उत्तराखंड- सितंबर को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। यदि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 30 सितंबर को उनका छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इस बीच सियासी हलकों से लेकर सत्ता गलियारों में रतूड़ी को फिर सेवा विस्तार देने की चर्चाएं गरम हैं।
उत्तराखंड का अगला मुख्यसचिव कौन होगा इस पर सूबे के सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि 30 सितंबर को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का छह महीने का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। यदि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो वरीयता के आधार पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं।
यदि एक बार फिर आईएएस राधा रतूड़ी को सेवा विस्तार नहीं मिलता, तो वरीयता पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन राज्य के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं। 1988 बैच की आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव बनीं थीं। दो महीने का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें धामी सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया था।
वहीं अब उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इस प्रश्न के उत्तर के लिए सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगी हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के स्तर पर भी अभी सेवा विस्तार के संबंध में किसी भी तरह के पत्राचार की खबर नहीं है। सेवा विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार के स्तर से लिया जाता है।
जानकारों का मानना है। राज्य सचिवालय से राधा रतूड़ी कोई यदि सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सबसे आगे होंगे। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बर्द्धन जून 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव कौन होगा, इस प्रश्न के उत्तर के लिए सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगी हैं। मुख्यमंत्री ने चूंकि अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं, इसलिए रहस्य और ज्यादा गहराता जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के स्तर पर भी अभी सेवा विस्तार के संबंध में किसी भी तरह के पत्राचार की खबर नहीं है। सेवा विस्तार का निर्णय मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र सरकार के स्तर से लिया जाता है।
राज्य सचिवालय से राधा रतूड़ी की विदाई के बाद वरिष्ठता सूची के हिसाब से अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सबसे आगे होंगे। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी बर्द्धन जून 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।




मुख्यमंत्री के बगल में फोटो शूट करके व चंद शोशियल मीडिया वीरों की मुलाकत मुख्यमंत्री से करवाने पर क्षेत्र का विकास नहीं होगा। सोशियल मीडिया वीरों से हवा बनाने से चुनाव कैसे जीत जाएंगे ये देखने वाली बात होगी।
कलफ लगे सफेद कपड़े पहनकर नेता बन जाना और सामाजिक चेतना के साथ राजनैतिक चेतना का आत्मसात होकर नेता बनना स्पष्ट रूप से अलग अलग प्रतिबिम्बित होते हैं। गढ़वाल में एक पखाणा है कोरु नेता अर उखड़ी नेता
आखिर इस क्षेत्र से पलायन भी न के बराबर है और लगभग 19 से 20 गावों की लाइफलाइन के साथ भगवान वासुदेव मंदिर व बधानीताल जैसे खूबसूरत पर्यटक स्थलों वाला क्षेत्र वर्तमान में व्यवस्थाओं ने क्षेत्र की दुर्दशा से पर्यटन के मानचित्र जगह नहीं बनाई है। यह क्षेत्र के विकास के लिए अपना अहम योगदान देते पर्यटकों के आने से क्षेत्र में स्वरोजगार की सम्भवनाएँ अधिक होती जो की शून्य हैं।मुख्यमंत्री के बगल में फोटो शूट करके व चंद शोशियल मीडिया वीरों की मुलाकत मुख्यमंत्री से करवाने पर क्षेत्र का विकास नहीं होगा। सोशियल मीडिया वीरों से हवा बनाने से चुनाव कैसे जीत जाएंगे ये देखने वाली बात होगी।

जिसका उद्घाटन DIET रुद्रप्रयाग के प्रभारी प्राचार्य श्री हरी बल्लभ डिमरी, द्वारा किया गया इस कार्यकर्म में डाइट कोऑर्डिनेटर डॉ विनोद यादव, प्रदीप चमोली और iRISE IISER पुणे के मोहम्मद तकी, नजीला, उपस्थित थे।
इस तीन दिवसीय कार्यशाला में विज्ञान और गणित के कई रोचक गतिविधियाँ कराई जाएगी l जिसके माध्यम से विज्ञान और गणित को बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाया जा सकता है l उक्त प्रशिक्षण में रटने की जगह समझने की प्रवृति को प्राथमिकता दी गई है l


सोमवार सुबह तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना पर राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ रावाना हुई।ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था। तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अन्य वाहन सवार सामान्य बताए जा रहे हैं। उक्त वाहन में लगभग 10 से 12 टीचर सवार बताये जा रहे हैं,जिनमें से एक शिक्षक की हालत गंभीर बताई गयी है।

गत दिवस हुई समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने स्टेट एंटी फ्राड यूनिट को सतर्क रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने ऑडिट को और अधिक सावधानीपूर्वक व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। विशेष आडिट में आयुष्मान के अंतर्गत इलाज लेने के पूर्व और बाद में लाभार्थी ऑडिट आयोजित करने के निर्देश दिए।




