18.2 C
Dehradun
Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 328

विधासभा में मंत्रियों के पीआरओ की नियुक्तियों को लेकर कांग्रेश उठा रही सवाल।

0

देहरादून – उत्तखण्ड में सरकार आम जनता के प्रति कितनी सजगता दिखाती है ।वह उत्तराखण्ड में अब तक हुई भर्तियों की धांधली देख कर साफ जाहिर हो रहा ।Uksssc के पेपर लीक मामले उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हाकम सिंह की खिंची फोटो कुछ और ही इशारा करती नजर आ रही है ।जैसे जैसे भर्तियों में धांधली का जीन बोतल से बाहर आ रहा है तो विधान सभा ,सचिवालय की भर्तियां भी जांच की आंच में आ गयी है ।

इन्ही सभी भर्तियों की धांधली को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने पूर्व मंत्रियों के पीआरओ की विधान सभा की नयुक्तिओ पर ही सवाल उठा दिया है ।किन किन आधारों पर बेरोजगार की नोकरियों को अपने चेहतों दी है ।
उत्तराखंड में UKSSSC भर्ती परीक्षा के बाद अब विधानसभा नियुक्तियों पर उठे सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के पीआरओ की विधानसभा में नियुक्ति को लेकर उठाए सवाल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पीआरओ की भी विधानसभा में नियुक्ति को लेकर उठाए सवाल

भाजपा संगठन महामंत्री के पूर्व पीआरओ की विधानसभा में नियुक्ति को लेकर भी उठाए सवाल ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विधानसभा में भाजपा के बड़े नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों को मिली है नियुक्ति मिली है ।

एसटीएफ के रडार पर चढ़ी एक और भर्ती परीक्षा ।

0

सचिवालय रक्षक परीक्षा की जांच शुरू।

देहरादून ।। उत्तराखण्ड में लगातार भर्तियों में आ रही शिकायतों को देखते हुए एसटीएफ को एक और भर्ती जांच सौंपी गयी है । ये अभी भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित की गयी है । मुख्यमंत्री धामी ने भी निर्णय लिया है जिस भी भर्ती में धांधली पाई जाएगी वे सभी निरस्त की जाएगी ।

भर्तियों में लगातर मिल शिकायत पर एक और भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। पिछले साल हुई इस सचिवालय रक्षक परीक्षा में एसटीएफ को प्राथमिक जांच में अनियमितताएं मिली हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा परीक्षा लीक के इस प्रकरण में जांच के बाद प्राथमिक अनियमितताएं पाने पर एसटीएफ ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया है।

सचिवालय रक्षक परीक्षा सितंबर 2021 में यूकेएसएसएससी द्वारा कराई गई थी। इसमें जांच में गड़बड़ी मिलने पर एसटीएफ ने थाना रायपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी विवेचना तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय द्वारा एसटीएफ को सुपर्द कर दी गई है।

बता दें कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 27 सितंबर 2021 को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक के 33 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए 36,533 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 25,805 अभ्यर्थियों ने ही एग्जाम दिया, जबकि 10,757 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती के लिए प्रदेशभर में 107 केंद्रों पर इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल मांगी गई।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गड़बड़ी वाले सभी परीक्षाओं को निरस्त करने की बात कही है। ऐसे में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (VDO, VPDO आदि) के अलावा यह परीक्षा भी निरस्त होगी।

मोदी एड 20 ड्रीम डिलीवरी पुस्तक के विमोचन पर गोष्ठी।

0

रुद्रप्रयाग- देश के प्रधानमंत्री के 20 वर्षो के राजनीति जीवन पर आधारित पुस्तक (मोदी एट 20 ड्रीम मीट डिलीवरी )को देश के कोने कोने में विमोचन हो रहा है ।इसी को देखते हुए भाजपा जिला मुख्यालय गुलाबराय में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा पुस्तक विमोचन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।


कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व चमोली जिला प्रभारी विजय कप्रवाण ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में गौरवशाली राष्ट्र की पहचान दिलाई है।,आज भारत का जनमानस मोदी जी की तपस्विक कार्यशैली के चलते विश्व में अपनी अलग पहचान बना पाया है।


भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में आज **मोदी एट 20 ड्रीम मीट डिलीवरी** इस पुस्तक में मोदी जी के 20वर्षो में एक जननेता के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कार्यों का विवरण दिया है । प्रधानमंत्री मोदी जी के जीवन सफर पर उन्होंने कहा कि इस पुस्तक को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने व चर्चा करने का उद्देश्य है कि कार्यकर्ता इसका अध्ययन कर अपने जीवन में ऐसी प्रेरणा लें।उन्होंने समाज में जमीन से जुड़े व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया और उनकी जीवन की मूल समस्याओं के निदान हेतु योजना बनाने का काम किया ।महिला सशक्तिकरण, जन धन खाते, डी वी टी व्यवस्था समेत अनेकों ऐतिहासिक काम किए है । तीन तलाक ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जिस कार्यों के जरिए सेवा भाव किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश बहुगुणा ने मोदी एट 20 ड्रीम मीट डिलीवरी पुस्तक पर आयोजित गोष्ठी की रूप रेखा रखते हुए पुस्तक में दिए गए 21 अध्यायों का वर्णन रखते हुए अतिथियों एवम कार्यकर्ताओं का स्वागत किया ।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सेवा निवृत प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पुरोहित ने मोदी जी को युग पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा की इस युग में इस प्रकार का विराट व्यक्तित्व हमारे लिए गोरावमयी हैं।
। संचालन जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने किया ।
इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजय दरमोड़ा,पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, सह संयोजक पंकज कप्रवाण, जिला मंत्री जे पी सेमवाल, प्रेम लाल भारती, अनुमोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवर सत्यार्थी, किसान मोर्चा मातबर बिष्ट, कैप्टन सुमन ड्यूंडी, सूबेदार मेजर विशाल बिष्ट, इंजीनियर सुधाकर पुरोहित, पूर्व सैनिक गजपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुभाष पुरोहित, बृजमोहन नेगी, गंभीर बिष्ट, कुलबीर रावत,विश्वनाथ वशिष्ठ, दीपक पंवार, प्रीतम पंवार, गोपाल नेगी, विक्रम पेलड़ा, विक्रम बिष्ट, रितेश पांडे आदि कार्यकर्ता और सेवा निवृत कर्मी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

“ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान ।

0

रुद्रप्रयाग – उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक की महत्तवाकांक्षी योजना ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थानों, चौकियों ,और विभिन्न सेलो को ऑपरेशन मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिये गांव गली,कस्बा,विधालयो में जाकर जनजागरूकता चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
ऑपरेशन मुक्ति अभियान की नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स/यातायात जनपद रुद्रप्रयाग श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के पर्यवेक्षण में जनपद रुद्रप्रयाग की ऑपरेशन मुक्ति टीमों द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के स्कूलों में जाकर, स्थानीय जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।


उप निरीक्षक सोनल रावत के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम जवाड़ी में पहुंचकर ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। चौकी प्रभारी घोलतीर (कोतवाली रुद्रप्रयाग) उप निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा कस्बा घोलतीर, नगरासू एवं सैक्रेड हार्ट स्कूल नगरासू में छात्र-छात्राओं को ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।


प्रभारी महिला सुरक्षा हेल्पलाइन जनपद रुद्रप्रयाग श्रीमती ज्योति कण्डारी के नेतृत्व में ग्राम सभा बर्सू, जनपद रुद्रप्रयाग में जागरुकता कार्यक्रम किया गया जिसमें स्थानीय महिलाओं को ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप, महिला सम्बन्धी अपराधों, साइबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
इसी कड़ी में उपनिरीक्षक सोनल रावत के नेतृत्व में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ग्राम नरकोटा क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय लोगों को ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा किसी भी प्रकार से भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के सम्बन्ध में सूचना पुलिस विभाग को दिये जाने की अपील की गयी। इस अवसर पर ऑपरेशन मुक्ति टीम प्रभारियों द्वारा लोगों को उत्तराखण्ड पुलिस एप की विशेषताओं के बारे में भी बताया गया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिलने पर पुलिस के आपातकालीन नम्बरों (1090/112) पर सूचित करने की अपील की गई।

जनपद रुद्रप्रयाग की ऑपरेशन मुक्ति टीम में उप निरीक्षक योगेश कुमार, उप निरीक्षक ज्योति कंडारी, उप निरीक्षक सोनल रावत, आरक्षी कैलाश गोस्वामी, महिला आरक्षी नीमा, आरक्षी मनोज कुमार उपस्थित रहे। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में निरन्तर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सीतापुर में अव्यवस्थाओं का लगा अम्बार,क्षेत्र का कूड़ा मन्दाकिनी नदी में किया जा रहा डम्प।

0

केदरनाथ-मुख्य पड़ाव सीतापुर में अव्यवस्थाओं का लगा अम्बार,

क्षेत्र का कूड़ा मन्दाकिनी नदी में किया जा रहा डम्प,

शौचालय न होने से स्थानीय व्यापारी सहित यात्रा में यात्रियों को हो रही भारी दिक्कतें।

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव सीतापुर में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है,बाजार में सुलभ शौचालय एवं कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से व्यापारी व यात्रियों को हमेशा गन्दगी से परेशानी उठानी पड़ रही है।इसके साथ ही सीतापुर बाजार में सफाई कर्मचारी कूड़े को उठाकर मन्दाकिनी नदी में फेंक दे रहे हैं।यात्रा के समय सीतापुर में वाहन पार्किंग होने से भी आये दिन भारी गन्दगी बनी रहती है जबकि यात्रा के दौरान मुख्य बाजारों में जिला प्रशासन ने सुलभ शौचालय तक का निर्माण नहीं किया है जिसका खामियाजा यात्रा पर आये यात्रियों को उठाना पड़ता है।सतग ही होटल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर स्थानीय जिलाधिकारी को अवगत भी कराया गया लेकिन उसके बावजूद न ही बाजार में सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया और न ही निस्तारण की व्यवस्था की गई है।
वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के लिये मौके पर टीम को भेज दिया गया है।

ऋषिकेश में पिछले 8 वर्षों से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला हुई गिरफ्तार।

0

देहरादून – ऋषिकेश में पिछले 8 वर्षों से अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को गुप्तचर विभाग की मदद से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महिला ने अवैध तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनाने के साथ-साथ मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड भी था बनवाया ।

पिछले 8 वर्षों से महिला ऋषिकेश के आवास विकास कॉलोनी मे कर रही थी निवास

महिला वर्ष 2007 में टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत।

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में ओवरस्टे कर रह रहे विदेशी नागरिकों के संबंध में जांच करने के निर्देश विभिन्न राज्यों को दिए गए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में अपनाया सख्त रुख।

0

देहरादून – आयोग की जिस परीक्षा में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश।

परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनकी अवैध संपत्ति को जप्त करने के साथ गैंगस्टर वा पीएमएलए मे कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

Uksssc परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला ।

0

देहरादून- मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में UKSSC में भर्ती घोटाले के संबंध में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निम्न बिंदुओं पर बल दिया:

१. पुलिस की जांच में और तेज़ी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को ज़ब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए।

जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए।

जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए।

जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

UKSSC को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया।

सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली उपस्थित रहे।

विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया आपदा प्रभावित गांवों का दौरा।

0

प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर मदद का दिया भरोसा।

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग में कल रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते आज सुबह 6 बजे जखोली विकासखंड के लस्या पट्टी कई गांव में बादल फटने की घटना होने की पुष्टि हुई है।

चिरबिटिया, लुठियाग, त्यूखर, कोटि, मखेत, पाला कुराली, लौंगा में स्थानीय लोगों के आवासीय भवनों, कृषि भूमि, सिचाई नहर,पेयजल लाइन,सम्पर्क मार्ग एव फसलों को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही क्षेत्र में सड़के अवरुद्ध होने से यातायात भी बाधित हुआ है ।लस्या क्षेत्र में हुई घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी सुबह क्षेत्र के लिए रवाना हुए जहाँ होने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की ।क्षेत्रीय विधायक ने सभी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर आपदा से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने एवं मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए हैं गांव में राजस्व टीम मौके पर भेजकर ग्रामीणों की जो भी कृषि भूमि व फसलों को नुकसान हुआ है ।

उसका का आंकलन करने को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि समय पर सरकार द्वारा आपदा एक्ट के अनुसार मुआवजा मिल सके । साथ ही एसडीआरएफ एवं डीडीआरफ को प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने को गया। आपदा से क्षतिग्रस्त हुई सड़को को खोलने के लिये लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई को समय पर यातायात बहाल करने के लिए कहा गया । प्रभावित ग्रामीणों से विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी लोगो को सयंम रखना जरूरी है सरकार प्रभावित लोगों की हर सम्भव मद्दत करेगी । इस अवसर पर तहसील प्रशासन विकास खण्ड सम्बंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में मौजूद थे ।

केदारनाथ यात्रा का सेकेंड फेस शुरू होने से पहले राजमार्ग पर पड़ा मलबा आवाजाही में बन रहा मुसीबत।

0

आये दिन बरसात होते ही अवरुद्ध हो जा रहा राजमार्ग

रुद्रप्रयाग-बरसात का दौर पहाड़ों में लगातार जारी है।आये दिन पहाड़ी से राजमार्ग पर मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। केदारनाथ राजमार्ग पर आया मलबा आवाजाही में दिक्कतें पैदा कर रहा है।बरसात होते ही मलबा राजमार्ग को आवाजाही करने में अवरुद्ध कर दे रहा है।वहीं प्रशासन द्वारा अभी तक मलबे को साफ तक नही किये जाने से आवागमन करने वाले आमजन को जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
बात करें केदारनाथ यात्रा की तो सितंबर से केदारनाथ यात्रा का सेकेंड फेस शुरू होने जा रहा है।होटलों की बुकिंग अभी से फुल हो चुकी है जिसे देखते हुए भारी संख्या में यात्रियों की आने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं केदारनाथ राजमार्ग पर तिलवाड़ा,अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा विभिन्न जगहों पर मलबा बिखरे होने से आने वाले दिनों में आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिये मुसीबत बनता दिख रहा है।