रुद्रप्रयाग…​कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने कोतवाली सोनप्रयाग पर पंजीकृत मु.अ.सं. 08/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित के विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

*इस मामले में वादिनी हिमाद्री शर्मा निवासी ग्रेटर कैलाश दिल्ली द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर तहरीर दी गई थी कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को केदारनाथ में भीड़ में किन्हीं अज्ञात द्वारा उनका आईफोन और पर्स चोरी कर लिया गया है। जिस पर पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की चोरी सम्बन्धी धारा 303 (2) में मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई थी। गिरफ्तारी के उपरांत इस अभियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 (2) चुराई सम्पत्ति प्राप्त करना की बढ़ोत्तरी की गई है।

*​अभियुक्तों का विवरण -*
1- ​सुनील कुमार पुत्र महाराज, निवासी बगला सवाई राम, थाना कुमेर, जिला भरतपुर, राजस्थान।

2- ​ललित कुमार पुत्र प्रभुदयाल, निवासी भाथपुर, थाना कोट कासिम, जिला अलवर, राजस्थान।

*​पुलिस टीम का विवरण*
1- अपर उपनिरीक्षक योगेश कुमार शर्मा
2- अपर उपनिरीक्षक जावेद अली
3- अपर उपनिरीक्षक कविन्द्र सिंह
4- आरक्षी रोहित सिंह
5- आरक्षी शुभम

अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान अब तक 3 अलग-अलग मुकदमों में रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 5 शातिर पॉकेटमार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।*

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here