15.3 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 335

बड़ा हादसा रोडवेज बस गिरी खाई में 24 यात्री गंभीर घायल।

0

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है आए दिन सड़को हादसों में कई लोगो की जान जा चुकी है। वही गुरुवार सुबह को टनकपुर से ऋषिकेश जा रही रोडवेज बस भीमगोड़ा बैराज तिराहे के समीप सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी, बस में सवार 35 यात्रियों में से 24 गंभीर घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुँची रेस्क्यू टीम द्वारा बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाल गया और घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार अस्तपाल भेज दिया गया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर निकलेगी ,पैदल कावड़ यात्रा पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ।

0

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ 26 जुलाई को हरिद्वार हर की पैड़ी से 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा निकलेगी। यह कहना है महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का। उन्होंने कहा कि वह खुद इस यात्रा में शामिल होंगी। इस दिन हरिद्वार में हर की पैड़ी से कांवड में जल भरकर ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि लैंगिक असमानता को खत्म करने को लेकर सरकार ने संकल्प लिया है। सावन के इस पवित्र महीने में एक संदेश उन माता-पिता और समाज को दिया जाए जो लड़कियों को लेकर इस तरह की सोच रखते हैं।

 

देश को आज मिलेंगे नए महामहिम|

0

भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार को हो जाएगी। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद भवन में सुबह 11 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी।

यूं तो विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होना है।

मुख्यमंत्री धामी ने की अतिथि देवो भव की मिसाल कायम, चरण धोकर किया कावड़ यात्रियों का सम्मान।

0

हरिद्वार -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम से पहले रूद्राक्ष का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देश भर से आये कावड़ यात्रियों को दिया, जिसके पश्चात् मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर उत्तराखण्ड की अतिथि देवो भव की भावना को साकार रूप देते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया , डामकोठी और शंकराचार्य चौक के पास गंगा घाट पर कार्यक्रम में पहुंचे अन्य राज्यों से आये कावड़ यात्री मुख्य मंत्री द्वारा इस तरह से सम्मान करते देख गदगद हो गए कावड़ यात्रियों का कहना हैं की आजसे पहले ऐसा सम्मान कावड़ यात्रियों का कभी नहीं हुआ |

ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग नरकोटा में निर्माणाधीन पुल की सेंट्रिंग ढही ।

0

सेंट्रिंग ढहने से 8 लोग दबे थे नीचे ।
रेस्क्यू कर 6 लोगो को निकाला बाहर ।
2 लोगो की मौके पर ही मौत।

निर्माणाधीन पुल का कार्य कर रही आरसीसी कम्पनी ।

6 घायलों में 2 की हालत गम्भीर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर बेस अस्पताल किये गए रेफर ।।
रुद्रप्रयाग – एक बार फिर से ऋषिकेश बद्रीनाथ राषटीय राजमार्ग पर घटिया निर्माण की पोल खुलती नजर आ रही । आज सुबह 9 बजे नरकोटा के पास निर्माणधीन मोटर पुल की सेंट्रिंग ढहने से उसमे काम करने वाले 8 लोगो के दबने की खबर मिली तो आस पास के सभी लोग रेस्क्यू में लग गये। 6 लोगो का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया ।जिसमें दो मजदूरों की हालत गम्भीर होने से उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया ।और नीचे दबे होने से 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी । कड़ी मशक्कत के बाद पुल की सरिया को कटर मशीन से काट कर डेड बॉडीयो को बाहर निकाला गया ।जैसे ही पुल की सेंट्रिंग ढहने की खबर जिला प्रशासन को पता चली तो स्वयम जिलाधिकारी ,पुलिसधीक्षक मौके पर पहुचं कर रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा निर्माणाधीन पुल की लापरवाही करने वाली कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा ।

भगवान श्री फ्यूलानारायण मन्दिर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ आज खुल गये ।

0

रिपोर्ट:-पुष्कर सिंह नेगी(चमोली)

चमोली:-भगवान कल्पेश्वर मन्दिर से 4 किमी की दूरी पर पर स्थित हिमालय की चोटियों में विराजमान भगवान श्री फ्यूलानारायण मन्दिर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ 11 बजकर 45, मिनट पर आज खुल गये ।

यहां नारायण की मूर्ति चतुर्भुज रुप में विराजमान है नारायण की मूर्ति के दोनों तरफ जय विजय दो द्वारपाल हैं जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा नारायण के बच्चे भी कहा जाता है पौराणिक कथाओं के अनुसार मान्यता है कि नारायण के द्वार पाल जय विजय थे। नारद मुनि को एक बार प्रणाम न करने के कारण दोनों को राक्षस कुल में जन्म होने का श्राप दे दिया था। जिनका दूसरा जन्म रावण व कुम्भकरण के रुप में हुआ। श्री फ्यूलानारायण मन्दिर में नारायण मां नन्दा स्वनूल जाख क्षेत्रपाल वनदेवियों पितरों की पूजा की जाती है व अखण्ड धूनि अग्नि कपाट बन्द होने तक जलती रहती है। प्रत्येक दिन पूजा के अलावा बाड़ी व सत्तू का भोग लगाया जाता है। यहां नारायण की पुष्प वाटिका में नाना प्रकार के रंग विरंगे फूल खिलते है। फ्यूयाण या तो दस साल से कम उम्र की बालिका होती है या 55 वर्ष से ऊपर की महिला जो फूलों की बगिया से फूल नारायण के श्रृंगार के लिए लाती है।

कल्पेश्वर मन्दिर से हल्की चढ़ाई व बीच बीच में जंगलों का दृश्य व 100 मीटर ऊपर से गिरता भिगरख्वे जल प्रपात मन को मोह लेता है। मार्ग में पतोता विनायक जबरखेत विनायक दुदला विनायक खर्सू पाटा विनायक कुंदी व खोड विनायक के दर्शन होते हैं यहाँ भर्की भैंटा ग्राम पंचायत के प्रति परिवार की हर वर्ष पूजा अर्चना की बारी होती है। इस वर्ष पुजारी योगम्बर सिंह फ्यूयाण का दायित्व पार्वती देवी का है। इस वर्ष फ्रेंड्स ग्रुप एवं श्री फ्यूलानारायण मंदिर समिति द्वारा मंदिर को भव्य रुप से 1 कुंतल फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह नेगी पश्वा भूमिक्षेत्र पाल मंजू रावत प्रधान भर्की उजागर फर्स्वाण हर्षवर्धन हरीश परमार प्रमुख जोशीमठ फर्स्वाण अध्यक्ष मेला कमेटी भर्की देव चैहान प्रेम सिंह चैहान सुरेंद्र रावत सरपंच भर्की रघुबीर पवांर देवेन्द्र रावत प्रधान देवग्राम अनूप नेगी अध्यक्ष प्रधान संघ जोशीमठ समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

 

बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आ रही महिला पर गुलदार ने किया हमला , महिला की मौके पर ही मौत ।

0

पौड़ी:- एक साल पूर्व में इस क्षेत्र में एक मासूम को बनाया था अपना निवाला ।
पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक में गुलदार ने घात लगाकर एक महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से इस महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का महौल बना हुआ है और स्थानीय ग्रामीण वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने के साथ गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की भी मांग कर रहे हैं।

मामला दुगड्डा ब्लाक के गोदी बड़ी गांव का है। यहां आज सुबह मंगलवार को एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा गई थी। बताया जा रहा है कि महिला बच्चे को छोड़कर वापस लौट रही थी तो तभी गांव के पास ही गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद गुलदार महिला को घसीटकर झाड़ियों के पीछे ले गया। गांव के ही कुछ बच्चे दुगड्डा जा रहे थे तो बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख, फिर बच्चों ने गांव को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा की महिला का शव झाड़ियों में पड़ा था और वहीं पास गुलदार भी बैठा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचते ही शव को झाड़ियों से निकाला गया। इस घटना को बाद गांव में गमगीन माहौल के साथ रोष भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बीते साल भी गुलदार ने एक मासूम को अपना शिकार बनाया था। वन विभाग के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर रही है।

Dell Inspiron 3511

नैनीताल के जिलाधिकारी रहे सविन बंसल वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के माध्यम से लंदन में मास्टर्स स्टडी कर रहे हैं।

0

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जनपद के जिलाधिकारी रहे व उत्तराखण्ड सरकार में अपर सचिव पद पर तैनात आईएएस सविन बंसल ने यूनाइटेड किंगडम(UK)में समूचे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। सविन बंसल ने संयुक्त राष्ट् द्वारा आयोजित Climate Resilience Summit-2022 में ‘‘आपदा जोखिम-सुशासन’’ पर भारत एवं यूनिवर्सिटी कालेज लंदन का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होने नीदरलैण्ड के मास्ट्रीच में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय मेरिट में अतिथि वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। सम्मेलन में उन्होने Multi-level governance & cross-border collaboration’ और 2013 की केदारनाथ त्रासदी के प्रबन्धन और सामुदायिक स्तर जलवायु परिवर्तन के लिए तैयार किये जाने वाली रणनीति पर व्याख्यान दिया। उनके संयुक्त राष्ट्र के इस व्याख्यान के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। संयक्त राष्ट्र ने इस सम्मेलन में श्री बंसल की अनिवार्य उपस्थिति note verbale के लिए दूतावास को निर्देशित किया था।

सविन बंसल वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप के माध्यम से लंदन में मास्टर्स स्टडी कर रहे हैं। यूनाइटेड किंगडम कामनवेल्थ स्कॉलरशिप द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए भारत से अखिल भारतीय सेवा के केवल एकमात्र अधिकारी का चयन किया गया था।
सविन बंसल उत्तराखंड कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के डीएम रहे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुडे़ मामलों को त्वरित समाधान के लिए जनता के बीच वे काफी लोकप्रिय रहे।श्री बंसल की उपलब्धि से नैनीताल समेत पूरे उत्तराखंड में हर्ष व्याप्त है।

रिपोर्ट- ललित जोशी।

EXCLUSIVE NEWS:-चंपावत के टनकपुर में किरोड़ा नाले में गिरी स्कूल बस का नया वीडियो आया सामने|

0

वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह पानी के तेज बहाव के चलते बस अपना संतुलन खो कर बह रही है

ड्राइवर को जब तक बस पर से नियंत्रण खोने का आभास हुआ तब तक देर हो चुकी थी और स्कूल बस पानी के तेज बहाव के चलते बह गई।

👇👇वीडियो देखने के लिए फ़ोटो पे क्लिक करे।


तीन धारा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त होकर मार्ग पर पलटी, 33 यात्री घायल।

0

देवप्रयाग: सोमवार को थाना देवप्रयाग के अंतर्गत तीन धारा के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर मार्ग पर ही पलट गयी। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट कौडियाला से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।SDRF इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया की केदारनाथ से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस कोडियाला के समीप पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस में 31 यात्री व 02 बच्चे सवार थे।

21 घायल यात्रियों को प्राइवेट वाहन से ऋषिकेश ले जाया गया, 12 व्यक्ति सामान्य घायल है जिनका प्राथमिक उपचार घटनास्थल पर किया जा रहा है। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।