।।

अब आईएफएस अधिकारी के खिलाफ कुर्की की होगी कार्रवाई।।

कुर्की की कार्रवाई का विजिलेंस बना रही है प्लान।।

विजिलेंस ने आईएफएस अधिकारी के कई ठिकानों पर मारे छापे।।

बयान देने के लिए नहीं आ रहा था किशनचंद।।

टाइगर रिजर्व में मनमानी तरीके से बिल्डिंग बनाने का है आरोप।।

विभाग में करोड़ों रुपए की है वित्तीय अनियमितता।।।।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा ।

0

रुद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा ।
अंग्रेजी शराब की 96 पेटी की बरामद।

7लाख 75हजार रुपए की आंकी शराब की कीमत ।

रुद्रप्रयाग ।रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध नशा के प्रति चलाया जा रहे अभियान में कल सांय 6 बजे रुद्रप्रयाग बायपास पर चेकिंग के दौरान छोटे पिकप से 96 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की ।बाजार मूल्य के आधार पर पकड़ी गई शराब की कीमत 7लाख 75 हजार रुपया आंकी गई है ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की और छोटा पिकप अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया है जिसको रात्रि गस्त में लगी पुलिस टीम द्वारा अपने कब्जे में लिया गया ।औऱ पिकप चालक मस्तान सिंह के प्रति आबकारी एक्ट के अनुसार कार्यवाही की जा रही है ।साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध शराब के जखीरा पकड़ने वाली पुलिस टीम को नगद 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की ।