12.6 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 353

उत्तराखंड: कांग्रेस को आई सदस्यता अभियान की याद

0

रिपोर्ट – मुकेश कुमार – हल्द्वानी – विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेस करारी हार के बाद अब सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर आज हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल की बैठक आयोजित हुई,

1 : हल्द्वानी में आज कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई लेकिन बैठक में मुद्दा कांग्रेस पार्टी के अंदर अनुशासन और अनुशासनहीनता का ही उठा, बैठक में कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रभारी, राज्यसभा सांसद, जी. श्री चंद्रशेखर मौजूद रहे, इस बैठक में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने कांग्रेस पार्टी में अनुशासन का मुद्दा उठाया । विधायकों ने अनुशासनहीनता के मामले पर तत्काल कार्यवाही की मांग की उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता की वजह से ही प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी करारी हार हुई ।

कुमाऊं मंडल की बैठक में कांग्रेस नेता यशपाल आर्या हल्द्वानी से विधायक सुमित हृदेश, खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी कांग्रेस नेता करण मेहरा शामिल हुए, बैठक में बूथ लेवल तक डिजिटल रूप से अध्यक्षता कर लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया है । प्रदेश चुनाव प्रभारी और सांसद जी. श्री चंद्रशेखर ने माना कि पांचवी राज्यों में कांग्रेस की हार के लिए जो लोग जिम्मेदार थे उनका कांग्रेस पार्टी ने इस्तीफा ले लिया है ।

लालकुआं: 25 एकड़ कालोनी में 52 वर्षीय व्यक्ति गौरी शंकर की मौत

0

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआ कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र में 25 एकड़ कालोनी में 52 वर्षीय व्यक्ति गौरी शंकर की मौत”पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्जे में।

लालकुआ निकटवर्ती क्षेत्र 25 एकड़ कालोनी में स्थानीय सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत परमानेंट कर्मी की हुई अचानक मौत से इलाके फैली सनसनी”लोगों ने दी पुलिस को सूचना।

लालकुआ कोतवाली पुलिस कि जांच के अनुसार मृतक व्यक्ति गौरी शंकर लम्बे समय से चल रहा था बीमार” बीमारी के चलते हुई मौत”पुलिस ने बरामद की मृतक के पास से दवाइयां।

लालकुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर हल्दानी भेजा पोस्टमार्टम को”मृतक व्यक्ति कालोनी में रहता था अकेले”पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी सूचना।

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने ली जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

0

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट : जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने गंगा संरक्षण कार्यों को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत गंगा नदी को निर्मल व अविरल बनाने के लिए सहायक नदियों को भी स्वच्छ रखने हेतु अनवरत कार्य किए जाएंगे। इसके तहत जनपद में रामगंगा नदी को स्वच्छ बनाने की दिशा में वृहद स्तर पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में उपलब्ध काम्पेक्टर मशीन, कूड़ा सग्रेगेशन, डंम्पिग यार्ड, मलमूत्र एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी संकलित की जाए। बल्क वेस्ट जनरेटर को चिन्हित करें। रामगंगा नदी किनारे बसावटों में जहां भी कूडा व गंदे नाले सीधे नदी में डाले जा रहे हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें। धारचूला व मुन्स्यारी में एसटीपी लगाने के लिए आंगणन शीघ्र तैयार करें। थल में काम्पेक्टर मशीन लगने के लिए भूमि चिन्हित की जाए। प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों से बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की नियमित जांच की जाए। एंटी स्पिटिंग व पालिथिन का इस्तेमाल पर सख्ती से चालान काटे जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि रामगंगा नदी की साफ-सफाई के लिए जिला एवं ब्लाक स्तर पर रोस्टर तैयार किया जाए। ब्लाक स्तर पर बीडीओ की अगुवाई में सप्ताह में कम से कम एक दिन वृहद सफाई अभियान चलाया जाए। रामगंगा किनारे पौधरोपण के लिए साइड चिन्हित करते हुए मनरेगा से पौधे लगाने की तैयारी शुरू की जाए। इसके लिए पीडी, सीएचओ वह डीडीओ को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता अभियान के तहत संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की सूचना डिजिटल डेसबोर्ड पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। कहा कि प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को इसकी समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, डीएफओ कोको रोसो, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

लालकुआं: नगरवासियों से की पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील

0

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट । नगर पंचायत लालकुआं ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत वार्ड नंबर 1 में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सहयोग लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया, जिसके तहत नगरवासियों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने, अपने घर एवं आसपास साफ सुथरा रखने, तथा यूजर चार्ज देने के लिए घर घर से परिजनों को जोड़ने का कार्य शुरू किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह एवं अधिशासी अधिकारी सुश्री पूजा द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर को नीट एंड क्लीन रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया, इसके तहत स्वयं सहायता समूह की वार्ड नंबर एक निवासी 4 महिलाओं को वार्ड नंबर 1 का महिला ब्रांड अंबेसडर बनाते हुए उनके साथ घर-घर जाकर नगर वासियों को उक्त अभियान से जोड़ने का कार्य किया। जिसके तहत नगर के प्रत्येक निवासी को जानकारी दी गई कि वह पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी हालत में न करें, गीला एवं सूखा कूड़ा को अलग अलग रखें, घर एवं घर के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ रखें, एवं नगर पंचायत को यूजर चार्ज का भुगतान करें।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उक्त मुद्दों को लेकर महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र उक्त मुहिम चला रहे हैं। पहले दिन वार्ड नंबर 1 के निवासियों को जागरूक किया गया है, यह अभियान नगर के समस्त वार्डों में चलाया जाएगा। इस मौके पर स्वच्छता से संबंधित नगर वासियों की समस्याएं भी सुनी गई, जिसमें अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

लालकुआं: संघ कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहने का आह्वान

0

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर में पथ संचलन करते हुए संघ कार्यकर्ताओं से हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहने का आह्वान किया गया।यहां नगर पंचायत के एनडी तिवारी बारात घर में एकत्रित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की शाम को नगर में पथ संचलन किया, इस दौरान पूर्ण रूप से गणवेश धारण किए स्वयं सेवको ने संपूर्ण नगर का भ्रमण किया, इस बीच दर्जनभर कार्यकर्ता हाथों में दंड लिए हुए यातायात को नियंत्रित कर रहे थे। उक्त पथ संचलन संपूर्ण नगर में भ्रमण करने के पश्चात वापस एनडी तिवारी बारात घर में पहुंचा, जहां बौद्धिक प्रमुख एवं वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हिंदुत्व को लेकर सदैव जागरूक रहना है, तथा समाज सेवा करते हुए उनकी सदैव मदद को तत्पर रहना है। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य उद्देश्य के संबंध में नए स्वयंसेवकों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह राहुल जी, नगर संघ चालक राधेश्याम यादव, जिला प्रचारक कमल जी, नगर कारवां अनिल मेलकानी, मनीष अग्रवाल, आदित्य चौधरी, नैतिक मेलकानी, आकाश माथुर, गोपाल भट्ट, राजीव शर्मा, अनिरुद्ध यादव, कमल दुम्का, पंकज बत्रा, मनोज गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल, कार्तिक मेलकानी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, मनोज बसनायत, राजकुमार सेतिया, चौधरी सर्वदमन सिंह, बॉबी संभल, प्रेम नाथ पंडित, महेश चौधरी सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।

 

रुड़की के शुभम के गाने बजा रहे बॉलीवुड में अपना डंका

0

*रुड़की के शुभम के गाने बजा रहे बॉलीवुड में अपना डंका, मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर मनन भारद्वाज के साथ कर रहे है काम…*

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, कड़ी मेहनत के बल पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है। रुड़की के गणेशपुर निवासी शुभम चौधरी “एस के द रैपर” ने इस कहावत को सच कर दिखाया। दरअसल शुभम चौधरी बचपन से ही प्रतिभा के धनी रहे हैं और पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने “म्यूजिक” की दुनिया में अपने कदम बढ़ाए। उनकी मेहनत रंग लाई और बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज जाना माना चेहरा माने जाते हैं। शुभम ने 2020 में बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी और बॉलीवुड के लिए उन्होंने कई गाने किए हैं साथ ही देर रात शूटिंग के बाद रुड़की पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर मनन भारद्वाज मैं रुड़की पहुंचे शुभम से मुलाकात की। बल्कि मनन भारद्वाज ने शुभम को बॉलीवुड के कई जाने के लिए न्योता भी दिया। मनन भारद्वाज ने बताया कि शुभम का हुनर आने वाले समय में रंग दिखाया था। या उसकी प्रतिभा के कायल हैं और जो भी संभव होगा शुभम के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और साथ ही मुंबई आने पर भी न्योता दिया। रुड़की में “एस के द रैपर” के नाम से प्रसिद्ध शुभम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से साथ काम कर रहे हैं और शुभम ने पिछले कई वर्षों में कई सुपरहिट गाने बॉलीवुड इंडस्ट्री को दिए हैं। इससे पूर्व भी शुभम कई फिल्मों और एल्बम के माध्यम से अपनी प्रतिभा का डंका पूरे देश में राष्ट्रीय स्तर पर बजा चुके हैं देश में उनके लाखों प्रशंसक हैं और की इसी प्रतिभा के चलते उन्हें बॉलीवुड में जाने का मौका मिला था और बॉलीवुड के जरिए उत्तराखंड का नाम शुभम ने रोशन कर दिखाया और इस उपलब्धि का श्रेय सभी प्रशंसकों और अपने माता पिता को दिया। बताया गया है कि शुभम चौधरी ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा रुड़की के आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की और मौजूदा समय में वह गायकी के साथ-साथ बीएएमएस की पढ़ाई मदरहुड आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना मिले हो तुम हमको 2016 में हिट हुआ था जिसके बाद से वह लगातार बॉलीवुड को कई हिट गाने दे चुके हैं।

जैसे कि मिले हो तुम हमको, कदी ते हस बोल वे, संगीत अमर कर दो, मेरा मुल्क मेरा देश जैसे कई हिट गाने दे चुके हैं। शुभम के बॉलीवुड में डेब्यू के बाद से ही सभी गाने एमटीवी, पीटीसी पंजाबी, 9XM जैसे बड़ी टीवी चैनलों के पर्दों पर प्रकाशित होते हैं

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने दिया साइलेंट मैसेज

0

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से लेकर सोशल मीडिया में डॉ. निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव की पत्नी का प्रकरण छाया हुआ है। इस प्रकरण के बाद शासन के अधिकारी के घर पर डॉक्टर बुलाने को और न बुलाने को लेकर बहस छिड़ी हुई है। ऐसे में इस बीच सीएम धामी की मां की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वे चेकअप के लिए डॉक्टर के पास पहुंची हैं।।

इस तस्वीर को मुख्यमंत्री धामी के परिवार की सादगी और डॉ. निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव की पत्नी के प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, वायरल हो रही तस्वीरें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माताजी विमला देवी की हैं, जो कि इसी हफ्ते अपने रूटीन चेकअप के लिए देहरादून के सीएमआई अस्पताल पहुंची थी।

धामी की मां मशहूर डॉक्टर महेश कुड़ियाल के पास अपनी बेटी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी बहन के साथ सीएमआई अस्पताल पहुंची थीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सीएम धामी की मां किस तरह सादगी से डॉक्टर के पास उनके केबिन में रूटीन चेकअप के लिए बैठी हैं।

मुख्यमंत्री धामी के परिवार की ये तस्वीरें आज के परिपेक्ष में बेहद बड़ा संदेश देती हैं। खासतौर से सत्ता में मौजूद उन अधिकारियों और नेताओं के लिए भी जो कि पावर में आने के बाद कहीं ना कहीं वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देते हुए आम लोगों के लिए संघर्ष का विषय बनते हैं।

बता दें बीते रोज दून मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर निधि उनियाल ने गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव की पत्नी पर बदतमीजी का आरोप लगाए हुए इस्तीफा दे दिया था। इस पर उनका तबादला अल्मोड़ा कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से डॉक्टर निधि का तबादला रोकने  के आदेश दिए हैं।

 

टिहरी: सात दिवसीय शिविर का समापन कार्यक्रम! पाब में संपन्न

0

आज दिनांक 29 मार्च 2022 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ संदीप कुमार के दिशा निर्देशन में ग्राम सभा – पाब के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाब में संपन्न किया गया।

जिसमें ग्राम सभा- पाब के प्रधान श्रीमती मीरा देवी एवं ग्राम सभा – कोटी के प्रधान श्री प्रवीन चौहान ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।इसके पश्चात् कार्यक्रम अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। स्वयं सेवियों ने भी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसके पश्चात ग्राम सभा – पाब के प्रधान श्रीमती मीरा देवी ने स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना एवं प्रशंसा की ।

इसके पश्चात ग्राम सभा- कोटी के प्रधान श्री प्रवीन चौहान ने समस्त स्वयंसेवकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य ,साक्षरता, नशा मुक्ति, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन उन्मूलन आदि के संबंध में स्वयंसेवकों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह , सुरेश कैंतुरा , अर्जुन सिंह चौहान, अमित सिंह पंवार, श्रीमती बिजला देवी, दिनेश सिंह पंवार, अनिल सिंह नेगी के साथ-साथ अनेक ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामीणवासी भी उपस्थित रहे।