27.2 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 275

सड़क किनारे बिना अनुमति के नही लगेंगे होर्डिंग्स , बैनर ।

0

 


सड़क किनारे अनावश्यक रूप से लगाए गए होर्डिंग्स एवं बैनरों को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए है। उन्होने कहा कि रुद्रप्रयाग केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम का मुख्य मार्ग है जहां से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं इसके लिए यह जरूरी है कि शहर एवं जनपद की सुंदरता बनाए रखने के लिए सड़क के किनारे एवं किसी भी सरकारी संपत्ति में किसी भी तरह की प्रचार सामग्री चस्पा न की जाए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिनके द्वारा भी विज्ञापन एवं प्रचार सामग्री सड़क किनारे चस्पा की जाती है उसे तत्काल प्रभाव से हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति एवं सड़क किनारे अपनी प्रचार सामग्री होर्डिंग, बैनर लगाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

रूद्रप्रयाग मुख्य बाजार का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए हैं कि बाजार के फुटपाथ में किसी भी व्यापारियों द्वारा किसी प्रकार से अतिक्रमण न हो और न ही फुटपाथ पर कोई सामग्री रखी जाए जिससे कि यातायात बाधित हो इस पर उन्होंने संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों (destitute students) को मिलेगा आश्रय : धन सिंह

0

 

पौड़ी जनपद के बेसहारा छात्रों (destitute students) को मिलेगा आश्रय : धन सिंह

गढ़वाली के गांव पीठसैंण में रखी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास की नींव।

कहा, 50 गरीब छात्रों के रहने, खाने एवं पढ़ाई की होगी निःशुल्क व्यवस्था।

देहरादून/

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जन्मभूमि पीठसैंण मासौं में गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालयी छात्रावास शीघ्र बनकर तैयार हो जायेगा। जिसमें पौड़ी जनपद के 50 बालाकों को रहने, खाने एवं पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी। यह राज्य का इस तरह का पहला छात्रावास है जहां पर असहाय बच्चों को आसरा देने के साथ ही आस-पास के विद्यालयों में उनकी पढ़ाई की व्यवस्था भी की जायेगी।विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र पीठसैंण मासौं में नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का शिलान्यास किया

डॉ0 रावत ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पेशावर कांड महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं में करीब 2 करोड़ 88 लाख की लागत से नेताजी सुभाष चंद्र विद्यालयी छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जिसमें क्षेत्र एवं जनपद के 50 गरीब, बेसहारा एवं अनाथ बच्चों के रहने, खाने एवं शिक्षा की निःशुल्क व्यवस्था की जायेगी, इसके साथ ही इन बच्चों को कक्षा-01 से कक्षा-08 तक निकटतम विद्यालयों में प्रवेश भी दिलाया जायेगा।

छात्रावास में वार्डन के साथ ही दो अन्य शिक्षक भी तैनात किये जायेंगे जो यहां रहने वाले छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि क्षेत्र में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर के बेसहारा एवं निर्धन बच्चों के लिये आवासीय व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी जिसको देखते हुये भारत सरकार को एक विद्यालयी छात्रावास का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको गंभीरता से लेते हुये केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने छात्रावास के निर्माण हेतु 2.88 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभी तक विभाग द्वारा जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से 21 असहाय एवं निर्धन बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है जिनके रहने की व्यवस्था फिलहाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के छात्रावास में की जा रही है, छात्रावास का निर्माण होते ही उन्हें नये छात्रावास में शिफ्ट कर लिया जायेगा।

रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त ।

0

रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त ।रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाडा में एक स्कूटी रपटने से उसमें सवार दो लोगो मे से एक कि मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हुआ है ।।स्कूटी में दोनों लोग उखीमठ के बताए जा रहे हैं।मृतक की पहचान रघुवीर लाल ऊखीमठ निवासी के रूप में हुई है जबकि दूसरे घायल हरीश को हल्की चोंटे आयी है। बताया जा रहा है की दोनो व्यक्ति चन्द्रापुरी से ऊखीमठ जा रहे थे।स्कूटी की तेज रफ्तार में होने के कारण अचानक स्कूटी सड़क पर रपट गयी। दुर्घटना 2 बजे के लगभग की बताई जा रही है ।स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना की सूचना 108 को दी गई है।मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा गया है ।

 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सिडकुल भर्ती गड़बड़ी प्रकरण की जांच को डीजीपी अशोक कुमार को अवमानना का नोटिस जारी किया,।

0

 

 उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सिडकुल भर्ती गड़बड़ी प्रकरण की जांच को डीजीपी अशोक कुमार को अवमानना का नोटिस जारी किया,।

डीजीपी को नोटिस का जबाब देने को कहा गया,

कोर्ट के आदेश ना मानने को को लेकर अवमानना का नोटिस हुआ जारी ,

वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की पीठ ने किया नोटिस जारी,

अल्मोड़ा निवासी प्रकाश पांडे की अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद डीजीपी को नोटिस हुआ जारी,

पांडे की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया कि प्रदेश में सिडकुल में 2016-17 में विभिन्न पदों के लिये हुई भर्ती में गड़बड़ी सामने आई थी। शासन की ओर से इस मामले की जांच पुलिस की शाखा विशेष कार्य बल (एसआईटी) को सौंपी गई लेकिन आज तक जांच पूरी नहीं हुई,

इस मामले को याचिकाकर्ता की ओर से एक जनहित याचिका के माध्यम से उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी,

उच्च न्यायालय ने 16 फरवरी 2022 को एक आदेश पारित कर एसआईटी को तीन महीने में जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे,

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि एसआईटी की ओर से आठ महीने बीतने के बावजूद जांच पूरी नहीं की गयी,

याचिकाकर्ता की ओर से इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार को पक्षकार बनाया गया ,

कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे पर आदिबद्री के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त ।

0

चमोली ।कल देर रात को गैरसेंण से सिमली को लौट रहे कार चालक की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी ।जंहा कार चालक की घटनास्थल पर मौके पर ही मौत हो गई ।स्थानीय लोगो का कहना है की कर्णप्रयाग नैनीताल नेशनल हाइवे पर आदिबद्री के समीप सिरोली में दर्दनाक सड़क हादसा , कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में गिरी , वाहन में सवार वाहन चालक की घटना स्थल पर हुई मौत , सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर बरामद किया । 40 वर्षीय मृतक ब्यक्ति कर्णप्रयाग ब्लाक के सीरी गांव का रहने वाला है । जो कि गैरसैंण से सिमली की ओर लौट रहा था ।

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई।

0

 

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट

मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की आशंका जताई गई

मौसम विभाग ने एक साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने किया पूर्वानुमान जारी

26 और 27 दिसंबर को मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी

उधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून के मैदानी इलाके काफी प्रभावित रहेंगे।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाने की अपील की

बद्रीनाथ, केदारनाथ कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कवायद शुरू।

0

 

बद्रीनाथ, केदारनाथ कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए कवायद शुरू।

एकल समाधान नीति के तहत मंदिर समिति शासन को नियमितीकरण का भेजेगी प्रस्ताव ।

वर्तमान में समिति में 400 अस्थायी कर्मचारी है तैनात ।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी जानकारी

बीकेटीसी में वर्तमान में 700 से अधिक कर्मचारी हैं कार्यरत।

400 कर्मचारी अस्थायी रूप में दे रहे हैं सेवाएं ।

मंदिर समिति की बैठक में लिया गया नियमितीकरण का निर्णय

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में 14 साल का टूटा रिकार्ड अध्यक्ष पद सहित सभी पदों पर एबीवीपी ने लहराया परचम ।

0

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में 14 साल का टूटा रिकार्ड
अध्यक्ष पद सहित सभी पदों पर एबीवीपी ने लहराया परचम ।
महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में जय हो प्रत्याशी की हुई जीत
विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ बाजार में निकाला जुलूस
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के तीनों महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव संपंन हो गए हैं। शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव संपंन कराए गए। दोपहर बाद चुनाव का नतीजा घोषित किया गया। इस बीच विजयी छात्र प्रतिनिधियों ने अपने समर्थकों के साथ बाजार में जुलूस निकाला और आतिशबाजी की।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में शनिवार को संपंन हुए छात्र संघ चुनाव में 14 साल बाद एबीवीपी ने परचम लहराते हुए जय हो का वर्चस्व तोड़ दिया। महाविद्यालय में हुए मतदान में कुल 1,406 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें छात्राओं का वोटिंग प्रतिशत ज्यादा है। मतगणना आंकड़ों में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गौरव भट्ट विजयी रहे। मतगणना के प्राप्त आंकड़ों में अध्यक्ष पद पर रूपेश आर्य (एनएसयूआई/जय हो) को 563 और गौरव भट्ट एबीवीपी को 814 मत प्राप्त हुए। कुल 251 मतों से गौरव भट्ट विजयी हुए। वहीं 25 मत अवैध और 4 मत नोटा को गए। महासचिव पद पर विपिन प्रसाद (एनएसयूआई/जय हो) को 462 मत और विजयी प्रत्याशी अनिकेत सिंह (एबीवीपी) को 832 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर दिव्या रावत (एनएसयूआई/जय हो) को 566 मत और विजयी प्रत्याशी सोनम (एबीवीपी) को 771 मत प्राप्त हुए। विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक बुटोला (एनएसयूआई/जय हो) को 525 मत और विजयी संतोष त्रिवेदी एबीवीपी को 804 मत प्राप्त हुए। प्राचार्य ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकाला।
वहीं मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जय हो के सौरभ सिंह निर्वाचित हुए। उन्हें कुल 165 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी रूबी को कुल 92 मत मिले। 4 अवैध मत हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रिया निर्वाचित हुई। उन्हें 164 मत मिले। जबकि दूसरे नम्बर पर आस्था को 90 मत मिले। 6 अवैध मत पड़े। सचिव पद पर आलोक सिंह बुटोला निर्वाचित हुए। उन्हें 163 मत मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी दिव्या को 89 मत मिले। अवैध 9 मत पड़े। सहसचिव शुभम सिंह, कोषाध्यक्ष सपना एवं विवि प्रतिनिधि के लिए ऋषभ निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी डीएस चैहान ने सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को कॉलेज के प्राचार्य डाॅ आशुतोष त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। जबकि बाद में छात्रों ने नगर रुद्रप्रयाग में विजयी जुलूस निकाला और जमकर आतिशबाजी व नारेबाजी की।
इधर, स्वर्गीय गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ गुप्तकाशी में संपंन हुए छात्र संगठन चुनाव में सभी पदों पर आर्यन छात्र संगठन का दबदबा रहा। यहां संपंन हुए छात्र संघ चुनाव में आर्यन छात्र संगठन के अलावा अन्य किसी भी संगठन ने नामांकन ना किये जाने से उपाध्यक्ष, सह सचिव व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के पदों पर आर्यन छात्र संगठन के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि छात्र संघ चुनाव नामांकन के दिन अधिकांश छात्रों के पुलिस परीक्षा में शामिल होने से अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं हो पाया था तथा उपाध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन की चन्द्रकला राणा, सह सचिव पद पर कुमारी रूचि व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर कुमारी काजल ने नामांकन किया था। शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन ने उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रकला राणा, सह सचिव पद पर कुमारी रूचि व विश्व विद्यालय प्रतिनिधि के पद पर काजल के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए उपाध्यक्ष चन्द्रकला राणा व महासचिव पद पर कार्य करने के लिए सह सचिव रूचि राणा की घोषणा की।

उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 से सम्मानित होंगे 5 आईएएस ।

0

 

उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 से सम्मानित होंगे 5 आईएएस

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल

जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे

जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित

जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना

राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा 25 दिसंबर को दिया जाएगा पुरस्कार

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभी को दिया जा रहा पुरस्कार।

पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि नगर से जोड़ने के लिये मंदाकनी नदी पर होगा ट्राली निर्माण ।

0

 

वर्ष 2013 की दैविक आपदा से पूर्वी चाका के ग्रामीण कर रहे झूला पुल की मांग ।

ट्रॉली निर्माण के लिये जिला योजना से 25 लाख रु0 किये गए स्वीकृत ।

रुद्रप्रयाग ।वर्ष 2013 की आपदा में अगस्त्यमुनि विजयनगर में झूला पुल बह जाने से पूर्वी चाका के ग्रामीणों को अगस्त्यमुनि बाजार आने जाने के लिये 15 किलो मीटर दूरी तय करने के बाद आना होता था ।2013 से ग्रामीण लगातार अगस्त्यमुनि खेल मैदान के पास से पूर्वी चाका गांव को जोड़ने के लिए झूला पुल या ट्राली की मांग करते आ रहे थे लेकिन 9 साल व्यतीत होने के बाद भी यंहा पर झूला पुल या ट्राली की व्यवस्था नही हो पाई थी ।चुनाव के समय विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया था शीघ्र ही गांव को जोड़ने के लिये ट्राली का निर्माण किया जाएगा ।जिसे आज सार्थक कर के विधायक भरत सिंह चौधरी व केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह के द्वारा ट्राली का शिलान्यास कर लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग से कार्य शुरू करवा दिया गया है ।
जिससे चाका समेत आस पास के दर्जन भर से अधिक छोटे गाँवों को लाभ मिलेगा। विधान सभा चुनावों से पूर्व रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने चाका गाँव के ग्रामीणों से इस स्थान पर ट्राली लगाने का आश्वासन दिया था। भूमि पूजन के दौरान रूद्रप्रयाग विधायक ने कहा कि चाका गाँव के लिए की गई पूर्व घोषणा आज साकार हो रही है जिसके लिए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई है। वे शीघ्र इस स्थान पर पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे और अपने कार्यकाल पूर्ण होने पहले पुल निर्माण की स्वीकृति का प्रयास करेंगे। वही केदारनाथ विधायक ने भी अगस्त्यमुनि चाका पुल की मांग का समर्थन किया और कहा कि केदारनाथ आपदा में उनके द्वारा इस स्थान पर पुल निर्माण के लिए पाँच करोड़ की स्वीकृति एल एंड टी कम्पनी के माध्यम से दिलाई थी लेकिन तब कुछ लोगो के विरोध के कारण यह पैसा वापस चला गया। उन्होनें स्थानीय जनता से आम सहमति बनाने की अपील की ताकि शीघ्र पुल निर्माण किया जा सके। यह पुल केदारनाथ और रूद्रप्रयाग विधानसभा को जोड़ने में लाभकारी होगा साथ ही अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण में संभावनाए बढ़ेंगी। भी बेहतर कार्य करती रहेगी।