मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण*
*हर परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद*
*सभी संचार माध्यम क्रियाशील रखने व रात्रि ड्यूटी में भी सतर्कता बरतने के दिए निर्देश*
मानसून काल के दृष्टिगत जनपद में संभावित आपदा से प्रभावी रूप से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने गुरुवार को जिला आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति, संचार उपकरणों की कार्यक्षमता, रजिस्टर संधारण, कॉल रिस्पॉन्स प्रणाली आदि का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 क्रियाशील रहना चाहिए। कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक सूचना का समयबद्ध संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागों तक तुरन्त संप्रेषण किया जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि ड्यूटी में तैनात कर्मियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कंट्रोल रूम में रखे वायरलेस सेट, सैटेलाइट फोन, हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम तथा अन्य संचार उपकरणों की कार्यशीलता की जानकारी ली और आपात स्थिति में सभी साधनों की सक्रियता बनाए रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विकास खण्डों तथा संवेदनशील ग्रामों से प्राप्त सूचनाओं का रजिस्टर में स्पष्ट रूप से अंकन करने के साथ साथ उनका डिजिटल डेटा भी अंकित किया जाए। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की बेसिक ट्रेनिंग तथा समय-समय पर स्कूलों आदि में मॉक ड्रिल कराने तथा पत्थर गिरने व भूस्खलन संभावित संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर उक्त स्थलों में चेतावनी बोर्ड आदि लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग एक आपदा संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ मानसून काल में भूस्खलन, सड़क बंदी, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में कंट्रोल रूम तत्काल प्रभाव से आम जनमानस को सूचित करने हेतु चेतावनी अग्रसारित करना सुनिश्चित करें जिससे जनहानि से बचा जा सके।
निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार सतर्कता और संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।


इस शराब का परिवहन करने का उचित कारण न बताये जाने पर शराब को कब्जे में लेकर वाहन चालक विजय अन्थवाल पुत्र स्व0 श्री सत्यप्रसाद अन्थवाल निवासी ग्राम अन्थवालगांव, थाना घनसाली, जिला टिहरी गढवाल को गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 24/2025 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया है।



बस इसी का फायदा उठा रहे कुछ लोग जो कि गलत कार्य में लिप्त हैं और इनके द्वारा अपने कुछ कुत्सिद्ध इरादों की पूर्ति के लिए गलत कार्य किये जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रुद्रप्रयाग पुलिस के सामने आया है जब एक ट्रक वाहन संख्या HP 34 E 4859 गौरीकुण्ड पहुंचा और इसमें खाने-पीने की सामग्री तो नहीं पर दारू (शराब) जरूर मिली। पुलिस ने आवश्यक छानबीन की तो पाया कि दो नेपाली इस ट्रक को लेकर आए हैं और इसमें भूसे के अन्दर शराब छिपाकर रखी है। पुलिस चेकिंग में कुल 24 पेटी यानि कि 288 बोतल शराब बरामद हुई है। ये मोटा मुनाफा कमाना चाह रहे थे पर अब धर लिए गए हैं। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक को सीज किया गया है।



रुद्रप्रयाव।। रुद्रप्रयाग आज हादसों को दिन रहा सुबह पहले रुद्रप्रयाग पोखरी मोटरमार्ग सेनबैंड पर कार दुर्घटना में जिला चमोली सहकारी बैंक के मैनेजर की मौत की खबर आई तो ठीक 08:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या UK08 PA 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे खाई में गिरकर अलकनन्दा नदी में चला गया है।
वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।







