मंदाकिनी नदी के बाएं तरफ 1.5 किलोमीटर पैदल मार्ग का काम शुरू*
*सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट एरिया के सामने तैयार हो रहा पैदल बाईपास*
*डीडीएमए तैयार करेगा एक मीटर चौड़ा पैदल बाईपास मार्ग*
श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग के महत्त्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट एरिया के सामने मंदाकिनी नदी के बाएं ओर अस्थाई पैदल बाईपास रास्ता तैयार होगा। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला यह रास्ता डीडीएमए तैयार करेगा। रविवार से इस पर तेजी से काम भी शुरू हो गया है। मार्ग तैयार होने से श्री केदारनाथ धाम यात्रा संचालन में बड़ी राहत मिलेगी।
31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद से सोनप्रयाग से लगभग एक किमी आगे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर 150 मीटर क्षेत्र में मानसून सीजन में पहाड़ी काफी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के चलते यात्रा एवं आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रही। अतिवृष्टि के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मामले पर अपडेट ले रहे हैं एवं गढ़वाल कमिश्नर सहित आपदा सचिव को भी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के सतत प्रयासों से रिकॉर्ड समय में सड़क मार्ग से वाहनों एवं यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। युद्धस्तर पर हुए पुनर्स्थापना कार्यों की बदौलत मौसम ठीक होते ही भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को केदारनाथ पहुंच रहे हैं। हालांकि वाश आउट एरिया में भूस्खलन को ध्यान में रखते हुए और यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए विकल्प के तौर पर मंदकिनी नदी की बाएं ओर अस्थाई पैदल बाईपास तैयार किया जा रहा है। एई डीडीएमए राजविंद बघेल ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई एवं एक मीटर चौड़ाई वाला पैदल बाईपास मंदाकिनी नदी के बाएं ओर तैयार होने जा रहा है। नदी पार करने एवं वापस आने के लिए दो अस्थाई पुल भी तैयार होने हैं। करीब 70 मजदूर इसपर कार्य कर रहे हैं जल्दी बाईपास निर्माण पूरा हो जाएगा। मार्ग तैयार होने से पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।




मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों को भी आमंत्रित कर राज्य में जल्द एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाए। विदेशों में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का डाटाबेस अपडेट रखा जाए। उन्होंने कहा कि विदेश भ्रमणों के दौरान हमारे प्रवासी भाई-बहनों द्वारा जिस तरह भव्य रूप से स्वागत किया जाता है, इससे उनका अपनी पैतृक भूमि से लगाव और अपनी संस्कृति से जुड़ाव स्पष्ट परिलक्षित होता है।






25 सितम्बर को कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित 01 अभियुक्त जयवीर सिंह पुत्र सते सिंह निवासी ग्राम ललूड़ी तहसील जखोली थाना रुद्रप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर *मुoअ०सं० 43/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम* पंजीकृत किया गया तथा बरामद वाहन यूके 07X 4027 वैगन आर कार को सीज किया गया।







