33.8 C
Dehradun
Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 298

मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन।

0

केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक ,स्थानिए उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा ।

रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड के मुख्यालय में 07 नवंबर से 11 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाले मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले को भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार अगस्त्यमुनि में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मंदाकिनी शरदोत्सव मेले को भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी एवं मेला समिति के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें। विधायक ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह एक कृषि एवं औद्योगिक विकास मेला भी है, जिसके माध्यम से सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाना भी है। जिसके लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने विभागीय स्टॉल लगाना सुनिश्चत करें, ताकि अधिकाधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो व लोग इनका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि मेले एवं महोत्सव हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिसके माध्यम से आपसी मेलजोल एवं भाईचारा बढ़ता है वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर आम लोगों को उपलब्ध होती है। उन्होंने कहा कि जनपद में महिला समूहों द्वारा भी बेहतर कार्य हो रहे हैं एवं वे कई उत्पाद भी तैयार कर रही हैं, इस मेले में ऐसे समूहों को प्राथमिकता देते हुए उनके स्टॉल लगाए जाएं। इससे हमारे क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों एवं महिलाओं को उचित मंच उपलब्ध होने के साथ ही व्यावसायिक लाभ मिलेगा।
विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों से कहा कि इस मेले में आने वाले अतिथियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत करवाई जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को मेले में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चत करने एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को मेले की भव्यता एवं आकर्षक बनाने के लिए उचित लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्त करने एवं विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसके के उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने रखने एवं पुलिस को मेले में शांति व अनुशासन व्यवस्था करने के साथ ही यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था करने को कहा।
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि मेले को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए उनके स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं, एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाने हैं, उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। सभी स्टॉलों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध करवाई जाए, जिससे आम जनमानस को योजनाओं का लाभ ले सकें। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं होंगी। जिसके लिए महिला मंगल दलों, युवक मंगद दलों की ओर से भी प्रतिभाग किया जाएगा, जिसके लिए अनिवार्य तैयारियां व व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समय से पूर्ण कर ली जाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की 1 दर्जन प्रवक्ताओं 5 सह मीडिया प्रभारियों की सूची जारी

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की 1 दर्जन प्रवक्ताओं 5 सह मीडिया प्रभारियों की सूची जारी

सुरेश जोशी,अजय कोठियाल,खजनदास, विरेंद्र बिष्ट,हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल,विपिन कैंथोला,प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर,मधु भट्ट, हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी,

मणिक निधि शर्मा,चंदन सिंह बिष्ट,संजीव वर्मा,कमलेश उनियाल, राजेंद्र नेगी बनाए गए सह मीडिया प्रभारी ।

ज्योतिष पीठ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज केदारनाथ के लिये रवाना केदारनाथ दर्शन करने के बाद तीनों शंकराचार्य जोशीमठ पंहुचेंगे। जोशीमठ पंहुचने के बाद स्थानीय लोगो द्वारा तीनो शंकराचार्य का स्वागत किया जाएगा।

0

ज्योतिष पीठ जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज केदारनाथ के लिये रवाना ।

केदारनाथ दर्शन करने के बाद तीनों शंकराचार्य जोशीमठ पंहुचेंगे। जोशीमठ पंहुचने के बाद स्थानीय लोगो द्वारा तीनो शंकराचार्य का स्वागत किया जाएगा।पहली बार तीन आम्नाय जगद्गुरु शंकराचार्य एक साथ ज्योतिर्मठ आज पदार्पण कर रहे है। वही, 15 अक्टूबर को तीनों शंकराचार्य ने बद्रीनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा की।

बता दे कि ज्योतिर्मठ में 17 अक्टूबर को महासम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यहां तीनों शंकराचार्य कार्यक्रम में शामिल होंगे व रात्रि विश्राम करेंगे। तीनों जगदगुरु आज बद्रीनाथ धाम से हेलीकॉप्टर में केदारनाथ पहुंचे है। जहा दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना करेंगे। केदारनाथ से बद्रीनाथ वापस लौट सड़क मार्ग से सीधे ज्योतिर्मठ प्रस्थान करेंगे। ज्योतिर्मठ में नगर आगमन पर नगरवासियों द्वारा जगदगुरुओं के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते केसों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

0

 

ब्रेकिंग न्यूज

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते केसों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते हुए मामलों पर देहरादून और हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

स्वास्थ्य विभाग की ड़ेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ हुई वर्चुअल बैठक

हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे वर्चुअल बैठक से अनुपस्थित letter to CMOs dengu reg

बैठक में अनुपस्थित रहने के लिए भी चारो जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू और चिकनगुनिया के मामले, 6 जिलों में आ रहे मामलों में सबसे ज्यादा मामले देहरादून में

दोनों नोटिस पर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चम्पावत और रुद्रप्रयाग मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 3 दिन में देना होगा जवाब

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर।

0

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर

शासन में हुई आईपीएस अफसरों की डीपीसी

जिसमे 1998 बैच के आईजी एपी अंशुमन बनेगे एडीजी |

वही 2005 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी से आईजी में होंगे प्रमोट,

जिनमें आईपीएस रिदिम अग्रवाल, नीरू गर्ग, केकेबीके, नीलेश आनंद भरणे, करण सिंह नगन्याल बनेगे आईजी ।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के पदों पर आवेदन हेतु प्रोसेसिंग शुल्क के सम्बन्ध में बड़ा आदेश किया गया ,

0

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की परिधि के अन्तर्गत समूह ‘ग’ के पदों पर आवेदन हेतु प्रोसेसिंग शुल्क के सम्बन्ध में बड़ा आदेश किया गया ,

शासनादेश संख्या 65880/ 2022, दिनांक 23.09.2022 के माध्यम से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) (संशोधन) विनियम, 2022 के परिशिष्ट “ख” के अन्तर्गत सम्मिलित समूह ग के पदों की जिन परीक्षाओं हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क प्राप्त किया गया है, उन परीक्षाओं हेतु पुनः आवेदन शुल्क नहीं लिये जाने का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि जिन परीक्षाओं हेतु अभ्यर्थियों से पूर्व में आवेदन शुल्क प्राप्त कर लिया गया है, उन परीक्षाओं हेतु प्रोसेसिंग शुल्क रु 26.55 प्रति ट्रांजेक्शन (Per transaction) भी नहीं लिया जायेगा।

उत्तराखण्ड में विकास को समर्पित धामी सरकार ।

0

 

उत्तराखंड के 70 के 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसकी सराहना सत्ता पक्ष लेकर विपक्ष के विधायक कर रहे हैं क्या यह फैसलाहै

उत्तराखंड गठन के 25 वर्ष 2025 में होने जा रहे हैं जिसको लेकर धामी सरकार रजत जयंती को यादगार बनाने को लेकर कुछ बड़े निर्णय प्रदेश में ले रही है यहां तक कि 2025 में उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में आए इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कल्पना उत्तराखंड को लेकर की जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काम करते हुए नजर आ रहे हैं सभी विभागों को जहां उन्होंने 2025 तक रोड मैप तैयार कर बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का सुझाव दिया है तो वहीं अब प्रदेश की 70 की 70 विधानसभा क्षेत्रों में 10 ऐसे जनहित से जुड़े बड़े कामों का प्लान तैयार कर सरकार को भेजने का अनुरोध किया है जिसे 2025 तक पूरा किया जा सके। पीएम के इस निर्णय को लेकर सत्ता पक्ष के विधायक सराहना भी कर रहे है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधायकों से मांगे जाने वाले प्रस्तावों को लेकर कहना है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा इसको लेकर विकास के कामों को तेजी के साथ आगे बढ़ाए जा रहा है और 2025 तक हर विधायक क्षेत्र में 10 बड़े काम धरातल पर उतरे इसको लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं।
इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि सोच का नजरिया कहे या वास्तव में प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने का तरीका, कुल मिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकास को लेकर जो प्लान तैयार किया है, उसकी सराहना पूरे प्रदेश में हो रही है।

केदारनाथ धाम के लिये रोपवे निर्माण का रास्ता साफ ,मिली महत्व पूर्ण मंजूरी।

0

सोनप्रयाग से केदारनाथ का सफर होगा 30 मिंट में पूरा ।

रामबाड़ा से गरुड़चट्टी के लिये 5 किलोमीटर पैदल ट्रेक को भी मिली मंजूरी ।

केदारनाथ :-केदारनाथ के लिए रोपवे का हुआ रास्ता साफ, मिली महत्वपूर्ण मंजूरी, 30 मिनट में पूरी होगी यात्रा

केदारनाथ के लिए रोपवे का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना को राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। रोपवे बन जाने के बाद राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

प्रमुख सचिव, वन एवं लोनिवि, आरके सुधांशु ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने केदारनाथ सेंक्चुरी एरिया में रोपवे के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। साथ ही केदारनाथ के पैदल ट्रेक व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को भी बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है। इन परियोजनाओं का निर्माण केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। इस परियोजना में कुल 26 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ : IAS व PCS अधिकारियों के तबादले ।

0

देहरादून :-उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर,

आईएएस वरुण चौधरी को सीडीओ चमोली के पद से हटाया गया,

पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्र को सीडीओ चमोली बनाया गया|

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी परिवार के साथ पहुंचे बाबा के धाम ।

0

 

रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। आज सुबह अम्बानी हेलीकॉप्टर से पहले बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे जबकि इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की।

इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित पूरी टीम ने अम्बानी का भव्य स्वागत किया। अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये दिए। अम्बानी का भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार पर अटूट आस्था है। वह हर साल भगवान के दर्शनों को पहुंचते हैं। साथ ही मंदिर समिति को दान स्वरूप भेंट प्रदान करते हैं।
1 बजे वापसी करेंगे जोली ग्रांट एयरपोर्ट।
एयरपोर्ट से मुंबई होंगे रवाना।

पूर्व मौसम खराब होने के कारण अंबानी परिवार को जोली ग्रांट एयरपोर्ट से बिना दर्शनों के लौटना पड़ा था मुंबई।

अंबानी परिवार की बाबा केदार और बद्रीनाथ धाम में है भारी आस्था।