18.2 C
Dehradun
Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 329

ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं, शिक्षा दें “।

0

रुद्रप्रयाग -ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा कस्बा रुद्रप्रयाग के को बच्चों को भिक्षा न देकर उनको शिक्षा के लिए प्रेरित करने को जागरुक किया गया।

एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति/सीओ ऑपरेशन्स/यातायात श्रीमती हर्षवर्द्धनी के नेतृत्व में प्रभारी महिला हेल्पलाइन रुद्रप्रयाग श्रीमती ज्योति कंडारी व जनपद रुद्रप्रयाग की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा गुलाबराय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय लोगों एवं बच्चों को ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

गुलाबराय मैदान के प्रवेश द्वार पर बैनर लगाकर छोटे बच्चों को बाल श्रम न करवाने व भिक्षा न देने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। साथ ही अपील की गई कि अगर आपको कहीं भी इस प्रकार से छोटे बच्चे भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखें तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को दें, जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें, जिससे
भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सके।
इसके अतिरिक्त उपस्थित जन समुदाय को उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला सम्बन्धी अपराधों, साइबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से ऑपरेशन मुक्ति अभियान को निरन्तर प्रत्येक थाना क्षेत्रान्तर्गत क्रियान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रभारी महिला हैल्पलाइन उपनिरीक्षक ज्योति कंडारी, महिला आरक्षी रुचि रावत सहित जनपद रुद्रप्रयाग की ऑपरेशन मुक्ति टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Cm धामी कैबिनेट की बैठक हुई ख़त्म, इन फैसलों पर लगी मुहर।

0

देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है।

जसपुर के 19 गांव काशीपुर तहसील में किए गए शिफ्ट

परिवहन विभाग की नई सेवा नियमावली पास

केदारनाथ निर्माण में अब एक मंजिल के स्थान पर दो मंजिल इमारत बनाने की सहमति

बद्रीनाथ केदारनाथ में काम कर रही कंपनी को मैन पवार बढ़ाने की मंजूरी

जायका प्रोजेक्ट में 526 करोड़ के लिए 70नए पदों को स्वीकृति

राजस्व विभाग में 7 संग्रह अमीनो को तहसीलदार पद पर परमोट करने के आदेश

रियल स्टेट में सेल डीड एक स्टैंडर्ड फार्मेट को लागू करने के लिए एडॉप्ट करने पर सहमति

समय से घर न मिलने पर होगी कार्रवाई

मकान खरीदने वालों को नहीं होगी अब कोई दिक्कत

जुडिशिल्स के सिविल जज जूनियर को डिविजन को जज बोला जायेगा

सितारगंज चीनी मिल को सुरक्षा धन राशि को 5 फीसदी से 2 फीसदी धन राशि करने पर सहमति

शिक्षा विभाग में स्वास्थ्य व स्वच्छता को पढ़ाई में शामिल किया जाएगा 12वी तक पढ़ाई में

परिवहन निगम में 24 अभ्यर्थियों को चयन के लिए हुआ निर्णय,पहले आर्थिक हालत सही ना होने के चलते नहीं हो सकी थी नियुक्ति

रेलवे ने एक मैनुअल बनाया था, कि जहां रेलवे निर्माण हो रहा हो वहा सूचना सभी विभाग दे ये यह उत्तराखंड में भी लागू होगा

चिकित्सा कोविड़ के दौरान रखे गए1662 कर्मचारियों को मिलेगी सशर्त 6 माह के लिए पुनर्नियुक्ति,

ब्रेकिंग न्यूज़ :- देहरादून- धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज।

0

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी बैठक।

सचिवालय में 11:00 बजे से शुरू होगी कैबिनेट बैठक।

बैठक में कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर।

सरकारी नौकरी में महिलाओं के क्षेत्रीय आरक्षण को लेकर कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है अध्यादेश ।

सेवायोजना व कौशल को आउटसोर्स बनाए जाने।

अस्पताल में आउटसोर्स कर्मियों की वापसी का निर्णय हो सकता है जिन्हें पूर्व में हटा दिया गया था।

नई पर्यटन नीति पर भी लग सकती है मोहर।

एमएसएमई क्षेत्र में वन डिस्टिक टू प्रोडक्ट नीति पर मुहर लगने के आसार।

बादल फटने से ग्राम त्युंखर के काश्तकारों की कई हेक्टयर भूमि को हुआ नुकसान।

0

रुद्रप्रयाग -जनपद रुद्रप्रयाग में देर रात से लगातार बारिस होने से विकासखण्ड जखोली के ग्रामपंचायत त्यूखर में बादल फटने से काश्तकारों की कई हेक्टयर भूमि बह गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार त्युंखर ग्राम पंचायत के पनगोला नामी तोक में बादल फटने से लोगो के खेत खलियान,पेयजल योजनाएं ,सम्पर्क मार्ग व कई आवासीय भवनों में मलवा जाने की सूचनाएं मिल रही है ।बादल फटने  की घटना का समाचार मिलते ही तहसील प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग मौके के लिये रवाना ।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की पहली टनल हुई ब्रेकथ्रू,नरकोटा-खांकरा के बीच टनल हुई आर पार।

0

रुद्रप्रयाग– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन में पैकेज 7A के पोर्टल 2 में एस्केप टनल का निर्माण कार्य आज पूरा हुआ।ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के 125 किमी के 7 किमी के दायरे में काम कर रही मैक्स कम्पनी ने आज पहला ब्रेक थ्रू कर टनल को आर-पार किया है।टनल के ब्रेक थ्रू होने पर नरकोटा और खांकरा टनल पर कार्य कर रही मैक्स कम्पनी ने इस अवसर पर खुशी जताई है।मैक्स कम्पनी के द्वारा आज 1.9 किमी दायरे को ब्रेक थ्रू किया गया।साथ ही अभी तक 7 किमी के दायरे में से 3.5किमी का कार्य पूरा कर दिया गया है।वहीं प्रोजेक्ट के पहले ब्रेक थ्रू होने पर इंजीनियर और एक्सपर्ट ने साथ मिलकर यह काम 521 दिन में आज पूरा किया है।
वहीं आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि यह पहला ब्रेक थ्रू पूरी रेल परियोजना के अंतर्गत आज नरकोटा-खांकरा के बीच पूर्ण हुई है।वहीं मैक्स कम्पनी के 500 से अधिक इंजीनियर, एक्सपर्ट और वर्करों की मेहनत से आज यह काम पूर्ण हुआ है।

वहीं मुख्य टनल को अक्टूबर तक आर-पार करने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं मैक्स इन्फ्रा के जीएम राजेश कुमार ने बताया कि हमारी पूरी टीम ने रात-दिन मेहनत कर बेहद कम समय मे इस लक्ष्य को पूरा किया है और हमे इस बात की सबसे बड़ी खुशी है कि राज्य भर में यह पहली टनल है जो कि ब्रेक थ्रू हुई है।साथ ही सब-कांट्रेक्टर विकेश तोमर ने कहा कि बिना हमारे लिए खुशी का विषय है कि बिना किसी छोटी-मोटी चोट के सभी वर्कर ने इतना जल्दी यह कार्य पूर्ण किया।

गुलदार की शहर में दिख रही धमक।।

0

पौड़ी – श्रीनगर गढ़वाल में लोग गुलदारों के आतंक से डरे सहमे हैं। हर दिन शहर में गुलदार की धमक देखने को मिल रही है. खौफ से लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं।

श्रीनगर-पौड़ी रोड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गुलदार रात को सड़क पर घूमता नजर आ रहा है. गुलदार कुछ देर बाद रोड के किनारे बने पैराफिट पर बैठ जाता है और फिर सड़क पर मौजूद आवारा मवेशी को अपना निवाला बनाता है. इस पूरी घटना को मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने कार के अंदर से अपने मोबाइल पर कैद कर लिया।

देहरादून-बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी पर लगी मुहर|

0
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी हरी झंडी।
  • आज जारी होगी बीजेपी पदाधिकारियों की लिस्ट।
  • बदले जाएंगे मौजूदा तीनों महामंत्री-सूत्र।

अग्निवीर भर्ती के मानकों पर महाराज ने उठाए सवाल, भर्ती मानकों की जांच की मांग।

0

कोटद्वार-जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के विधायक ओर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रहे अग्निवीर भर्ती में प्रदेश के युवाओं को हो रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से वार्ता कर इसकी जांच किये जाने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्हें बताया कि अग्निवीर भर्ती के दौरान राज्य के 300 युवाओं को एक साथ दौडा़या जा रहा है और उसमें से भी मात्र 8 या 10 युवाओं को ही चुना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री से कहा कि इस प्रकार की विसंगतियों के चलते उतराखण्ड के बच्चे निराश होकर अपने घर लौट रहे हैं। इसलिए अग्नीवीर योजना के तहत की जाने वाली इस भर्ती की जांच करवाकर करवाई जाए।

भर्ती के नाम पर हो रहा युवाओं के साथ मजाक,मीडिया कवरेज पर पाबंदी क्यों?

0

कोटद्वार-उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर में शुक्रवार से सेना की नई अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई.अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला था।वह धीरे धीरे रोष में बदलता जा रहा है।भर्ती में आये युवाओ में बहुत ज्यादा रोष देखने को मिल रहा है।आर्मी भर्ती पर लोगों को भरोसा रहता है।यहाँ सारी प्रक्रिया पारदर्शिता से की जाती हैं।

लेकिन इस बार मीडिया को भर्ती से दूर रखने की वजह से आर्मी भर्ती पर सवाल उठ रहे हैं।कैंम्प में चल रही गतिविधियों की सही जानकारी मीडिया के माध्यम से जनता तक नहीं पहुंच रही है।

भर्ती कैम्प के अंदर कवरेज करने से रोक जा रहा है ताकि मीडिया सच न दिखा सके।भर्ती में आये युवाओं से बात की गई तो उन्होंने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि इसे पहले दो बार भर्ती मार चुका हूँ लेकिन इस बार मुझे हाइट की वजह से बाहर निकाल दिया गया है।एक बार मे 300-400 बच्चो को दौड़ाया जा रहा है,और उनमे से मात्र 9 से 15 बच्चो को ही लिया जा रहा है.साथ ही कहा कि यह योजना ज्यादा कारगर साबित नही होगी इस योजना से काफी युवा बेरोजगार होंगे. सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

 

सिलगढ़ की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

0

रुद्रपयाग – रुद्रप्रयाग जनपद की पट्टी सिलगढ़ की विभिन्न मांगों को लेकर आज सिलगढ़ विकास समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सेे मुलाकात की ।जिसमे सिलगढ़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिंदुवार वार्ता करके अवगत कराया व सम्बंधित विभागों के साथ स्वयं निरीक्षण कर सिलगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने को कहा गया। वीर सिंह रावत के द्वारा जिला अधिकारी मयूर दीक्षित को सिलगढ़ क्षेत्र की लोकनिर्माण विभाग की सड़कों ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं ,पेयजल ,सिंचाई व विधुत विभाग द्वारा की जा रही अघोषित कटौती के सम्बन्ध में वार्ता की गई ।

लंबे समय से मांग कर रहे राजकीय इंटर कॉलेज तैला के पुराने परिसर में महाविद्यालय खोलने के संदर्भ,तैला सिलगढ़ पेयजल योजना पर मरोमत कार्य ,बहुचर्चित लस्तर बाह्य सिचाई नहर निर्माण ।

सुर्यप्रयाग मुसाडुंग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण,जैली मरंगाव तैला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण ,जैली मरंगाव तैला मोटरमार्ग के डोलनामी तोक से इंटर कॉलेज से लिंक मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग नव निर्माण ,नवनिर्मित सड़क पाली मुसाडुंग मोटर मार्ग के घटिया निर्माण की जांच ,बन्दरतोली बरसारी मोटर मार्ग का विस्तारीकरण ,टाट सिद्धसोड मोटर मार्ग की जांच , बुडोली फ़लाटी चाका मोटर मार्ग का विस्तारीकरण ,बन्तरतोली शीशों सिचाई नहर निर्माण,सिरसोलिया पन्द्रोला सिचाई गुल निर्माण ,मयाली गुप्तकाशी मोटर मार्ग का सुधारीकरण ,जखनोली कुरछोला चोपड़ा मोटर मार्ग का सुधारीकरण,राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरंगाव में अध्यापक की मूल विद्यालय में वापसी,कुरछोला में नए अध्यापक की नियुक्ति,राजकीय प्राथमिक विद्यायल मुसाडुंग नव भवन का निर्माण,राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपड़ा में नव भवन निर्माण से सम्बंधित सभी मांगो पर सफल वार्ता हुई ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से सिलगढ़ पट्टी में बनी सड़को का स्वयं निरीक्षण करने का आग्रह किया गया ।जिसमे जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागों के साथ आने का आश्वसन दिया गया ।इस मौके पर वीर सिंह रावत, कृपाल सिंह पंवार , मग्ना नन्द भट्ट ,विनोद कण्डारी ,दर्मियान सिंह जखवाल, दीपकपंवार ,गोकुल सिंह रावत,बलवीर सिंह,शूरवीर सिंह,प्रधान कुरछोला,मनीष पंवार,कुशाल सिंह रावत कई लोग सम्मलित थे ।