20.4 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 290

राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में नरेश भट्ट अध्यक्ष व आलोक रौथाण को चुना गया महामंत्री ।

0

 

राशिसं का दो दिवसीय अधिवेशन चुनाव के साथ हुआ संपंन रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ की रुद्रप्रयाग शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संपंन हुआ। अधिवेशन में दूसरे दिन नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव हुए जिसमें नरेश भट्ट को अध्यक्ष व आलोक रौथाण को राजकीय शिक्षक संघ का नया जिला मंत्री चुना गया।
995 शिक्षकों ने किया चुनाव में प्रतिभाग।
अटल आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में हुए अधिवेशन के दूसरे दिन संघ की नई जिलास्तरीय कार्यकारिणी के लिए वोट डाले गए। कुल पंजीकृत 1050 वोटों में से 995 ने ही वोट डाले। चुनाव पर्यवेक्षक खंड शिक्षाधिकारी यशवीर सिंह रावत, चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य शिव लाल आर्य, सुरेंद्र सिंह रावत व गजपाल सिंह जगवाण की देखरेख में चुनाव संपन्न करवाए गए। अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे मोहन बर्त्वाल को 285 नरेश भट्ट को 403 व पंकज भट्ट को 303 वोट पड़े। अध्यक्ष पद पर नरेश भट्ट 100 वोटों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पुरुष पर पर शीशपाल पंवार को 549, सुरेश रौथाण 433 मिले। शीशपाल पंवार को 116 मतों से विजयी घोषित किया गया।
शीशपाल पंवार उपाध्यक्ष पद पर हुए विजयी
जबकि उपाध्यक्ष महिला पद की प्रत्याशी ललिता रौतेला को 611 व रीना बागडी को 345 वोट मिले। जिसमें ललिता रौतेला 266 वोटों से विजयी रही। जिला मंत्री पद पर खड़े दावेदार आलोक रौथाण को 538, वीरेंद्र सिंह बिष्ट 209 व रणवीर सिंह पंवार ने 238 वोट प्राप्त किए। मंत्री पद पर आलौक रौथाण 300 मतों से विजयी हुए। इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर दीपक कुमार नेगी विजयी रहे। संगठन मंत्री पर सरोप सिंह व आय व्यय निरीक्षण पद पर शिव लाल बैरवाण को चुना गया।

चमोली में भीषण सड़क हादसा 12 लोगो की मौत 5 घायल ।

0

चमोली में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगो की मौत व 5 घायल।

500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा वाहन ।

जोशीमठ पुलिस को सूचना मिली की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप समय लगभग 3 बजे सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 16 लोग सवार थे। सूचना पर कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल,एसडीआरएफ व स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल महोदय घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ कर 03 घायलों को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना भिजवाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ बल द्वारा राहत एंव बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक महोदय मौके पर मौजूद है।

अब तक की प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक/घायलों/स्वस्थ की सूची

*मृतकों के नाम/पते

1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष

*घायलों के नाम/पते
1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष

*स्वस्थ के नाम/पते
1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष
2- जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष।अपडेट।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 500मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई ।

द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मन्दिर के कपाट शीतकाल के लिये बंद।

0

रुद्रप्रयाग । द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर मन्दिर के कपाट गुरुवार को प्रातः साढ़े आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ बंद किए गए। पौराणिक रीति रिवाज,परम्परा व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुक्रवार को सुबह साढ़े तीन बजे पुजारी शिवशंकर लिंग द्वारा पूजा अर्चना के बाद भगवान का रुद्राभिषेक किया गया जिसके बाद धाम में पहुंचे भक्तों ने भी भगवान का जलाभिषेक किया इसके बाद विशेष पूजा अर्चना की गयी व भोग लगाया गया। पुजारी शिवशंकर लिंग द्वारा फूल, फल, अक्षत, मेवे, ब्रह्मकल, भस्म से गर्भगृह में स्थित स्वम्भू शिवलिंग को समाधि दी गयी। इसके साथ ही पंडित नवीन मैठाणी द्वारा प्रातः छह बजे हवन यज्ञ की परंपरा को सम्पन्न किया गया। इसके बाद भगवान की भोग मूर्तियों को चलविग्रह उत्सव डोली में विराजमान किया गया। जिसके बाद पंडित मृत्युंजय हीरेमठ के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ डोली अपने निशानों के साथ मन्दिर की तीन परिक्रमा व पात्रों का निरीक्षण करते हुए डोली पहले पड़ाव गौंडार के लिए रवाना हुई। मैखंबा,कूनचट्टी,नानौ,खटारा व बणतोली होते हुए डोली गोण्डार पहुंची जहां पर ग्रामीणों द्वारा डोली का भव्य स्वागत किया गया व भगवान को अर्ध्य लगाया जाएगा। जिसके बाद 19 को रांसी, 20 को गिरिया गांव में रात्रि प्रवास के बाद 21 को ओंकारेश्वर मन्दिर में पहुंचेगी जहाँ पर डोली के स्वागत में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

वहीं ऊखीमठ में डोली के स्वागत के लिए मन्दिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मन्दिर के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि मन्दिर को चार कुंतल फूलों से सजाया जा रहा है इसके साथ ही पैदल मार्गो को भी सजाया जाएगा ।

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर ।

0

 

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर

उत्तराखंड सरकार बनाम उमेश कुमार शर्मा मामले में बड़ा अपडेट

उत्तराखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट में चल रहे इस मुकदमे में राज्य सरकार ने SLP वापस लेने का हलफनामा दाखिल किया

उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा नहीं चलाना चाहती धामी सरकार

इसी मामले में सरकार ने शपथ पत्र दाखिल किया

उमेश शर्मा का साथ देने से भाजपा में अंदरूनी लड़ाई तेज होने के आसार

जगजाहिर है उमेश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अदावत

त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री रहते उमेश कुमार के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था

हाइकोर्ट ने राजद्रोह की FIR को निरस्त किया था

इसके बाद त्रिवेंद्र सरकार मुकदमें को जारी रखने के लिए गयी थी सुप्रीम कोर्ट

अब धामी सरकार ने SLP वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की

हाई कोर्ट ने झारखंड से जुड़े मामले में सीबीआई जांच के भी दिए थे आदेश

आरोप था कि झारखंड के प्रभारी रहते त्रिवेंद्र रावत ने झारखंड सरकार से लाभ दिलवाने के लिए परिचितो के खातों में लिए थे पैसे

अब इस मामले में सीबीआई जांच पर अलग से फैसला लेगा कोर्ट

फिलहाल त्रिवेंद्र से जुड़े मामलों से सुप्रीम कोर्ट से पीछे हटने पर भाजपा में खींचतान बढ़ने के आसार

दुर्घटना ग्रस्त स्कूटी सवार की मदद के लिये मुख्य सेवक ने फ्लीट रोक कर की मद्दत ।

0

सामान्य तौर पर किसी दुर्घटना में आपने आम लोगों को मदद करते हुए देखा होगा किंतु ऐसा कम ही देखने को मिलता हैं जब, किसी प्रदेश के मुखिया स्वयं ही मदद को अपनी गाड़ी रोक कर मौके पर खड़े हो जाते हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट देहरादून में वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी चौक के समीप स्कूटी पर सवार दो युवकों को स्कूटी से गिरते देखा। मुख्यमंत्री ने काफिला रूकवाकर दोनों युवकों हालचाल जाना। युवकों को मामूली चोट आई थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि युवकों को शीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहनों में यात्रा करते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

परंपरागत कृषि में बदलाब कर उद्यानीकरण के माध्यम से बढ़ाई जा रही है आजीविका।

0

रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के ग्राम चोंरा निवासी महेंद्र राज भट्ट ने बंजर भूमि में उद्यानीकरण के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के फल दार पेड़ो को लगाकर स्वरोजगार के क्षेत्र में महारथ हासिल कर रहे है ।महेंद्र राज भट्ट न केवल अपने लिये स्वरोजगार बल्कि अन्य लोगो के लिये भी प्रेणादायक साबित हो रहे है इन्होंने 0.40हेक्टयर भूमि पर सेब, कीवी, माल्टा, बड़ी इलाइची समेत कई फल-सब्जियों का उत्पादन कर केअपनी आजीविका को बढ़ावा दे रहे है ।यही नही जिलाप्रशासन भी ऐसे प्रगतिशील कृषको को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते है। जनपद के प्रगतिशील काश्तकारों एवं कृषकों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला योजना, राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है ।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा प्रगतिशील कृषक महेंद्र राज के फार्म का स्वयं निरीक्षण करके सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह के फाॅर्म विकसित होने से निश्चित रूप से आजीविका में वृद्धि होती है तथा उनसे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिलती है।  विभागीय स्तर पर ऐसे कृषकों को हर संभव मदद दी जा रही है। साथ ही समय-समय पर उनका आवश्यक मार्गदर्शन भी किया जाता है। जनपद में ऐसे प्रगतिशील कृषकों से अन्य कृषक प्रेरित हो सकें इसके लिए उनका प्रचार-प्रसार किया जाना भी आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में सेब की पैदावार बढाने के लिए सेब के बगीचों को विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं तथा इस दिशा में कार्य करने वाले कृषकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने उत्तरकाशी जैसे अन्य सेब उत्पादित जनपदों में कृषकों का भ्रमण किए जाने को आवश्यक बताया ताकि किसान खेती की बारीकियों का निरीक्षण कर और बेहतर उत्पादन कर सकें।

जिला उद्यान विभाग के द्वारा उक्त कास्तकार को वर्ष 2020-21 में 0.40 है. में करीब 5 लाख 37 हजार रुपए की लागत से सघन सेब उद्यानीकरण तैयार किया गया है। इसके अलावा कीवी, स्टाॅबेरी समेत अन्य कैशक्राॅप उत्पादन के लिए भी सहायता दी गई है। मनरेगा के तहत घेरबाड़, टैंक व गूल निर्माण हेतु 9 लाख 13 हजार रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
काश्तकार महेंद्र राज भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा करीब 2 है. क्षेत्रफल में सेब, कीवी, माल्टा, बड़ी इलायची, चाय समेत अन्य फल, सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके द्वारा मत्स्य व मुर्गी पालन का कार्य भी किया जा रहा है।

उत्तराखण्ड में ब्लाक प्रमुखों को भी मिलेगी आपदा निधि ।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आज पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा करते हुए ब्लॉक प्रमुख को आपदा मद से 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की है .. जिससे आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में आपदा के समय राहत बचाव के कार्य त्वरित गति से किये जा सके । पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े से खाद बनाने का काम किया जाएगा, उसके लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए देखे हैं। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि आज के सुरक्षा बैठक में कई अहम निर्णय मुख्यमंत्री के साथ चले गए मुलाकात और अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।

धर्मांतरण को लेकर अब होगा कानून सख्त पर लिया गया  निर्णय ।

0

धर्मांतरण को लेकर अब होगा कानून सख्त पर लिया गया  निर्णय ।

उत्तराखंड धर्मांतरण को लेकर प्रदेश सरकार ने अब कानून को और ज्यादा सख्त कर दिया है, धर्मांतरण साबित होने पर दोषियों को अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान होगा। धर्मांतर आरोपी को 10 लाख की क्षतिपूर्ति भी देनी पड़ेगी। मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। विधेयक पास होने के बाद जबरन धर्मांतरण संज्ञेय अपराध हो जाएगा. सीएम धामी ने धर्मांतरण को लेकर कहा की विधानसभा चुनाव से पहले हमने उत्तराखंड की जनता के सामने यह रखा था की हम सभी धर्मों के लिए एक समान कानून लेकर आएंगे वहीं अब धर्मांतरण उत्तराखंड में एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है और इसी को देखते हुए हमने यह फैसला लिया है।

साढ़े 6करोड़ की लागत के स्नो मेकिंग सिस्टम सफेद हाथी हो रहा साबित ।

0

साढ़े 6करोड़ की लागत के स्नो मेकिंग सिस्टम सफेद हाथी हो रहा साबित,

 

सोनू उनियाल
औली,जोशीमठ ।सैफ विंटर गेम्स 2010/11 के दौरान औली की नन्दा देवी इंटर नेशनल स्की स्लोप की ढलानों में कृत्रिम बर्फ बनाने के लिए राज्य सरकार ने यूरोपीय स्नो गन और आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम स्थापित किया था। इस उद्देश्य से कि यदि शीतकालीन खेलों के दौरान प्राकृतिक बर्फबारी न हो तो इन कृत्रिम बर्फ बनाने वाली स्नो गन मशीनों से बर्फ बनाई जा सके, लेकिन एक दशक से अधिक का समय बीत गया लेकिन यहां औली की ढलानों पर ऑटो मोड़ में लगे विदेशी आर्टिफिशिल स्नो मेकिंग सिस्टम को आजतक बर्फ बनाने के लिए उचित तापमान नहीं मिल पाया है,अब ये विदेशी मशीनें कबाड़ साबित हो रही है,जबकि औली सहित अन्य उच्च हिमालय छेत्र में इस सीजन की नैचुरल स्नो फाल हो गई है बावजूद इसके इन दोयम दर्जे के स्नो गनो कृत्रिम बर्फ के फाहे बनने दुर्लभ हो गए है, पूरे क्षेत्र में तापमान माइनस से नीचे जा रहा है लेकिन औली में लगी इन गूंगी बहरी कबाड़ स्नों गनों को न जानें किस तापमान का इंतजार है,12 वर्षों से औली की ढलानों को कृत्रिम बर्फबारी का इंतजार है लेकिन सैफ विंटर गेम्स के दौरान लगाई गई ये स्नो गन मशीनें औली की ढलानों पर अब महज साढ़े 6 करोड़ की लागत के खरीदे सफेद हाथी साबित हो रही है, जबकि प्रदेश सरकार लगातर हर साल इनके मेंटनेंस के नाम पर बेफिजूल विदेशी टेक्नीशियनों को लाखों रुपए बर्बाद कर रही है,औली की मेजबानी में 2023 फरवरी में इंटरनेशनल इंडियन हिमालय स्कीइंग FIS कप होना है ऐसे में बर्फ की कम उपलब्धता में इन आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम के भरोसे कैसे ये खेल हो पाएंगे,यहां स्लोप के दोनों ओर छह करोड़ 50 लाख की लागत से 18 स्नो गन और चार स्नो मोबाइल स्थापित किए गए,ताकि विंटर गेम्स के आयोजन के दौरान प्राकृतिक बर्फबारी पर निर्भरता कम हो सके, लेकिन आज ये करोड़ों की मशीनें 12 सालों से औली की इन ढलानों पर खामोश खड़ी जंग खा रही है और सिर्फ पर्यटकों के लिए सेल्फी लेने तक सिमट कर रह गया ये साढ़े 6 करोड़ का आर्टिफिशियल स्नो मेकिंग सिस्टम, प्रदेश सरकार औली के चौमुखी विकास के लिए युद्ध स्तर पर प्रयासरत है लेकिन औली में करोड़ों की लागत के लगे इन स्नो मेकिंग सिस्टम सहित ग्लास हाऊस,ओपन एयर आईस स्केटिंग रिंक,की बदहाली का कसूर वार कौन है।

बद्रीनाथ कपाट बंद होने की प्रकिया का दूसरा दिन.पंच पूजा के बाद अन्नकूट भोग के बाद आदि केदारेश्वर मन्दिर के कपाट हुए बंद।

0

बद्रीनाथ कपाट बंद होने की प्रकिया का दूसरा दिन.पंच पूजा के बाद अन्नकूट भोग के बाद आदि केदारेश्वर मन्दिर के कपाट हुए बंद।

बदरीनाथ धाम में आज पारम्परिक पंच पूजा के दूसरे दिन बुधवार को श्री आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। बदरीनाथ मंदिर परिसर के समीप तप्त कुण्ड मार्ग में भगवान श्री आदि केदारेश्वर मंदिर में मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान आदि केदारेश्वर को दिव्य अन्नकूट (पके चावल) भोग अर्पित किया।पूजा-अर्चना के साथ आदिकेदारेश्वर भगवान और उनके प्रिय नंदी पर परम्परा अनुसार चारों ओर से गरम चावल का लेपन किया गया। इस दौरान आदि केदारेश्वर भगवान की विशेष अभिषेक आरती हुई, जिसके बाद विधि विधान पूर्वक शीत काल के लिए आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल ने बताया कि आदि केदारेश्वर मंदिर के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी आज ही विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। वैदिक परंपरा के अनुसार भगवान आदिकेदारेश्वर को अन्नकूट भोग अर्पित किया गया।

वहीं कल बृहस्पतिवार को पंच पूजा के तीसरे दिन बद्रीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन भी बन्द हो जाएगा, और पवित्र खडग पुस्तक वेद आदि बंद होने के बाद बदरीनाथ मंडप में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा।