हंस फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ शिक्षा दीन  दुःखियो की मददत के साथ साथ उन दूरस्थ क्षेत्रो में भी अपनी सेवाएं दे रहे है जहां शिक्षा को लेकर पलायन करने के लिए लोग मजबूर हो रखे. माता मंगला व भोले महाराज की दूरदृस्टि सोच से आज करोड़ो देश विदेश वासियो को उनके फाउंडेशन से मददत मिल रही हैं.

हंस फाउंडेशन द्वारा विकास खंड जखोली के ग्राम पंचायत धारकोट के मुनलाइट पब्लिक स्कुल को अपने फाउंडेशन के माध्यम से चला रहे है. हंस संस्था के द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को निशुल्क किताबें यूनिफार्म,फीस व वहां पढ़ाने वाले अध्यापको को स्वयं वेतन भते दिए जाते है जिसे दूरस्थ क्षेत्र के होनहार छात्रों को भी अच्छी शिक्षा मिलने जा रही है

*परम पूजनीय माता मंगला जी और भोले जी महाराज की प्रेरणा से, हंस कल्चरल सेंटर द्वारा संचालित मूनलाइट पब्लिक स्कूल, धारकोट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल*

परम पूजनीय माता मंगला जी और भोले जी महाराज की प्रेरणा से हंस कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली द्वारा संचालित मूनलाइट पब्लिक स्कूल, धारकोट (रुद्रप्रयाग) आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है।

30 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में अभिभावकों एवं शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनके सर्वांगीण विकास एवं भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की गई।

बैठक के दौरान अभिभावकों ने अपने विचार, सुझाव एवं अपेक्षाएँ व्यक्त कीं, जिनका विद्यालय प्रशासन ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया। यह संवाद विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक रहा।

हंस कल्चरल सेंटर द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों का चयन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उत्कृष्ट शिक्षा का लाभ मिल सके। संस्था न केवल ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य कर रही है, बल्कि क्षेत्र में पलायन को रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि हंस कल्चरल सेंटर द्वारा सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक ध्यानी एवं प्रबंधक श्री नागेंद्र सिंह पंवार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की।

*परम पूजनीय माता मंगला जी और भोले जी महाराज की प्रेरणा से, हंस कल्चरल सेंटर द्वारा संचालित मूनलाइट पब्लिक स्कूल, धारकोट में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई पहल*

परम पूजनीय माता मंगला जी और भोले जी महाराज की प्रेरणा से हंस कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली द्वारा संचालित मूनलाइट पब्लिक स्कूल, धारकोट (रुद्रप्रयाग) आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है।

दिनांक 30 अप्रैल 2026 को विद्यालय परिसर में अभिभावकों एवं शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनके सर्वांगीण विकास एवं भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की गई।

बैठक के दौरान अभिभावकों ने अपने विचार, सुझाव एवं अपेक्षाएँ व्यक्त कीं, जिनका विद्यालय प्रशासन ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया। यह संवाद विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक रहा।

हंस कल्चरल सेंटर द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षकों का चयन किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उत्कृष्ट शिक्षा का लाभ मिल सके। संस्था न केवल ग्रामीण अंचल में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य कर रही है, बल्कि क्षेत्र में पलायन को रोकने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि हंस कल्चरल सेंटर द्वारा सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक ध्यानी एवं प्रबंधक श्री नागेंद्र सिंह पंवार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here