14.1 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 296

लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह गिरे है बोल्डर।

0

रुद्रप्रयाग ।जनपद में लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह गिरे है बोल्डर ।

गौरीकुण्ड  व केदारनाथ  के बीच जंगलचट्टी में पहाड़ी से चट्टान टूटने  से एक घोड़े संचालक की मौके पर ही मौते।

पैदल पड़ाव जंगल चट्टी में पहाड़ से चट्टान टूटने से लोगो मे अफरातफरी, सुबह बारिस होने से सभी घोड़े वाले अपने टेंट में सोये हुए थे ,तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने कई लोगो ने भाग कर जान बचाई,जबकि एक कि मौके पर ही मौत ।घटना सुबह  4 बजे ही बताई जा रही है घटना ।

घोड़ा संचालक विकासखण्ड जखोली के ग्राम कंडाली धनवीर पुत्र शान्तु लाल उम्र 24 वर्ष के रूप पहचान हुई हैं ।

पुलिस द्वारा शव को जंगलचट्टी से सोनप्रयाग कोतवाली  लाया गया है ।

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा है घण्टो जाम ।

0

 

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा है घण्टो जाम ।

दो से पांच पांच किलोमीटर सड़क पर गाड़ियों का लगा रहता रेला ।

रुद्रप्रयाग ।।ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नरकोटा में सड़क के दोनों साइडों से हर रोज जाम ही जाम लगने से वाहन रेंगते हुए नजर आती है ।इस स्थान पर सफर करने वालो को घण्टो इंतजार करने के बाद अपने गंतव्य को जाना होता है।कहि बार चमोली व रुद्रप्रयाग से रेफर मरीचों की एम्बुलेंश घण्टो जाम में फंसे होने से बीमार व्यक्ति के जान भी भारी पड़ जाती है । राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की ऐसी हालत है पांच ,पांच किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा है यदि एक बार जाम खुल भी गया तो फिर आधा घण्टे बाद वही स्थिति देखने को मिल रही है । गाड़ी का लम्बा रेला रैतोली पेट्रृोल पम्प से लेकर सम्राट होटल तक लगा रहता है ।

नरकोटा में आलवेदर और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है। आलवेदर के तहत नरकोटा के दोनों छोरों पर पुल का निर्माण कार्य किया जाना है लेकिन आरसीसी कम्पनी द्वारा निर्माणाधीन पुल का कार्य अधर में छोड़ रखा है। इस स्थान पर एक तरफ गाड़ीयों को चढ़ने के लिए चढाई और एक तरफ उतारी के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। तो दूसरी ओर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की टनल का निर्माण कार्य चल रहा है।

जिससे नरकोटा के आस पास हमेशा लम्बा जाम लग रहा हैं वहीं दूसरी ओर बात करे तो चार धाम यात्रा पीक पर चलने के कारण केदारनाथ ,बद्रीनाथ,हेमकुंड व विश्व प्रसिद्ध फूलो की घाटी का दीदार करने भी इस समय देश विदेश पर्यटक यहां पहुंच रहे है । जिससे लम्बा जाम लग रहा है,जिससे आवागमन करने वालो के साथ साथ राहगीरों,व आस पास ग्रामीणों को भी दिक्कते उठानी पड़ रही है ।रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए रुद्रप्रयाग प्रशासन भी कोई ठोस कदम नही उठा पा रहा है ।और घण्टो जाम में रहने के बाद आवागमन करने समय पर अपने गंतव्य तक नही पहुंच पा रहे है ।

ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं हो पाया ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर मेन टनल का फास्ट ब्रेक थ्रू

0

 

ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं हो पाया ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर मेन टनल का फास्ट ब्रेक थ्रू
ग्रामीणों ने अपनी मांगांे को लेकर सुबह से ही रूकवा दिया कार्य
आज होना था रेल लाइन पर नरकोटा से खांखरा के बीच मेन टनल का फास्ट ब्रेक थ्रू
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के नरकोटा-खांकरा 2 किमी के मेन टनल का फास्ट ब्रेक थ्रू का शुभारम्भ ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं हो पाया। नरकोटा के ग्रामीणों ने सुबह 7 बजे मैक्स कंपनी का काम रोक दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरवीएनएल और मैक्स कंपनी ग्रामीणों के साथ खिलवाड़ कर रही है। टनल निर्माण से ग्रामीणों के आवसीय भावनों पर दरारें पड़ी हैं, जिसका मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जबकि स्थानीय युवाओं को कंपनी ने रोजगार नहीं दे रही है। दो साल से आरवीएनएल और मैक्स कंपनी ग्रामीणों को बेवकूफ बना रही है। रविवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर नरकोटा से खांखरा के बीच दो किमी रेल टनल का ग्रामीणों के विरोध के चलते फास्ट ब्रेक थू्र नहीं हो पाया। ग्रामीण सुबह से ही टनल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गये। ग्रामीणांे का आरोप है कि ब्लाॅस्टिंग के चलते उनके मकान जर्जर हो चुके हैं, जिसका उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों को समझाने के लिये आरवीएनएल के अधिकारी और प्रशासन की टीम भी पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर डटे हुए हैं।

 

आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर नरकोटा से खांखरा के बीच दो किमी लंबी मेन टनल का फास्ट ब्रेक थू्र होना था। फास्ट ब्रेक थू्र को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने सुबह से ही टनल के मुख्य गेट पर पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कार्य को रोकते हुए टनल के गेट पर ही धरना देना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि टनल निर्माण के लिए होने वाले विस्फोट के कारण उनके मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जगह-जगह पैदल रास्ते ध्वस्त हो गये हैं। कई बार प्रशासन और आरवीएनएल के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है, लेकिन आज तक उन्हे सिर्फ कोरे आश्वासन मिले हैं। इसके अलावा कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त घरों में रह रहे हैं। कभी भी उनके मकान ध्वस्त हो सकते हैं।


ग्रामीण महिलाओं ने टनल के गेट पर धरना देते हुये कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा और रेल लाइन का कार्य नहीं होने दिया जायेगा। अब वह आश्वासन से नहीं मानने वाले हैं।मौके पर ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंची रुद्रप्रयाग तहसीलदार मंजू राजपूत ने कहा कि ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर रेलवे का कार्य रूकवाया है। ग्रामीणों और रेलवे के बीच वार्ता करने के प्रयास कराये जा रहे हैं, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो पा रही है।

श्री हेमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है।

0

अभी तक 1-2 फीट बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में रोका गया है।

मौसम साफ होते ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड साहिब की तरफ भेजा जाएगा।

जनपद में लगातार हो रही बारिश से तापमान मे गिरावट आ रही है। यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों से अनुरोध है ।

चमोली जिले में शुक्रवार से लगातार हो रही है बारिश
बारिश से आम जन जीवन अस्तव्यस्त।

ठंड में हुआ इजाफा। निती घाटी में भी जबरदस्त बर्फबारी ।

तिलवाड़ा में सुबह-सुबह पैदल सैर पर निकले मुख्यमंत्री।

0

तिलवाड़ा में सुबह-सुबह पैदल सैर पर निकले मुख्यमंत्री
बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री ने केदारनाथ हाईवे पर की पैदल सैर
व्यापारी एवं तीर्थ यात्रियों से सीएम ने की बातचीत
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचकर जहां सीएम धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, वहीं देर रात अधिकारियों की बैठक लेते हुए कड़े निर्देश भी दिए। साथ ही सीएम धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।
आज सुबह भारी बारिश के बावजूद सीएम धामी ने तिलवाड़ा गेस्ट हाउस से आगे की सैर की। उन्होंने छाता लेकर पैदल चलते हुए स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ हाईवे पर स्थित पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पंवार से भी बातचीत की और ढाबा संचालक से जानकारी ली कि इस बार उनका कारोबार कैसा रहा। यात्रा कैसे चली। इससे आपको कितना लाभ हुआ।


मुख्यमंत्री को अपने पास देखकर व्यापारी हतप्रभ रह गए। सीएम भी व्यापारियों के बेहतर ढंग से कारोबार चलने के जवाब से काफी प्रभावित हुए। केदारनाथ हाईवे पर सुबह पैदल शहर के दौरान वहां गुजर रहे तीर्थयात्रियों से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। एक सामान्य व्यक्ति की तरह मुख्यमंत्री ने सड़क पर चलते हुए यात्रियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री के सरल स्वभाव से यात्री भी काफी खुश हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की शारिरिक दक्षता का रिजल्ट जारी।

0

देहरादून :-पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की शारिरिक दक्षता का रिजल्ट जारी,

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कराई थी फिजिकल परीक्षा,

राज्य लोक सेवा आयोग का 18 दिसंबर को करेगा लिखित पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन,

पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए फिजिकल में 130426 उम्मीदवारों का हुआ चयन,

79718 उम्मीदवार आरक्षी पुलिस , पीएसी और आईआरबी के लिए हुआ चयन,

77935 परीक्षार्थी देंगे फायरमैन के लिए परीक्षा,

18 दिसम्बर को राज्य लोक सेवा आयोग करेगा लिखित परीक्षा का आयोजन,

मुख्यमंत्री ने  रुद्रप्रयाग में देर रात तक ली ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक।

0

 

मुख्यमंत्री ने  रुद्रप्रयाग में देर रात तक ली ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक।

बीडीसी की बैठकों में डीएम, सीडीओ सहित अन्य उच्च अधिकारी अनिवार्य रूप से करें प्रतिभाग*

रुद्रप्रयाग । प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान देर शाम को रुद्रप्रयाग स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस बहुदेश्य भवन में विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा ली।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा बच्चों, वृद्धजन और दिव्यागों के लिए तैयार महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट ‘कवच’ भी लांच किया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा जनपद में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र पर काम कर रही है। सभी विभागों का दायित्व होना चाहिए कि जनता को किसी तरीके की परेशानी ना हो अगर किसी काम में कोई व्यावहारिक दिक्कत है तो उसका रास्ता निकाला जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवसों को नियमित आयोजित किया जाए मुख्यमंत्री ने तहसील दिवसों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के साथ-साथ बीडीसी की बैठकों में जिलाअधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य उच्च अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए है।


*मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम सभा में चौपाल की व्यवस्था भी की जाए इसके साथ ही हर गांव में साल में एक विशेष आयोजन कर स्थापना दिवस के तौर पर ग्राम दिवस के रूप में आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि बेहतर कार्य संस्कृति के साथ काम किया जाए।*

मुख्यमंत्री ने विभाग़ों की जनपदीय समीक्षा में पौराणिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन करने. नेशनल हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों के आसपास वृक्षारोपण करने के साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कीवी उत्पादन , हथकरघा व हस्तशिल्प के उत्पादों को और बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारी को निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम में न्यूनतम 15 से 20000 लोगों के रहने की व्यवस्था की जाए इसके साथ ही सरकार की योजनाओं एवं अभियान में जनता को सहभागी बनाकर आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी आने वाले 25 वर्षों के रोड मैप तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के बाद अब अमृत काल में हम सब प्रवेश कर रहे हैं इसलिए इस अमृत काल में विशेष कार्य योजना के साथ हम सब कार्य करें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ तीर्थ यात्रियों को बाबा केदार के दर्शन हेतु पंक्तियों में खड़े होकर इंतजार ना करना पड़े इसके लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भारत सरकार में नीति आयोग थिंक टैंक के रूप में अहम भूमिका निभाता है उसी प्रकार जनपद स्तर पर विकास विभाग बी थिंक टैंक की भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरलीकरण समाधान और निस्तारण को कार्यशैली में शामिल करते हुए जनता की समस्याओं के निराकरण की पहल शुरू करें

जनपद में कीवी उत्पादन के कुल 145 लाभार्थियों पर मुख्यमंत्री ने कहां की राज्य सरकार द्वारा फल उत्पादन में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाए जाने के लक्ष्य के सापेक्ष यह गति बहुत ही धीमी हैं जिसको तेज गति से आगे बढ़ाए जाने को लेकर उद्यान विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुमंत तिवारी, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दिनेश उनियाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिला अधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, डीएफओ रुद्रप्रयाग अभिमन्यु, डीएफओ केदारनाथ इंद्र सिंह नेगी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक ग्राम विकास रमेश चंद्र, उप जिलाधिकारी परमानन्द राम,।

मंदिर समिति अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात

0

 

मंदिर समिति अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात
कहा, सरकार में दायित्वधारी पत्रकारों को डराने का कर रहे काम
विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने सीएम से की मुलाकात
मंदिर समिति में हुई धांधलियों की होगी जांच: धामी
रुद्रप्रयाग। श्री बद्री-केदार मंदिर समिति में व्याप्त धांधलियों को उजागर करने के बाद पत्रकार को नोटिस भेजे जाने पर रुद्रप्रयाग जिले के पत्रकारों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। पत्रकारों ने कहा कि एक ओर मंदिर समिति पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस आरोप लगा रही है और दूसरी तरफ मंदिर समिति के अध्यक्ष पत्रकारों को डराकर उन्हें नोटिस भिजवा रहे हैं। यहां तक कि पत्रकारों को फोन पर धमकाया भी जा रहा है, जिसके पुख्ता सबूत पत्रकारों के पास मौजूद हैं। भाजपा सरकार में पत्रकारों को डराने का काम किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट, महामंत्री प्रवीन सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र नेगी, जिला प्रेस क्लब के सचिव संदीप भटकोटी, स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरीश गुंसाई एवं महामंत्री रोहित डिमरी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के जनपद आगमन पर उनसे मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि श्री बद्री-केदार मंदिर समिति पर धांधलियों का आरोप लग रहें हैं। नियम विरूद्ध प्रमोशन कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि यात्राकाल में 70 से अधिक कर्मचारियों के ट्रांसफर किये गये हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बद्री-केदार मंदिर समिति पर आरोप लगाए, जिसको विभिन्न समाचार पत्रों के साथ पोर्टलों ने प्रकाशित किया। इसके बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष बौंखला गए हैं और उन्होंने दिल्ली के एक अधिवक्ता के माध्यम से एक पत्रकार को नोटिस भिजवाया है। नोटिस में मंदिर समिति अध्यक्ष से माफी मांगने को कहा गया है। पत्रकारों ने सीएम से कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। भाजपा सरकार में बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष का दायित्य अजेन्द्र अजय को सौंपा गया है और मुख्य विपक्षी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने प्रेस वार्ता तथा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साक्ष्यों के साथ मंदिर समिति पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद मंदिर समिति अध्यक्ष ने अपना जवाब देने के वजाय पत्रकारों को धमकाना शुरू कर दिया है। उनका एक आॅडियो भी पत्रकारों के पास है, जिसमें वे साफ तौर पर पत्रकारों को धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि वे किसी को भी छोड़ने वाले नहीं हैं। पत्रकारों ने सीएम से कहा कि सरकार जिस किसी व्यक्ति को दायित्व सौंपती है, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि उसके विभाग पर लग रहे आरोपों के बाद वह सही जानकारी मीडिया के सामने रखे और दूध का दूध और पानी का पानी करे। ऐसा नहीं कि मीडिया से भागते हुए उन्हें फोन करके डराने-धमकाने के साथ ही किसी अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजा जाए। वरिष्ठ पत्रकार हरेन्द्र नेगी ने सीएम से कहा कि जब आपके द्वारा यूके ट्रिपल एससी एवं विधानसभा में भर्ती घोटाले को लेकर कार्यवाही की जा रही थी। ठीक उसी समय विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बद्री-केदार मंदिर समिति में कार्यरत समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय भटट द्वारा अपने भाई को स्वयंसेवक से लिपिक बनाने एवं नियम के विरूद्ध मंदिर समिति में प्रमोशन एवं तबादला एक्ट के खिलाफ स्थानान्तरणों के मामले उजागर किये गये। जिनमें कि तथ्यों सहित बातों को रखा गया। समाज के चैथे स्तम्भ के रूप में कई समाचार पत्रों व पोर्टलों द्वारा खबर को प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन मंदिर समिति अध्यक्ष ने रंजिशन दिल्ली के एक अधिवक्ता के माध्यम से एक पत्रकार को डराने के लिए नोटिस भेजा है, जो सरासर गलत है। इससे यह प्रतीत होता है कि मंदिर समिति अध्यक्ष अपनी गड़बड़ियों को छिपाने के लिए इस प्रकार के हथकंडों को अपनाकर पत्रकारों के हौंसलों को कमजोर करने की घृणित भावना रखते हैं।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में पत्रकारों को धमकाने जैसे कुकृत्य किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सीएम से कहा कि चारधाम यात्रा करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र है और बद्री-केदार मंदिर समिति में इस प्रकार गलत तरीके से अपने भाई का प्रमोशन करना और नियम विरूद्ध स्थानान्तरण करने से उन कर्मचारियों को आहत करने का काम किया गया है, जो वर्षो से सच्ची निष्ठा के साथ मंदिर समिति में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में शीघ्रता से कार्यवाही नहीं की गई तो विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकार आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे।

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के लिए लगाई घोषणाओं की झड़ी

0

 

सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग जनपद के लिए लगाई घोषणाओं की झड़ी


466 करोड़ 80 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेलीकाॅप्टर के माध्यम से अपराहन सवा 12 बजे अगस्त्यमुनि स्थित हेलीपैड पहुंचे। इसके बाद तिलवाड़ा के जीएमवीएन में उन्होंने जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर कुल 46680.95 लाख रुपए का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनपद को लेकर कई घोषणाएं भी की तथा कार्यक्रम स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया।

एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनपद के विकास के लिए 14294.18 लाख रुपए का लोकार्पण तथा 32386.77 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

इस दौरान केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने मुख्यमंत्री को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। विधायक केदारनाथ की मांग पर उन्होंने बद्री-केदार यात्रा के दृष्टिगत जनपद के मयाली से गुप्तकाशी व भीरी से मक्कू-चोपता तक राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के साथ ही स्यूंड से धौलसारी (मचकंडी) कमेड़ा तक तीन किमी, विकासखंड अगस्त्यमुनि के अंधेरगढ़ी से तलसारी मोटर मार्ग के जयचैंरा से ऐंटा-पवननगर-थापली, भंगर कमसाल तक चार किमी मोटर मार्ग तथा मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग के बड़ेथ के बगुला नामक तोक से भटवाड़ी गांव तक तीन किमी मोटर मार्ग के नवनिर्माण की घोषणा की। इसके अलावा विधानसभा केदारनाथ के सीमांत गांव चिलौंड, स्यांसू एवं तोषी के लिए स्वीकृत मोटर मार्गों की द्वितीय चरण की वित्तीय स्वीकृति की भी घोषणा की। वहीं विधान सभा रुद्रप्रयाग विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने शहीद राय सिंह बंगारी इंटर काॅलेज चमालकोट तुनेटा भरदार को इंटर स्तर पर अनुदान प्रदान करने,

विकासखंड जखोली के अंतर्गत तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग को हाॅटमिक्स करने, जखोली महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा देने के साथ ही हिन्दी, भूगोल, संस्कृत, इतिहास, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषयों को मान्यता देने, बच्छणस्यूं क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक की स्थापना व घेंघड़ में राजकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की घोषणा भी की। अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर उनके यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्य-भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड राज्य से बड़ा आत्मीय रिश्ता है, जितनी तत्परता उन्होंने हमारे राज्य के विकास को लेकर दिखाई है। उतनी कभी किसी और प्रधानमंत्री ने नहीं दिखाई। धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य स्थापना की रजत जयंती तक उत्तराखंड को उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाना है। सबके सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा इसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संचालित विभागीय योजनाओं के तहत जनपद के पात्र लाभार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम स्थल जीएमवीएन में विकासखंड वार अलग-अलग योजनाओं में मुख्यमंत्री ने 37 चयनित पात्र लाभार्थियों सहित चार स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत किया। स्टार्ट अप फंड के तहत विकासखंड ऊखीमठ के उड़ान स्वायत्त सहकारिता मनसूना, अगस्त्यमुनि के उन्नत्ति स्वायत्त सहकारिता सतेराखाल, जबकि विकास खंड जखोली के महिला उत्थान स्वायत्त सहकारिता व संगम महिला स्वायत्त सहकारिता थाती बड़मा को दो-दो लाख रुपए की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह सब्जी, मत्स्य, कृषि, पशुपालन, सिंचाई आदि सहित दुकान निर्माण व ऋण वितरण के लिए अन्य 37 चयनित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने योजना के तहत पुरस्कृत किया।

जीरो टोलरेंश सरकार का बड़ा चाबुक वीपीडीओ भर्ती में चार और लोग गिरप्तार ।

0

राज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का पालन करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ़ ने बड़ी कार्रवाई की है
यूकेएससीसी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन,सचिव मनोहर कन्याल,पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ़्तार कर लिया गया है
यह भर्ती परीक्षा प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है । 2016 के मामले में लंबे समय से जाँच चल रही थी लेकिन मुख्यमन्त्री के कड़े रुख़ के बाद जाँच एजेंसियों ने भी तेज़ी दिखाई। मुख्यमंत्री धामी पिछले कई अवसरों पर बार बार कह रहे हैं कि वो अपने युवा भाई बहनों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार का जो दीमक लगा है उसे वे जड़ से मिटा देंगे।
इस क्रम में वीपीडीओ भर्ती में 6 वर्ष बाद विधिसम्मत कार्यवाही कर सीएम ने एक बड़ी लकीर खींच दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने एसटीएफ की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि *“ जाँच एजेंसिया अपना काम कर रही हैं। उत्तराखंड के युवा का हक़ मारने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाएँ स्वच्छ और पारदर्शी हो। आज की कार्रवाई इस बात की मिसाल है कि भविष्य में कोई इन परीक्षाओं में गड़बड़ी करने की हिम्मत न कर सके “*

क्रमवार विवरण

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 6 मार्च 2016 को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा करवाई गई
उक्त परीक्षा 6 मार्च 2016 को समस्त 13 जनपदों के 236 परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी
उक्त परीक्षा में कुल 87196 परीक्षार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया गया था
30 मार्च 2016 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था
उक्त परीक्षा में धांधली के मद्देनजर विभिन्न शिकायतों के आधार पर उत्तराखंड शासन द्वारा तत्कालीन अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जांच समिति वर्ष 2017 में गठित की गई थी
जांच समिति द्वारा प्रेषित आख्या के आधार पर सम्यक विचारोंप्रांत , एवं माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में उक्त परीक्षा में अनियमितताओं की पुष्टि होने के कारण उक्त परीक्षा परिणाम को निरस्त किया गया
वर्ष 2019 में सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के निर्देशानुसार उक्त परीक्षा में हुई अनियमितताओं के संबंध में जांच सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून को प्राप्त हुई
वर्ष 2020 में सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून द्वारा खुली जांच में पुष्टि होने पर उक्त परीक्षा में हुई अनियमितताओं की पुष्टि होने पर सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमाअपराध संख्या 01/20 धारा 420/468/467/120B ipc व धारा 13 (1) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग शासन की अनुमति उपरांत पंजीकृत कराया गया
अभियोग पंजीकृत होने के बाद वर्ष 2020 से वर्ष 2022 तक उक्त प्रकरण की विवेचना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून द्वारा की जा रही थी
वर्ष 2022 माह अगस्त में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार उक्त प्रकरण की विवेचना एसटीएफ को स्थानांतरित हुई
एसटीएफ द्वारा विवेचना को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई
पूर्व में जांच कमेटी द्वारा उक्त परीक्षा से संबंधित ओएमआर शीट को FSL भेजा गया था एवं FSL से उक्त OMR शीट में छेड़छाड़ होने की पुष्टि हुई थी
विवेचना के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त परीक्षा से संबंधित ओएमआर स्कैनिंग / फाइनल रिजल्ट बनाए जाने का का कार्य तत्कालीन सचिव मनोहर सिंह कन्याल के घर पर हुआ था
विवेचना के दौरान अभी तक दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी चिन्हित किए गए हैं और उनके बयान एसटीएफ द्वारा दर्ज किए गए
विवेचना के दौरान कई अहम गवाहों के बयान न्यायालय में भी कराए जा चुके हैं जो केस की अहम साक्ष्य है
विवेचना के दौरान पूर्व में तीन अभियुक्त 1 मुकेश कुमार शर्मा 2 मुकेश कुमार 3 राजेश पाल को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है
एसटीएफ द्वारा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को
1 तत्कालीन अध्यक्ष UKSSSC डॉ रघुवीर सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय श्री दुर्गा सिंह रावत निवासी 188/1ऑफिसर सोसायटी वसंत विहार देहरादून

2 तत्कालीन सचिव UKSSSC मनोहर सिंह कन्याल पुत्र प्रताप सिंह कन्याल निवासी वन 169/2 वन विहार शिमला बायपास देहरादून

वर्तमान पद- सँयुक्त सचिव लेखा सचिवालय देहरादून

3 तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक UKSSSC राजेंद्र सिंह पोखरिया पुत्र स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह पोखरिया निवासी 1/29
कृष्ण पुरम माजरी माफी आईआईपी मोहकमपुर देहरादून
को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है