16 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 40

उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न, 12 बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर।

0

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का सीधा असर राज्य के शहरी गरीबों, सरकारी कर्मचारियों, वाहन मालिकों और पर्यटन क्षेत्र पर पड़ेगा।

शहरी विकास विभाग की बड़ी घोषणा
कैबिनेट ने फैसला लिया है कि शहरी विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत 800 से अधिक पर्यावरण मित्रों को अब मृतक आश्रित कोटे में शामिल किया जाएगा। यह फैसला सफाईकर्मियों और उनके परिवारों के लिए राहतभरा साबित होगा।

पुराने वाहनों को लेकर बड़ा निर्णय
सरकार ने तय किया है कि अब पुराने वाहनों को CNG में कन्वर्ट करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यदि कोई वाहन स्क्रैप किया जाता है, तो वाहन स्वामी को सेमी अकाउंट के माध्यम से धनराशि प्राप्त होगी।
इसके अलावा हाइब्रिड और बैट्री प्लस पेट्रोल गाड़ियों को टैक्स में छूट देने का भी निर्णय हुआ है, जो निजी वाहन मालिकों के लिए लाभकारी साबित होगा।

भर्ती प्रक्रिया में सरलता और पारदर्शिता
राज्य में अब वर्दीधारी पदों—जैसे कि कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की भर्तियों के लिए अलग-अलग परीक्षाएं नहीं होंगी। सभी के लिए एक ही लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इससे चयन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सकेगी।

UKSSSC के ढांचे में बदलाव
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के ढांचे में बदलाव करते हुए 15 नए पदों को स्वीकृति दी गई है। इनमें 1 स्थायी और 14 अस्थायी पद शामिल हैं। साथ ही मानवाधिकार आयोग में भी 12 नए पद अधिसूचित किए गए हैं।

पर्यटन को मिलेगा नया रूप – बद्रीनाथ मास्टर प्लान
पर्यटन विभाग के 4 बड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत “शेष मित्र लोटस वॉल”, “अराइवल प्लाज़ा”, “ट्री एंड रिवर कल्चर”, और “सुदर्शन चक्र” की सांस्कृतिक स्थापत्य योजना को CSR फंड के माध्यम से पूरा किया जाएगा। यदि फंडिंग नहीं होती है तो काम राज्य या केंद्र सरकार द्वारा कराया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी में राहत
OPS की तर्ज पर अब NPS कर्मचारियों को भी सेवा की अवधि के अनुसार ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। यह फैसला राज्य के हजारों कर्मचारियों को राहत देगा।

कुल मिलाकर, कैबिनेट के इन फैसलों से उत्तराखंड में प्रशासनिक सुधार, पर्यावरण मित्रों का सम्मान, कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा, और पर्यटन क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा।

 

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, बैठक में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर।

0

देहरादून:- 4 जून बुधवार (आज) को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक को कई दृष्टिकोणों से बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में पंचायत चुनावों की तैयारियों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और कार्मिक विभाग से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा आगामी पंचायत चुनावों को लेकर है। लंबे समय से ओबीसी आरक्षण की स्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार किया गया ओबीसी आरक्षण प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को राजभवन से भी मंजूरी मिल चुकी है। यदि कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है, तो इससे पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से “रोगी कल्याण समिति” (Rogi Kalyan Samiti) के गठन का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाएगा। इस समिति का गठन प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं के संचालन और निगरानी में सुधार लाना है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनसामान्य को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

बैठक में शिक्षा विभाग के एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का प्रस्ताव रखा गया है। शिक्षा विभाग लंबे समय से तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने की कोशिश कर रहा है। अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है, तो शिक्षकों के तबादलों में किसी तरह के भेदभाव या भ्रष्टाचार की संभावना खत्म हो जाएगी।

बैठक में उपनल (UPNL) कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भी एक ठोस नीति पर विचार किया जा सकता है। राज्य में उपनल के माध्यम से हजारों कर्मचारी विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा स्थायित्व को लेकर वर्षों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कैबिनेट में यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो हजारों कर्मचारियों के भविष्य को स्थायित्व मिल सकता है।

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर: मयूर दीक्षित होंगे हरिद्वार के नए जिलाधिकारी।

0

*उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर*

मयूर दीक्षित होंगे हरिद्वार के नए जिलाधिकारी

वर्तमान में टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के तौर पर हैं कार्यरत

2013 बैच के आईएएस अधिकारी है मयूर दीक्षित

IAS नितिका खंडेलवाल होंगी टिहरी गढ़वाल की नई जिलाधिकारी

वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी स्वराज और विज्ञान प्रौद्योगिकी की अपर सचिव और USAC की निदेशक के तौर पर है कार्यरत

हरिद्वार जमीन घोटाले में संलिप्त तत्कालीन डीएम के निलंबन के बाद नए जिलाधिकारी को लेकर आदेश जारी

उत्तराखंड की आज की बड़ी खबर : हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई ! 2 IAS और 1 PCS अफसर समेत कुल 12 लोग सस्पेंड।

0

*डीएम, एसडीएम और पूर्व नगर आयुक्त पर भी गिरी गाज, अब विजिलेन्स करेंगे जमीन घोटाले की जांच*

*54 करोड़ के जमीन घोटाले में सख्त सीएम धामी, 2 IAS और 1 PCS अफसर सस्पेंड, अब होगी विभागीय जांच*

*मुख्यमंत्री धामी का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार — धामी की जीरो टॉलरेंस नीति का चला चाबुक*

*‘न कोई बच पाएगा, न कोई छिप पाएगा’ — हरिद्वार घोटाले पर सीएम धामी का ऐतिहासिक एक्शन*

*15 करोड़ की ज़मीन 54 करोड़ में ! घोटाले की जांच पूरी, धामी सरकार ने मारी सीधी चोट*

उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष अधिकारियों पर सीधा और कड़ा प्रहार किया है। हरिद्वार ज़मीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए निर्णय केवल एक घोटाले के पर्दाफाश की कार्रवाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रशासनिक और राजनीतिक संस्कृति में एक निर्णायक बदलाव का संकेत हैं। ajayveer Varun Karmendra

हरिद्वार नगर निगम द्वारा कूड़े के ढेर के पास स्थित अनुपयुक्त और सस्ती कृषि भूमि को 54 करोड़ रुपये में खरीदने के मामले ने राज्यभर में हलचल मचा दी थी। न तो भूमि की वास्तविक आवश्यकता थी, न ही पारदर्शी बोली प्रक्रिया अपनाई गई। शासन के स्पष्ट नियमों को दरकिनार कर एक ऐसा सौदा किया गया जो हर स्तर पर संदेहास्पद था।

लेकिन इस बार मामला रफा-दफा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई और रिपोर्ट मिलते ही तीन बड़े अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई, वे हैं:

कर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी (डीएम), हरिद्वार: भूमि क्रय की अनुमति देने और प्रशासनिक स्वीकृति देने में उनकी भूमिका संदेहास्पद पाई गई।

वरुण चौधरी, पूर्व नगर आयुक्त, हरिद्वार: उन्होंने बिना उचित प्रक्रिया के भूमि क्रय प्रस्ताव पारित किया और वित्तीय अनियमितताओं में प्रमुख भूमिका निभाई।

अजयवीर सिंह, एसडीएम: जमीन के निरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया में घोर लापरवाही बरती गई, जिससे गलत रिपोर्ट शासन तक पहुंची।

इन तीनों अधिकारियों को वर्तमान पद से हटाया गया है और शासन स्तर पर आगे की विभागीय और दंडात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। यह केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री की शून्य सहनशीलता की नीति का स्पष्ट प्रमाण है। इसके साथ ही निकिता बिष्ट (वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार), विक्की (वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक), राजेश कुमार (रजिस्ट्रार कानूनगों), कमलदास (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार को भी जमीन घोटाले में संदिग्ध पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है।

अब तक ये हो चुकी कार्रवाई

जांच अधिकारी नामित करने के बाद इस घोटाले में नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, प्रभारी अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट व अवर अभियंता दिनेश चंद्र कांडपाल को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था। संपत्ति लिपिक वेदवाल का सेवा विस्तार भी समाप्त कर दिया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। उनके खिलाफ सिविल सर्विसेज रेगुलेशन के अनुच्छेद 351(ए) के प्रावधानों के तहत अनुशासनिक कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए थे।

अब इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंपी गई है धामी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उत्तराखंड में ‘पद’ नहीं, ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ महत्वपूर्ण हैं। चाहे व्यक्ति कितना भी वरिष्ठ हो, अगर वह जनहित और नियमों की अवहेलना करेगा, तो कार्रवाई निश्चित है। इस ऐतिहासिक निर्णय से उत्तराखंड की जनता को यह संदेश मिला है कि अब भ्रष्टाचारियों की कोई जगह नहीं। सरकार की प्राथमिकता सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं, बल्कि व्यवस्था की शुद्धि है। इस प्रकार की सख्त कार्रवाई राज्य के अन्य अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी है कि अब लापरवाही और मिलीभगत का युग समाप्त हो चुका है।

रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए ग्रामीणों के DFo को पंचायत भवन में किया बंद, गुलदार को जल्द शूट करने की मांग।

0

गुलदार द्वारा 30 मई को रूपा देवी ग्राम डांडा को घात लगाकर बनाया था निवाला।

रुद्रप्रयाग ।।रुद्रप्रयाग जनपद में गुलदार के हमले की दर्जनों घटनाएं अब तक सामने आ चुकी है लेकिन रुद्रप्रयाग वन प्रभाग कुभ्भकर्णीय नींद में सोई हुए नजर आती है ।जब भी गुलदार की आंतक की घटनाएं सामने आई है उसमें शिकारी गुलदार के एवज  दूसरा निर्दोष गुलदार को पिंजरे में कैद कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते है ।जखोली क्षेत्र में अब तक दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी  है फिर भी दक्षणी रेंज के रेंजर कुभ्भकर्णीय नीदं सोये हुए नजर आते है।

मानव वन्यजीवों के संघर्ष दक्षिणी जखोली रेंज रुद्रप्रयाग वन प्रभाग रुद्रप्रयाग में इस कदर हो गया है कि फरवरी 2024 से 30 मई 2025 तक 10 घटनाएं गुलदार के द्वारा हमला कर 8 को घायल व 2 महिलाओं को मारने की घटित हो चुकी हैं। इन घटनाओं को यदि देखें तो जखोली मुख्यालय के समीपवर्ती गावों में ही ये घटनाएं घटित हुई हैं।

आज दोपहर के समय उप वन संरक्षक श्रीमती कल्याणी जब ग्रामीणों से वार्ता कर रही थी तो महिलाओं के द्वारा गुलदार को आदमखोर घोषित व गोली मारने के आदेश न देने के चलते आक्रोशित महिलाओं के द्वारा पंचायत भवन डांडा में हो रही वार्ता के बीच पंचायत घर की तालाबंदी की गई।

ग्रामीणों द्वारा कल उपप्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 दिवाकर पंत के नेतृत्व में वन विभाग के दल को अल्टीमेटम दिया था कि यदि कोई स्थायी समाधान नही होता है तो कल वन विभाग के अधिकारियों को बन्धक बनाया जाएगा।

दक्षिणी जखोली रेंज के विकासखण्ड जखोली मुख्यालय के समीपवर्ती गावों में गुलदार द्वारा कारित घटनाए

 

ग्राफिक से देख सकते कब कब गुलदार ने घटनाओं कोा अंजाम दिया।

01- 30 मई 2025 – श्रीमती रूपा देवी पत्नी श्री रमेश प्रसाद ग्राम डांडा दक्षिणी जखोली रेंज।

02 – 24/02/2025 श्रीमती सर्वश्वरी देवी पत्नी श्री इन्द्रदत्त ग्राम देवल दक्षिणी जखोली रेंज।

03 – 06 दिसंबर 2024 श्रीमती ललिता देवी पत्नी श्री प्रकाश काला पत्नी श्री प्रकाश काला ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज।

04 -31 अक्टूबर 2024 बसंती देवी पत्नी श्री राजेंद्र सिंह ग्राम खरियाल दक्षिणी जखोली रेंज।

05 – 13 अक्टूबर 2024 श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी श्री मुरलीधर चमोली ग्राम जयंती दक्षिणी जखोली रेंज।

06- 10 /10 /2024 श्रीमती रैजा देवी पत्नी श्री कीर्तिलाल ग्राम ललूड़ी दक्षिणी जखोली रेंज।

07 – 31/07 /2024 अनीश सिंह पुत्र स्व0 महावीर सिंह ग्राम ढुमकी दक्षिणी जखोली रेंज।

08 – 24/02/2024 श्रीमती दीपा देवी पत्नी श्री अषाढ़ सिंह ग्राम मखेत दक्षिणी जखोली रेंज।

09 – 21/02/2024 श्रीमती गीता देवी पत्नी श्री अनिल सिंह ग्राम मयाली दक्षिणी जखोली रेंज।

10 – 20/02/2024- कार्तिक सिंह पुत्र किशन सिंह ग्राम महरगावं दक्षिणी जखोली रेंज।

इतनी घटनाएं होने के बाद लोग डरे सहमे हैं जो कि घरों में कैद हो नही सकते क्योंकि गाय भैंस का चारा लेने खेतों या जंगल की तरफ जाना हो या खेती के कामों के लिए घर से बाहर निकलना हो यह आवश्यक है। अपने दैनिक कार्यों के सम्पादन के लिए घर से बाहर निकलना ही है।

यही समस्या है कि घर मे कैद होते तो गाय भैंस का चारा का प्रबंध क्या होगा और घर से बाहर निकलते हैं तो बाघ का खतरा है क्योंकि गुलदार का दिन के समय जगह जगह पर दिखना खतरे का सबब बन रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है हमारे पास न संसाधन है जो हम अन्यत्र बसें या तो सरकार जंगली जानवरों का कोई समाधान करे या हमारे लिए अन्यत्र कहीं बसने की व्यवस्था करे।

विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री

0

*ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक बनायी जाए विस्तृत योजना।*

2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। विकसित उत्तराखण्ड के लिए ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक 2047 तक कैसा स्वरूप होगा, इस दिशा में जिलाधिकारियों द्वारा कार्य किये जाएं। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को दिये।

*प्रत्येक जनपद में जनहित में 5-5 नवाचारों पर करें कार्य*

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने जनपदों में जनहित से जुड़े 5-5 बैस्ट प्रैक्टिस और नवाचारों पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जनपदों को पुरस्कृत किया जायेगा। सभी जिलाधिकारियों को नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक जनपदों में बृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। एक पेड़ माँ के नाम अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। जलस्रोतों के संरक्षण और अमृत सरोवरों की कार्यप्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक जनपद में इसके लिए नोडल अधिकारी बनाये जाएं।

*मानसून सीजन के ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा मानसून अवधि में राज्य में औसत से अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की सफाई हो जाए। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पेयजल, विद्युत, सड़कों की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पानी की टंकिया स्वच्छ रखी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाए। सभी जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड में रखा जाए। टोल-फ्री नंबरों को सभी जिलों एवं तहसीलों में सक्रिय किया जाए। जिससे नागरिक आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा रूट पर विशेष सतर्कता एवं सक्रियता बरती जाए। यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।

*सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सभी जिलों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। व्यापक स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया जाए। 15 जून को होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए यातायात व्यवस्था के साथ ही आवश्यकतानुसार अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाए। वैरिफिकेशन ड्राइव को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित किया जाए। अवैध रूप से बनाये गये आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेजों के विरूद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रखा जाए। सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सरकारी कार्यालय में 1064 हेल्पलाइन से संबंधित बोर्ड एवं बैनर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किये जाए और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।

*स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही एक जनपद दो उत्पाद पर विशेष ध्यान दिया जाए।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। एक जनपद दो उत्पाद पर विशेष ध्यान दिया जाए। सरकारी कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों का उपयोग किया जाए, इसका पूर्णतः पालन किया जाए। जिलाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा की जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों में लैण्ड बैंक की स्थिति पर विशेष ध्यान दें। वर्षा जल संचय की दिशा में और प्रयास किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन के लिए भी हर प्रकार से सुरक्षात्मक उपाय किये जाएं।

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊँ कमिश्नर श्री दीपक रावत एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

पी0एम0 पोषण योजना के अंतर्गत ब्लाॅक संसाधन केन्द्र अगस्त्यमुनि मे जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता आयोजन किया गया ।

0

अगस्त्यमुनि ।।ब्लाॅक संसाधन केन्द्र अगस्त्यमुनि मे प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी0एम0पोषण) योजना के तहत जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीनो विकासखण्डों से चयनित होकर आयी भोजनमाताआंे को लाॅटरी के माध्यम से मेन्यू आवंटित किया तथा अलग अलग स्टाॅल पर मेन्यू निर्धारित कर 01 घंटे का समय निर्धारण करते हुए भोजन तैयार करने के निर्देश दिये गये। तदोपरान्त मूल्यांकन टीम द्वारा स्टाॅलों पर जाकर पके पकाये भोजन का निरीक्षण किया गया जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी रूद्रप्रयाग श्री पी0के0 बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0शि0 श्री अजय कुमार चैधरी, खाद्य संरक्षा अधिकारी श्री मनोज सेमवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी अधिकारी अगस्त्यमुनि, श्री अतुल सेमवाल, उप शिक्षा अधिकारी जखोली सुश्री तनुजा देवराडी, गृह विज्ञान की प्रवक्ता एवं प्रधानाचार्य रा0बा0इ0का0 अगस्त्यमुनि श्रीमती रागिनी नेगी तथा रा0प्रा0वि0 अगस्त्यमुनि के दो छात्र- छात्राएं प्रभा तथा आफरीन मुल्यांकन टीम में सम्मलित थें।

भोजन माताओं द्वारा तैयार किये गये भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य मानको के अनुरूप मुल्यांकन के उपरान्त प्रथम स्थान पर विकासखण्ड ऊखीमठ की भोजनमाता पारेश्वरी देवी एवं कल्पेश्वरी देवी, द्वितीय स्थान पर अगस्त्यमुनि विकासखण्ड की भोजन माता रेखा रावत एवं पूजा मेवाल तथा तृतीय स्थान पर जखोली विकासखण्ड की भोजन माता विमला देवी, बैशाखी देवी रही। कार्यक्रम में उपस्थित खाद्य संरक्षा अधिकारी मनोज सेमवाल ने खाद्य सुरक्षा पर कई महत्वपूर्ण जानकारी भोजन माताओं एवं पी0एम0 पोषण टीम को दी, उन्होने कहा की समय समय पर सभी भोजन मातााओं को खाद्य संरक्षण पर जानकारी दी जानी जरूरी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री पी0के0 बिष्ट ने भोजन मेन्यू एवं गुणवत्ता, नियमित्ता के अनुसार भोजन तैयार करने की जानकारी दी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार चैधरी ने पी0एम0 पोषण हेतु निर्धारित मानको के अनुरूप भोजन बनाये जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य भोजन माताओं एवं आगंतुक अतिथियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर पी0एम0 पोषण के जिला समन्वयक गणेश प्रसाद, ब्लाॅक समन्वयक त्रिलोक सिंह रावत, प्रधानाध्यापक दिनेशचन्द्र भट्ट, देवानन्द गैरोला, ब्लाॅक कार्मिक करिश्मा बुटोला आदि उपस्थित थे

भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

0

*यात्रा व्यवस्थाओं हेतु उत्तराखंड सरकार एवं बीकेटीसी को सराहा*

*केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया स्वागत, केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से दी जानकारी*

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सोमवार सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार भगवान शिव के दिव्य दर्शन किए। इस पावन अवसर पर उन्होंने रुद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश, प्रदेश तथा जनकल्याण की कामना की।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज प्रातः 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड से सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।पूजा-अर्चना के उपरांत बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया।

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने छात्र संख्या के आधार पर तय की अध्यापकों की नियुक्ति,शासनादेश जारी।

0

 

देहरादून- 31 मई 2025

शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए अब बच्चों की संख्या पर अध्यापकों की संख्या तय कर दी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो सके। इससे पूर्व कई विद्यालय ऐसे थे जहां एक या दो बच्चों पर 10 से अधिक अध्यापक तैनात किए गए थे। अब शिक्षा विभाग ने छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित कर दी है।

अपर निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड सरकार पद्मेंद्र सकलानी द्वारा उत्तराखंड के समस्त शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को भेजे गए पत्र में छात्र संख्या के साथ-साथ अध्यापकों की संख्या भी सुनिश्चित कर दी है, अब कम छात्र संख्या पर कम शिक्षक ही विद्यालय में तैनात रहेंगे।

हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी (ब्लैकमार्केटिंग) करने वाले गिरोह में से 02 अभियुक्तों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

रुद्रप्रयाग।।प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी या ओवर रेटिंग से सम्बन्धित शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडेषने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली कालाबाजारी से सम्बन्धित प्रकरणों में नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल निवासी भोपाल (मध्य प्रदेश) ने थाना गुप्तकाशी पर शिकायत की गयी कि उन्होने अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा का प्लान बनाया तथा उनके किसी परिचित के माध्यम से श्रीनगर गढ़वाल निवासी व्यक्तियों से सम्पर्क हुआ जिनके द्वारा उनको प्रति व्यक्ति टिकट का ₹25,000 बताकर कुल ₹50,000 हजार लिये गये। उन्हें दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड जिसमें इनके फोटो लगे थे तथा टिकट दिलाते हुए इसी इसी टिकट और आधार कार्ड के विवरण से यात्रा करने के लिए बताया गया। शिकायतकर्ता के साथ हुई कालाबाजारी, बेईमानी, जालसाजी सम्बन्धी तथ्यों के आधार पर दिनांक 18.05.2025 को थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचना के दौरान जनपद पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सर्विलांस इत्यादि के द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रश्नगत अभियोग सहित हैलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी सम्बन्धी अन्य अभियोग में विवेचना जारी है।

*अभियुक्तों का विवरण:-*

1 वासुदेव कालरा पुत्र स्व0 श्री प्रहलाद राम कालरा निवासी कंस मर्दानी मार्ग, श्रीनगर गढ़वाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2 अमित नौटियाल पुत्र श्री हर्षवर्द्धन नौटियाल, निवासी नियर वेटनरी हास्पिटल, श्रीकोट गंगनाली, जनपद पौड़ी गढ़वाल।