31.1 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 316

हल्द्वानी जेल सुरक्षा में चूक ,कैदी भागने की फिराक में ।

0

हल्द्वानी-हल्द्वानी जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जहां 3 कैदी भागने की फिराक में थे जिसमें से एक कैदी दीवार कूदने में कामयाब भी हो गया लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने उसे तत्काल पकड़ लिया, जिसके बाद जेल का सायरन बजाया गया, वहीं इस मामले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

हालांकि कोई भी कैदी भागने में सफल नहीं रहा लेकिन इस घटना से जेल प्रशासन पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं स्थानीय पुलिस को अब तक इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

Breaking News – हरिद्वार में भाजपा ने जारी की लिस्ट।

0

हरिद्वार ब्रेकिंग

  • भाजपा ने जारी की लिस्ट,
  • बीजेपी ने किया जिला पंचायत चुनाव के लिए मंथन,
  • जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों पर उतरे प्रत्याशी,
  • सारी पार्टी ने उतारे अपने प्रत्याशी।

 

 

राज्य में सैनिक स्कूल खोले जाने की कवायद तेज।

0

देहरादून- राज्य में सैनिक स्कूल खोले जाने की कवायद तेज,

गढ़वाल में देहरादून और कुमाऊ में रुद्रपुर में खुलेंगे सैनिक स्कूल,

देहरादून में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और कुमाऊ में ए एन झा इंटर कॉलेज सैनिक स्कूल के रूप में होंगे संचालित,

केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद दोनो स्कूलों में किया जाएगा परिवर्तन।

केदारनाथ में चला प्रशासन का डंडा ,बेरोजगार से छीना जा रहा उनका रोजगार ।

0

प्रशासन द्वारा हटाई गयी दुकानदार का वीडियो हो रहा है वायरल।

केदारनाथ -इस साल केदारनाथ यात्रा में भले ही रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं लेकिन इस बार शुरू से ही यात्रा विवादों से घिरी हुई है. आपको बता दें की केदारनाथ यात्रा से केदारघाटी में रहने वाले लाखों स्थानीय लोगो का रोजगार भी जुड़ा होता है इस साल शुरू में प्रशासन ने स्थानीय लोगों को गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक टेंट, ढाबा और अन्य काफी तरह की दुकानें विभिन्न पड़ावों पर खोलने की अनुमति दी गयी थी, इससे काफी बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हुआ लेकिन अब प्रशासन अपनी मनमानियों पर उतर आया है.सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ यात्रा के गोल चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा टैंट लगये गए थे यात्रा के शुरुवात में जब यात्रियों की भीड़ के चलते प्रसाशन के पास व्यवस्थाएं कम पड़ने लगी तो स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को रहने के लिए टेंट, और खाने की अन्य काफी सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गयी अब जब यात्रा अपने अंतिम चरण पर है यात्रा के 50 दिन बचे है, तो प्रसाशन अपनी मनमर्जी पर उतर आया है आज प्रसाशन द्वारा उन ही टेंटों को जबरन हटाया जा रहा है, और स्थानीय लोगों से रोजगार के साधन को छीना जा रहा है. कोई स्थानीय नेता सुधा लेने को तैयार नहीं है. क्या प्रसाशन इन बेरोजगार स्थानीय लोगो के लिए रोजगार का कोई साधन प्रदान करेगी या फिर ये स्थानीय लोगो बेरोजगारी के आलम को ही झेलता रहेगा।

यूनियन बैंक के बांच मैनेजर व कैशियर ने खताधारो के खातों से किया चार करोड़ रुपये का गबन।

0

 

यूनियन बैंक मदननेगी में बैंक मैनेजर,कैशियर के द्वारा किया गया 4 करोड़ से अधिक का गबन,

टिहरी ।। टिहरी जिले के प्रताप नगर विधानसभा के अंतर्गत मदन नेगी यूनियन बैंक के कैशियर सोमेश डोभाल और मैनेजर राहुल शर्मा के द्वारा हजारों खाताधारकों के खाते से 4 करोड़ से अधिक का धन गायब किये,हजारों खाताधारकों के खाते से रुपये गायब होने के बाद यूनियन बैंक में पहुंचे खाताधारको में मचा हड़कंप,

यूनियन बैंक के खाताधारक व सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बैंक में जो भी गवन हुआ है उसके निष्पक्ष जांच की जाए,ओर यह पर हजारों खाताधारक अपने खाते की जानकारी लेने के लिए बैंक में आ रहे है लेकिन एक ही काउंटर होने के कारण खाताधरको के पासबुक इंट्री करवाने में परेशानी हो रही है इसलिए बैंक के अधिकारियों से अनुरोध है कि यह पर तीन से चार काउंटर बनाये जाय,जिससे खाताधरको को दिक्कत न हो,

वही खाताधरक सकला देवी ने कहा की मेरी पेंशन का धनराशि खुले आम कैशियर सोमेश डोभाल ने उनके खाते से निकाले,

यूनियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक अजय कुमार ने कहा कि बैंक मैनेजर राहुल शर्मा व कैशियर सोमेश डोभाल के द्वारा जो गबन किया गया है उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा दी गई है और बैंक में जो गड़बड़ियां हुई है उस की विजिलेंस से जांच करवाई जाएगी साथ ही जो खाता धारकों के रुपये का गबन हुआ है उसकी जांच करके हर एक खाता धारको का पैसा लौटाया जाएगा ।

केदारघाटी के त्रियुगीनारायण में तीन दिवसीय वामन द्वादशी हरियाली मेला का शुभारंभ।

0

गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत ने किया मेला का उद्वघाटन ।

गढ़रत्न नरेन्द्र सिहं नेगी ने देवो में देव होला त्रिजुुगीनारायण भक्तिमय भजन से कि संध्या की शुरूवात।
रूद्रप्रयाग । भगवान त्रियुगीनारण में भादो महिने के ईकादशी को लगने वाला तीन दिवसीय मेला का शुभारंभ गढ़वाल सांसद और गढ़ रत्न नरेन्द्र सिहं नेगी द्धारा दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्वघाटन किया गया ।

इस अवसर पर गढ़रत्न नरेन्द्र सिहं नेगी द्धारा स्व रचित गाना हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारायण । देवतों में देव ढोला त्रिजुगी नारायण नारायण, नारायण जय हो जय जौ जस दे त्रिजुगी नारायण , पार्वती कु मैत यख शिबजी की ससुराल त्रिजुगी नारायण। तीन जुगी बणी धुनी जगी च पूजा बारामास जै हो नारायण नारायण, त्रियुगी नारायण। भक्ति मय भजन से संघ्या की शुरूवात की। पूरा त्रिजुगीनारायण क्षेत्र भक्ति मय हो उठा। वहीं प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारैण गीत समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


तीन दिन तक चलने वाला मेला सोमवार से प्रारम्भ होकर बुधवार तक चलेगा। आज रात मंगल वार को वामन द्धावदशी मेला भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी। भगवान विष्णु की चांदी से बनी भोगमूर्ति को थाल में सजाकर सैकड़ों भक्त भगवान विष्णु के दिव्य दर्शन कर पुण्य अर्जित करेगें। आज मंगलवार रात पुत्र प्राप्ति के लिए दूर दराज क्षेत्रों से दंपतियों यंहा पहुंचती है ।दम्पतिया मंदिर में पूरी रातभर हाथ में दीपक लेकर व्रत रखा करती है ।वहीं पूरी रात भर भगवान की पूजा अर्चना के साथ त्रियुगीनारायण में सांस्कृति संध्या का कार्यक्रम चलता रहेगा।


गढवाल सांसद तीरथ सिहं रावत ने शिव.पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में आयोजित तीन दिवसीय वामन द्वादशी मेले का उद्घाटन किया। कहा कि मेले हमारी पौराणिक पहचान हैं। बावन द्वादशी मेले की विशिष्ट पहचान है। निरूसंतान दंपतियों को त्रियुगीनारायण आकर पुत्र प्राप्ति होती हैं। उन्होंने मेले को भव्य रूप देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मेला समिति के अध्यक्ष दिवाकर गैरोला ने अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही मेले को भव्य एवं सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता से अपील भी की। मेला समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को स्मृति चिहिन देकर सम्मानित किया।

केदारनाथ यात्रा के लिये द्वितीय चरण की हेली सेवा शुरू ।

0

केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण के लिए हेली कंपनियां केदारघाटी पहुंचने लगी है। बीते तीन दिनों से तीन कंपनियों द्वारा केदारघाटी के अलग-अलग हेलीपैड से धाम के लिए सेवाएं दी जा रही है। हेली कंपनियों के कार्यालय काउंटरों पर टिकट के लिए प्रतिदिन अच्छी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दस सितंबर से अन्य कंपनियों के भी पहुंचने की उम्मीद है। बाबा केदार की यात्रा में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल 93,335 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंच चुके हैं।
इस वर्ष 6 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में आठ कंपनियों के नौ हेलीकॉप्टरों ने सेवाएं शुरू की थीं। बरसाती सीजन शुरू होने तक 91 हजार से अधिक यात्री धाम पहुंच चुके थे। बरसात के चलते 30 जून तक सात कंपनियों के हेलीकॉप्टर लौट गए थे जबकि पूरे बरसात में हिमालयन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए सेवाएं देता रहा। वहीं, हेली कंपनियां भी केदारघाटी लौटने लगी हैं। दो दिन पूर्व चिप्सन और एरो हेली एविएशन के हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान भरने लगे हैं।

इधर, केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी एवं जिला साहसिक खेल और पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि दस सितंबर तक अन्य हेली कंपनियों के भी केदारघाटी पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने यात्रियों से ऑनलाइन बुकिंग के शिड्यूल के हिसाब से यात्रा पर आने की अपील की है।

उत्तराखण्ड के लिये दुःखद खबर ड्यूटी के दौरान जवान शहीद ।

0

20 गढ़वाल राइफल में तैनात था जवान ।

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गढ़वाल राइफल का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया।
जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के कुड़ी गांव निवासी कोमल खुगशाल पुत्र रामप्रकाश खुगशाल 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और पंजाब के भटिंडा में सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया ।लेकिन जवान ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

पशुपालन व्यवसाय से स्वरोजगार के लिये जनपद में खोले जाएंगे केंद्र।

0

जागतोली दशज्यूला नन्दाष्टमी के पावन पर्व महोत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के पशुपालन एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया तथा केदारनाथ की विधायक श्रीमती शैला रानी रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। उनके स्वागत पर महिला समूह ने फूल मालाओं एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

जागतोली दशज्यूला महोत्सव के दूसरे दिन पशुपालन, दुग्ध विकास एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा एवं विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिसके बाद दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नंदा अष्टमी की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त उत्तराखंड बनाने का सपना शीघ्र साकार होगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए गोट वैली के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। रुद्रप्रयाग में भी ऐसे केंद्र स्थापित कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। ऐसे केंद्र तैयार होने पर बकरी के दूध एवं अन्य उत्पादों को खरीद के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही भूसे पर सब्सिडी देने एवं दूध के उचित मूल्य किसानों को दिलवाने के लिए भी योजना तैयार की रही है, जल्द ही इसका लाभ किसानों को मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि जागतोली खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री व खेल मंत्री से वार्ता की जायेगी। साथ ही जागतोली पशुपालन केंद्र के उच्चीकरण के लिए सर्वेक्षण कर यथासंभव मदद की जाएगी। उन्होंने जागतोली दशज्यूला महोत्सव के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने कहा कि आने वाले समय में जागतोली दशज्यूला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में स्थानीय लघु उद्योगों को अपनाने का आह्वान किया। केदारनाथ की विधायक ने जनपद प्रभारी मंत्री के सम्मुख जागतोली खेल मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने, चंडिका व नैणी देवी मंदिर को तीर्थाटन के रूप में विकसित करने तथा पशुपालन केंद्र जागतोली का उच्चीकरण करने सहित अनेक समस्याओं को रखा तथा महोत्सव के आयोजन के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण के लिए सामूहिक पहल होने चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी ने कहा कि भविष्य में जागतोली दशज्यूला महोत्सव को और भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। कलश संस्था के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दर्शकों ने देर सांय तक कविताओं का भरपूर आनन्द उठाया। महोत्सव महासचिव कालिका कांडपाल ने अतिथियों को जागतोली दशज्यूला क्षेत्र की पौराणिक, धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से रूबरू करवाया। महोत्सव उपाध्यक्ष दलेब राणा ने अतिथियों के से क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए अनेक मांगे रखी। महोत्सव अध्यक्ष अधिवक्ता जयवर्धन कांडपाल ने अभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के दूसरे दिन, रसाकसी कब्बडी, खो-खो, मांगल गीत, झुमैलू सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया महिला मंगल दल आगर, थपलगांव, ईशाला, बनथापला, बौरा सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं व शैक्षणिक संस्थाओं के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के दूसरे दिन कलश संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपने कविताओं के माध्यम से समाज के बदलते परिवेश पर गहरे व्यंग्य कसे। इस मौके पर सितारगंज सब्जी मंडी अध्यक्ष अमरजीत सिंह कटवाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख सितारगंज उदय सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य गुरजीत सिंह, महोत्सव संरक्षक लखपत भण्डारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, महामंत्री अनूप सेमवाल, मण्डल अध्यक्ष गंभीर बिष्ट, महामंत्री अर्जुन नेगी, मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्द्धन कांडपाल, संयोजक निधे किशोर कांडपाल, घनश्याम पुरोहित, जगदंबा प्रसाद बंेजवाल, बीना भट्ट, प्रदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

रेड क्रास समिति द्वारा शिक्षक दिवश पर नेत्र जांच व नेत्रदान कार्यक्रम आयोजन।

0

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राजकीय बालिका इंटरमीडिएट काॅलेज रुद्रप्रयाग में नेत्र जांच व नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय रेड क्राॅस की संरक्षक श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित द्वारा किया गया। उन्होंने भारतीय रेडक्राॅस समिति द्वारा मानव सेवा हेतु विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न लोगों के नेत्र परीक्षण किए गए। साथ ही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व रेडक्राॅस समिति की संरक्षक श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित सहित रेडक्राॅस व अन्य क्षेत्रों से जुड़े कुल 06 व्यक्तियों द्वारा नेत्र दान हेतु शपथ-पत्र भरा गया।

आयोजित शिविर में जहां मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया वहीं विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्राओं को हाईजिन किट का वितरण भी किया गया। भारतीय रेड क्राॅस समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित मानव सेवा ने भारतीय रेडक्राॅस समिति की आजीवन सदस्यता ली है तथा आज उन्हें समिति का संरक्षक बनाया गया है। शिविर के दौरान विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि सहित अन्य सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। नेत्रदान हेतु श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, भारतीय रेडक्राॅस समिति के राज्य प्रतिनिधि सतेंद्र भंडारी व मुंशी चौमवाल तथा कोषााध्यक्ष अनूप सेमवाल ने शपथ-पत्र भरा। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि मानव सेवा उत्थान में हम सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। नेत्रदान जैसे विषय को लेकर हमें जागरुक होने की आवश्यकता है तथा किसी भी तरह के अंधविश्वास को अपने मन में जगह नहीं देनी है। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत ने किया।
इस दौरान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष त्रिपाठी, एसिस्टेंट प्रवक्ता विक्रमवीर भारती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल गुसांई, देवेंद्र खत्री सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रही।