उत्तराखंड (देहरादून)-उत्तराखंड में आगामी 23 जनवरी को प्रदेश के निकायों में मतदान होना है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी को अमली जामा पहनाने में जुटा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बैठक कर निर्देश दिए जा रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया को सुचारु करने से लेकर मतदान स्थल तक मतदान कर्मियों के पहुंचने और वहां से मतपेटियों को लाने लेजाने तक हर स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को सुचारु किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान नोडल अधिकारी से लेकर अन्य कर्मचारियों की संख्या 25000 है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित 18000 कर्मचारियों को चुनाव में ड्यूटी दी जा रही है।
निकाय चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस ने कई सवालिया निशान किये खड़े।
भाजपा ने कहा संकल्प पत्र में प्रदेश के लिए किए विकास कार्यों के बारे मे जनता को बताया गया।
देहरादून-
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस ने कई सवालिया निशान खड़े कर दिए है भाजपा जहां एक ओर इसे निकायों में विकास का रोड मैप और ट्रिपल इंजन की पावर कऱार दे रही है वहीं कांग्रेस इसे मात्र झूठ का पुलिंदा और पिछले कार्यकाल में किए गए घपले घोटाले पर पर्दा डालने वाला संकल्प बता रही है।
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा के संकल्प पत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है पिछले 15 सालों से देहरादून निगम बोर्ड इनका है फिर ये वादे 15 साल में क्यों नहीं किए गए किसने इनको रोका था भाजपा का पिछला बोर्ड घपले और घोटाले की भेंट चढ़ा उनके पार्षदों और मेयर की संपत्तियां कई गुना बढ़ गई पूरा शहर खस्ता हाल रहा इसके अलावा और भी कई गंभीर आरोप कांग्रेस ने संकल्प पत्र को लेकर भाजपा पर लगाए है।
वहीं कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश के लिए किए विकास कार्यों के बारे मे जनता को बताया है और आगे प्रदेश के निकायों के लिए विकास कार्यों का संकल्प लिया है और उसको लेकर जनता के बीच में जा रहे है लेकिन जो भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर सवाल उठा रहे है उनका जनता के विकास कार्यों को लेकर क्या विजन है पहले बताए फिर भाजपा के संकल्प पत्र पर कोई आरोप लगाए।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का संकल्प चाहे जो भी हो लेकिन इतना तो तय है कि इस बार के निकाय चुनाव को भाजपा और कांग्रेस हल्के में नहीं लेना चाहती जिसको लेकर मैदानी जंग से लेकर जुबानी जंग भी अपने चरम पर आ गई है।
चक दे इंडिया फेम चित्रांशी रावत ने कहा-अब और निखरेंगे पहाड़ के खिलाड़ी, काश! मैं उत्तराखंड में खेल पाती नेशनल गेम।
- चित्रांशी नेे हाॅॅकी में उत्तराखंड के लिए खेले हैं कई टूर्नामेंट*
*राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से खुश, सरकार को दी बधाई*
चित्रांशी रावत यानी चक दे इंडिया फिल्म की कोमल चौटाला। कई वर्षों बाद भी चित्रांशी रावत की सबसे मजबूत पहचान ये ही किरदार है। हाॅकी खिलाड़ी होने की वजह से ही चित्रांशी को यह किरदार मिला और इसी वजह से वह इस किरदार को जीवंत कर पाईं। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माहौल के बीच चित्रांशी का खिलाड़ी मन दूर मुंबई में भी मचल रहा है। चित्रांशी का यही कहना है-काश मेरे स्कूल-काॅलेज के दिनों में उत्तराखंड में नेशनल गेम होते। काश! मैं उत्तराखंड में नेशनल गेम खेल पाती।
चित्रांशी रावत 12 वीं क्लास तक हाॅकी खेलती रहीं। वह हाॅकी की शानदार खिलाड़ी रहीं हैं। इस दौरान जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल समेत कई राष्ट्रीय स्तर की हाॅकी प्रतियोगिता में उन्होंने शिरकत की। सब जानते हैं कि हाॅकी पर केंद्रित ब्लाॅकबस्टर फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला के किरदार के लिए ऐसी लड़की की तलाश थी, जो हाॅकी खिलाड़ी हो। चित्रांशी ने इस भूमिका को किस कदर शानदार ढंग से निभाया, ये भी हम सब जानते हैं।
चित्रांशी फिल्मों में व्यस्त हैं, लेकिन उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़ी हर जानकारी से अपडेट है। फोन पर बातचीत में चित्रांशी ने कहा-एक खिलाड़ी होने के नाते मैं यह जानकर रोमांचित हूं कि मेरे गृह राज्य उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं। मैं जानती हूूं कि इस आयोजन की कितनी अहमियत है। उत्तराखंड सरकार को बधाई। चित्रांशी कहती है-स्कूल काॅलेजों के जमाने में मै नेशनल लेवल पर खेलने के लिए कभी दिल्ली, कभी जबलपुर, कभी कपूरथला जाया करती थी। काश उस वक्त उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल होते, तो मैं अपनी धरती पर हाॅकी खेलती।
फिल्म अभिनेत्री व पूर्व हाॅकी खिलाड़ी चित्रांशी का कहना है-हमारे खिलाड़ी पहले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब और निखरकर सामने आएंगे। राष्ट्रीय खेलों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा-पहाड़ के खिलाड़ियोें के लिए राष्ट्रीय खेलों का यह प्लेटफार्म बहुत बड़ा है। आने वाले दिनों में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे।
*उत्तराखंड की हाॅकी टीम बढ़िया करेगी*
-यूं तो चित्रांशी को उम्मीद है कि ज्यादातर खेलों में उत्तराखंड की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन उनकी उम्मीद हाॅकी से बहुत ज्यादा है। चित्रांशी कहती हैं-हाॅकी में हम बहुत अच्छा कर रहे हैैं। वंदना कटारिया भारतीय हाॅकी टीम में खेल रही हैै। यह बड़ी बात है। चित्रांशी के अनुसार-जब वह हाॅकी खेला करती थीं, तब वंदना और उनकी बहन उन्हें कैंपों में मिला करती थी। दोनों अच्छी खिलाड़ी रही हैं।
उत्तराखंड राज्य के सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के नवनियुक्त अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
- पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष वित्तीय प्रशासन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान वित्त विभाग उत्तराखंड सुद्धोवाला के द्वारा उत्तराखंड राज्य के सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 के नव नियुक्त अधिकारियों को 12 सप्ताह के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक सप्ताह का ग्राम अध्ययन कार्यक्रम के तहत आज जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित नवनियुक्त/जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जो आम जनमानस की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है उस अवसर को जाया न होने दें तथा कड़ी लगन एवं मेहनत से ग्राउंड स्तर पर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है तथा उन्हें जो जन सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है उसके लिए सभी को सरकार द्वारा जो भी संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं हैं एवं सरकार द्वारा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु जो भी गाइडलाइन जारी की गई हैं उनको भली-भांति अध्ययन करते हुए उन्हीं के तहत योजनाओं एवं कार्यों को करने को कहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नव नियुक्त अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर किए गए भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्या एवं उनके अनुभव को भी जाना। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तर पर ग्रामीणों द्वारा प्रकाश में आई समस्या एवं उनके समाधान के संबंध में अपने अनुभव को भी साझा किया।
बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी ने वन अधिनियम एवं वन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने भी विकास योजनाओं की क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, जिला उद्यान अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त अधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप गढ़वाल भ्रमण करते रुद्रप्रयाग पहुंचे , भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस नेताओं ने साथा निशाना
नगर निकाय चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही है कांग्रेस
रुद्रप्रयाग।।
कांग्रेस के गढ़वाल मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आज गढ़वाल मंडल का दौरा करते हुए रुद्रप्रयाग पहुंच गए वह यहां पार्टी के प्रत्याशी दीपक भंडारी के पक्ष में प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
पार्टी प्रवक्ता और चुनाव अभियान के साथी सूरज नेगी ने बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस रुदरप्रयाग में कऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा के दौरे से पार्टी के चुनाव अभियान में चार चांद लगे हैं और राज्य की जनता कांग्रेस के तिरंगे झंडे के पीछे संगठित हुई है उधर धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा द्वारा कल देहरादून में जारी संकल्प पत्र को ढकोसला बताया उन्होंने कहा कि यह खोज खोदा पहाड़ और निकली चुहिया की तरह है उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रचार अभियान को खुश बताते हुए कहा कि वह एक शोमैन से ज्यादा दिखाई नहीं देते उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया । कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप और सूरज नेगी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्यारी है जनता इसको कभी माफ नहीं करेगी उन्होंने पौड़ी के सिरौली बस दुर्घटना के बाद लोगों को उपचार के लिए पौड़ी अस्पताल में मर्म पट्टी और डिटेल तक न मिलने को स्वास्थ्य मंत्री और पौड़ी के विधायक धन सिंह रावत की विफलता बताया और धन सिंह रावत को निरधन सिंह रावत बताया है और कहा कि उनके बजट में राज्य के स्वास्थ्य के विकास के लिए कोई सरोकार दिखाई नहीं देता पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा राज्य में विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा हो रहा है भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा भाजपा के ऊपर फिर चढ़कर बोल रही है पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा जनता उचित समय का इंतजार कर रही है तथा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में धन बल और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है जिसके चलते गलत तरीके से राज्य में चुनाव को मोडा जा रहा है।
राष्ट्रीय खेलः 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक भी होंगे तैनात नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से मिलेंगे ये स्वयंसेवक -करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों का अलग से किया जा रहा चयन।
राष्ट्रीय खेलः 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवक भी होंगे तैनात
नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से मिलेंगे ये स्वयंसेवक -करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों का अलग से किया जा रहा चयन
-स्वयंसेवकों को व्यवहार और शिष्टाचार का दिया जाएगा प्रशिक्षण
देहरादून,।। राष्ट्रीय खेलों में 1200 विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी। नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के स्तर पर उत्तराखंड को यह स्वयंसेवक उपलब्ध कराए जाएंगे। उत्तराखंड अपने स्तर से भी करीब 2300 सामान्य स्वयंसेवकों को चयनित करने जा रहा है। विशिष्ट खेल स्वयंसेवक इनसे अलग होंगे। हालांकि सामान्य स्वयंसेवकों के साथ ही इन्हें भी व्यवहार और शिष्टाचार की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के 38 वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। तमाम तरह की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए दो तरह के स्वयंसेवक अपना योगदान करेंगे। इसमें से सामान्य स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। 30 हजार से ज्यादा लोगों ने स्वयंसेवक बनने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इन सभी को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई है। ऑनलाइन परीक्षा भी ली गई है। इसके परिणाम के आधार पर ही स्वयंसेवक भर्ती किए जाएंगे।
राष्ट्रीय खेल सचिचालय के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत आर्या के अनुसार-सामान्य स्वयंसेवकों के अलावा विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी। नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया के माध्यम से ये स्वयंसेवक उत्तराखंड को प्राप्त होंगे, जिनकी विभिन्न स्थानों पर तैनाती की जाएगी।
विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों की ये है विशिष्टता
-नेशनल फेडरेशन स्पोर्ट्स ऑफ इंडिया इन विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों को उपलब्ध कराता है। खेल पृष्ठभूमि वाले इन स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव होता है। सामान्य स्वयंसेवकों को जहां पार्किंग, मेहमानों को लाने-ले जाने संबंधी अन्य सामान्य व्यवस्थाओं में उपयोग किया जाता है, वहीं विशिष्ट स्वयंसेवकों को खेल से सीधे जुड़ी व्यवस्थाओं में जिम्मेदारी दी जाती है। स्वयंसेवकों से संबंधित कार्य देख रहे प्रतीक जोशी के अनुसार-विशिष्ट खेल स्वयंसेवकों को प्रतिदिन एक हजार रूपये मानदेय दिया जाएगा। सामान्य स्वयंसेवक का प्रतिदिन का मानदेय पांच सौ रूपये तय किया गया है।
-38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। यह खुशी की बात है कि हर वर्ग राष्ट्रीय खेलों से किसी न किसी रूप में जुड़ने के लिए तैयार है। खेलों का यह बहुत बड़ा उत्सव है, जो कि उत्तराखंड में खेल विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण साबित होगा।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड।
उत्तराखंड-चारधाम यात्रा के नाम पर 1.90 करोड़ की ठगी.
उत्तराखंड-नोएडा की मैक चार्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर किराये पर देने का झांसा देकर 1.90 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक शुभादीप साधू ने देहरादून की चंद्रलेखा एयरलाइंस के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चंद्रलेखा एयरलाइंस ने पैसे लौटाने के लिए दिए गए चेक भी बाउंस कर दिए और उनके सभी दस्तावेज़ भी झूठे पाए गए।
शुभादीप साधू ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर उड़ाने और सहायक परिवहन सेवाएं प्रदान करती है। उन्हें चारधाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर किराए पर लेने थे, जिसके लिए चंद्रलेखा एयरलाइंस के डायरेक्टर अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार और चंद्रलेखा सिंह से संपर्क हुआ। इन तीनों ने दावा किया था कि उनके पास हेलिकॉप्टर किराये पर देने का पूरा अधिकार है और उन्होंने आठ एविएशन कंपनियां अधिगृहीत की हैं।
चंद्रलेखा एयरलाइंस ने मैक चार्टर्स को छह हेलिकॉप्टर देने का वादा किया था, जिसमें अगस्ता वेस्टलैंड जैसे विमान भी शामिल थे। अनुबंध के अनुसार, मैक चार्टर्स ने 1.90 करोड़ रुपये का भुगतान किया था और हेलिकॉप्टर 15 मई 2024 से 30 जून 2024 और 15 सितंबर से 28 अक्टूबर 2024 के बीच दिए जाने थे।
हालांकि, जैसे-जैसे तारीखें पास आईं, आरोपियों ने हेलिकॉप्टर देने से मना कर दिया और पैसे लौटाने का कोई रास्ता नहीं दिखाया। इसके बाद, साधू ने चंद्रलेखा एयरलाइंस के सभी दस्तावेज़ों की जांच कराई, जिसमें पाया गया कि ये सब झूठे थे। शुक्रवार को पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट।
जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतक परिजन को कुल 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
बस हादसे के घायलों को पौड़ी अस्पताल में समुचित इलाज देने में अव्यवस्था, संबंधित शिकायत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने इस मामले में पौड़ी के डीएम से रिपोर्ट तलब की है, साथ ही कहा है कि लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए, अस्पताल में आपात स्थिति के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तराखंड में दूर दराज तक स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क उपलब्ध है। ऐसे में अस्पतालों में गंभीर बीमार या घायलों के उपचार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश भर के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ही, आवश्यक दवाई ओर मेडिकल स्टॉफ की उपलब्धता हर वक्त सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने बस हादसे के कारणों की जांच कर परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
—
राजभवन में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम हुआ आयोजित।
*राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया पदक विजेता सैनिकों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित*
*पूर्व सैनिक अपने अनुभवों से समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करें- राज्यपाल*
*‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने प्रयास- राज्यपाल*
*भारतीय सेना के गौरवमय इतिहास में हमारे वीर सैनिकों का रहा है अतुलनीय योगदान- मुख्यमंत्री*
*प्रदेश में इस माह लागू होगी समान नागरिक सहिंता- मुख्यमंत्री*
*28 जनवरी को प्रधानमंत्री करेंगें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ – मुख्यमंत्री*
देहरादून ।।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को राज्यपाल प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।(सूची संलग्न) कार्यक्रम में कुमांऊ स्कॉउट्स, 4वीं बटालियन असम रेजिमेंट और 14वीं राजपूताना राइफल्स को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए यूनिट प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुभव और उनकी नेतृत्व क्षमता राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति उनका जीवन अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों से समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करें। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में वे अपना योगदान दें।
राज्यपाल ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे आएं और समाज और राष्ट्र को प्रेरित करने का काम करें। राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेना है कि हम अपने वीर शहीदों के परिजनों की देखभाल और उनकी हर परिस्थिति में सहयोग करते हुए उनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं, ईसीएचएस लाभ और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, जिसे ‘देवभूमि’ के साथ-साथ ‘वीरभूमि’ भी कहा जाता है। यहां अनेक वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। आज का यह कार्यक्रम हमारे उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। यह हमारे सैनिकों और उनके परिवारों को संदेश देता है कि उनका बलिदान न केवल हमारे लिए अमूल्य है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते जब भी वे सैनिकोें से जुड़े किसी कार्यक्रम में शामिल होते है तो उन्हें लगता है कि वे अपने परिवार के मध्य है उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) जी की प्रेरणा से राजभवन में पहली बार आयोजित इस आयोजन को प्रेरणादायी बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के हमारे वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय रहा है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि हमारे वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। उत्तराखंड के वीरों ने अपनी बहादुरी और साहस से हमेशा ये दिखलाया है कि देवभूमि ना केवल विश्व को शांति का मार्ग दिखा सकती है, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर शौर्य और वीरता का भी प्रदर्शन कर सकती है। ये हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य में अब तक करीब 1834 सैनिकों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, और ये संख्या हर वर्ष निरंतर बढ़ती जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करते रहे हैं। देश में वन रैंक-वन पेंशन की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ही की। जिससे पूर्व सैनिकों को ना सिर्फ आर्थिक मजबूती मिली बल्कि उनके आत्मसम्मान की भी रक्षा हुई। एक सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने भी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा और समझा है। इसीलिए राज्य सरकार का हमेशा ये प्रयास रहता है कि शहीदों और उनके परिवारों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने उत्तराखंड में वीर बलिदानियों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया है। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है यह राज्य के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हमारे सम्मान और सर्मपण का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष में 2025 के प्रथम माह में राज्य में समान नागरिक सहिंता लागू कर दी जायेगी इसके साथ ही इसी माह 28 जनवरी से राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगें, उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देशभर के लगभग 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से इस आयोजन में आने वाले खिलाड़ियों एवं इससे जुड़े लोगों का हृदय से स्वागत करने की भी अपील की । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में आयोजित हुए जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले महानुभावों को मिले सम्मान एवं आत्मीयता से देशभर में राज्य की समृद्ध परंपराओं को पहचान मिली है, हमारी अतिथि देवो भवः की परंपरा को आगे बढ़ाने में भी इससे मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने भी अपने विचार रखते हुए सैन्य कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, आईजी आईटीबीपी संजय गुज्यांल, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल सहित बड़ी संख्या में सेवारत और भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
*सम्मानित होने वाले सेवारत और भूतपूर्व सैनिक*
मेजर गोविंद सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल शशि भूषण, कोमोडोर हनिश सिंह कार्की, कर्नल पीयूष भट्ट, कर्नल ऐश्वर्या जोशी, मेजर शिवम गुप्ता, मेजर प्रतीक बिष्ट, कैप्टन अक्षत उपाध्याय, मेजर सौरभ थापा, मेजर मनिक सती, मेजर प्रकाश भट्ट, मेजर रोहित जोशी, नायब सूबेदार राजेन्द्र प्रसाद, नायब सूबेदार पंकज सिंह झिंकवाण, हवलदार गोविंद सिंह, नायक ललित मोहन सिंह, नायक दीपक सिंह, नायब सूबेदार पवन सावंत, पूर्व सैनिकों में नायक विनोद कुमार और लांस नायक राजेश सेमवाल के अलावा सैनिक कल्याण विभाग के सूबेदार मेजर मोहन लाल भट्ट व हेमचन्द चौबे।
*सम्मानित होने वाले अर्धसैनिक बल के जवान और अधिकारी*
भारत तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) के हेड कांस्टेबल कपिल देव और सिपाही (महिला) अहोंगशागबाम नानाओ देवी, सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के उपनिरीक्षक नवज्योति मनराल, मुख्य आरक्षी अवनीश कुमार सिंह व आरक्षी राउत योगिन्द्र रामचन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह और हवलदार (महिला) अनिता राणा ।
राष्ट्रीय खेलों को लेकर मुख्यमंत्री की पहल ,सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह।
सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह।*
*राज्य की जनता सामूहिक तौर पर सभी खिलाड़ियों का करेगी स्वागत।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों को लेकर चल रही तैयारी के बीच राज्य में प्रदेशवासियों से सामूहिक रूप से देवभूमि आ रहे खिलाड़ियों के स्वागत में विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाए जाने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, वो ऐतिहासिक है। आगामी राष्ट्रीय खलों में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 10,000 खिलाड़ी देवभूमि आ रहे हैं। उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए कहा कि हमारी ‘अतिथि देवो भवः’ की संस्कृति का पालन करते हुए, सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करना है। और उनके उत्साहवर्धन हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर राष्ट्रीय खेलों का लोगो लगाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता सामूहिक तौर पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत करेगी। सभी ने मिलकर आगामी राष्ट्रीय खेलों को विशेष और ऐतिहासिक बनाना है। हमारा यह कर्तव्य है कि देवभूमि आ रहे खिलाड़ी, हमारे राज्य से बेहतर यादें और अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाए जाने के संकल्प में राष्ट्रीय खेल भी सहायक सद्ध होंगे।















