16.4 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


Home Blog Page 308

पूर्व शिक्षामंत्री अरविंद पाण्डेय के खिलाफ प्रदर्शन।

0

15 साल विधायक व मंत्री बनने के बाद भी लोगो को सड़क नसीब नही हो पायी ।

हर बार चुनाव में वादे करते हैं लेकिन चुनाव के वादे धरातल पर खोखले साबित होते हैं ।

बाजपुर: बाजपुर के ग्राम बांसखेडी में ग्रामीणों द्वारा बीते कई वर्षों से विधायक अरविंद पांडे से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीण एकत्र हुए और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा सरकार और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ग्रामीणों की अनदेखी कर रहे हैं। यही कारण है कि कई वर्षों से सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है और विधायक अरविंद पांडे हर बार जल्द सड़क बनवाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। जिसमें गिरकर कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वही बाजपुर के वार्ड नंबर 13 में बीते कई वर्षों से सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराए जाने पर महिलाओं ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के खिलाफ पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि विधायक अरविंद पांडे हर बार चुनाव के समय में आकर लोगों को जल्द सड़क बनवाने की बात करते हैं लेकिन चुनाव बीतने के बाद वह जनता की समस्याओं की ओर झांककर भी नहीं देखते हैं। इस दौरान महिलाओं ने अरविंद पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही महिलाओं ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने वोट लेने के लिए लोगों से एक बार और मौका देने की बात कही थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनता से विधायक अरविंद पांडे ने फिर से मुंह मोड़ लिया है। इस दौरान उन्होंने जल्द सड़क का निर्माण ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

उत्तराखण्ड के युवा बेरोजगारों की एक ही मांग उत्तराखण्ड भर्तियों में हो सीबीआई जांच।

0

तिलवाड़ा बाजार में स्थानीय युवाओं ने uksssc की भर्तियों व विधानसभा में बैकडोर भर्ती के विरोध में सड़को पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी।

रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर तिलवाड़ा बाजार में स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। कहा कि भर्ती घोटालों से युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है, न जाने कितने युवाओं का हक फर्जी नौकरी लगे लोगों को दिया गया।

बड़ी संख्या में युवाओं ने किया रैली में प्रतिभाग

युवा नेता हैप्पी असवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। कहा कि इस समय पूरा उत्तराखंड, यूकेएसएससी, विधानसभा से लेकर तमाम भर्तियों में हुई धांधलियों को लेकर आंदोलित है। नौकरियों की बिक्री और मनमानी नियुक्तियों का जिस तरह का जाल सामने आया है, उसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में कोई ऐसी नियुक्ति नहीं है, जिसकी प्रक्रिया को पारदर्शी या साफ-सुथरा माना जा सके।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी ने कहा कि यूकेएसएसएससी एवं अन्य भर्तियों में हुई धांधलियों में हुई शुरुआती जांच एसटीएफ़ द्वारा की गयी। लेकिन जिस व्यापक पैमाने पर धांधलियों की बात सामने आ रही है, ऐसे में तमाम युवा यह महसूस करते हैं कि सभी नियुक्तियों की ऐसी एजेंसी से जांच होना आवश्यक है, जो राज्य सरकार के नियंत्रण से मुक्त हो। इसलिए हमारी यह मांग है कि सभी नियुक्तियों की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाय ।राज्य बनने के बाद से लेकर अब तक की सभी नियुक्तियों की जांच होनी चाहिये। संदेह के दायरे में आए कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाये। यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष रहे श्री एस.राजू को भी जांच के दायरे में लाया जाये। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग द्वारा छह वर्ष बाद पीसीएस की परीक्षा आयोजित की गयी। लेकिन इस बीच उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड की महिलाओ को प्रदत्त 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण निरस्त कर दिया है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों और आंदोलनकारियों का आरक्षण इससे पहले समाप्त हो चुका है। उत्तराखंड की युवतियों एवं अन्य श्रेणियों का आरक्षण बहाल करने के प्रभावी उपाय किए जाए। स्थानीय युवा कमलेश चमोली, नवीन चमोला, राजकुमार भारती, पंकज नेगी, ईशा असवाल, काजल, पिंकी, संतोषी कैंतुरा, साक्षी ने कहा कि हाल में प्रदेश में अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया जिस तरह से आयोजित की गयी, उसमें भर्ती करने से ज्यादा, भर्ती से युवाओं को बाहर करने पर ज़ोर दिया गया। देश सेवा के लिए सेना में जाने के इच्छुक युवाओं की आकांक्षाओं पर, यह पूरी भर्ती प्रक्रिया तीव्र कुठराघात थी। इस भर्ती प्रक्रिया में गलत तरीके से जानबूझ कर बाहर किए गए युवाओं को पुनः अवसर दिया जाये। साथ ही सेना में नियमित भर्ती की बहाली की जाए। उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती एपीआई स्कोर के बजाय प्रतियोगी परीक्षा से की जाये। साथ ही यू सेट की परीक्षा भी तत्काल करवाई जाए। उक्त सभी मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्यवाही की हम मांग करते हैं अन्यथा युवा अपने आंदोलन को और अधिक तीव्र करने के लिए मजबूर होंगे।

अपनी ही सरकार की कार्य योजनाओं खिलाफ धरना देगे खजान दास।।

0

देहरादून: देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम की धीमी रफ्तार के चलते राजपुर विधायक खजान दास भाजपा से नाराज चल रहे हैं । मीडिया से रूबरू होते वक्त खजान दास ने बताया कि समस्त अधिकारियों और सरकार को अवगत करवाने के बावजूद स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेज़ी नही आ रही वहीं राजपुर विधानसभा में 90% काम स्मार्ट सिटी के ही अंतर्गत करवाए जाने हैं ।
इन अधूरे छूटे कार्यों के चलते जनता और स्थानीय निवासियों को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ता है , जिसके चलते अब विधायक के पास अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठने के अलावा कोई चारा नहीं बचता , यदि 25 तारीक तक स्मार्टसिटी के कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया जाता तो विधायक खजान दास अपनी ही सरकार के खिलाफ घंटाघर पर धरने पर बैठेंगे। बताते चलें स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़क की मरम्मत और डामरीकरण का काम अब पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है ।

पिछले तीन दिनों से लापता किशोरों के शब हुए बरामद।

0

 शव आज सुबह बरामद किए गए हैं।

कोटद्वार – पिछले 3 दिनों से कोटद्वार के मोहल्ला गोविंदनगर के तीन किशोर लापता चल रहे थे जिसके बाद पुलिस ने सोमवार यानी आज सुबह तीनों किशोरों के शव खोह नदी से बरामद किए हैं।

वन विभाग से सूचना मिलते ही सुबह करीब 5 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने तीनों किशोरों के शव बरामद किए हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने कोटद्वार से तकरीबन 6 किलोमीटर आगे खोह नदी से तीनों के शव बरामद किए हैं।
नदी से की गई स्कूटी बरामद
वहीं तीनों किशोरों की स्कूटी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से बरामद की गई है।वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों किशोर स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे होंगे।
आखिरी बार शुक्रवार को देखे गए थे
तीनों किशोर शुक्रवार सुबह से ही लापता बताए जा रहे थे साथ ही शुक्रवार सुबह उनको स्कूटी पर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद पुलिस सहित सभी लोगों ने इनकी काफी तलाश की।

वहीं आज सुबह पुलिस ने तीनों के शव बरामद किए हैं।

CM धामी का बड़ा फ़ैसला, पुलिसकर्मीयों के ग्रेड पे की समस्या समाधान

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा समाधान किया गया है । पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि,”पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे।

इस निर्णय के बाद उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार ने खुशी जाहिर की है और माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद दिया है। श्री अशोक कुमार ने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बजाय,स्टाफ द्वारा शराब पीकर मौत का उपहास करने का अमानवीय कृत्य।

0

रिपोर्ट:भगवान सिह

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कल सड़क दुघर्टना में मारे गये दो नवयुवकों के शव कल शाम से मोर्चरी में पड़े होने और हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा शवों का पोस्टमार्टम करने से पहले परिजनों से शराब की डिमांड करने और उसके बाद मोर्चरी में शराब पीकर मौत का उपहास करने का अमानवीय कृत्य करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है,

 

हमारे संवाददाता द्वारा इस बावत अस्पताल प्रशासन से शिकायत करने पर भी आरोपियों पर कुछ कार्यवाही न होने पर,स्वास्थ्य मन्त्री धन सिंह रावत और उनके पीआरओ से भी फ़ोन पर सम्पर्क किया गया,मगर उन्होंने भी फ़ोन नहीं उठाया,जिसके बाद परिजनों ने मुख्यमंन्त्री धामी से अस्पताल प्रशासन द्वारा इस अमानवीय कृत्य का संज्ञान लेने और शवों का जल्द पोस्टमार्टम करवाने का अनुरोध किया गया है,जिससे रात्रि होने से पहले शवों का अन्तिम संस्कार किया जा सके।आपको बता दे कि कल 10 सितंबर को कोटगी-भटवाड़ी रोड पर एक ट्रक UK 12 CA 1009

दुर्घटना ग्रस्त हो गया था,जिसमें अनिल कुमार s/o शिवलाल
ग्राम भक्तियाना श्रीनगर
उम्र 29 वर्ष और एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 26 वर्ष की मौत हो गयी थी,यह अज्ञात व्यक्ति श्रीनगर से मृतक अनिल कुमार के साथ बैठा था।

जर्जर मोटर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही से पुल कभी भी हो सकता है धराशाही।

0

पौड़ी-पौड़ी के सतपुली कांसखेत मोटर मार्ग पर 1979 में बने दो विकासखंडों को जोड़ने वाला बांघाट पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त पुल पर खनन के डंपरों की आवाजाही जारी है । जिससे पुल के धराशाई होने का खतरा बना हुआ है । अगर पुल धराशाई होता है तो दोनों विकास खंडों का संपर्क टूट जाएगा जिसके लिए बांघाट से सतपुली पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर नहीं बल्कि 90 किलोमीटर का सफर तय कर आना होगा। स्थानीय निवासी कुलदीप गुसाईं का कहना है कि बांघाट पुल पर निरन्तर ओवरलोडेड खनन के डंपरों की आवाजाही के चलते पुल आज धराशायी होने के कगार पर है लेकिन शाशन प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नही की गयी जिसके चलते आज पुल क्षतिग्रस्त हो गया है ।अभी भी इस पर संज्ञान नही लिया गया तो पुल पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है । वहीं लोनिवि के अधिसाशी अभियंता दिनेश नौटियाल ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है साथ ही आवाजाही रोकने के लिए पुल के पास सूचना बोर्ड लगाया जा रहा है । साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही पुल को रिपेयर करने की कार्यवाही भी की जायेगी

कीर्तिनगर रामपुर पुल पर बड़ा हादसा ,कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी।

0

श्रीनगर: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे 58 पर कीर्तिनगर रामपुर पुल पर एक बड़ा हादसा हुआ है. एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी. कार में पांच लोग सवार थे. पांचों लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ पांचों घायलों को रेस्क्यू किया है. इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बतया जा रहा है ये सभी पांचो लोग रुद्रप्रयाग के है और रुद्रप्रयाग से देहरादून जा रहे थे ।कार अचानक अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे जा गिरी। सभी पांचो लोगो को गम्भीर चोटे आई है ।जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।कीर्तिनगर कोतवाली में तैनात एसआई धीरज विष्ट ने बताया सभी घायल खतरे बाहर है और पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही ।

पूर्व सचिव संतोष बडोनी और परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी के खिलाफ विजिलेंस जांच के शासन से हुए आदेश।

0

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कराना से लेकर कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट अक्तूबर 2019 में खत्म होने के बावजूद उसे दो दर्जन परीक्षाएं कराने देने जैसे कई गम्भीर सवालों के जवाब खोजने के लिए अब जांच की आंच आयोग के पूर्व कर्ताधर्ताओं तक पहुंच चुकी है। अब पूर्व सचिव संतोष बडोनी से लेकर पूर्वे एग्ज़ाम कंट्रोलर नारायण सिंह डांगी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस जांच की डंडा चला दिया है। शासन ने UKSSSC के पूर्व सचिव संतोष बडोनी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी और तीन अनुभाग अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं। अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता ललित मोहन सिंह रयाल ने शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

ज्ञात हो कि पिछले साल दिसंबर में UKSSSC द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में 22 जुलाई को मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद STF ने 25 जुलाई से ही गिरफ्तारियां शुरू कर दी थी और अब तक 37 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। लेकिन नकल माफिया की ताबड़तोड़ गिरफ़्तारियों के बावजूद बार बार शक की सूई आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी और दूसरे
अफसरोें पर जाकर अटक रही थी। आखिर ऐसी कौनसी लापरवाही या घोर आपराधिक साज़िश रची गई जिसके चलते नकल माफिया आयोग के भीतर से पेपर चुरा ले जा रहा था, सीसीटीवी से लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे तंत्र भी फेल साबित हो रहे थे और आयोग के कर्ताधर्ता खुद को मासूम करार दे रहे! जाहिर है एसटीएफ का शक लगातार नकल माफिया की गिरफ़्तारियों के बावजूद आयोग के पूर्व और वर्तमान अफसरों की भूमिका की तरफ जा रहा था।

आयोग के अफसरान की भूमिका पर मँडराते संदेह के बादलों के चलते ही कुछ दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय ने UKSSSC के अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश पत्र शासन को लिखा था। अब जाकर शनिवार को विजिलेंस जांच के विधिवत आदेश हो गए हैं।

विजिलेंस जांच की हिट लिस्ट में सबसे टॉप पर आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी हैं और उसके बाद पूर्व परीक्षा नियंत्रक नारायण सिंह डांगी। बडोनी ही डांगी के रिटायरमेंट के बाद उनका प्रभार संभाल रहे थे। बडोनी और डांगी के अलावा आयोग के अनुभाग अधिकारी (गोपन) बृजलाल बहुगुणा, दीपा जोशी और कैलाश नैनवाल भी विजिलेंस जांच के दायरे में रहेंगे। इस संबंध में जल्द ही विजिलेंस टीम बनाकर जांच शुरू कर देगी।

ज्ञात हो कि UKSSSC के सचिव रहे संतोष बडोनी का कारस्तानियों के चलते ही उसे धामी सरकार ने पिछले दिनों निलंबित भी कर दिया गया था। जाहिर है अगर विजिलेंस जांच में बडोनी से सख्ती से पूछताछ हुई तो कई सिर्फ स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामला ही नहीं पूर्व की कई भर्ती परीक्षाओं में हुए गड़बड़-घोटालों से पर्दा उठ जाएगा। विजिलेंस जांच में बडोनी ही बताएँगे कि आयोग का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद RMS TechnoSolutions कंपनी को कैसे दो दर्जन परीक्षाएँ कराने दिया गया। कैसे यूपी और मध्यप्रदेश की दाग़ी ब्लैकलिस्टिड एजेंसी NSEIT की सेवाएँ ला जाती रही और नक़ल का खेल माफ़िया खेलता रहा! ज़ाहिर है मुख्यमंत्री धामी ने बेरोज़गार युवाओं के सरकारी नौकरी के सपनों पर डाका डाल रहे नक़ल माफ़िया और आयोग में बैठे उनके मददगार चेहरों को बेनक़ाब करने के लिए ही विजिलेंस जाँच कराने के आदेश दिए हैं।

जहरीली शराब पीने से 7 लोग गंवा बैठे अपनी जान ।

0

 

आयुक्त आबकारी हरीश चंद्र सेमवाल ने लक्सर के इंस्पेक्टर सहित पूरी टीम को किया संस्पेंड।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश ।

देहरादून। हरिद्वार जिले में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हुई जबकि दो की अस्पताल में मौत हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि हरिद्वार में पंचायत चुनाव के चलते प्रत्याशियों द्वारा शराब पिलाई गई थी। हालांकि यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामले में कितनी सत्यता है।

फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब से हुई घटना

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब पीने से 7 ग्रामीणों की मौत हो गई। पांच की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दो की अस्पताल में हुई। अक्सर हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब बनाने का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत घटना की सूचना मिलते ही गांव पहुंचे। घटना की जानकारी ली। विभिन्न थानों से पुलिस टीमें गांव में बुलाई गई है। प्रत्याशियों के घरों में छापेमारी की जा रही है। विभाग से आज की बड़ी खबर

हरिद्वार में हुई कच्ची शराब पीने से 5 लोगों की मौत के मामले में हुआ बड़ा एक्शन

आयुक्त आबकारी हरी चंद्र सेमवाल ने लक्सर इंस्पेक्टर भरत कुमार समेत समस्त स्टाफ को सस्पेंड

जिला परिवर्तन की टीम पर भी की गई बड़ी कार्रवाई

कच्ची शराब पीने से बताई जा रही है 5 लोगों की मौत

2 दिन पूर्व दो लोगों की मौत के मामले की भी जांच जा रही है

 

जहरीली शराब से मरने वालों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं ,और दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही आदेश दिया।