19.2 C
Dehradun
Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 334

शिक्षकों की कमी से जूझता नंदानगर विद्यालय अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं ग्रामीण ।

0

 

चमोली -चमोली के नंदानगर के स्थानीय लोग 5 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. लेकिन शासन प्रशासन की ओर से कोई भी अमला ग्रामीणों की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में लगातार आक्रोश व्याप्त हो रहा है। थराली विधानसभा के नंदानगर राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की कमी के चलते नौनिहालों के भविष्य पर संकट पैदा हो गया विद्यालय में मात्र 2 शिक्षक है।

शिक्षकों की कमी के चलते अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त हैं, विद्यालय में 435 छात्र -छात्राएं है .और स्थानीय ग्रामीण 5 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर तहसील नंदानगर में बैठे हुए हैं .लेकिन जिला प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग के कोई भी अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने को नही पहुँचा।ग्रामीणों ने बताया कि 16 अगस्त को विद्यालय के बच्चे सहित अभिभावक शिक्षा मंत्री धन सिंह का घेराव करने देहरादून जाएंगे

आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिये स्कूल से लेकर गांवों तक निकाली जा रही है जन जागरूकता रैली ।

0

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग विधान सभा के जिले ,मंडल,व बूथ स्तर तक निकाल चुके हैं तिरंगा अभियान रैली ।

रुद्रप्रयाग – रुद्रप्रयाग विधानसभा के विधायक भरत सिंह चौधरी गांव गांव जाकर कर रहे हैं हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ।

देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश भर में भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने राजकीय इंटर कॉलेज पित्रधार में स्कूली छात्रों संग तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही खेड़ाखाल,नवासू, टैण्ठी, गहरखाल,क्वली, पाटा गाँव में हर घर तिरंगा अभियान शुरू कर जन जागरण रैली निकाली। इस अवसर पर उन्होंने 13-15 के बीच सभी घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध सभी गांववासियों से किया। तथा इस देशव्यापी अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने का अनुरोध सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं जनता से किया। इस अवसर कनिष्ठ प्रमुख अगस्तमुनि शशि नेगी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, सोवन नेगी, विजय कंडारी, मातबर सिंह गुसाईं सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

करंट लगने से मां बेटी की मौत ।

0

चमोली / पोखरी – विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पंचायत गोदी गिवाला मे मशीन से छांच बनाते समय बिजली का करेंट लगने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है जबकि पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी ।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गोदी गिवाला में आज सुबह विधा देवी (24 वर्ष) पत्नी प्रवीन सिंह रावत आज सुबह आठ बजे के करीब मशीन से छानच बना रही थी कि अचानक छानच बनाने वाली मशीन पर करेंट आने से महिला और उसकी बालिका कु अदिति बुरी तरह झुलस गयी तथा मां ,बच्ची दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। जानकारी देते हुए प्रधान पूनम देवी तथा बताया कि बिधा देवी के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है ,उनके आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है,।इस तरह से एक ही परिवार के दो लोगो का काल के मुंह जाना बड़ी दुःखद घटना है ।जिसको सुन कर क्षेत्र के हर व्यक्ति ने शोक सन्ताप किया ।

वैदिक मंत्रों के साथ किया गया वटुक छात्रों का (यज्ञोपवीत) उपनयन संस्कार|

0

 

रुद्रप्रयाग- श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद वेदभवन संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संस्कृत सप्ताह के मौके पर उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव एवं संस्कृत निदेशालाय के निदेशक शिव प्रसाद खाली ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर 40 संस्कृत वटुक छात्रों का श्रावणी उपनयन संस्कार किया गया।

 

संस्कृत निदेशालय के निदेशक शिव प्रसाद खाली ने किया प्रतिभाग

मुख्यालय स्थित संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित श्रावणी उपनयन संस्कार से पूर्व मुख्य अतिथि का वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य चंद्रशेखर पुरोहित एवं सभी संस्कृत वटुक छात्रों के अभिभावकों ने की। संस्कृत निदेशालय के निदेशक द्वारा वैदिक मंत्रोचार और परम्परानुसार 40 छात्रों का श्रावणी उपनयन संस्कार यज्ञोपवीत दान किया गया।

उनके द्वारा सभी यज्ञोपवीत करने वाले छात्रों को दंड धारण करवाया गया साथ ही पवित्र गायत्री मंत्र के साथ के साथ दीक्षा दी गई दी गई। इस मौके पर निदेशक शिव प्रसाद खाली ने कहा कि उपनयन हमारी संस्कृत की पौराणिक परम्परा है। श्रावणी उपनयन के मौके पर सभी लोगों को अपने बच्चों का उपनयन कराना चाहिए। संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग आज भी इस परम्परा को बखूबी निभा रहा है। व्याकरण विभागाध्यक्ष जय प्रकाश गौड़ ने बताया कि संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में बीते 75 सालों से यह पर्व मनाया जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. भानुप्रकाश देवली ने कहा कि हिन्दू धर्म में श्रावणी उपनयन का वैदिक और पौराणिक महत्व है। इस परम्परा को विशेष रूप से मनाने के लिए लोग वर्षो से इंतजार करते रहते हैं। उन्होने कहा कि ब्राह्मण का 8 वर्ष में यज्ञोपवित किया जाना चाहिए जबकि क्षत्रिय का 11 वर्ष और वैश्या का 12 वर्ष में उपनयन हो जाना चाहिए। यह ऋषि परम्परा को भी जीवित रखने का पर्व है।

Uksssc पेपर लीक मामले में सचिवालय में तैनात अपर निजी सचिव गिरफ्तार ।।

0

देहरादून– उत्तराखंड से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि स्नातक स्तर की भर्ती घपले के मामले में एक और सचिवालय स्तर के अधिकारी को जेल भेज दिया गया है ।उत्तराखंड में एसएसएससी पेपर लीक मामले में सचिवालय में तैनात एक अन्य अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप निवासी जसपुर को एसटीएफ ने पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार ।

इससे पूर्व भी एक अपर निजी सचिव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उत्तराखंड एसएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक एसटीएफ ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभी अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

देहरादून पुलिस कप्तान ने जारी की तबादला सूची।

0

देहरादून :-देहरादून पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने आखिरकार अपनी पहली तबादला सूची जारी कर दी ।

डीआईजी कार्यालय व सीबीसीआईडी से आने वाले 2 इंस्पेक्टरों के इंतजार पूरा होने के साथ ही तबादला लिस्ट जारी हो गई ।एसएसपी ने काम के प्रति सजग व आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने वाले दरोगा को कोतवाली का मौका दिया है।

उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में होगी चालक, परिचालक की भर्ती ।

0

देहरादून – उत्तराखण्ड परिवहन बसों में बहुत जल्दी चालक ,परिचालक की भर्ती कल से शरू होने वाली है ।ये सभी भर्तियां आउटसोर्स द्वारा की जा रही है ।इसमें चालक के 8 वी पास व परिचालक के 12 वीं पास योग्यता रखी गयी है साथ ही आयुसीमा का भी 40 व 42 वर्ष रखी गयी है।

रोडवेज बसों में जल्द ही ड्राइवर और कंडक्टर की कमी होगी दूर हो जाएगी ।
ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती के लिए कल से आवेदन होंगे शुरू।
ड्राइवर के 233 और कंडक्टर के 356 पदों के लिए होने वाली भर्ती की जिम्मेदार एमकेएसएसएसएस एजेंसी को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

आस्था व विश्वाश समाज मे आज भी जीवंत है ।

0

चॉदी के तीन छत्र भेंट किये केदारनाथ को ।
केदारनाथ धाम में काशी विश्वनाथ गुप्तकाशी और ओंमकारेश्वर को भेंट किये चॉदी के तीन छत्र।
शुद्धीकरण कर ओंमकारेश्वर के गर्भगृह में स्थापित किया गया एक छत्र।
भगवान केदारनाथ के प्रति अटूट आस्था रखने वाले भक्तों की आस्था से पता चलता है कि भगवान केदारनाथ के प्रति कितनी श्रद्धा है। ऐसे ही एक दानीदाता है। महाराष्ट्रृ पूना के जिन्होने भगवान शिब के तीनों स्थानों के लिए चॉदी के बडे-बडे छत्र भेंट कर अपने कारीगरों को लगाने के लिए साथ में भेजे है।

भगवान केदारनाथ की शीतकालीन गददीस्थल ओंमकारेश्वर उखीमठ में आज दान दिये गये छत्र एवं धारापात्र मंदिर को समर्पित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी एवं बीकेटीसी के कर्मचारीयो द्धारा छत्र एंव धारापात्र का पूजा अर्चना और शुद्धीकरण के बाद मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया है।वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर में भी छत्र भेंट किया जायेगा।
बद्रीकेदार मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि पूना के दानी दाता स्वॅय भगवान केदारनाथ धाम में पहॅूचेगे और भगवान केदारनाथ को अपने हाथों से पूजा अर्चना करने के बाद ये छत्र भगवान केदारनाथ को भेंट कर बाबा के चरणों में अर्पित कर देगें। बद्रीकेदार मंदिर समिति के कर्मचारीयों द्धारा इनका आभार ब्यक्त किया गया है।

UKSSSC पेपर लीक मामले मे 50 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस की रडार पर|

0

UKSSSC पेपर लीक मामले मे 50 से ज्यादा संदिग्ध पुलिस की रडार पर,अबतक पेपर लिंक में 83 लाख रुपये हो चुके हैं बरामद ।
देहरादून -जैसे जैसे Uksssc मामला आगे बढ़ रहा है कहि संदिग्ध पुलिस के हाथ चढ़ने वाले हैं ।आये दिन एसआईटी नये नये खुलासे करती आ रही है ।एसआईटी जांच में अबतक 14 को हिरासत में लिया जा चुका है और 50 संदिग्ध अभी भी एसआईटी के रडार पर चढ़े हुए हैं ।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा दिसंबर 2021 का पेपर लीक करने के आरोपियों को लगातार STF अरेस्ट कर रही है। 1 दिन पहले ही उत्तराखंड सचिवालय का एक अपर निजी सचिव भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा एक समीक्षा अधिकारी भी एसटीएफ की रडार पर बताया जा रहा है। वहीं इस संवेदनशील मामले में आज उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय सुभाष रोड पर डीजीपी अशोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 4-5 दिसंबर 2021 को आयोजित हुई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अभी तक ₹83 कैश बरामद हो चुका है। मामले में अभी तक एसटीएफ 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि 50 से अधिक ऐसे पास हुए अभ्यर्थी पुलिस की रडार पर हैं जिन्होंने नकल या अनुचित माध्यम का प्रयोग कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मामले में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए विवेचना जारी है।

किसी भी तरह का कोई राजनीतिक दबाव पुलिस के ऊपर नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि ₹8300000 कैश के अलावा कई करोड़ रुपए के बॉन्ड पेपर समेत अन्य संपत्तियां पुलिस जफ्त कर चुकी है। कई और संदिग्ध लोग भी पुलिस के रडार पर है। एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि नेता हों या सफेदपोश नौकरशाह दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। किसी भी स्तर तक पुलिस मामले में दोषी आरोपियों को अरेस्ट करेगी। बताया कि इस परीक्षा के अलावा अगर किसी और भर्ती एग्जाम की भी पुख्ता सबूतों के साथ शिकायत आती है तो उसकी जांच भी की जाएगी। पत्रकारों के कई सवालों का हालांकि डीपीपी जवाब नहीं दे पाए या उन्होंने तोड़ मरोड़ कर जवाब दिया। पूर्व में हुई इसी तरह की परीक्षा की धांधली के मामले में आरोपियों के कोर्ट से बरी हो जाने के सवाल का वह गोलमोल जवाब दे गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मामले की विवेचना जारी है। किसी भी स्तर के अधिकारी अथवा पार्टी के नेता को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना होगा कि कोर्ट तक पहुंचते-पहुंचते कितने आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करवा पाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा ने डीएम मयूर दीक्षित संग मनाया रक्षाबंधन|

0

रुद्रप्रयाग-देश में आज रक्षाबंधन का त्यौहार बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान बहनों और भाइयों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।वहीं रूद्रप्रयाग भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित समस्त परिवार के संग आज कैंप कार्यालय में जाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया।

इस अवसर पर डीएम रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने भी राखी बांधने वाली महिलाओं को मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन के अवसर पर डीएम रुद्रप्रयाग ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।इस मौके पर राखी बांधने पहुंची महिलाओं में पार्वती गोस्वामी,मंजू रावत,शालिनी देवी,रीना देवी,अनिता भट्ट,मंजू धिरवाण मौजूद रहीं।