20.4 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 129

गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने की मांग को लेकर राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति आगामी 30 जून से चलाएगी प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान।

0

गैरसैंण- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने की मांग को लेकर राजधानी संयुक्त संघर्ष समिति आगामी 30 जून से प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान चलाएगी।जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गैरसैंण को अतिशीघ्र स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की गयी।संगठन के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि जन-जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत 30 जून को अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड चौखुटिया से की जाएगी।इसके बाद प्रदेश के सभी 13जनपदों में जन-जागरूकता के माध्यम से स्थायी राजधानी सहित मूल निवास और भू कानून को लागू किए जाने के लिए भी सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।वहीं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था व पहाडी क्षेत्रों में पटरी से उतरे विकास कार्यों सहित शासन-प्रशासन के मनमाने रवैये को लेकर भी जनता के बीच में संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गैरसैंण के मामले को ठंडे बस्ते में डालकर पहाड़ों की आवाज को दबाना चाहती है,जबकि उत्तराखंड का निर्माण के पीछे मूलभावना ही पहाड़ों के विकास को लेकर थी।पहाड़ों का विकास न होने से उत्तराखंड के निर्माण और अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह लगा है।उन्होंने पंचायत संगठनों सहित सभी सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की है।

सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से निस्तारण करे :डीएम

0

विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम*

*विभिन्न विभागों से संबंधित 26 शिकायतें दर्ज, 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण*

*जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए शेष समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश*

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 26 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें पेयजल, सड़क विद्युत, शिक्षा आदि समस्या दर्ज की गई। सबसे ज्यादा समस्याएं पेयजल से संबंधित दर्ज की गई। दर्ज की गई समस्याओं में 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
आयोजित *जनता मिलन कार्यक्रम* में ग्राम प्रधान कमसाल ममता देवी ने गांव में बीते 3 वर्षों से ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति न होने की शिकायत दर्ज की। साथ ही कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर न बदलने से बार-बार विद्युत बाधित होने की समस्या से अवगत कराया। बरसिर प्रधान कविता देवी ने बरसिर से डेढ किमी गांव को सड़क से जोड़े जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। भीरी गांव के विजयराम लाल ने अवगत कराया कि उन्हें आवंटित की गई भूमि पर उनके द्वारा आवास तो बना दिया गया है लेकिन अभी तक भूमि उनके नाम पर दर्ज नहीं हो पाई है। लस्या की सरिता देवी ने अवगत कराया कि विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से उनका आवास क्षतिग्रस्त हो गया जिसके लिए उन्होंने मुआवजा दिलाने सहित प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की। बणखिल निवासी यशवंत सिंह ने गडोरा से जा रही पाइप लाइन से बणखिल निवासियों को भी लाभान्वित करने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। नगरासू की रेखा देवी ने रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि का उचित प्रतिकर न दिए जाने की शिकायत दर्ज की।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने कई समस्याओं पर स्थलीय निरीक्षण कर अधिकतर समस्याओं के संबंध में दो एवं तीन दिन के भीतर कार्यवाही करते हुए की गई कार्यवाही से जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार से कोई ढिलाई न बरती जाए।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एल-1 एवं एल-2 के स्तर पर जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में एल-1 पर 185 तथा एल-2 पर 63 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित हैं। जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

चमोली में यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,यात्री हुए घायल

0

चमोली जिले से है जहां टेम्पो ट्रैवलर जेपी चट्टान के पास अचानक अनियत्रिंत होकर पहाडी से टकराकर सड़क पर पलट गया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। एसपी कार्यालय गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार वाहन (UK-08PA-230) टेंपो ट्रैवलर जिसमें बिहार,लखनऊ,उज्जैन,अमेठी व हैदराबाद के 16 यात्री सवार थे जे0पी0 चट्टान के पास अचानक अनियत्रिंत होकर पहाडी से टकराकर सड़क पर पलट गया।दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए है. जिनका जेपी हॉस्पिटल यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त,यात्री हुए घायल में उपचार कराया गया। वाहन चालक पवनेश कुमार द्वारा बताया गया कि वो बद्रीनाथ से जोशीमठ की ओर जा रहे थे, सम्भवतः ब्रेक फेल होने के कारण उक्त दुर्घटना हुई है। थाना गोविन्दघाट पुलिस द्वारा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात को सामान्य कर दिया गया।

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 9 लाख।

0

उत्तरकाशी- गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आज नौ लाख की संख्या को पार कर गया है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू हुए 44 दिन की अवधि बीत चुकी है. और इस दौरान जिले के दोनों धामों मे पिछले साल की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है. जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

गत 10 मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस बार चवालीस दिनों के भीतर रिकॉर्ड संख्या में कुल 901758 यात्रियों का आगमन हो चुका है। जबकि इन दोनों धामों में यात्रा के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर वर्ष 2022 में 659061 तथा वर्ष 2023 में 778257 तीर्थयात्री पहॅुंचे थे।

इस बार यात्राकाल के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर यमुनोत्री में 442186 तथा गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु आ चुके हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार वर्ष 2022 (285272) की तुलना में 55 प्रतिशत और वर्ष 2023 (368109) की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि आंकी गई है। इसी तरह गंगोत्री में भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 2022 (373789) की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत और वर्ष 2023 (410148) की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

इन दोनों धामों में इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर 80128 वाहनों का आगमन हुआ है जो वर्ष 2022 (56973) की तुलना में 40.64 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2023 (71053) की तुलना में 12.77 प्रतिशत अधिक है। रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आवागमन के साथ ही जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। सेंटर में नियमित रूप से तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। जिले में अभी तक 389997 तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 24437 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

रुद्रप्रयाग में हुए टेम्पो ट्रेवल हादसे में चार कर्मचारियों को किया गया निलंबित।

0

रुद्रप्रयाग ब्रेकिंग

15 जून को रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रेवल हादसे में परिवहन मुख्यालय का एक्शन

तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार परिवहन कर्मचारियों को किया निलंबित

हादसे में चेकिंग में लापरवाही पर लिया गया एक्शन

इसके साथ दो पीआरडी जवानों को उनके मूल विभाग लौटाया

मुख्यमंत्री पुष्का सिंह धामी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ एक्शन करने के दिए थे निर्देश

श्रीनगर में फरासू के समीप हुआ बड़ा हादसा,मैक्स और स्कूटी की हुई आमने सामने की टक्कर, रुद्रप्रयाग निवासी की घटना स्थल पर मौत सहित 6 अन्य लोग घायल।

0

श्रीनगर (पौड़ी)-
श्रीनगर में शनिवार 22 जून को बड़ा हादसा हो गया। यहां फरासू के पास मैक्स वाहन की सामने से आ रही स्कूटी से टक्कर हो गई। इस हादसे में मैक्स सवार 6 लोग घायल हो गए।वहीं स्कूटी सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को नेशनल हाईवे-58 पर फारासू में राकेश ढाबे के पास हुई. बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार दो व्यक्ति श्रीनगर की तरफ से आ रहा थे, तभी धारी देवी की तरफ से आ रहे मैक्स वाहन की टक्कर स्कूटी से हो गई. दोनों वाहनों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर कोतवाली समेत श्रीकोट और धारी देवी पुलिस चौकी से भी फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को बेस हॉस्पिटल भिजवाया. हालांकि डॉक्टरों ने स्कूटी सवार व्यक्ति की मृत घोषित कर दिया. मृतक की शिनाख्त पवन चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। श्रीनगर कोतवाल होशियार सिंह पंखोली ने बताया गया कि दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है. सभी घायलों को बेस अस्पताल भर्ती किया गया है, जबकि मृतक के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई खत्म, 12 मामलों पर हुई चर्चा व सहमति।

0

देहरादून

धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, 12 मामले आएं

ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा का ढांचा 80 नए पद स्वीकृत विधुत सुरक्षा विभाग का मामला पहले 65 पद थे

उत्तराखंड एकीकृत महानगर विधेयक 2024 स्टेट में विभिन्न परिवहन व्यवस्था को ठीक करने को लेकर नया प्राधिकरण बनेगा जो ट्रेफिक को देखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति देगा

आवास विभाग मे नियुक्ति  में कार्मिक विभाग के ही नियम लागू होगे

वित्त सेवा के अधिकारियो की नियुक्ति के बाद भी अलग अलग प्रमोशन के दौरान भी ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी बाकी सवर्गों मेंभी ट्रेनिंग होती रहेगी

वित्त विभाग राज्य सरकार के कर्मचारियों को कॉरपोरेट बैंकिंग अकाउंट लागू करने का फैसला लिया गया हैं 13 बैंक के साथ बात हुई 4 बैंक तैयार हुए एक्सीडेंट मुआवजा समेत तमाम अन्य सुविधाएं जिसमे बच्चों की शादी, बीमारी के मामले में मदद को लेकर भी ये व्यवस्था लागू होगी

 
पर्यटन नीति 2018 की केटेगरी जिमसे जिले रखें गए थे कैपिटल सब्सिडी का 90  प्रतिशत SGST रिम्बर्समेन्ट 10 साल में किया जाएगा

हनोल मंदिर मास्टर प्लान  बनाया जा रहा हैं की व्यवस्था जमीन हैं तो 10 लाख रूपए जमीन नहीं हैं तो सरकार अपनी जमीन में बसायेगी

सहकारिता की प्रबंध समिति में महिलाओ का 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी

देहरादून में खाद्य विश्लेषण साला के 13 पदों को मंजूरी इसके अलावा फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील के लिए 8 पद स्वीकृति

एंटी पेपर लीक कानून हुआ लागू, 10 साल की कैद और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान।

0

नई दिल्ली- पेपर लीक को लेकर इस साल फरवरी में पारित हुआ कानून आज से लागू हो गया है. सरकार ने कानून की अधिसूचना जारी की है। पेपर लीक को लेकर इस साल फरवरी में पारित हुआ कानून आज से लागू हो गया है. सरकार ने कानून की अधिसूचना जारी की है. लोक परीक्षा कानून 2024 के लागू होने के बाद सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर तीन से पांच साल की सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसमें नकल पर रोकथाम के लिए न्यूनतम तीन साल से पांच साल तक के कारावास और इस तरह के संगठित अपराध में शामिल लोगों को पांच से 10 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है. प्रस्तावित कानून में न्यूनतम एक करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है.सभी परीक्षाएं कानून के दायरे में।

विधेयक के दायरे में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं, बैंकिंग भर्ती परीक्षाएं और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सभी कम्प्यूटर आधारित परीक्षाएं आएंगी. लोक परीक्षा कानून 2024 में कहा गया है, ‘‘’प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी का लीक होना’, ‘सार्वजनिक परीक्षा में अनधिकृत रूप से किसी भी तरीके से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवार की सहायता करना’ और ‘कंप्यूटर नेटवर्क या कंप्यूटर संसाधन या कंप्यूटर सिस्टम के साथ छेड़छाड़ करना’ किसी व्यक्ति, लोगों के समूह या संस्थानों द्वारा किए गए अपराध हैं। बता दें कि मेडिकल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा NEET पर इन दिनों जमकर विवाद हो रहा है. दरअसल 5 मई को हुए नीट के एग्जाम (NEET Exam) में एक यो दो नहीं पूरे 67 बच्चों ने टॉप किया, जो अपने आप में चौकाने वाली बात है. वहीं कथित तौर पर पेपर लीक का भी खुलासा हुआ है. सरकार परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कानून लेकर आई है

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बम्पर स्थानांतरण।

0

देहरादून।।उत्तराखण्ड में अनिवार्य अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण अधिनियम 2017 के धारा 16 के अंतर्गत शासन स्तर पर निम्न अधिकारियों के स्थानांतरण किये गए है।

रुद्रप्रयाग के बौंठा निवासी अनिल कप्रवाण को अपनी अलग कार्यशैली की अलग पहचान बनाने पर यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद पर मिला प्रमोशन,।

0

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के रहने वाले यूपी में इंस्पेक्टर अनिल कप्रवाण को डिप्टी एसपी बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर जनपद रुद्रप्रयाग में खुशी का माहौल है। विशेष रूप से मूल गांव बौंठा, पुनाड़ और नगर रुद्रप्रयाग में लोगों ने कप्रवाण को बधाई दी।

डिप्टी एसपी पद पर प्रमोशन पाने वाले मूल रूप से ग्राम बौंठा रुद्रप्रयाग के निवासी अरुण कप्रवाण के छोटे भाई इंस्पेक्टर अनिल कप्रवाण वर्ष 2019 से यूपी में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर में कई थानों के प्रभारी रहते हुए सैकड़ों बदमाशों को पीतल चखा चुके हैं। उनकी बेहतर सेवाओं को देखते हुए बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने स्टार लगाकर उन्हें प्रमोशन दिया और बधाई दी। अनिल कप्रवाण यूपी में पुलिस महकमें में काफी चर्चित इंस्पेक्टर के रूप में रहे हैं। उनकी कामयाबी पर रुद्रप्रयाग नगर के साथ ही बौंठा, पुनाड़, महादेव मौहल्ला सहित सम्पूर्ण जनपद के लोगों ने खुशी जताई है।