21.2 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 326

प्रदेश अध्यक्ष कॉंग्रेस करण माहरा ने की रुद्रप्रयाग से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू|

0

भाजपा पर कसा तंज कहा भाजपा ने कभी भारत के तिरंगे को नहीं किया स्वीकार
प्रदेश अध्यक्ष कॉंग्रेस करण माहरा ने आज रुद्रप्रयाग से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरूआत की।उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगाँठ पर|

 

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग की धरती से सौभाग्य है कि हम सब भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।कहा कि महात्मा गांधी ने 1942 में आव्हान किया था,इससे पहले उन्होंने करो या मरो का नारा दिया था।आज के दिन गोलियां चली, कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई और उसी का नतीजा रहा अंग्रेजो ने भारत छोडने का मन बनाया।रुद्रप्रयाग से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने भाजपा सरकार की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाये जाने पर भी तंज कसा उन्होंने कहा कि कम से कम आजादी के बाद 75 साल बीजेपी को समझने में लग गये कि भारत के तिरंगे के नीचे और गांधी के पीछे ही वह सुरक्षित हैं अन्यथा उनकी स्थिति सुरक्षित नहीं है।साथ ही इस दौरान संघ पर भी माहरा ने जमकर बोला कहा कि संघ के गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में भारत के तिरँगे को नही लगाया जाता।51 साल तक संघ परिवार ने कार्यालय में झंडा नही फहराया।जब तीन जवानों ने 2001में संघ कार्यालय मर झंडा फहराया था उनके ऊपर मुकदमे किये गये और जिसका फैसला 2013 में आया।इसका मतलब उन्होंने कभी तिरंगे को स्वीकार नही किया।वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए माहरा ने भाजपा सरकार पर बढ़ती महंगाई पर भी जमकर तंज कसे।

रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी को मिला संस्कृत गौरव सम्मान।

0

राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा किया गया सम्मानित।
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में राजभवन देहरादून में संस्कृत सप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर राज्य में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए जो प्रयास किये जा रहे है, उसके अंतर्गत विधानसभा में लगातार दूसरी बार विधायक पद की शपथ संस्कृत भाषा में लेने वाले रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चौधरी को संस्कृत गौरव सम्मान से राज्यपाल गुरमीत सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया।
संस्कृत गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर विधायक भरत चौधरी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है, उनको विधानसभा में महज एक संस्कृत भाषा में शपथ लेने पर राज्यपाल के हाथों यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा की यह सम्मान उनकी विधानसभा की जनता का सम्मान है, जिनकी वोट की वजह से वो दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए है। सम्मान देने के लिए उन्होंने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की उनका प्रयास संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ संस्कृत भाषा का उन्नयन हो इस दिशा में रहेगा। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आमजन की भागीदारी जरूरी है। जिससे की जो संस्कृत सभी भाषाओं की जननी रही है, उसका गौरव व सम्मान वापस मिल सके। वही उत्तराखंड विधानसभा की समितियों में भी विधायक भरत सिंह चौधरी को संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति का सभापति विधानसभा अध्यक्ष की और से नियुक्त किया गया है।

उत्तराखण्ड के सरकारी विभागों में नई भर्ती वाले 4200 पदों पर रोक ।

0
  • देहरादून:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आठ भर्ती परीक्षाओं पर लगाई रोक,
  • आयोग के अध्यक्ष ने इस्तीफा देने से पहले शासन को भेजा था भर्तियां रोकने का पत्र,
  • तीन लाख युवाओं को है भर्ती परीक्षाओं का इंतजार,
  • समूह ग की फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, पटवारी भर्ती, लेखपाल भर्ती, पुलिस कांस्टेबल समेत 4200 पदों पर होने वाली 8 भर्तियों पर लगी रोक,
  • वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, ऊर्जा निगम, सहित विभिन्न विभागों में इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है पूरी|

CM पुष्कर सिंह धामी ने की केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात ।

0

उत्तराखण्ड की सड़कों के लिये मांगा अतिरिक्त व्यय ।
उत्तरसखण्ड की लाइफ लाइन कहि जाने वाली आलवेदर सड़क का निर्माण समय पर किया जाय ।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य के अधिकारियों को दिए निर्देश ,आलवेदर सड़क निर्माण में नही होनी चाहिये कोई लापरवाही ।

दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय जनरल वी के सिंह, सङक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय मे अपर सचिव अमित घोष, उत्तराखण्ड शासन में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने
उत्तराखण्ड की लाईफ लाईन कही जाने वाली ऑल वेदर रोड सड़क परियोजना के कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि 889 किमी. लम्बी एवं लगभग 12 हजार करोड की लागत से निर्मित की जा रही चार धाम सडक परियोजना में मंत्रालय द्वारा 53 कार्यों में से वर्तमान तक 41 कार्य स्वीकृत किये गये हैं। वर्तमान तक 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 22 कार्यों में कार्य गतिमान है।

केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि ऑल वेदर सडक परियोजना का कार्य में किसी प्रकार की देरी उचित नहीं होगी तथा आम जनमानस के आवागमन हेतु उक्त मार्ग को शीघ्र पूर्ण किया जाये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने देहरादून शहर को अत्यधिक यातायात एवं भीड़ से मुक्त कराने के लिए देहरादून रिंग रोड़ के निर्माण की फिजिबिल्टी सर्वे किये जाने की स्वीकृति दी। साथ ही हाईवे के साथ लगे लगभग 1100 एकड़ भूमि पर लाजिस्टिक पार्क / फल एवं शब्जी पार्क और आढ़त बाजार के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया कि राज्य सरकार द्वारा उक्त प्रयोजन हेतु भूमि उपलब्ध कराने पर निर्माण पर आने वाले समस्त धनराशि केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इस कार्य से देहरादून शहर में जाम / अव्यवस्थित आवागमन से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कुमाऊँ और गढ़वाल के मध्य दूरी एवं समय कम करने के लिए नजीबाबाद- अफजलगढ़ बाई पास (लम्बाई 42.50 किमी०) की स्वीकृति प्रदान की गयी। बाई पास बनने से कुमाऊँ गढवाल के बीच की दूरी 20 किमी0 कम हो जायेगी तथा आवागमन में 45 मिनट की बचत होगी।

मझौला से खटीमा चार लेन सडक मार्ग की भी स्वीकृति प्रदान की गयी। उक्त मार्ग के निर्माण से उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत एवं बरेली हेतु भारी वाहनों एवं आम जनमानस का आवागमन सुलभ एवं आरामदायक होगा। इसके अतिरिक्त सितारगंज से टनकरपुर मोटर मार्ग को भी चार लेन में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई। मार्ग निर्माण से जनपद चम्पावत एवं पिथौरागढ आवागमन करने में काफी समय की बचत के साथ साथ मार्ग सुविधाजनक होगा।

पिथौरागढ से अस्कोट मोटर मार्ग (लगभग 47 किमी) भी ऑल वेदर परियोजना की तरह स्वीकृत किये जाने पर सहमति बनी। यह मार्ग बी०आर०ओ० द्वारा निर्मित किया जायेगा।

राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में अधिग्रहित भूमि से ऊपर व नीचे यदि मार्ग निर्माण से भवनों एवं अन्य संरचनाओं में क्षति होती है तो उक्त क्षति की प्रतिपूर्ति भी भारत सरकार द्वारा किये जाने के लिये मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री द्वारा सहमति दी गई। इससे समस्त हिमालयी राज्यों को लाभ प्राप्त होगा।

बैठक में अप्रैल 2023 में देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन किये जाने पर भी सहमति प्रदान की गयी। उक्त सेमिनार में पर्वतीय क्षेत्रों के लिये उच्च गुणवत्तायुक्त टनल मार्गों का निर्माण किये जाने पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार विमर्श होगा। इस सेमिनार में देश एवं विदेश के लगभग एक हजार लोग प्रतिभाग करेंगे।

डाक घरों के माध्यम से भी खरीदा जा रहा है तिरंगा ।

0

 

रुद्रप्रयाग मुख्य डाक घर अब तक बिक्रय कर चुका है ।पांच हजार एक सौ पचास तिरंगे ।

रुद्रप्रयाग – आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने लिये हर कोई प्रयासरत। सरकारी विभागों से लेकर जिला ,नगर,गांव तक तिरंगा रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया जा रहा ।भारत सरकार द्वारा आजादी की 75 वर्षगांठ को अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम घोषित होते ही देश के कोने कोने में तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिय सभी एक जुट हुए हैं। शहर से लेकर गांव के हर घर तक तिरंगा पहुचाने के लिये डाक घर भी अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहे हैं ।आजकल सभी डाक घरों में तिरंगा के ब बंडल ही बंडल दिख रहे हैं । जनपद के मुख्य डाक घर में अब तक पांच हजार एक सौ पचास तिरंगा बिक चुके है । और अभी भी लोगो की डिमांड आ रही है । मुख्य डाकपाल और इंसपेक्टर ने बताया कि जनपद के 107 साहयक डाकघरों में ये तिरंगे भेजे गये है। और एक तिरंगे की कीमत 25 रूपये है। एक लाख अठाईस हजार सात सौ रुपये के तिरंगे अब तक इनकम पोस्ट आफिस रूद्रप्रयाग को होने जा रही है। मुख्य डाकपाल ने बताया कि जनपद में अकेले स्कूलों से 11 सौ तिरंगे की डिमांड रूद्रप्रयाग से आई है जिसे पूरा कर लिया गया है ।और आगे भी कोई स्कूल, कॉलेज, या कोई स्वयम सेवी संस्था भी यदि तिरंगे की डिमांड करते हैं रुद्रप्रयाग डाक घर उन्हें समय पर तिरंगे उपलब्ध करा देगी ।

रुद्रप्रयाग ठेकेदार संगठन गरजे जिला मुख्यालय पर ,जीएसटी व रायल्टी का कर रहे विरोध ।

0

रुद्रप्रयाग- जीएसटी को पूर्व की भांति रखने जाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर जिले के ठेकेदार संघ से जुड़े ठेकेदारों ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जिसमें शीघ्र ठेकेदारों की समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो राजकीय ठेकेदार संघ 16 अगस्त से सभी कार्यदायी संस्थाओं पर तालाबंदी और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

सोमवार को राजकीय ठेकेदार संघ के बड़ी संख्या में पहुंचे ठेकेदारों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही ठेकेदारों की समस्याओं पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। ठेकेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी और ठेकेदार आंदोलन संचालन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार के नेतृत्व में जिले के अनेक स्थानों से पहुंचे बड़ी संख्या में ठेकेदारों ने कहा कि सरकार पूर्व की भांति रायल्टी, जीएसटी और पंजीकरण की व्यवस्था रखी जाए।

नया कानून ठेकेदारों के लिए मुसीबत बन रहा है। इसलिए उक्त व्यवस्थाएं पूर्व की भांति संचालित की जाए। इसके साथ ही ई-टेंडरिंग की व्यवस्था 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ की जाए ताकि इससे ठेकेदारों को काम करने का अवसर मिल सके। इस मौके पर ठेकेदारों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

कहा कि पूर्व में भी ठेकेदारों द्वारा ज्ञापन दिया गया किंतु मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ठेकेदारों ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों पर सरकार शीघ्र कार्रवाई नहीं करेगी तो 16 अगस्त से सभी कार्यदायी संस्थाओं में तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर धनराज बंगारी, भारतभूषण भट्ट, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सूरत राणा, जसपाल लाल, चंडी प्रसाद, भगवती प्रसाद गैराला, शैलेंद्र गोस्वामी, अजय पंवार, नागेंद्र सिंह बर्त्वाल, जसपाल पंवार, त्रिलोक सिंह रावत, वरदीप सिंह, घनश्याम पुरोहित, देवेंद्र भंडारी, देवेंद्र जग्गी सहित जिलेभर के बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद थे।

तड़ाक गांव के पास सड़क पर आया मलबा,24 से अधिक गांवों का संपर्क टूटा|

0

रुद्रप्रयाग ।तलानागपुर के तड़ाक गांव में सड़क के ऊपरी हिस्से से आज सुबह भूस्खलन हुआ है जिसके कारण गांव वालों की गोशालाएं व गांव जाने वाले सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।
साथ चोपता कन्नू बन्नू मोटर मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं ।जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों को सम्पर्क कट चुका है ।लोकनिर्माण विभाग के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं । जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त स्थानों को जायजा लेने मोके पर रवाना हो गए हैं ।

जिला प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम को दिया अंतिम रूप ।

0

हर घर तिरंगा अभियान में विभागों को दी गयी अलग अलग जिम्मेदारी ।

रुद्रप्रयाग – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया ।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहजण, राष्ट्रगान, संबोधन व अन्य उचित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कार्यक्रमों में थर्मल चैकिंग, सैनिटाइजर व मास्क की पर्याप्त व्यवस्था व सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत को निर्देश दिए हैं कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को भी अपने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में विशेष सफाई व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्यालय परिसरों में खाली स्थानों में वृक्षारोपण कराने को भी कहा गया।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के अंतर्गत समस्त शिक्षण-संस्थाओं द्वारा प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जाए। इसके बाद शिक्षण संस्थानों में झंडारोहरण, राष्ट्रगान, खेलकूद, विचार गोष्ठी, प्रदर्शनी, वाद-विवाद/निबंध लेखन प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही खेल विभाग द्वारा चार वर्गों में क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन करने के निर्देश दिए।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त) व 15 अगस्त की सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक शासकीय भवनों, इमारतों व स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्मारकों को प्रकाशमान किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्लास्टिक से बनी विभिन्न सामग्रियों का कम से कम उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में सभी अधिकारी इसकी उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा प्रत्येक घर में तिरंगा फहराए जाने हेतु समय से तिरंगा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन की दुकानो, होटल-रेस्टोरेंटों आदि में तिरंगा फहराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में भी सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व घरों में भी तिरंगा झंडा फहराने के लिए उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही जनपद के अमृत सरोवरों भी तिरंगा फहराए जाने के लिए जिला विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

सावन के चौथे सोमवार को बाबा केदार के जलाभिषेक के लिये उमड़ी भक्तों की भीड़|

0

बाबा केदार के दर्शनों के लिये धाम में लगी है लंबी लाइन
तीन माह की समयावधि में पौने 10 लाख यात्री पहुंचे केदारनाथ
सावन महीने में ब्रह्मकमल के फूलों से की जा रही है बाबा केदार की पूजा-अर्चना|रुद्रप्रयाग- आज सावन का चौथा सोमवार है और बाबा केदार के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद भी बाबा केदार का जलाभिषेक करने के लिये भक्त भारी संख्या में केदारनाथ पहुंच रहे हैं। बाबा केदार के दर्शनों के लिये लंबी लाइन लगी हुई है। भक्त इन दिनों बाबा केदार के अति प्रिय पुष्प ब्रम्हकमल से बाबा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

भूस्खलन और बारिश जैसी बाधाओं को पार करने के बाद भक्त देश के अनेक हिस्सों से अपने आराध्य बाबा केदार के दर्शनों के लिये भारी संख्या में पहंच रहे हैं। सावन माह को बाबा केदार का अतिप्रिय माह माना गया है। इस माह में ब्रम्हकमल के पुष्प से बाबा केदार की पूजा-अर्चना की जाती है। कांवड यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन केदारनाथ धाम आने वाले भक्तों की संख्या आठ से दस हजार थी, लेकिन कांवड यात्रा समाप्त होने के बाद भी प्रत्येक दिन दो से तीन हजार भक्त केदारनाथ पहुंच रहे हैं। आज सावन माह के चौथे सोमवार पर बाबा केदार के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ है। भक्त लंबी लाइन लगाकर बाबा केदार के दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं। अभी यात्रा को तीन माह का समय पूरा हुआ है और पौने 10 लाख से ऊपर भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ यात्रा के हिसाब से यह ऐतिहासिक आंकड़ा हैं। पहली बार इतने कम समय में इतने अधिक यात्री केदारनाथ पहुंचे हैं और अभी भी तीन माह की यात्रा शेष बची हुई है। ऐसे में मानूसन सीजन समाप्त होने के बाद भक्तों की संख्या में ओर इजाफा होने की उम्मीद है। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि भोले बाबा के प्रति भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। भक्त गर्भगृह में भगवान शंकर को जल चढ़ाकर मनोतियां मांग रहे हैं।

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।

0

सभी घायलों को उप चिकित्सालय मसूरी में किया गया भर्ती ।मसूरी – मसूरी से देहरादून जाते हुए हुसैनगंज आइटीबीपी गेट के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें ड्राइवर कंडक्टर के अलावा 35 लोग सवार थे बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ मसूरी पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने घायलों को निकालकर 108 की मदद से उप जिला चिकित्सालय और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।जहां पर उनका इलाज चल रहा है अभी तक मिली सूचना के अनुसार किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वही एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को देहरादून रेफर कर दिया गया है।


वही मूसलाधार बारिश होने से घायलों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है और बड़ी मुश्किल से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है ।इस दौरान भारत तिब्बत सीमा पुलिस एसडीआरएफ मसूरी पुलिस अग्निशमन 108 की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है।