16.7 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 332

लगातार हो रही बारिस ने लस्या क्षेत्र में ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा भारी नुकसान |

0

देर रात हुई बारिस से जखोली विकास खण्ड़ के ग्रामबुढ़ना में एक गौशाला हुई खण्डर ।
गौशाला के अंदर बंध चार पशु मलवे में जिंदा दफन ।

सूचना मिलते ही आपदा प्रबन्धन की टीम मौके के लिए रवाना।
रुद्रप्रयाग -रूद्रप्रयाग के विकास खण्ड़ जखोली के ग्राम पंचायत बुढ़ना में देर रात हुई बारिश के कारण एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो चुकी है ।गौशाला के अंदर 4 पशु जिंदा दफन हो चुके हैं।गोशाला के ऊपर से मलवा आने से मिट्टी के ढेर में तब्दील हो चुकी है।गांव वालों के द्वारा पशुओं को बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जहांआम जन -जीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। वहीं रात्रि को लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आशा लाल पुत्र दलेबु लाल बुड़ना गांव की गोशाला खण्डर में तब्दील हो चुकी है जिसे गरीब आदमी को पशु हानि उठानी पड़ी । गौशाला में बधें चार जानवर मलवे में दब गये। जिनमें दो भैसें एक गाय, एक बैल ने मिट्टी में दब कर दम तोड़ दिया । आपदा प्रबन्धन की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी हैं लेकिन संडक बंद होने कारण पहले सडंक को साफ किया जा रहा है। उसके बाद ही आपदा प्रबंधन टीम राहत बचाव कार्य करेगी ।मौसम विभाग के द्वारा लगातार भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है जो कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सत्य साबित होती नजर आ रही है ।

राष्ट्रीय राजमार्ग 6 घण्टो से बंद , पहाड़ी से मलवा आने से रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग बंद ।

0

केदारनाथ जाने और आने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय लोग भी हुए परेशान

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग तिलवाड़ा और रामपुर के बीच मलबा आने के कारण बंद है। हाईवे बंद होने के कारण केदारनाथ जाने आने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही है।

भारी बारिश के चलते कई जगहों पर आवाजाही में बना है खतरा

लगातार हो रही बारिश के कारण दिक्कतें और भी बढ़ रही है। वहीं एनएच द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने का काम जारी है। बीती रात से हो रही बारिश के कारण गुरुवार सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग रामपुर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण बंद हो गया। शुक्र रहा कि इस बीच कोई वाहन यहां आवाजाही नहीं कर रहा था।

एनएच द्वारा मलबा हटाने का काम है जारी

हाईवे बंद होने के कारण केदारनाथ की ओर से रुद्रप्रयाग और रुद्रप्रयाग की ओर से केदारनाथ जाने वाले वाहनों को जाम में फंसना पड़ा है। कई स्थानीय लोगों ने पहाड़ी से चढ़ते हुए इस स्थान को पार किया किंतु हाईवे के दोनों ओर वाहन फंसे हैं। बताया गया कि हाईवे 6 घंटे से बंद है। आपदा प्रबंधन के अनुसार केदारनाथ हाईवे सुबह से ही बंद है जिसे खोलने का काम जारी है।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल ।

0

लाख दावों के बावजूद भी उत्तराखंड  में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। यहां पर्वतीय क्षेत्रों में कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था है उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बुधवार को एक प्रसूता ने सड़क में ही बच्चे को जन्म दे दिया। मामला नैनीताल जिले का है जहां पहले प्रसूता को डोली के सहारे पांच किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाया। लेकिन प्रसूता प्रसव पीड़ा नहीं सह पाई और उसने सड़क में ही बच्चे को जन्म दे दिया। उसके बाद परिजनों ने जच्चा और बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

मामला नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र बल्यूटी मोरा गांव का है। यहां 30 वर्षीय गर्भवती महिला दीपा जीना को बुधवार अचानक प्रसव पीड़ा हो गई। गांव का रास्ता ऐसा है कि वहां एंबुलेंस का पहुंचना संभव नहीं था। जिसके बाद ग्रामीणों ने लगभग तीन बजे महिला को पैदल दी सड़क पहुंचाने की ठानी। यहां ग्रामीणों ने कुर्सी की मदद से डोली बनाई।  इस डोली में बिठाकर प्रसूता को पांच किलोमीटर दूर सड़क मार्ग भुजियाघाट तक पहुंचाया। लेकिन भुजियाघाट पहुंचते ही प्रसूता को असहनीय दर्द होने लगा। अब जैसे ही भुजियाघाट में प्रसूता को डोली से नीचे उतारा को प्रसूता ने वहीं सड़क में ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे का जन्म होते ही परिजनों की परेशानियां भी बढ़ने लगी। इसका कारण था कि वहां आस- पास कहीं अस्पताल भी नहीं था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जच्चा और बच्चा दोनों को महिला अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। गनीमत रही कि इस बीच कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और दोनों जच्चा और बच्चा अस्पताल सुरक्षित पहुंच गये। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष दिखाई दे रहा है। यहां के जिला पंचायत सदस्य मुन्नी जीना का कहना है कि एक तो यहां पर्वतीय क्षेत्रों में रास्ते ठीक नहीं हैं ऊपर से यहां लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोई स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। यहां समय पर उपचार न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पहाड़ियों से फिर बरसने लगा कहर|

0

चमोली-विकासखंड जोशीमठ के दूरस्थ गांव जुगजू के ऊपर एक बार फिर से पहाड़ी कहर बरसने लगा है।

गांव के सरपंच संग्राम सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे के आसपास गांव के ऊपर की पहाड़ियां भरी आवाज के साथ टूटने लगी , जिस कारण ग्रामीणों को भागकर जंगल की गुफा में रात बितानी पड़ी ,

 

ग्रामीणों का कहना है कि 1 वर्ष पहले भी काफी दिनों तक यह पहाड़ी टूटकर इस के बोल्डर गांव में आते रहे जिस कारण से गांव में ग्रामीणों में डर का माहौल रहा , कहते हैं कि कई बार शासन प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ली गई है और लोगों के जानमाल का खतरा अभी भी बना हुआ है|

केदारनाथ धाम मे नही थम रहा बैनर विवाद, आज हटाएंगे बैनर|

0

रुद्रप्रयाग- करोडो देश – विदेशी भक्तो की अटूट आस्था के प्रतीक भगवान केदारनाथ धाम मे मंदिर के पीछे प्रांगण की दीवार पर लगे मंदिर समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बैनर का विरोध धम नही रहा है। सूत्रो के हवाल से बड़ी खबर ये मिल रही है तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी आज उस बैनेर को हटाने वाले है। पुरोहित त्रिवेदी लम्बे समय से इसका घोर विरोध कर रहे है। उनका साफ कहना है की बाबा केदार के धाम पोस्टरबाजी ठीक नही है और खासकर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपन बैनर जल्द हटा देना चाहिए।

CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई खत्म, प्रस्तावों पर लगी मुहर|

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में कुल 36 प्रस्ताव सामने आए थे जिसमें से 36 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है।
इन प्रस्तावों पर लागी कैबिनेट की मुहर
लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की नियमावली में संशोधन,
मंत्रिमंडल ऑफिस में ई ऑफिस व्यवस्था की शुरू,
सेवा के अधिकार के वार्षिक प्रतिवेदन को कैबिनेट की मंजूरी,
योजना आयोग की नियमावली पर संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर,
विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंजूरी
कौशल विकास विभाग एवं सेवा नियोजकन विभाग की नियमावली को मंजूरी

केदारनाथ मास्टर प्लान पूरा होने जा रहा है जबकि सोनप्रयाग मास्टर प्लान का निर्माण भी केदारनाथ मास्टर प्लान काम कर रही एजेंसी कुछ जिम्मेदारी देवी

गदरपुर की चीनी मिल की अतिरिक्त भूमि को सरकार अपने पास ही रखेगी

कार्मिक विभाग के तहत सेवा नियमावली चयन

आयोग की नियमावली के तहत संशोशन,

कमाऊं में ऋषिकेश एम्स की ब्रांच को प्रदेश सरकार केंद्र सरकार निःशुल्क में देगी जमीन,100 एकड़ जमीन निशुल्क प्रदेश सरकार देगी|

प्रदेश में डेंगू की दस्तक ।

0

देहरादून- राज्य में डेंगू की दस्तक को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है शासन से जारी एडवाइजरी के तहत अब डेंगू लारवा ना पनपने इसको लेकर विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश जारी किए गए इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने जनपदों में डेंगू को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार और जागरूकता अभियान चलाए जिससे डेंगू का लारवा पनपने न पाए।। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है जिसके पालन कराए जाने को लेकर विशेष अभियान चलाने की भी जिलों को निर्देश दिए गए हैं|

उत्तराखण्ड विधान सभा मे समितियों का गठन ।

0

देहरादून-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने एक आदेश जारी कर आज उत्तराखंड विधानसभा की 15 समितियों का गठन करके उनमें सदस्यों एवं सभापतियों की नियुक्ति की है| जिनमें लोक लेखा समिति , प्राक्कलन समिति, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति, सरकारी आश्वासन समिति, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जाति सम्बन्धी समिति, प्रतिनिहित विधायन समिति, संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति, आचार समिति, सूचना प्रोद्यौगिकी सम्बन्धी समिति, पलायन सम्बन्धी समिति, सतत् विकास सम्बन्धी समिति, युवा मामले सम्बन्धी समिति , स्थानीय बोली भाषा समिति, विधान सभा पुस्तकालय समिति एवं पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी समिति का गठन किया गया है|

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि विधानसभा की समितियां सदन का लघु स्वरूप होती हैं। जिस प्रकार सदन चलता हैं उसी प्रकार समितियां भी अपना कार्य संचालन करती है।विधान सभा का कार्यपालिका पर नियंत्रण के लिए विभिन्न सभा समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में संसदीय समितियां सदन की आंख और कान का कार्य करती हैं और उन्ही के माध्यम से सदन सत्र में न रहते हुये भी निरन्तर कार्य करता रहता है|
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि गठित समितियां अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता से करते हुए प्रदेश के विकास एवं समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने सभी समितियों के सभापति और एवं सदस्यों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं|

विधान मण्डलों के बहुआयामी कार्य एवं सरकार के कार्य–कलापों की जटिलताओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य विधान मण्डल के लिए यह सम्भव नहीं है कि वह सदन के अन्दर विधायन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का सूक्ष्म परीक्षण कर सकें। संविधान के अनुच्छेद 174(2) के अधीन विधान मण्डल के प्रति मंत्रि–परिषद के सामूहिक उत्तरदायित्व और कार्यपालिका के कृत्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए संविधान के अनुच्छेद–208 के अन्तर्गत बनायी गई उत्तराखंड विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली, 2005 के विभिन्न स्थाई प्रकृति की वित्तीय एवं गैर वित्तीय समितियों का गठन किया जाता है।
उत्तराखण्ड विधान सभा के दिनांक 30 मार्च, 2022 के उपवेशन में पारित प्रस्ताव
जिसमें उत्तराखण्ड विधान सभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली-2005 के नियम 188 के साथ पठित नियम- 218, 220 222 एवं 262, एवं सुसंगत नियमों के अधीन विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने समितियों में सभापति एवं सदस्यों को नियुक्त किया है

*लोक लेखा समिति*

ममता राकेश,
वीरेन्द्र कुमार,
दीवान सिंह बिष्ट,
सरवत करीम अंसारी
प्रदीप बत्रा,
प्रीतम सिंह पंवार,
सहदेव सिंह पुण्डीर,

*प्राक्कलन समिति*

मुन्ना सिंह चौहान( सभापति)
प्रदीप बत्रा,
दीवान सिंह बिष्ट,
तिलक राज बेहड़,
हरीश धामी,
प्रीतम सिंह पंवार,
शैलारानी रावत,

*सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति*

विनोद कंडारी (सभापति)
सुरेश सिंह चौहान,
अनिल नौटियाल,
सहदेव सिंह पुण्डीर,
सुमित हृदयेश,
फुरकान अहमद,
भरत सिंह चौधरी,

*अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं विमुक्त जाति संबंधी समिति*

गोपाल सिंह राणा(सभापति)
फकीर राम टम्टा,
भूपाल राम टम्टा,
राज कुमार पोरी,
सरिता आर्य,
सुरेश गढ़िया,
ई० रवि कुमार,

*सरकारी आश्वासन सम्बन्धी समिति*

विक्रम सिंह नेगी,(सभापति)
मनोज तिवारी
प्रदीप बत्रा,
मोहन सिंह महरा,
प्रमोद नैनवाल,
त्रिलोक सिंह चीमा,
संजय डोभाल,

*प्रतिनिहित विधायन समिति*

विशन सिंह चुफाल,(सभापति)
बृज भूषण गैराला,
मोहन सिंह बिष्ट,
मनोज तिवारी,
मयूख महर,
सरिता आर्य,
दुर्गेश्वर लाल,

*विधान पुस्तकालय समिति*

शहजाद, (सभापति)
सुरेश सिंह चौहान,
राज कुमार पोरी,
फकीर राम टम्टा,
मदन बिष्ट,
अनुपमा रावत,
उमेश कुमार,

*संस्कृत भाषा प्रोत्साहन समिति*

भरत सिंह चौधरी,(सभापति)
किशोर उपाध्याय,
भूपाल राम टम्टा,
सविता कपूर
खुशाल सिंह अधिकारी,
राजेन्द्र सिंह भण्डारी,
दुर्गेश्वर लाल,

*आचार समिति (एथिक्स कमेटी)*

विनोद चमोली, (सभापति)
सुरेश गढ़िया,
त्रिलोक सिंह चीमा,
भुवन कापड़ी,
अनुपमा रावत
डा0 मोहन सिंह बिष्ट,
सरवत करीम अंसारी,

*सूचना प्रौद्योगिकी सम्बन्धी समिति*

उमेश शर्मा “काऊ”,(सभापति)
उमेश कुमार पत्रकार,
शिव अरोड़ा,
प्रमोद नैनवाल,
राजेन्द्र सिंह भण्डारी,
ई० रवि कुमार,
बृज भूषण गैराला,

 

*पलायन संबंधी समिति*

खजान दास,(सभापति)
रेनू बिष्ट,
दीवान सिंह बिष्ट,
फकीर राम टम्टा,
प्रीतम सिंह,
मनोज तिवारी,
अनिल नौटियाल,

*पर्यावरण संरक्षण संबंधी समिति*

शक्ति लाल शाह,(सभापति)
अनिल नौटियाल,
किशोर उपाध्याय,
डा0 मोहन सिंह बिष्ट,
सुरेश सिंह चौहान,
मदन सिंह बिष्ट,
मयूख महर,

*सतत् विकास संबंधी समिति*

आदेश चौहान,(सभापति)
वीरेन्द्र कुमार,
आदेश सिंह चौहान,
मोहन सिंह महरा,
शैलारानी रावत,
महेश जीना,
बृज भूषण गैराला,

*युवा मामले संबंधी समिति*

राम सिंह कैडा(सभापति)
राज कुमार पोरी,
सहदेव सिंह पुण्डीर,
सुरेश गढ़िया,
महेश जीना,
हरीश धामी,
सुमित हृदयेश,

*स्थानीय बोली भाषा समिति*

दलीप सिंह रावत,(सभापति)
दुर्गेश्वर लाल,
राजेन्द्र सिंह भण्डारी,
खुशाल सिंह अधिकारी,
प्रमोद नैनवाल,
शिव अरोड़ा,
शैलारानी रावत,

कारगिल युद्ध के वीर सपूतों को दी श्रदांजलि ।

0

रुद्रप्रयाग- कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर जिला सैनिक कल्याण व शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई जबकि शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया।


शहीदों की वीर नारियों का शॉल ओढ़कर किया सम्मानित
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके बाद वीर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रायफल मैन शहीद भगवान सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती सुंदरी देवी, नायक शहीद गोविंद सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती ऊमा देवी को मुख्य अतिथियों द्वारा शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है, जिसमें भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाकर कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की। युद्ध में देश की रक्षा के खातिर कई वीर शहीद सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने कहा कि शहादत देने में उत्तराखंड पीछे नहीं रहा है इसमें भी 75 जांबाज सैनिकों द्वारा देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग के तीन जांबाज शहीद सैनिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य से हर सेना में जांबाज सिपाही भर्ती हैं जो देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात हैं।
युद्ध में भारत के 527 सैनिकों ने दी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत के सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए दुश्मनों को कड़ी टक्कर देते हुए विजय हासिल की है। कई वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बलिदान को जाया नहीं होने देना है। उन्होंने भारत की रक्षा, उन्नति एवं प्रगति के लिए जो सपना देखा है उस सपने को पूरा करने के लिए सभी को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारत के 527 सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है जिसमें उत्तराखंड के 75 जवान शामिल है। जनपद रुद्रप्रयाग के तीन वीर सैनिकों जिसमें नायक शहीद सुनीत दत्त कांडपाल, रायफल मैन शहीद भगवान सिंह, नायक शहीद गोविंद सिंह ने इस युद्ध में देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो गए।
कारगिल शौर्य दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम स्थान अटल आदर्श उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ऊखीमठ की 12वीं की छात्रा कु. अमृता, द्वितीय स्थान अटल आदर्श उत्कृष्ट इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग की 12वीं की कु. प्रियंका चमोली तथा तृतीय स्थान पर अटल आदर्श उत्कृष्ट इंटर कॉलेज ऊखीमठ की 12वीं की छात्रा कु. सोनिया को पुरस्कृत किया गया। राइंका के छात्र-छात्राओं द्वारा वीर शहीदों की याद में सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिपं अध्यक्ष सुमंत तिवारी, विधायक भरत चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया प्रतिभाग

कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमंत तिवारी, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, कारगिल शहीदों की वीर नारियां, सीईओ यशवंत सिंह चौधरी, एसडीएम सदर अपर्णा ढौंडियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, ईई लोनिवि जेएस रावत, डीएचओ योगेंद्र सिंह चौधरी,भूतपूर्व सैनिक, जन प्रतिनिधियों, राइंका रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह भदौरिया, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडर मौजूद थे।
——

कैबिनेट मंत्री ने की 25 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा ।

0

हरिद्वार- आज हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के समापन के अवसर पर शिवरात्रि के दिन हर की पेडी हरिद्वार से एक अद्भुत कावड़ यात्रा शुरू हुई यह यात्रा किसी और ने नहीं बल्कि उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की इस यात्रा का उद्देश्य शिव की पूजा के साथ-साथ शक्ति की पूजा करना भी था और इसी उद्देश्य को देखते हुए उन्होंने सावन के महीने में कावड़ यात्रा के दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए कावड़ यात्रा करने का बीड़ा उठाया यह अद्भुत तरह की पहली कावड़ यात्रा है आज सुबह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हर की पेडी ब्रह्मकुंड में पहुंची जहां उन्होंने विधान के साथ गंगा जी की पूजा अर्चना की और भगवान शिव का अभिषेक करने के किये हरिद्वार हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड से कांवड़ लेकर 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर सैकड़ो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ हरिद्वार से रवाना हुई।
-उन्होंने हर की पैड़ी की प्रबंध कारिणी सभा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज और अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य में गंगा के पावन तट पर कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी महंत रवींद्र पुरी महाराज ने उन्हें कावड़ यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया और उनके महिला सशक्तिकरण के इस कार्य के लिए उनकी सराहना की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बेटियों को बचाने के लिए जो कावड़ यात्रा शुरू की गई है वह अनोखी है और गंगा माई उनकी इस यात्रा को सफल करेगी पूर्ण करेगी और सावन के महीने में उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने के लिए जो कावड़ यात्रा शुरू की है वह सफल होगी उनका यह कार्य महिला सशक्तिकरण के लिए एक बड़ा कदम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत उन्होंने कावड़ यात्रा शुरू की है और यह कावड़ यात्रा ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र मंदिर में समाप्त होगी -इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उनकी यात्रा साधु संतों के आशीर्वाद से पूरी तरह सफल होगी उनकी यात्रा का उद्देश्य महिलाओं के लिंगानुपात को उत्तराखंड में समान रूप से लागू करना और बेटियों को बचाना बेटियों को पढ़ाना और बेटियों को महिला सशक्तिकरण के रूप में आत्मनिर्भर बनाना है उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा आज हर की पेडी से शुरू होकर ऋषिकेश के पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर में समाप्त होगी।