12.3 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 292

चार धाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूक धारी महापंचायत समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र,

0

 

बद्रीनाथ ।। चार धाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूक धारी महापंचायत समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र,

पीएम को बद्रीनाथ व केदारनाथ आगमन पर उनसे करी खुली अपील ,

महापंचायत समिति ने एक पत्र जारी कर प्रधानमंत्री मोदी से अपील की,

भगवान बद्रीविशाल व बाबा केदारनाथ में चल रहे मास्टर प्लान को लेकर लिखा पत्र,

मास्टर प्लान के अर्न्तगत जो विकास कार्य हो रहे है उसमें हक हकूकधारी व तीर्थ पुरोहित समाज की अनदेखी हो रही है,

चारधाम पुरोहित हक हक हकूकधारी महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी ने पत्र में लगाया अनदेखी का आरोप,

बद्रीनाथ धाम व केदारनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान में स्थानीय समाज, हकधारी समाज एवं तीर्थ पुरोहितों के हितों को मिलनी चाहिए थी सर्वोच्च प्राथमिकता,

मास्टर प्लान में हक हकूकधारी समाज, तीर्थ पुरोहित समाज के हितों व विचार विर्मश किए बिना निर्माण कार्य आगे नहीं किया जाना चाहिए,

केदारनाथ व बद्रीनाथ के लिये  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हुआ तय ।

0

 

केदारनाथ व बद्रीनाथ के लिये  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हुआ तय ।

21 अक्टूबर केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुँचेगे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,

इस तरह प्रस्तावित है कार्यक्रम,

केदार नाथ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

9am रोपवे शिलान्यास कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,

9.10 शंकारा चार्य समाधि दर्शन करेंगे।

9.25 am मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे साथ ही मजदूरों से बात करेंगे।

9.45 सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियो से मुलाकात करेंगे

वहां से हेलीपेड से बद्रीनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे

11 बजकर 25 मिनट पहुचेगे हेलीपेड

11:30 बजे बद्रीनाथ मन्दिर में करेगे पूजा अर्चना

12:05 बजे साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का करेगे निरीक्षण।

12:30 बजे माणा गांव में लोगो को करेगे सम्बोधित।

2 बजे रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेगे व अन्य निर्माण कार्यो का देखेगे

5 बजे से 5: 40 तक बद्रीनाथ में होने वाले निर्माण और होटल की थीम का persentaion ।

रात्रि विश्राम बद्रीनाथ

22 अक्टूबर—

सुबह 7:15 पर होटल से कार द्वारा हेलीपैड

7: 25 पर हेली से देहरादून के लिए रवाना।

केदारनाथ में हुए हेली कॉप्टर क्रेश में मृतकों की हुई पहचान ।

0

 

हेली क्रेश में मृतकों की पुई पहचान  महाराष्ट ,गुजरात,व तमिलनाडु के लोग थे सवार ।

3 गुजरात ,3 तमिलनाडु व पायलेट महाराष्ट

 

रुद्रप्रयाग ।केदारनाथ धाम से दो किलो मीटर पीछे गरुड़चट्टी में हुई आयर्न कम्पनी के हेली में 7 सवार लोगो की पुष्टि हो गयी है जो कि गुजरात,महाराष्ट ,तमिलनाडु  प्रदेशो से  आर्यन हेली  बाबा के दर्शन कर के वापस लौट रहे थे ।

हेलीकाप्टर में कुल सात लोग सवार थे

जिसमे 3 महिलाए 4 पुरुष पायलेट समेत

सभी लोगो की हेली क्रैश में मौत की हो  चुकी पुष्टि , ये सभी सुबह की बाबा के दर्शन करने के बाद वापिस गुप्तकाशी की और लौट रहे थे ।मौसम खराब व घना कोहरा होने के कारण आर्यन कम्पनी का आज 12 के लगभग गरुड़चट्टी में क्रेश हो गया है । जिनमे 3 लोग गुजरात एक मुम्बई 3 तमिलनाडु।जिनकी पुष्टि हेली टिकट बुकिंग के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा की गई है ।

केदारनाथ में बड़ा हादसा हेली क्राफ्ट हुआ क्रेश ।।

0

बिग ब्रेअकिं

केदारनाथ से बड़ी खबर

,

केदार घाटी में हेलिकॉप्टर हुआ क्रेश,

गरुड़चट्टी  पास हई दुर्घटना,

7 लोगो के मरने की है सूचना,

आर्यन कम्पनी का बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर,

केदारनाथ गरुड़ चट्टी के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है कि केदारनाथ के गरुड़ चट्टी में यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर केदारनाथ से वापस लौट रहा था, हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है ।केदारनाथ से करीब 2 किलोमीटर दूर गरुड़ चट्टी के पास चट्टान से टकराने की वजह से हुआ ये बड़ा हादसा, लगातार हो रही बारिश और फोग लगने की वजह से हादसा हुआ ।।।बता दें कि आर्यन ग्रुप का जो हेलीकॉप्टर है वह अलग रूट से करता था आना-जाना,,साथ ही ये काफी ऊँचाई से करता था सफर तय इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 लोग मौजूद थे….

उत्तराखण्ड के सभी मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे टेलीमेडिसिन केंद्र

0

 

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में खुलेंगे टेलीमेडिसिन केंद्र

प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए चारों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में टेलीमेडिसिन केंद्र खोले जाएंगे।

इसकी शुरुआत राजधानी के दून मेडिकल कॉलेज से हो चुकी है।

शेष तीन मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।

प्रदेश सरकार इस समय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है बावजूद इसके पर्वती क्षेत्र में गुणवत्तापरक चिकित्सक सुविधा पहुंचाने में परेशानी आ रही है।

इसके लिए सरकार ने टेलीमेडिसिन का रास्ता अपनाया है इसके अंतर्गत प्रदेश में 4 मेडिकल कॉलेजों को टेलीमेडिसिन केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है।

इनमें 11 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे।

प्रत्येक केंद्र में 100 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोड़े जाएंगे।

रुद्रप्रयाग बाजार में चोरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले, एक दुकान पर किया हाथ साफ ।

0

 

 

जनपद रुद्रप्रयाग के है बुरे हाल पुलिस सोई हुई चोर जागे हुए ।

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने तीन दुकानों में ताले तोड़ बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, हालांकि तीन दुकानों में से दो दुकानों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ किंतु एक मोबाइल की दुकान से करीब दो लाख के मोबाइल चोरों ने चोरी कर दिए, सुबह पता लगने पर पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दे दी, जिसके बाद पुलिस टीम इस दुकानों में पूरी घटना की तहकीकात में जुट गई है, जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पुराने विकास भवन के समीप स्थित शिवम मोबाइल की दुकान में बीती रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसा और वहां से करीब दो लाख रुपये की लागत के मोबाइल चोरी कर दिए गए, व्यापारी शिशुपाल ने बताया कि दुकान से करीब दस महंगे मोबाइल चोरी के गए हैं,

वही शुक्ला शूज विक्रेता और एक अन्य मोबाइल की दुकान में भी ताले तोड़ने के प्रयास किए गए, हालांकि इन दोनों दुकानों में किसी तरह की चोरी नहीं हो पाई है। व्यापारी मनमोहन शुक्ला ने बताया कि सुबह वह जैसे ही दुकान खोलने आए तो अपनी दुकान में लगे शटर के एक तरफ का ताला टूटा मिला,

दूसरी तरफ ताला लगा हुआ था, इसी से सटी एक मोबाइल की दुकान में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, इसी समय मोबाइल व्यापारी शिशुपाल भी अपनी दुकान में पहुंचे तो उनके दुकान में लगे शटर का एक तरफ का ताला तोड़ दिया गया, जबकि दूसरी तरफ ताला लगा था, किसी तरह चोर शटर के अंदर घुसा और वहां से करीब 10 मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी दोनों व्यापारियों द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को दी गई जिसके बाद एक इन्वेस्टिगेशन टीम ने मौके का मुआयना किया, पुलिस ने संबंधित मोबाइल दुकान के अंदर का निरीक्षण किया, पुलिस द्वारा घटना की तफ्तीश कर रही है। इधर, घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है, उन्होंने पुलिस से नगर के सभी दुकानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

प्रधानमंत्री इस साल की दिवाली भी सैनिकों के साथ मनाएंगे ।

0

 

बीते आठ साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे।

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने से पहले पीएम केदारनाथ और बदरीनाथ का दर्शन करेंगे।

पीएम संभवतः सीमांत गांव माणा का दौरा कर वहां के स्थानीय लोगों और सेना के जवानों से सीधा संवाद भी करेंगे

पीएम पहले शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर वहां के निर्माण कार्यो की समीक्षा करेंगे

इसी दिन पीएम केदारनाथ धाम दर्शन करने के बाद बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे

2015 की दरोगा भर्ती घोटाले में पुलिस के 70 एसआई विजिलेंस के रडार पर ।

0

2015 की दरोगा भर्ती घोटाले में पुलिस के 70 एसआई विजिलेंस के रडार पर ।

22 वर्षो के युवा उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों में भर्तियों के घोटालो का ऐसा दीमक लगा हुआ  है जो वर्षो से उत्तराखण्ड को अंदर से खोखला करते जा रहा है । आये दिन उजागर हो रहे भर्ती घोटाले वर्तमान सरकार के लिये गर्म दूध जैसा हो रहा है जिसे नही तो पिया जा सकता है और नही थूका जा सकता है ।जिस भी भर्ती को उठा कर देखो वहां घोटाला ही घोटाला नजर आ रहा है । जिन पुलिस वालों पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी होती है आज उसी विभाग के पुलिस वाले जांच के दायरे में आ गए है और आये भी क्यों नही घुस देकर नोकरी जो पाए है ।जिन्हें कानून प्रकिया की रीढ़ माना जाता है आज वही जांच के दायरे में आ गए हैं ।आखिर इस युवा उत्तराखण्ड का भ्र्ष्टाचार व भर्ती घोटाले का पाप किस तरह धूल पायेगा।

वर्ष 2015 में पंतनगर विवि की टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी द्वारा पुलिस विभाग में 356 दरोगाओं की सीधी भर्ती कराई थी. जिसमें एसटीएफ ने धांधली के सबूत दिए थे. सरकार द्वारा दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई थी. 8 सितंबर को एसपी विजलेंस प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में विजलेंस टीम पंतनगर कृषि विश्विद्यालय पहुंची थी. कुलपति से मुलाकात के बाद टीम ने लैंबर्ट स्क्वायर स्थित भर्ती सेल (पूर्व में टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी सेल) में रात 10 बजे तक इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले. जिसमें विजिलेंस को भी दरोगा भर्ती में धांधली से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे थे.

  1. विजिलेंस ने शासन से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की स्वीकृति मांगी थी. 7 अक्टूबर को स्वीकृति मिलने के बाद 8 अक्टूबर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी के पूर्व चेयरमैन वर्तमान में डीन वेटरनरी डॉक्टर एनएस जादौन और सेवानिवृत्त सहायक संस्थापन अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था.

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपर मुख्य सचिव का अजीबोगरीब बयान

0

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपर मुख्य सचिव का अजीबोगरीब बयान

मीडियाकर्मियों की गलत रिपोर्टिंग बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार

राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह राज्य के DGP की बैठक

त्यौहारों को देखते हुए सभी जिलों के पुलिस अधिकारीयों के साथ हुई वर्चुअल बैठक

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलों के एसएसपी को पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करने के सख्त निर्देश दिए

कानून व्यवस्था बेहतर है जिसको देखते हुए बाहरी लोग उत्तराखंड आते हैं

काशीपुर में मर्डर, लक्सर में पुलिसकर्मी पर हमला और डोईवाला में मंत्री के भाई के घर चोरी के मामले में जल्द होगी कार्यवाही

देश मे कानून व्यवस्था के मामले में उत्तराखंड की स्थिति बेहतर — डीजीपी अशोक कुमार

जिलापंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव के लिये भाजपा अधिकृत प्रत्याशी ने किया नामंकन ।।

0

भाजपा अधिकृत जिलापंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने किया नामंकन ।।

तीन माह पूर्व अध्यक्ष पद से दिया था त्यागपत्र ।

18 जिलापंचायत सदस्यों में से 14 सदस्य लाये थे अविश्वास प्रस्ताव ।

तीन माह बाद भाजपा संगठन ने फिर बनाया प्रत्याशी

कांग्रेश पार्टी से ज्योति देवी सुमाड़ी वार्ड ने एक बार फिर नामंकन किया ।

रुद्रप्रयाग। एक  बार फिर रुद्रप्रयाग जिलापंचायत अध्यक्ष का पद चर्चाओं में आ गया है जिस पद से तीन माह पूर्व त्यागपत्र दिया गया ।आज उसी पद के लिये फिर से दावेदारी कर ली गयी हैं ।जिस पद को तीन माह पूर्व भाजपा संगठन बचाने में नाकाम साबित हुआ ,फिर उसी पद के लिये उन 14 सदस्यों पर घेराबन्दी की जा रही है ।ये सवाल उठ खड़ा हो रहा है इन तीन महीनों में विरोध करने वाले सदस्यों ने ऐसा क्या कुछ चमत्कार देखा जो फिर से पूर्व में त्यागपत्र देने वाले के पक्ष में मतदान करने के लिये खड़े होंगे ।आम जनता भी जान ना चाहती है जंहा एक और उत्तराखण्ड सरकार भर्तियों के भ्र्ष्टाचार के भंवर में फंसी  पड़ी है वही जिस जिलापंचायत अध्यक्ष के खिलाफ  18 में से 14 सदस्य अविश्वास लाये है उसे भाजपा संगठन  के द्वारा फिर से अधिकृत कर दिया  जाता है

।क्या एक बार  बगावती जिलापंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त में महारथ हाशिल होने वाली है ।ये आने वाले 20 अक्तूबर को रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उप चुनाव में देखा जा सकता है, जिसमें पूर्व अध्यक्ष अमरदेई शाह के सिर पर फिर से अध्यक्ष का ताज सज सकता है। भाजपा ने शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के लिए यह उप चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल भी बन गया है। 18 सदस्यीय जिला पंचायत सदन में अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के आरक्षित है और जिला पंचायत सदस्य शाह समेत तीन महिलाएं संबंधित आरक्षित वर्ग से हैं।  आर‌क्षण के हिसाब से अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार हैं। जिसमें, कंडाली वार्ड सदस्य ने पहले ही बजीरा वार्ड सदस्य अमरदेई शाह को अपना समर्थन दे दिया है। शाह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है,

दूसरी तरफ सुमाड़ी वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य ज्योति देवी,ने भी नामांकन कर दिया हैं यह देखने लायक है।कांग्रेश पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कितने निर्दलीय सदस्य रहते है  अगर, वह मैैदान में रहती हैं, तो चुनाव रोचक हो सकता है। लेकिन, अगर वह संख्या बल कम होने के कारण नामांकन के बाद नाम वापस करती है तो शाह के सिर फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज सज सकता है। भाजपा इस बार किसी भी स्तर से कोई कमी नहीं रखना चाहती है। सूत्रों की मानें तो जिला से लेकर राज्य संगठन भी पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए हैं और गिले-शिकवे भूलकर सभी को एक करते हुए फिर से नई पारी की शुरूआत की रणनीति तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई जिला पंचायत सदस्यों को जिले से बाहर अन्यत्र स्थानों पर ठहराया गया है, जिससे उनसे अन्य संपर्क नहीं कर सके। यह सदस्य अब, सीधे उप चुनाव के लिए होने वाले मतदान में ही शामिल होंगे।


जिला पंचायत अध्यक्ष रही अमरदेई शाह के खिलाफ विरोधी स्वर उठाने वालों में भाजपा समर्थित सदस्य भी शामिल थे। 18 सदस्यीय सदन के 14 सदस्यों ने उनके खिलाफ रोष जताया था। बीते जून में इन सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र डीएम को सौंपा था। डीएम के सम्मुख सदस्यों का भौतिक सत्यापन के बाद जिला न्यायाधीश ने 2 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के निर्देश दिए थे। लेकिन मतदान से पहले एक जुलाई की देर शाम को ही अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर डीएम को सौंप दिया था। इसके बाद पंचायती राज एक्ट के तहत जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी को अध्यक्ष पद के दायित्वों को निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गईं थी।